School Student - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा
जयपुर। झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र प्रिंस सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल स्टाफ  पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग गुरुवार दोपहर स्कूल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि छात्र बृजमंडल कॉलोनी निवासी बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल में लंच टाइम के दौरान बुधवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत :

प्रिंस के चाचा अनुराग सोनी ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। उनके अनुसार पेटीज खराब और अधिक ऑयली होने के कारण उसके गले में अटक गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मणिपाल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेखसरवा गांव निवासी शिव बाबू की पुत्री दीपाली, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, रविवार रात घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या की। वहीं, छात्रा से जुड़े एक युवक ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले उसके सामने किशोरी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे मामला संदेह के घेरे में आ गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और युवक के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।