clashes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुस्लिम युवक से मारपीट पर भोपाल में तनाव: पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, चेहरे पर फेंका गोबर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार रात पुराने शहर में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौतम नगर क्षेत्र में नौ मई को एक होटल में हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। आरोप है कि युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां भी की गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध बढ़ गया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट, इमामीगेट और मोती मस्जिद क्षेत्र में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। रात करीब एक बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और धारा 144 लागू की गई।

मामले को लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी नाबालिग बताया गया है। इधर पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन संबंध में रह रही है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।

इजरायली सैनिकों के साथ झड़प में छह फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत
रामल्ला। वेस्ट बैंक के जेनिन शहर की सड़कों पर चरमपंथियों के साथ भीषण संघर्ष में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में छह फिलस्तीनियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। चिकित्सा एवं सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बेथलहम के वेस्ट बैंक शहर के पश्चिम में हुसैन गांव में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में 20 वर्षीय जकारेया अल-जौल की मौत हो गई।

फ़िलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों ने कहा कि गाँव में प्रदर्शनकारियों और इज़राइली सैनिकों के बीच हुई झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन सैनिकों पर पथराव किया जिन्होंने 20 वर्षीय अल-ज़ौल को गोली मारी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तरी पश्चिमी तट के जेनिन शहर में बुलडोजर और एक हेलीकॉप्टर द्वारा समर्थित एक इजरायली सेना बल ने सोमवार को पांच फिलिस्तीनियों को मार दिया और अन्य 91 घायल हो गए, जिनमें से 23 की हालत गंभीर है।

इजरायली सेना के प्रवक्ता ने एक प्रेस बयान में कहा कि जेनिन में ऑपरेशन के दौरान उसके सात सैनिक घायल हो गए और घायलों की स्थिति गंभीर नहीं है। हथियारबंद लोगों को देखे जाने के बाद हेलीकॉप्टरों से गोलियां चलाईं। ऐसी घटना 20 साल में अपनी तरह की पहली घटना थी।

सूडान: झड़प में 30 नागरिकों की मौत, 245 घायल
खार्तून। सूडान में सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच झड़प में 30 नागरिकों की मौत हुयी है तथा 245 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी सूडान की केंद्रीय समिति के डॉक्टरों ने बुधवार को दी। डॉक्टरों के मुताबिक सेना और आरएसएफ के लड़ाकों के बीच मंगलवार को हुई झड़प में कम से कम 30 नागरिक मारे गए और 245 अन्य घायल हो गए।

सूडान की सेना तथा आरएसएफ के बीच शनिवार को राजधानी खार्तून तथा देश के अन्य हिस्सों में हुयी थी। सरकारी बलों ने आरएसएफ पर विद्रोह करने का आरोप लगाया और उसके ठिकाने पर हवाई हमला किया। समिति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''18 अप्रैल को नारे गए नागरिकों तथा घायल हुए नागरिकों की संख्या क्रमश: 30 तथा 245 है।''

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 200 लोग घायल
पेरिस। फ्रांस के पश्चिमी कम्यून सैंटे-सोलाइन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 200 लोग घायल हो गये। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्टों के अनुसार कृषि जरूरतों के लिए एक बड़े जलाशय के निर्माण के खिलाफ शनिवार को सैंटे-सोलाइन में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल किया और कम से कम चार पुलिस वाहनों में आग लगा दी।

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार संघर्ष में 35 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। सैंटे-सोलाइन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान लगभग 200 लोग घायल हो गए। स्थानीय किसान बड़े जलाशय के निर्माण के खिलाफ हैं। यह जलाशय 16 छोटे जलाशयों को जोड़ देगा और इससे बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादन को लाभ होगा, जबकि छोटे खेतों को पानी के बिना छोड़ दिया जाएगा।

दक्षिणी पेरू के खनिज श्रमिकों की आपसी झड़प में 14 की मौत, 31 लोग गिरफ्तार
लीमा। दक्षिणी पेरू के अरेक्विपा विभाग में सोने की खदान में काम करने वाले श्रमिकों की आपसी झड़प में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी। अरेक्विपा अभियोजक मारिया डेल रोसारियो लोजादा ने  बताया कि शनिवार और मंगलवार को सात-सात शव बरामद किये गये। इन शवों पर गोलियों के निशान पाये गये। उन्होंने बताया कि कुछ और शवों की बरामदगी हो सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं। स्थानीय समाचार पत्र एल कॉमेर्सियो के अनुसार दो जून को कारवेली प्रांत के एटिको जिले में हुआनाक्विटा नामक एक विवादित क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी।

सख्त कार्रवाई की मांग

लोजादा ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इन लोगों से बरामद बन्दूकों आदि हथियारों की जांच करायी जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना में इनका प्रयोग हुआ अथवा नहीं। इसी के साथ अभियोजन वहां से जुटाये गये वीडियो और ओडियो की जांच भी कर रहा है ताकि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान की सके। अरेक्विपा थानाधिकारी लुइस पचेको ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने साउथपैन अमेरिका राजमार्ग पर जाम लगा दिया जिसकी वजह से इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।

बिहार में दो पक्षों के बीच झड़प में 3 की हत्या, 1 घायल
सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने यहां बताया कि चंद्रायण गांव में पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिेंसक रूप ले लिया। इस हादसे में तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश यादव, राम सागर यादव और नाथन यादव के रूप में की गयी है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चित्तौड़ रहा बंद,प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच हुई झड़प
चित्तौड़गढ़। शहरी क्षेत्र में बुधवार रात्रि को पूर्व पार्षद के इकलौते पुत्र की हत्या के विरोध में एवं घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को चित्तौड़गढ़ बंद पूरी तरह से सफल रहा। इस दौरान  पुलिस अधिकारियों के बीच एवं प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होती रही। बंद के दौरान एक दुकान एवं टेंपो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो- तीन लोगों को डिटेन  किया लेकिन अभी भी अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

चित्तौड़गढ़ के शहरी क्षेत्र में मंगलवार रात्रि को एक  आयोजन से अपने घर लौट रहे पूर्व पार्षद जगदीश सोनी  के इकलौते पुत्र राकेश उर्फ रतन सोनी पर विशेष समुदाय के कुछ लोगों के हथियारों से लैस होकर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया ,जिसका प्राथमिक उपचार यहां करवाने के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया  ,लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी एवं अन्य लोग मंगलवार रात्रि को शहर में विभिन्न स्थानों पर  एकत्रित हो गए तथा बुधवार को   चित्तौड़गढ़ बंद का आह्लान किया।

सांसद-विधायक ने दिया धरना
सांसद सीपी जोशी ,विधायक  चंद्रभान   को इस घटना की जानकारी मिलने पर वह रात्रि में ही सुभाष चौक पहुंचे और बाद में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अन्य लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। चित्तौड़गढ़ बंद का असर बुधवार सवेरे से ही न केवल शहर में बल्कि उपनगरीय क्षेत्रों में भी देखने को मिला। इस दौरान चाय एवं बीडी-पान की दुकाने ,हाथ ठेले तक नहीं खुले।

बंद के दौरान रही तनावपूर्ण स्थिति
बंद के दौरान विधायक चंद्रभान हिंदू  संगठनों के पदाधिकारियों के साथ दुपहिया वाहन पर बैठकर बंद को सफल बनाने में लगे रहे। बंद के दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

पुलिस छावनी में बदला शहर
इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। चित्तौड़गढ़ के  साथ ही जिले के अन्य कई स्थानों से, जिले से बाहर से भी पुलिस   जाब्ता   बुलाया गया। बंद के दौरान अश्रु गैस की पार्टी भी तैनात रही ,लेकिन इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहर से ऐसे पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया गया  ,जो कि पूर्व में विवादों के घेरे में रहे ,और जिनका यहां से स्थानांतरण करना पड़ा।

टैंपों व दुकान में लगाई आग
बंद के दौरान मोक्ष धाम के समीप एक टेंपो  एवं दुकान को प्रदर्शनकारियों ने आग  के हवाले कर दिया। बंद के दौरान कच्ची बस्ती  की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस का भारी  जाब्ता  विशेष रूप से तैनात रहा।  कच्ची बस्तियों में कई लोग छतों पर डटे रहे। कुछ स्थानों पर इस दौरान विभिन्न रास्तों को अलग-अलग साधनों से बंद के दृश्य  भी देखने को मिले।

पुलिस के रूट मार्च पर पथराव
बंद के दौरान पुलिस द्वारा किए गए फ्लैग मार्च पर भी पथराव किए जाने की जानकारी है।  जिला पुलिस अधीक्षक ने भी इसे स्वीकार किया।  शहर की तंग गलियों में बंद के दौरान कुछ मकानों से  पथराव होने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।  ऐसी कुछ गलियों में पत्थर ही पत्थर देखने को मिले। एक स्थान पर तो पुलिस के सामने ही एक युवक पथराव करने लगा।  पथराव करने वालों में से कुछ की धरपकड़ भी की गई, जिसके बाद उन्हें छुड़ाने के लिए परिवार के सदस्य  पुलिस से  उलझते हुए देखे गए।

जिले में इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद
जिला प्रशासन ने इस घटना को देखते हुए बुधवार को 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने  कि  घोषणा भी की, हालांकि इसके बावजूद कुछ नेटवर्क काम करते रहे ।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण-सांसद
सांसद सीपी जोशी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजस्थान में एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बिना किसी दबाव में सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं-चंद्रभान
विधायक  चंद्रभान  ने कहा कि ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस या कानून  को लेकर किसी तरह का कोई  खौफ नहीं हैऔर अपराधी  बिना किसी डर के इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

धर्म स्थल के बाहर हनुमानचालीसा
इधर बंद के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच लुका छुपी का खेल भी चलता रहा।  कई बार पुलिस को प्रदर्शनकारियों के पीछे दौड़ लगानी पड़ी।  बंद के दौरान हिंदू संगठन के के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक धार्मिक स्थल के बाहर हनुमान चालीसा भी पढ़ते हुए देखे गए। बंद के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक  प्रीति जैन भी शहर का जायजा लेने में लगी रही। प्रदर्शनकारी बीच-बीच में  सुभाष चौक   एवं अन्य  स्थानों पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराने में लगे रहे।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
इस बीच अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा  इस घटना के विरोध में राज्यपाल  के नाम ज्ञापन  देकर  हत्या में  शामिल सभी  आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए कहा गया कि लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से राज्य में अशांति का वातावरण बनता जा रहा है/ ज्ञापन में रतन सोनी के परिवार जन को 50 लाख मुआवजा व एक सदस्य को  सरकारी नौकरी  देने की मांग की गई। इस दौरान प्रान्त मंत्री विनीत द्विवेदी,राष्ट्रीय बजरंगदल जिलाध्यक्ष अमृत माली,नगर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सुथार, गौ रक्षा प्रमुख शिव लोधा,नगर अध्यक्ष हिमांशु जैन, प्रखंड सहयोजक लोकेश सोनी,कमल राजपुरोहित, गोपाल तेली, राजेन्द्र शर्मा, निलेश सोनी, अर्जुन सोनी, महेश सोनी, रामप्रसाद सोनी आदि मौजूद थे।

पुलिस और परिजनों के बीच  वार्ता
इस बीच चित्तौड़गढ़ पहुंचे संभागीय आयुक्त  राजेंद्र भट्ट ने प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से     नौकरी ,   25 लाख रुपए मुआवजे और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलवाने का  भरोसा दिया। तनाव की स्थिति के बीच
राज्य धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत,  विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी, श्री चंद कृपलानी व अन्य जनप्रतिनिधियों , समाज के प्रतिनिधियों, कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, एस पी प्रीति जैन की मौजूदगी में   अपराहन बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहर से लेकर गांव तक रहा बंद, भीलवाड़ा में बंद समर्थकों व पुलिस में हुई कईं जगह झड़प, डीएसपी व कोतवाल का तबादला, 17 गिरफ़्तार
भीलवाड़ा। आदर्श हत्याकांड में न्याय के साथ ही कोमल मेहता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर के साथ ही जिले के गांव और कस्बे बंद रहे। शहर के भीतरी इलाके 100 प्रतिशत जबकि बाहरी इलाके 80 प्रतिशत तक बंद रहे। सुबह करीब 9 बजे सभापति राकेश पाठक के नेतृत्व में सूचना केंद्र पर बंद कराने के लिए जमा हुए बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। उधर, बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए । कई इलाकों में चेकपोस्ट लगाकर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बंद शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। इस बीच पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने आदेश जारी कर डीएसपी (सिटी) हंसराज बैरवा का भीलवाड़ा से उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व पुलिस आवासन पुलिस मुख्यालय जयपुर स्थानान्तरण कर दिया वहीं महानिरीक्षक पुलिस कार्मिक ने एक आदेश जारी कर कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दुर्गाप्रसाद दाधीच का प्रशासनिक आधार पर अजमेर रेंज से जोधपुर रेंज में स्थानान्तरण कर दिया।

इन दोनों अधिकारियों के निलंबन की मांग भाजपा व अन्य हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भाजपा नेत्री कोमल मेहता को समुदाय विशेष के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने विवादित भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही माहौल ज्यादा गर्मा गया और नौबत भीलवाड़ा बंद कराने की आ पहुंची। गुरूवार दोपहर बाद भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने भीलवाड़ा बंद करवा दिया था। इनकी मांग कोमल मेहता की रिहाई की थी। देर शाम विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने शुक्रवार को शहर सहित जिला बंद की घोषणा की थी।इसी के तहत शुक्रवार सुबह सूचना केंद्र पर नगर परिषद सभापति राकेश पाठक के नेतृत्व में बंद समर्थक जमा हुए। करीब 100-150 की संख्या में इन लोगों के जमा होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बंद समर्थकों की धरपकड़ के आदेश पुलिस को दिए। इसके तहत सीओ सिटी हंसराज बैरवा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सूचना केंद्र पर जमा इन लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।

वहीं सुभाष नगर में आसावरा सर्विस सेंटर के पास मनीष पालीवाल के नेतृत्व में बंद कराने पहुंचे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा। यूआईटी मार्केट के पास भाजपा नेत्री के नेतृत्व में पहुंचे बंद समर्थकों के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की की। पुलिस ने 17 लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया। बंद के चलते शहर का भीतरी भाग 100 प्रतिशत जबकि बाहरी इलाकों में 80 प्रतिशत भाग बंद रहा। यही स्थिति कमोबेश ग्रामीण इलाकों में भी रही। जिले के शाहपुरा, मांडलगढ़, जहाजपुर, बिजौलिया, बदनौर, आसींद, गुलाबपुरा, फूलियाकलां, गंगापुर, कोटड़ी, बनेड़ा, हमीरगढ़ व बीगोद सहित जिलेभर में बंद रहा। उधर, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण बंद करवा रहे हैं। व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। लेकिन यह बात पुलिस प्रशासन को पच नहीं रही है और वे बाजार में अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि लोग अपनी दुकानें खोलें, किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कहकर पुलिस प्रशासन आंदोलन को दूसरी दिशा में ले जा रही है लेकिन हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सत्य और धर्म के साथ है। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि हमने सबसे आग्रह कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है लेकिन पुलिस प्रशासन दादागिरी और गुंडागर्दी कर रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंद के दौरान कर्इं जगह पुलिस की बंद समर्थकों से झड़प भी हुई। वहीं भीलवाड़ा बंद के दौरान सुबह 3 घंटे के लिए आवश्यक सेवाओं में आने वाले मेडिकल स्टोर भी बंद रखे गए।

सदन में नोंकझोंक: आप सलाहकार पद से इस्तीफा दे दीजिए : राठौड़, आदेश हो तो फिर इस्तीफा दूं: संयम लोढ़ा
जयपुर। राज्य विधानसभा में बुधवार को बजट पर बहस के सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के बीच नोंकझोंक भी हुई। उपनेता राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस पर 5 करोड़ रुपए चंदा देने वाली कंपनी पर पेनल्टी नहीं लगाने के आरोप पर संयम लोढ़ा ने जवाब  देते हुए कहा कि कंपनी से जुड़े जितने भी काम हुए वे सब भाजपा सरकार के दौरान हुए। इस दौरान लोढ़ा व राठौड़ में तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक रोहित बोहरा भी इस विवाद में कूदे तो सभापति ने उनको संयमित रहने की सलाह दे डाली।

कटारिया-राठौड़ ने लोढ़ा पर ली चुटकी
नेता प्रतिपक्ष  कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने लोढ़ा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आपके सपनों का क्या हुआ मेरे प्रिय मित्र। इस पर संयम लोढ़ा ने जवाब में कहा आपके आशीर्वाद से मैं सदन में खड़ा होकर बोल रहा हूँ, यही मेरा सपनाहै । कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री को ज़रूरत पड़ रही है नौ सलाहकारों की। लोढ़ा ने कहा गहलोत को कोई सलाहकारों की जरूरत पड़ती है क्या? इस पर राठौड़ ने कहा आप सलाहकार पद से दे दीजिए इस्तीफ़ा। लोढ़ा ने दिया राठौड़ को जवाब बोले पहले सलाहकार पद के आदेश हो, तो फिर इस्तीफा दूं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा के नेता दावे कर रहे थे कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन होगा तो सरकार गिर जाएगी, लेकिन मंत्रिमंडल पुनर्गठन भी हो गया राजनीतिक नियुक्तियां हो गई, विपक्ष के नेता के सारे सपने धरे रह गए।

मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक
बहस के दौरान मदन दिलावर व बीडी कल्ला में नोकझोंक भी हुई।सभापति ने कहा जितना समय दिया गया है, उतनी ही देर बोलने दिया जाएगा। दिलावर ने कहा इनको भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है। दिलावर ने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये कपूत बेटे हैं, बुजुर्गों का भी सम्मान नहीं करते। अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते। इस पर मंत्री बीडी कल्ला ने आपत्ति की।कल्ला ने कहा हम माता-पिता का सम्मान करने वाले हैं, तो मदन दिलावर ने कहा यह क्या सम्मान करेंगे। इनको तो भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है। सभापति ने मदन दिलावर को रोककर संयम लोढ़ा का नाम पुकारा।

पाकिस्तान के लाहौर में प्रदर्शन के दौरान संघर्ष : 3 पुलिस अधिकारियों की मौत
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़पों में कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। डॉन अखबार के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और पेट्रोल बम फेंके, साथ ही अधिकारियों पर लाठियों का इस्तेमाल किया गया। विरोध प्रदर्शन का आयोजन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) इस्लामी आंदोलन ने किया। इस संगठन को अप्रैल 2021 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। टीएलपी के समर्थक अपने नेता साद हुसैन रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर लाहौर मार्च निकालते हुए इस्लामाबाद जाना चाहते थे।