rathod - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीजेपी ऑफिस में गणतंत्र दिवस समारोह, मदन राठौड़ ने फहराया तिरंगा
जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीजेपी ऑफिस में समारोह में झंडा रोहण कार्यक्रम किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडारोहण किया। इस दौरान कार्यकर्ता और कई नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, जयपुर की हेरिटेज नगर निगम की मेयर कुसुम यादव, भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य, विधायक गोपाल शर्मा सहित कई बड़े नेता और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

जीवन को खास बनाने के लिए बड़े लक्ष्य चुनने पड़ेंगे : राठौड़
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में चल रहे राज्य युवा महोत्सव में युवाओं के लिए अभिप्रेरणा संवाद के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में अहम योगदान देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर बीआर शंकरानंद ने युवाओं को अपने  ओजस्वी सम्बोधन से प्रेरित और प्रोत्साहित किया। खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शंकरानंद ने युवाओं से जिस मार्ग पर चलने की अपेक्षा की है, उस पर चलने के लिए साहस की जरूरत है। हर मुश्किल को आसान बना देने वाले असाधारण लोग दुनिया में बहुत कम होते हैं। उन्होंने युवा महोत्सव में आए युवाओं से कहा कि वे अनुशासन, धैर्य और साहस के बूते यहां तक पहुंचे हैं, वे अपने आप को भीड़ का हिस्सा नहीं समझें। कर्नल राठौड़ ने कहा कि अपने जीवन को खास बनाने के लिए हमें बड़े लक्ष्यों को चुनना पड़ेगा और उन्हें प्राप्त करने के लिए अपने आप को चुनौतियों के लिए तैयार करना पड़ेगा। छोटी-छोटी कोशिशों से ही हमारे लिए बड़ा मार्ग तैयार हो पाएगा।

प्रश्नों के उत्तर ढूंढ़ना ही मनुष्य जीवन की विकास यात्रा है : शंकरानंद
बीआर शंकरानंद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा विकास और विनाश दोनों के कारण बन सकते हैं। लेकिन भारत के युवा विशिष्ट हैं, जो कल्याणकारी मार्ग ही चुनते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारत को पहले आत्मनिर्भर, फिर विकसित, उसके बाद श्रेष्ठ और तत्पश्चात विश्व गुरू बनाना है। स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिखाया मार्ग ही भारत के विश्व गुरू बनने का माध्यम हो सकता है।
युवाओं में विकसित भारत बनाने की शक्ति
शंकरानंद ने कहा कि देश के युवाओं में इतनी शक्ति है कि भारत शीघ्र ही विकसित देश बनेगा। विकसित भारत के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य अनिवार्य विषय हैं। हमें अच्छा बनना और अच्छा करना चाहिए। इसके लिए हम अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाते हुए अच्छी आदतों को अपनाएं। शंकरानंद ने सूर्य नमस्कार और गीता पाठ के लाभ भी गिनाए। युवा महोत्सव में शनिवार को विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल गायन और वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजस्थान खेल परिषद के सहयोग से कबड्डी, खो-खो और रस्साकस्सी की प्रतियोगिताएं भी हुईं।

ईआरसीपी पर गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री, सब चाहते हैं योजना को मंजूरी मिले :राठौड़
जयपुर। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को प्रोजेक्ट को लेकर जिन कमियों को बताया है, राजस्थान सरकार को चाहिए कि वह उन कमियों को दूर करें ताकि इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना की मंजूरी मिल सके। मुख्यमंत्री लेकिन अपने घटते जनाधार को बढ़ाने के लिए इस तरह की राजनीति करते रहे हैं, वे केंद्र सरकार की डीपीआर में बताई तकनीकी खामियों को दूर करें और केंद्र सरकार की मंत्रालय से बात करें। उन्हें अगर हमारी जरूरत होगी तो हम भी इसके बाद उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री चाहे तो सर्वदलीय बैठक भी इस मुद्दे पर बुला सकते हैं। प्रोजेक्ट का मसला अंतर राज्य भी है, इसलिए मिल बैठकर ही इस मामले में सरकार को राह निकालकर काम करना चाहिए।

सदन में नोंकझोंक: आप सलाहकार पद से इस्तीफा दे दीजिए : राठौड़, आदेश हो तो फिर इस्तीफा दूं: संयम लोढ़ा
जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को बजट पर बहस के सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी हुई। उपनेता राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए चंदा देने वाली कंपनी पर पेनल्टी नहीं लगाने के आरोप पर संयम लोढ़ा ने जवाब  देते हुए कहा कि कंपनी से जुड़े जितने भी काम हुए वे सब भाजपा सरकार के दौरान हुए। इस दौरान लोढ़ा व राठौड़ में तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक रोहित बोहरा भी इस विवाद में कूदे तो सभापति ने उनको संयमित रहने की सलाह दे डाली।

कटारिया-राठौड़ ने लोढ़ा पर ली चुटकी
नेता प्रतिपक्ष  कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने लोढ़ा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपके सपनों का क्या हुआ मेरे प्रिय मित्र। इस पर संयम लोढ़ा ने जवाब में कहा आपके आशीर्वाद से मैं सदन में खड़ा होकर बोल रहा हूँ, यही मेरा सपनाहै । कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री को ज़रूरत पड़ रही है नौ सलाहकारों की। लोढ़ा ने कहा गहलोत को कोई सलाहकारों की जरूरत पड़ती है क्या? इस पर राठौड़ ने कहा आप सलाहकार पद से दे दीजिए इस्तीफ़ा। लोढ़ा ने दिया राठौड़ को जवाब बोले पहले सलाहकार पद के आदेश हो, तो फिर इस्तीफा दूं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा के नेता दावे कर रहे थे कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन होगा तो सरकार गिर जाएगी, लेकिन मंत्रिमंडल पुनर्गठन भी हो गया राजनीतिक नियुक्तियां हो गई, विपक्ष के नेता के सारे सपने धरे रह गए।

मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक
बहस के दौरान मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक भी हुई।सभापति ने कहा जितना समय दिया गया है, उतनी ही देर बोलने दिया जाएगा। दिलावर ने कहा इनको भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। दिलावर ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये कपूत बेटे हैं, बुजुर्गों का भी सम्मान नहीं करते। अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते। इस पर मंत्री बीडी कल्ला ने आपत्ति की।कल्ला ने कहा हम माता-पिता का सम्मान करने वाले हैं, तो मदन दिलावर ने कहा यह क्या सम्मान करेंगे। इनको तो भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है। सभापति ने मदन दिलावर को रोककर संयम लोढ़ा का नाम पुकारा।

नियुक्तियों को कैबिनेट मंत्री दर्जा पर सियासत: खाचरियावास बोले, राठौड़ को कसम है, वे कोर्ट की शरण लेकर साबित करें
जयपुर। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बुधवार को विधानसभा के बाहर भाजपा पर जमकर बरसे। खाचरियावास राजनैतिक नियुक्तियों पर रार से लेकर यूक्रेन में भारतीय छात्रों की स्थिति और स्मार्टफोन को लेकर भाजपा के भीतर मचे घमासान पर जमकर बोले। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ को उन्होंने एक कसम भी दी।
राजनीतिक नियुक्ति देने के बाद कांग्रेस के तीन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने को संविधान के प्रावधानों के खिलाफ बताने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ को कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कोर्ट की शरण लेने की नसीहतदी है। खाचरियावास ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ केवल इस निर्णय को संविधान के खिलाफ बताकर कोर्ट में जाने का बयान ही देते हैं, लेकिन उन्हें कसम है कि वो जल्द ही कोर्ट की शरण में ले लें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। राजेंद्र राठौड़ और बीजेपी के लोग केवल बयानों और लेटर बाजी करके ही आरोप लगाते हैं ताकि मीडिया में छप सकें। राज्य सरकार ने अगर संविधान के खिलाफ कोई काम किया है तो राठौड़ को कोर्ट की शरण लेनी चाहिए जिससे सब कुछ साफ हो जाए केवल आरोप लगाने से ही आरोप सही नहीं हो जाते।

जयपुर में राजस्थान देवस्थान विभाग के भागवत कथा आयोजन पर खाचरियावास ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में प्रदेश में राम राज्य है। राम राज्य का मतलब भी यही है कि जनता सुखी हो और विकास की गंगा बहे। हिंदू मुस्लिम की बात बीजेपी करती है, जबकि कांग्रेस सभी 36 कौमों के साथ चलती है। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन वापस देने पर भाजपा नेताओं में आपस में झगड़े हो रहे हैं। दावा किया कि इस वापसी को लेकर भाजपा में हाथापाई होते होते भी बची है। बीजेपी नेता खुद कह रहे हैं कि पहले लैपटॉप क्यों लिया मकान क्यों लिया। खाचरियावास ने तंज कसा कि केवल अखबार में छपने के लिए ही स्मार्ट फोन वापस दिए जा रहे हैं विरोध में भी भाजपा के नेता एकजुट नहीं होते।

भाजपा के पास कांग्रेस के खिलाफ कोई एक्शन प्लान नहीं है। विरोध तो राहुल गांधी करते हैं जिन्होंने राफेल का मुद्दा उठाया तो आज भी वे राफेल का मुद्दा ही उठाते रहते हैं। इसी तरह से वे भी पेगासस का भी मुद्दा अक्सर उठाते हैं. बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ एक्शन प्लान तक तैयार नहीं कर पा रही है।

प्रताप विवाद पर सियासत: पूनिया बोले मति भ्रमित हुई, राठौड़ ने कहा कुंठित है मानसिकता, जोशी बोले, 'भाजपा नेता चाहते, वहीं बोले जो उनको सुहाए'
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के महाराणा प्रताप और अकबर के बीच के युद्ध को सत्ता की लड़ाई होने का बयान देने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने उनके बयान का विरोध किया है। पूनिया ने कहा है कि उनकी मति भ्रमित हो गई है। वहीं राठौड़ ने इसे उनकी कुंठित मानसिकता करार दिया है। पूनिया ने कहा कि डोटासरा की मति भ्रमित हो गई है। कांग्रेस का मुस्लिम वोटों से मोह छूट नहीं रहा है। प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं था। राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। स्वाभिमान का युद्ध था। देश की अस्मिता की रक्षा का संघर्ष था। इससे पहले भी डोटासरा अकबर को महान बताकर प्रताप का अपमान कर चुके हैं। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई संप्रभुता, स्वतंत्रता और स्वाभिमान की लड़ाई थी। प्रताप भारतीय संविधान के आदर्श हैं। वह लड़ाई सत्ता की नहीं थी। राजस्थान की आन बान शान के प्रतीक महाराणा प्रताप के खिलाफ  बार-बार कुंठित मानसिकता का परिचय देना डोटासरा की आदत में शुमार हो गया है।

प्रताप विवाद पर बोले जोशी: भाजपा नेता चाहते, वही बोले जो उनको सुहाए

महाराणा प्रताप पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद भाजपा नेताओं के पलटवार पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने प्रतिक्रिया दी है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि महाराणा प्रताप को देश की जनता और देश का पाठ्यक्रम आज भी महान मानता है। अगर किसी विषय पर कोई शैक्षणिक बात कही जाती है तो भाजपा नेताओं की उसे लपकने की आदत हो गई है। विवाद को कभी राजपूत समाज से जोड़कर पेश करते हैं तो कभी कोई और बात को जोड़ देते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भाजपा नेताओं ने ताक पर रखा हुआ है। भाजपा में मोदी से लेकर नीचे तक के नेताओं की यही आदत बनी हुई है। भाजपा नेता चाहते हैं कि हम वही बोले जो उनको सुहाए। महाराणा प्रताप के महान होने पर कांग्रेस में किसी ने शंका व्यक्त नहीं की। गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के तोड़ मरोड़ कर मायने निकाले जा रहे हैं।

भाजपा के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी को हुआ कोरोना
जयपुर।  वैश्विक महामारी कोरोना का कहर बढ़ रहा है, आम और खास कोरोना की जद में आने के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  नेता भी फिर कोरोना की चपेट में आने लगे हैं।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी कोरोना संक्रमित पाये गये।

जयपुर ग्रामीण सांसद राठौड़ ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण महसूस होने पर इसकी जांच कराने पर जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और उन्होंने अपने को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आये हैं, वे स्वयं को आइसोलेट करें तथा अपनी कोरोना जांच कराएं।

इसी तरह राजसमंद विधायक माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने अपनी कोविड जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबियत ठीक है एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार वह होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रही है। उन्होंने आग्रह किया किया कि पिछले दिनों जो व्यक्ति उनके संपर्क में रहे हैं, वे सभी अपनी कोविड जाँच करवा लें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने इनके शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं भाजपा विधायक कालीचरण सराफ कोरोना संक्रमित पाये गये थे।

केंद्र सरकार का लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 करना प्रगतिशील फैसला ,प्रदेश सरकार का विरोध निंदनीय: राठौड़
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वक्तव्य जारी कर राजस्थान के महिला एवं बाल विकास मंत्री और स्वायत्त शासन मंत्री द्वारा केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के निर्णय को लेकर दिए गए बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के हर प्रगतिशील कदम का विरोध कर राज्य सरकार के मंत्रीगण अपने आकाओं के सामने नंबर बढ़ाने के लिए अनर्गल बयान जारी कर रहे हैं। गहलोत सरकार के मंत्री आलाकमान को खुश करने के लिए बेटियों के दुश्मन बन बैठे हैं जिनका सिर्फ एक ही मकसद है, केंद्र सरकार के हर निर्णय का विरोध करना।

राठौड़ ने कहा कि  जया जेटली के नेतृत्व में बनी केंद्रीय टास्क फोर्स तथा दिसंबर 2020 में नीति आयोग द्वारा की गई सिफारिश तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय के व्यापक विचार विमर्श के पश्चात देशभर में मातृ-मृत्यु दर को कम करने, बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए, उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए, पुरुष व महिलाओं में समानता लाने के लिए तथा 15 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई घोषणा की अनुपालना में महिलाओं की शादी की न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया जाना एक स्वागतयोग्य,ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय है।

राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार अपने इस निर्णय के क्रम में हिंदू मैरिज एक्ट 1955, स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 में बदलाव करने जा रही है जिसका राज्य सरकार द्वारा स्वागत किए जाने की बजाय राजनीतिक आधार पर विरोध किया जाना और लड़कियों को हतोत्साहित किया जाना, दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौड़ ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है। इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उनकी सरकार लड़कियों की आयु 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के निर्णय के विरोध में है और अपने मंत्रीगणों के बयानों का पुरजोर समर्थन करती है ?

राठौड़ ने कहा कि टास्क फोर्स ने महिलाओं की शादी की न्यूनतम आयु को 21 वर्ष बढ़ाए जाने की सिफारिश करने से पूर्व 16 यूनिवर्सिटीज, 15 एनजीओ, हजारों युवाओं, पिछड़े तबकों और सभी धर्मों तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में समान रूप से फीडबैक लिया था।

राठौड़ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राज्य सरकार द्वारा बेटियों को लेकर विवादास्पद बयान या फैसला लिया गया हो। इस पहले सितंबर माह में विधानसभा सत्र के दौरान राजस्थान विधानसभा में ''राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक 2021'' को लाकर राज्य सरकार बाल विवाह को प्रोत्साहन देने का महापाप कर रही थी तब भी अपने इस निर्णय पर राज्य सरकार को यू-टर्न लेना पड़ा था।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर सियासत : कांग्रेस-बीजेपी ने निकाले अपने-अपने मायने
मलिक का ज़मीर अभी जिंदा है: जोशी
जयपुर। किसान आंदोलन पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान मामले में मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने केंद्र पर तीखी टिप्पणियां की थी। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान का समर्थन किया है। जोशी ने कहा है कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक का जमीर अभी जिंदा है। इसीलिए सत्यपाल मलिक इस तरह की बात कह पा रहे हैं। जिन लोगों का जमीर जिंदा है,वे सब किसान आंदोलन के पक्ष में बयान दे रहे हैं। राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपना पद दांव पर लगाकर यह बयान दे रहे हैं। केंद्र सरकार को अब भी इससे सबक लेना चाहिए। केंद्र को किसानों की बात सुननी चाहिए।

मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक की टिप्पणी को राठौड़ ने बताया गलत
मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक के रविवार को जयपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने काहे की मलिक एक संवैधानिक पद पर हैं उन्हें इस तरह का बयान और टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह संविधानिक पद की मर्यादाओं के खिलाफ है। इससे पहले राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करके सरकार जनता को राहत नहीं देना चाहती है। इसलिए वेट कम नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही वेट कम करने को लेकर सड़कों पर उतरेगी। राजस्थान में देवी के कहर को लेकर चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि संभाग मुख्यालय तक में सिंगल डोज प्लेटलेट लेने की व्यवस्था नहीं है और न ही इसके किट मौजूद है। इलाज की व्यवस्था करने में सरकार फेल साबित हुई है।

दरिंदे को फांसी की सजा
मेड़तासिटी। पादूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में विशिष्ट न्यायालय (पोक्सो) मेड़ता न्यायाधीश रेखा राठौड़ ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर का मानते हुए आरोपी दिनेश पुत्र रामचन्द्र निवासी केरिया माकड़ा को 5 (ठ) (ड) (झ)/  6 पोक्सो एक्ट 2012 एवं भादस की धारा 302 में फांसी की सजा सुनाते हुए आदेश दिया कि जब तक आरोपी की मृत्यु नहीं हो जाए तब तक उसको लटकाकर रखा जाए। साथ ही दो लाख एक हजार का अर्थदंड भी लगाया।  न्यायाधीश राठौड़ ने गुरुवार को  आरोपी दिनेश को दोषी करार दिया था। विशिष्ट लोक अभियोजक (पोक्सो) सुमेरसिंह बेड़ा ने बताया कि न्यायाधीश राठौड़ ने सजा के अपने फैसले में आरोपी दिनेश को भादस की धारा 363 में 7 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया। भादस की धारा 342 में एक वर्ष के कठोर कारावास और एक हजार रुपए अर्थ दंड, भादस की धारा 201 में 7 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया।

पीड़ित प्रतिकर स्कीम की अनुशंषा की
न्यायालय ने मृतका के माता-पिता पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत समुचित प्रतिकर दिलाई जाने की अनुशंषा की है।

20 सितम्बर को दुष्कर्म, 27 को आरोप पत्र पेश
पादूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बालिका के साथ गत 20 सितम्बर को दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के छह दिन में पुलिस ने अनुसंधान कर 27 सितम्बर को विशिष्ट न्यायालय (पोक्सो) मेड़ता में आरोपी दिनेश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। आरोप पत्र पेश करने के बाद न्यायाधीश रेखा राठौड़ ने मामले में  डे-टू-डे सुनवाई की।

फैसले में कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी : विश्वास के रिश्तों को तोड़कर पिशाच बन गया मुल्जिम
न्यायाधीश ने अपने दण्डादेश में लिखा कि प्रकरण में मृतका की आयु करीब 8 वर्ष थी। अभियुक्त ने उसके साथ बलात्कार कर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। मुल्जिम दिनेश का यह कृत्य पाशविक है तथा उसकी राक्षसवृति को दर्शाता है। मुल्जिम दिनेश मृतका की मां का धर्म भाई बना हुआ था। मुंह बोले मामा के नाते वह अक्सर उनके घर आता। विडंबना तो यह है कि मृतका कुत्तों से बचाने के लिए मुल्जिम दिनेश के साथ गई और वह इतना पिशाच बन गया कि सहायता करने वाली को ही अपनी हवस का शिकार बनाकर मार डाला। उसने विश्वास के रिश्तों को भी तोड़ा है।

खूब लड़ी, दुष्कर्मी के बाल तक नोंच डाले
न्यायाधीश ने लिखा कि मृतका असहाय छोटी बच्ची थी, लेकिन वह बहादुर और साहसी थी। उसने मुल्जिम से बचने के लिए भरपूर कोशिश की, उसके मासूम हाथों की मुल्जिम दिनेश के बालों पर इतनी मजबूत पकड़ थी कि मुल्जिम दिनेश के बाल उसके सिर से फट कर मृतका के हाथों की नन्हीं मुठ्ठियों में आ गए थे।

सजा सुनाने के बाद शांत रहा आरोपी
विशिष्ट न्यायाधीश ने आरोपी दिनेश को जब फांसी की सजा सुनाई उस दौरान दिनेश शांत रहा और जब पुलिस उसको जेल ले जाने लगी तब भी शांत और चुपचाप ही दिखाई दिया।