rekha - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लंबित शिकायतों पर रेखा गुप्ता सख्त, बोलीं- जनता को कार्यालयों के न लगवाएं चक्कर
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि नागरिक अपनी समस्या लेकर सीधे सरकार तक पहुंचें, उनकी बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाये और उन्हें समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही वर्तमान की दिल्ली सरकार की कार्य संस्कृति है। गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों की गंभीरता के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार का दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। नागरिक अपनी समस्या लेकर सीधे सरकार तक पहुंचें, उनकी बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाये और उन्हें समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यही वर्तमान की दिल्ली सरकार की कार्यसंस्कृति है।

उन्होंने जनसुनवाई के दौरान शिक्षा, लंबित पुरस्कार राशि, जलभराव, सीवर, विद्युत सुरक्षा, सफाई, अवैध निर्माण एवं कनेक्शन सहित विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गयी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांच, आवश्यक कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि लंबे समय से लंबित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा की जाये और जहां भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, वहां उसे आगे बढ़ाया जाये। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल नागरिकों की शिकायत सुनना नहीं, बल्कि शिकायत को समाधान तक पहुंचाना है।

दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
नई दिल्ली। सरकार ने सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि अब तक आमतौर पर ऐसा होता था कि सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने या ग्रैप के तहत विभिन्न प्रतिबंध लागू होने के बाद लोगों को नई व्यवस्थाओं की जानकारी मिलती थी, जिससे नागरिकों, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निर्माण एजेंसियों, संस्थानों और अन्य हितधारकों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था। कई बार लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने इस व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब सरकार सर्दियों की शुरुआत से कई महीने पहले ही यह स्पष्ट कर रही है कि नवंबर से फरवरी के दौरान प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं, किन व्यवस्थाओं को लागू किया जा सकता है और विभिन्न क्षेत्रों से क्या अपेक्षाएं रहेंगी। इससे नागरिकों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, निर्माण एजेंसियों और सरकारी विभागों को अग्रिम योजना बनाने और आवश्यक तैयारियां करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पिछले कई वर्षों से नवंबर से फरवरी के बीच वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित होती रही है और वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) अक्सर बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। यह हालात हर वर्ष पैदा हो रहे हैं, इसलिए दिल्ली सरकार ने केवल आपातकालीन प्रतिक्रिया पर निर्भर रहने के बजाय अग्रिम तैयारी, समयबद्ध हस्तक्षेप और बेहतर समन्वय पर आधारित रणनीति अपनाई है। यह फ्रेमवर्क पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित किया गया है और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जारी संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के पूरक के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी विभाग और एजेंसियां सर्दियों के महीनों में निरंतर तैयार रहें और प्रदूषण नियंत्रण उपाय प्रतिकूल परिस्थितियों के आने से पहले ही लागू किए जा सकें न कि केवल ग्रैप लागू होने के बाद।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिसूचित व्यवस्था के तहत दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर केवल उन्हीं वाहनों को ईंधन मिलेगा, जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) होगा। इसके अतिरिक्त एक नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर बीएस-छह वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन सीएनजी, इलेक्ट्रिक, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी कार्यों से जुड़े वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी जाएगी। सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता सुधारने और निजी वाहनों के अत्यधिक उपयोग को कम करने के उद्देश्य से एक नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। साथ ही यातायात दबाव कम करने, आवागमन को अधिक व्यवस्थित बनाने और प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों को प्रभावी बनाने के लिए चरणबद्ध कार्यालय समय की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत सरकारी एवं निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत भौतिक उपस्थिति संबंधी प्रावधान लागू रहेंगे और शेष कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से कार्य कर सकेंगे। आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट रहेगी।

उन्होंने कहा कि निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियां शहरी विकास के लिए आवश्यक हैं लेकिन सर्दियों के दौरान धूल प्रदूषण को नियंत्रित करना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए परियोजना संचालकों, ठेकेदारों और नागरिकों को अपनी गतिविधियों की योजना पहले से तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है ताकि अत्यधिक प्रदूषण वाले समय में अतिरिक्त प्रदूषण भार न बढ़े। इसी के मद्देनजर एक नवंबर से 31 जनवरी तक निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों को निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और धूल नियंत्रण उपायों के अनुरूप संचालित करना होगा। विशेष रूप से 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच, जब प्रदूषण का स्तर अधिक रहने की आशंका होती है, तब जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के हित में निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। बड़े वाणिज्यिक ऊंचे भवनों और प्रमुख निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन, जल-कण आधारित धूल नियंत्रण प्रणाली और अन्य धूल नियंत्रण उपायों की स्थापना एवं संचालन अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए खुले में कचरा, पत्तियां या अन्य सामग्री जलाने की घटनाओं पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। सभी आरडब्ल्यूए, संस्थानों, प्रतिष्ठानों, ठेकेदारों और एजेंसियों को अपने क्षेत्रों में खुले में जलाने की गतिविधि को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों द्वारा सर्दियों में आग जलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए वैकल्पिक हीटिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि खुले में जलाने की घटनाओं की पहचान और रोकथाम के लिए फील्ड सर्विलांस और ड्रोन आधारित निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

रेखा गुप्ता का नया प्लान : दिल्ली में परीक्षार्थियों के साथ परिजनों के लिए खास व्यवस्था, बैठने के लिए AC जैसी सुविधा वाले कूलिंग जोन तैयार
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार केवल परीक्षा केंद्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पहले से व्यापक इंतजाम कर रही है। गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि यह पहली बार है, जब परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वालों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों के आराम एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जहां उनके बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं। इन परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं, जहां अभिभावकों और परिजनों के बैठने, विश्राम करने तथा गर्मी से राहत पाने की समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों परिवार अपने बच्चों के भविष्य के सपनों के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी तो केंद्र के भीतर होते हैं, लेकिन बाहर कई घंटे तक प्रतीक्षा कर रहे माता-पिता की चिंता, धूप, गर्मी और असुविधा पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। दिल्ली सरकार ने इस मानवीय पहलू को समझते हुए यह निर्णय लिया है कि परीक्षा के दिन अभिभावकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि अब तक अक्सर देखा जाता था कि परीक्षा के दौरान परिजन कभी किसी पेड़ की छांव तलाशते थे, कभी पार्क में बैठकर समय बिताते थे, तो कभी आसपास की बाजारों में इधर-उधर भटकते रहते थे। कई लोगों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता था। अब ऐसी स्थिति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही उनके लिए आरामदायक प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास कूलिंग जोन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। इन कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल परीक्षा का सफल आयोजन नहीं, बल्कि परीक्षा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के अनुभव को बेहतर बनाना है, जब अभिभावक सहज और निङ्क्षश्चत रहेंगे, तो विद्यार्थियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है।

यह पहल केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि उन लाखों माता-पिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो अपने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिल्ली सरकार की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और भविष्य में देशभर में परीक्षाओं के दौरान अभिभावकों की सुविधा को भी समान महत्व दिया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल परीक्षा केंद्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पहले से व्यापक इंतजाम कर रही है। इसके तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में 85 शेड स्थापित किए गए हैं, 15 कूङ्क्षलग जोन संचालित हो रहे हैं तथा।3 मोबाइल राहत वैन (मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट) लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए की गई विशेष व्यवस्था भी इसी जनकल्याणकारी और संवेदनशील सोच का विस्तार है।

रेखा गुप्ता ने किया आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, कहा- दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है। गुप्ता ने यहां 81 आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन के बाद कहा कि मकर संक्रांति के इस बड़े त्यौहार पर राजधानी में हम अगले 81 आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में 238 आरोग्य मंदिर पहले ही खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हम दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक सुविधाजनक प्लेटफार्म दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में जितनी सुविधायें हैं, उससे यह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करते हैं। इससे बड़े अस्पतालों में न केवल दवाब कम होगा, बल्कि लोगों को रोजमर्रा की चिकित्सा जरूरतें अपने घरों के आसपास ही मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में करीब 80 जांच की व्यवस्था के साथ-साथ हर तरह के देखभाल की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि राजधानी में 1100 आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य है और लगातार उस दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर भी इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हरि नगर विधानसभा से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ हुआ है। यह पर्व इस बार स्वास्थ्य की सुविधा को घर-घर तक लाने का भी प्रतीक बना। आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं और अपनी कॉलोनी में सुलभ, भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत की बधाई। उन्होंने कहा कि 'सिर्फ 11 महीनों में 319 आधुनिक और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। यह हमारी सरकार की स्पीड और स्केल, दोनों का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार मिशन मोड में यह सुनिश्चित कर रही है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचे और दिल्ली सशक्त रूप से स्वास्थ्य राजधानी की दिशा में आगे बढ़े।

रेखा गुप्ता ने छात्रों के लिए शुरू की यू-स्पेशल बसें : अत्याधुनिक सुविधाओं से है लैस, कहा- सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाएगी घर
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्षों से बंद पड़ीं छात्रों के लिए यू-स्पेशल बसों को शुरू किया। गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने डीयू कैंपस से हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा को शुरू किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से यू -स्पेशल ईवी बस सेवा का लोकार्पण किया। सालों से बंद पड़ी यह सेवा अब फिर से दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके लिए एसी, पैनिक बटन और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यू -स्पेशल भी साथ ले आई हूँ। केवल 6 महीने में सरकार ने आपके एक-एक वोट की ताक़त को आपके लिए सुविधा और बदलाव में बदल दिया है। यह केवल एक बस नहीं, बल्कि दोस्ती, गपशप और हंसी-ठिठोली का चलता-फिरता संसार है। उन्होंने कहा कि अब यह यू -स्पेशल आपको कॉलेज गेट से सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से आपके घर तक पहुँचाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए मेट्रो पास पर भी हमारी सरकार काम कर रही है, ताकि शिक्षा और यात्रा दोनों ही सहज बनें।

दिल्ली में अब जवाबदेही के साथ होगा काम : कोई भी काम नहीं रहेगा अधूरा, रेखा गुप्ता ने कहा- हर मांग होगी पूरी
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा और काम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा। गुप्ता ने घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा, हर मांग पूरी होगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सांसद और विधायकों द्वारा सुझाए गए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह चौपाल ना केवल आम नागरिकों से संवाद का माध्यम बनेगी, बल्कि यह शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल भारतीय परंपरा का वह मंच है, जहां ना सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि समाधान की दिशा भी निकलती है। दिल्ली जैसे महानगर में चौपाल का उद्घाटन एक संदेश है कि विकास की दौड़ में भी हम अपनी जड़ों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन डिजिटल और आधुनिक हो रहा है, ऐसे समय में जनता से सीधे जुडऩे और उन्हें सुनने के लिए इस प्रकार के भौतिक मंच और भी आवश्यक हो जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने विधायक अजय महावर द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद और विकास को प्राथमिकता देने की सराहना करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जनता के हित में सोचते और काम करते हैं, तब असली जनसेवा होती है और दिल्ली की जनता को इसका सीधा लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बातों की नहीं, काम करने वाली सरकार है, जो जनता के लिए 24 घंटे समर्पित है। दिल्ली में अब हर काम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा।

दिल्ली में बारिश से जलभराव की स्थिति : सड़कों पर पानी भरने से यातायात जाम, रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश
नई दिल्ली। एनसीआर में तड़के आंधी-तूफान और गरज के साथ झमाझम बारिश होने से राजधानी के कई इलाकों में जहां जलभराव की स्थिति बन गयी, वहीं सड़कों पर पानी भरने के कारण हर तरफ यातायात जाम की समस्या हो गई। ऑफिस जाने या अन्य जरूरी काम से निकले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बारिश के कारण हालात का निरीक्षण करने निकलीं, वह मजनूं का टीला पहुंचीं और वहां भारी जलभराव होने के कारण अधिकारियों के निर्देश दिए।

राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आज झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान भी हुआ है। झमाझम बारिश के कारण एयर पोर्ट फ्लाइओवर, मोती बाग, धौला कुआं, द्वारका अंडरपास, ङ्क्षमटो रोड, तिमारपुर, भजनपुरा, करावलनगर और लाजपत नगर जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया कि रिकॉर्ड बारिश से दिल्ली के कई जगह कुछ में पानी रुका। सुबह साढ़े पांच बजे से ही कई जगह जाकर स्थिति का फीडबैक लिया। मिंटो ब्रिज पर देखा की चारों पम्प काम कर रहे हैं और ऑपरेटर भी तत्पर था। मॉनसून के मद्देनजर नालों की सफाई लगातार पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, एनडीएमसी, आईएफसी द्वारा कराई जा रही है।

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ : मंत्रीमंडल में 6 मंत्री भी शामिल, समारोह में शामिल हुए मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री
नई दिल्ली। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ली। वह दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनी है। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्र पद की शपथ ली है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल को शपथ दिलाई। रेखा के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के अन्य मंत्री भी शामिल हुए। ऐतिहासिक समारोह में करीब 15 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली के सांसद भी मौजूद रहे। मंच पर संत समाज के साथ समाज के लोगों की उपस्थिति भी देखने को मिली। इसे अलावा 50 से अधिक फिल्मी सितारे और उद्योगपति इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाजपा की नेता रेखा गुप्ता को शपथ ग्रहण करने की तिथि से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने भाजपा के नेता प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को शपथ लेने की तिथि से दिल्ली का मंत्री नियुक्त किया गया है। गुप्ता को भाजपा की विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

रेखा ने फिल्मों से दूरी की बताई ये वजह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने फिल्मो से दूरी की वजह बतायी है। रेखा लंबे अरसे से फिल्मों में नजर नही आयी है। रेखा अंतिम बार वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म सुपर नानी में नजर आयी थी। रेखा ने फिल्मों में काम नहीं करने की वजह बतायी है।

रेखा ने बताया कि वह खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं कि जहां वह यह चुनने के लिए स्वतंत्र हैं कि वह कौन सा प्रोजेक्ट करना चाहती हैं और क्या नहीं। रेखा ने कहा कि सही प्रोजेक्ट उन्हें सही समय पर मिल जाएगा और भले ही वह कोई फिल्म साइन न करें, लेकिन उनकी सिनेमाई आत्मा उनका साथ कभी नहीं छोड़ती।

रेखा ने बताया, मेरा व्यक्तित्व मेरा अपना है, लेकिन मेरा सिनेमाई व्यक्तित्व देखने वाले की नजर में है। इसलिए मैं चुनती हूं कि मैं कहां रहना चाहती हूं और कहां नहीं रहना चाहती।

हीरामंडी में कैमियो करेंगी रेखा !
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज हीरामंडी में कैमियो करती नजर आ सकती है।

संजय लीला भंसाली इन दिनों वेबसीरीज हीरामंडी बना रहे हैं। हीरामंडी में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, रिचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा की अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि भंसाली वेबसीरीज हीरामंडी में रेखा का डांस नंबर रखवाना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार रेखा से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। भंसाली चाहते थे कि रेखा हीरामंडी में लीड निभाएं। लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बतौर लीड हीरोईन बनने से इनकार कर दिया। लेकिन अब भंसाली चाहते हैं कि रेखा सीरीज के लिए डांस नंबर जरूर करें।

संजय लीला भंसाली ने कहा मैंने 30 साल में करीब 10 फिल्में बनाई हैं। पिछले कुछ सालों में मैंने तीन फिल्मों में काम किया है और अब मैं 8 एपिसोड्स बनाने जा रहा हूं। हीरामंडी जैसी डिमांडिंग सीरीज पर काम करना मेरे लिए मुश्किल टास्क रहा है। ऐसे में हमें अलर्ट रहना पड़ता है क्योंकि, इसमें बहुत से ट्रैक हैं।

'शूट के दौरान हमें महसूस होता है कि हमने कई जरूरी शॉट्स नहीं लिए, जो कहानी को और भी बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे। यही वजह है कि हमें पूरे टाइम स्क्रिप्ट पर ध्यान देना पड़ता है। फिल्म की तुलना में वेब सीरीज में ज्यादा टाइम लगता है। इसमें ज्यादा मेहनत लगती है। मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है।'

68 साल की हुई रेखा, विरासत में मिली अभिनय की कला
मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा सोमवार को 68 साल की हो गई। 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा (मूल नाम भानुरेखा गणेशन) को अभिनय की कला विरासत में मिली। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में साल 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म 'रंगुला रतनम' से की।

रेखा ने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म 'गोदाली सी.आई.डी 999' से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डॉ.राजकुमार ने निभाई थी। हिंदी फिल्मों में रेखा ने अनजाना फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की। अरसे बाद यह फिल्म दो शिकारी के नाम से प्रदर्शित हुयी। फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। बतौर अभिनेत्री के रुप में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म 'सावन भादो' से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी।

साल 1976 में प्रदर्शित फिल्म दो अनजाने उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। सही मायनों में अभिनेत्री के रूप में उनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। साल 1978 में प्रदर्शित फिल्म घर रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गई। साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म खूबसूरत रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

साल 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म उमराव जान प्रदर्शित हुई। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास उमराव जान पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

साल 1981 में प्रदर्शित फिल्म सिलसिला रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है।

साल 1988 में प्रदर्शित फिल्म खून भरी मांग रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खिलाडिय़ों का खिलाड़ी में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई।

रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 1970 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और सफल फिल्मी जोडिय़ों में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम आता है। साल 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर देश का का नाम रोशन करेगी रेखा
नरैना। कस्बे की रेखा अपने गांव का नाम रोशन करने जा रही है। रेखा ने विश्व की सबसे बड़ी चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की, जो 45 दिन में पूरी होगी। चौधरी ने अपने पिता उमराव सिंह को बताया कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8448.86 मीटर है। रेखा ने 13 दिन में 5710.87 मीटर चढ़ाई कर ली है। 45 दिन में चढ़ाई पूरी कर माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर देश का का नाम रोशन करेगी।