syria - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीरिया ने आईएस बंदियों को भेजने के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम को 15 दिनों के लिए बढ़ाया
दमिश्क। सीरिया ने उत्तर पूर्वी हिस्से में तनाव जारी रहने के बीच शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बंदियों को सीरिया से इराक भेजने में मदद के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सीरियाई रक्षा प्राधिकरण ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान के अनुसार, सीरियाई सेना के सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे से 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) द्वारा संचालित जेलों से आईएस बंदियों को भेजने के लिये अमेरिका के नेतृत्व वाले अभियान के समर्थन में लिया गया है।

यह विस्तार सीरियाई सेना और एसडीएफ के बीच उल्लंघन के आपसी आरोपों और नए सिरे से लड़ाई की तैयारियों के बीच हुआ है, जो उत्तरपूर्वी सीरिया में हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद हालिया तनाव कम करने के गंभीर प्रयासों को दर्शाता है।

इस बीच, सीरिया के विदेश मामलों के अधिकारी मोहम्मद ताहा अल-अहमद ने सरकारी मीडिया को बताया कि प्राधिकरण के प्रस्तावों पर एसडीएफ की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है और समूह पर बार-बार युद्धविराम की मांग करने का आरोप लगाया।

ब्रिटिश, फ्रांसीसी वायु सेनाओं के हवाई हमले में सीरिया में मौजूद आईएस का संदिग्ध हथियार भंडार नेस्तोनाबुद
लंदन। ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी वायु सेनाओं ने शनिवार शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा पहले उपयोग किए गए एक संदिग्ध भूमिगत हथियार भंडारण स्थल पर बमबारी की। यह जानकारी ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के विमानों ने प्राचीन स्थल पल्मायरा से कुछ मील उत्तर पहाड़ों में एक भूमिगत सुविधा की पहचान की। उसने साथ ही यह भी कहा कि इस सुविधा का उपयोग संभवत: हथियारों एवं विस्फोटकों के भंडारण के लिए किया जाता था।

बयान में कहा गया कि ब्रिटिश वायु सेना ने सुविधा केंद्र तक जाने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाने के लिए पेववे ढ्ढङ्क निर्देशित बमों का उपयोग किया और प्रारंभिक संकेत यह हैं कि लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इसने आगे कहा कि सुविधा के आसपास के क्षेत्र में कोई नागरिक बस्ती नहीं है और हमले से नागरिकों को किसी प्रकार के नुकसान का कोई संकेत नहीं है।

सीरिया के अलेप्पो में आत्मघाती बम हमला, एक की मौत, कई घायल, पुलिस जांच जारी
दमिश्क। उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर के बाब अल-फराज इलाके में बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सीरिया के आंतरिक सुरक्षा बलों के कई सदस्य घायल हो गए। कई सरकारी मीडिया रिपोर्टों ने यह जानकारी दी।

साना समाचार एजेंसी ने बताया कि हमलावर ने आंतरिक सुरक्षा बलों के गश्ती दल के पास खुद को उड़ा लिया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी। अल-इखबारिया टीवी ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, क्योंकि अधिकारियों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ था।

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने घटना की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की एक श्रृंखला के बाद सीरिया के कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ऐसे में यह घटना घटी है।

अधिकारियों ने अभी तक हमलावर की पहचान या बम विस्फोट से संबंधित परिस्थितियों के बारे में कोई और जानकारी जारी नहीं की है।

ऑपरेशन हॉकआई से सीरिया में भगदड़, आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका का जबर्दस्त हमला
दमिश्क। अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (आईएसआईएस) के खिलाफ शनिवार को ऑपरेशन हॉकआई शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हवाई हमले इतने जबर्दस्त हैं कि समूचे सीरिया में भगदड़ मच गई है। यह सैन्य अभियान सीरिया के पल्मायरा में 13 दिसंबर को हुए आईएसआईएस के हमले के जवाब में किए गए, इनमें दो अमेरिकी सैनिक और सेना से जुड़ा एक इंटरप्रेटर मारे गए थे।

आतंकियों, हथियार डिपो को नष्ट करना है मकसद

ऑपरेशन हॉकआई का मकसद आईएसआईएस आतंकियों, हथियार डिपो और परिचालन ठिकानों को नष्ट करना है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इन हमलों पर कहा कि यह किसी युद्ध की शुरूआत नहीं है, बल्कि बदले का एलान है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अपने लोगों की रक्षा करने में कभी संकोच नहीं करेगा और कभी पीछे नहीं हटेगा। दिसंबर में अमेरिकी सेना पर हुआ हमला इस साल इस क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक था। पीड़ितों के शव बाद में अमेरिका वापस लाए गए, जहां उनके सम्मान में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया।

ट्रम्प ने पहले दी थी चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ऑपरेशन शुरू होने के बाद व्हाइट हाउस ने इन हमलों को विदेशों में तैनात अमेरिकी सेनाओं पर भविष्य में होने वाले हमलों को रोकने के लिए एक ठोस जवाब बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में इन हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों की हत्या के बदले में की गई जवाबी कार्रवाई थी और अमेरिका सीरिया भर में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि सीरिया में वर्षों से चल रहे संघर्ष के बावजूद, अगर आईएसआईएस का पूरी तरह से खात्मा हो जाए तो उसका भविष्य बेहतर हो सकता है।  उन्होंने यह भी कहा कि सीरियाई सरकार इस कार्रवाई से अवगत है और क्षेत्र से इस आतंकी समूह को हटाने के प्रयासों का समर्थन करती है।

ऑपरेशन शुरू होने के बाद अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक कड़ा बयान जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये हमले किसी व्यापक युद्ध की शुरुआत नहीं बल्कि जवाबी कार्रवाई का सीधा परिणाम थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों की रक्षा करने में जरा भी संकोच नहीं करेगा और चेतावनी दी कि अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले किसी भी समूह का सफाया कर दिया जाएगा। हेगसेथ के अनुसार, अमेरिकी सेना ने अभियान के शुरुआती चरण में ही कई आईएसआईएस लड़ाकों को मार गिराया था और समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी।

सीरिया के सुवेदा क्षेत्र में हो रही हिंसा तत्काल रुकनी चाहिए : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी सीरिया में स्थित सुवेदा में नागरिकों के खिलाफ हो रहीं हिंसा की कड़ी आलोचना की है। सुरक्षा परिषद ने  एक बयान जारी कर 12 जुलाई से सुवेदा प्रांत में हो रही हिंसा, सामूहिक हत्या और आंतरिक विस्थापन पर चिंता जाहिर की। साथ ही परिषद ने सभी से युद्ध विराम का पालन करने और बिना किसी पक्षपात के सभी नागरिकों की रक्षा करने का आह्वान किया।

सीरिया की अंतरिम सरकार द्वारा इस मुद्दे की जाँच शुरु करने की प्रशंसा करते हुए परिषद ने कहा कि यह गैर-पक्षपातपूर्ण, पारदर्शी, व्यापक और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार होना चाहिए और हिंसा के आरोपियों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

साथ ही परिषद ने सीरिया के राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा मामलों में किसी भी तरह की हस्तक्षेप का कड़ा विरोध किया। परिषद ने इस बात पर जोर दिया कि सीरिया में सीरिया के लोगों द्वारा शासित एक समावेशी शासन व्यस्था होनी चाहिए।

लेबनान में अवैध प्रवेश करने वाले 67 सीरियाई गिरफ्तार, महिलाएं और बच्चे भी शामिल
बेरूत। लेबनानी सुरक्षा बलों ने अवैध रूप से लेबनान में प्रवेश करने वाले 67 सीरियाई नागरिकों और उन्हें ले जा रहे एक लेबनानी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

संबंधित न्यायिक निकाय गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई निर्धारित करने के लिए घटना की जांच कर रहे है। सीरिया ने राजनीतिक उथल-पुथल का अनुभव किया है।

सीरिया से बोरिया-बिस्तर समेट रही रूसी सेना, अब लीबिया पर पुतिन की निगाह, बनाएंगे नया मिलिट्री बेस
मॉस्को। सीरिया से बशर अल-असद की सत्ता के पतन के बाद रूस ने अपने सैन्य ठिकाने को समेटना शुरू कर दिया है। रूसी सैन्य टुकड़ियां अब अफ्रीका के एक दूसरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं। जिस देश में रूसी सैन्य उपस्थिति में बढ़ोत्तरी देखी गई है, उसका नाम लीबिया है। लीबिया अफ्रीका का एक देश है, जहां पहले मुअम्मर गद्दाफी का शासन था। गद्दाफी से रूस के संबंध काफी मजबूत थे, लेकिन उनके तख्तापलट और हत्या के बाद हालात एकदम बदल गए। हालांकि, इसके बावजूद रूस ने लीबिया में अपना सैन्य अड्डा बनाए रखा। भले ही रूस लीबिया में एक बड़ा सैन्य अड्डा बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह सीरिया में अपने दो सैन्य ठिकानों को खाली कर रहा है।

सीरिया में रूसी सैन्य अड्डे से पुतिन को था फायदा

बशर अल-असद ने सीरियाई गृहयुद्ध में सहायता के बदले रूस को मुफ्त में 49 साल की लीज पर दो सैन्य अड्डों को दिया था। दशकों से सीरिया पश्चिम एशिया और अफ्रीका में रूस का कमांड सेंटर रहा है। सीरिया के पश्चिम में टार्टस और लताकिया में अपने दो सैन्य ठिकानों के माध्यम से रूस ने न केवल सीरियाई गृहयुद्ध में बशर अल-असद का समर्थन किया, बल्कि इस क्षेत्र में अपनी खुद की सैन्य उपस्थिति बनाए रखी। टार्टस नौसैनिक अड्डे ने नाटो के दक्षिणी किनारे पर रूस की सैन्य मौजूदगी को बनाए रखा और काला सागर और भूमध्य सागर के माध्यम से पश्चिम एशिया और यूक्रेन के मोर्चे के बीच एक संबंध भी स्थापित किया। चूंकि रूस ने सीरिया से अपने सैनिकों और सैन्य उपकरणों को वापस लेना शुरू कर दिया है, ऐसे संकेत हैं कि रूस इस क्षेत्र में एक नए केंद्र के रूप में लीबिया की ओर देख रहा है। रूस सीरिया में असद के शासन के दौरान जो पकड़ रखता था, उसे फिर से नहीं बना सकता। हालांकि अगर वह लीबिया में बंदरगाह या एक बड़ा सैन्य अड्डा हासिल कर लेता है, तो वह नुकसान की भरपाई कर सकता है।

असद की हार रूस के लिए बड़ा झटका
सीरिया में भले ही असद की हार हुई हो, लेकिन नुकसान मूल रूप से रूस का हुआ है। इसका कारण यह है कि 2015 में शुरू हुए सीरियाई गृहयुद्ध में रूसी सैन्य हस्तक्षेप ने असद के शासन को सहारा दिया था। यूक्रेन में ध्यान भटकने के कारण असद की स्थिति को मजबूत करने की रूस की क्षमता कम हो गई। सीरिया का दूसरा प्रमुख सहयोगी ईरान भी मदद करने में असमर्थ था। ऐसे में हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व वाली विपक्षी ताकतों ने इस अवसर का लाभ उठाया। डिफेंस वेबसाइट द वॉरजोन के अनुसार, अब इस बात के सबूत बढ़ रहे हैं कि लीबिया, सीरिया से रूसी सैन्य वापसी का समर्थन कर रहा है।

ळहे ने बताया कि रूस ने टार्टस में नौसैनिक अड्डे से कम से कम कुछ रूसी नौसैनिक संपत्ति को लीबिया में स्थानांतरित कर दिया है। यह घटनाक्रम ऐसी खबरों के बीच हुआ है कि रूस लीबियाई राष्ट्रीय सेना के प्रमुख खलीफा हफ्तार को लीबिया के शहर बेंगाजी में रूस को एक बंदरगाह सौंपने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।

सीरिया में नुकसान की भरपाई करेगा रूस
सैन्य विशेषज्ञ थॉमस न्यूडिक का मानना है कि रूस के लिए ऐसा करना उचित होगा क्योंकि यह टार्टस में बंदरगाह के नुकसान की भरपाई करेगा। यदि रूस बंदरगाह हासिल करने में सफल हो जाता है, तो लीबिया रूसी सेना के लिए भूमध्य सागर तक पहुंच प्रदान करने और अफ्रीका में अन्य रूसी हितों के लिए एक ट्रांसशिपमेंट पॉइंट के रूप में एक वैकल्पिक केंद्र बन सकता है। कम से कम एक सीरियाई कैंडिड कार्गो विमान ने सीरिया और लीबिया और अफ्रीका के अन्य स्थानों के बीच बार-बार उड़ान भरी है, जिससे पता चलता है कि रूस इन स्थानों पर उपकरण और कर्मियों को ट्रांसफर कर रहा है।

सीरिया में गठबंधन बलों की गोलीबारी में अमेरिकी टोही ड्रोन ढ़ेर , विमान के हिस्सों को किया नष्ट
दमिश्क। अमेरिका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) ने इस सप्ताह की शुरुआत में सीरिया में अमेरिकी वायु सेना के एमक्यू-9 रीपर टोही ड्रोन को मार गिराया था। अधिकारी ने एयर एंड स्पेस फोर्सेस मैगजीन से कहा कि यह घटना क्षेत्र में अभियान चला रहे साझेदार बलों की मित्रतापूर्ण गोलीबारी की परिणाम थी। जिन्होंने मानव रहित विमान को खतरे के रूप में ग़लत रूप से पहचान की।

अधिकारी ने कहा कि ड्रोन सोमवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस, रूस में प्रतिबंधित) आतंकवादी समूह के खिलाफ एक अभियान पर था।
अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी बलों ने विमान के उपयुक्त हिस्से बरामद कर लिए हैं और विमान के बाकी हिस्सों को नष्ट कर दिया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि यूएस एयर फोर्स सेंट्रल सक्रिय रूप से उन कार्रवाइयों का आकलन कर रहा है जिनके कारण घटना हुई और अमेरिकी, गठबंधन और साझेदार बलों और उनकी संबंधित संपत्तियों की सुरक्षा के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना से पेंटागन और कुर्द नेतृत्व वाली सेना के बीच साझेदारी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इजरायली वायुसेना ने सीरिया में 2 दिनों में 250 से अधिक ठिकानों पर किया हमला : रिपोर्ट
दमिश्क। सीरिया में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से इजरायली वायु सेना ने पिछले दो दिनों में 250 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें सैन्य अड्डे, दर्जनों लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर, विमान भेदी मिसाइल प्रणाली और मिसाइलों वाले गोदाम शामिल हैं। यह जानकारी इजरायली आर्मी रेडियो ने एक स्रोत का हवाला देते हुए दी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह इजरायली वायु सेना के इतिहास में सबसे बड़े आक्रामक अभियानों में से एक था। सीरियाई सशस्त्र विपक्षी समूहों ने रविवार को दमिश्क पर कब्जा कर लिया।

सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने कहा कि उन्होंने और 18 अन्य मंत्रियों ने राजधानी में रहने का निर्णय लिया है। जलाली ने यह भी कहा कि वह शहर में प्रवेश कर चुके उग्रवादी समूहों के नेताओं के संपर्क में हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरियाई संघर्ष में कुछ प्रतिभागियों के साथ बातचीत के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने पद और देश छोड़ दिया।

सीरिया राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे, लोगों ने राष्ट्रपति भवन लूटा
दमिश्क। सीरिया में तख्ता पलट हो गया है। राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग चुके हैं। सेना ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति की सत्ता खत्म हो चुकी है। गौर हो कि सीरिया में पिछले 11 दिनों से विद्रोही गुटों और सेना के बीच कब्जे के लिए लड़ाई चल रही थी। विद्रोही लड़ाकों ने रविवार को राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। असद के देश छोड़ने के बाद सीरियाई प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल जलाली ने एक वीडियो में कहा है कि वो देश में ही रहेंगे और जिसे भी सीरिया के लोग चुनेंगे, उसके साथ मिलकर काम करेंगे। विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क के अलावा सीरिया के चार बड़े शहरों पर कब्जा कर लिया है। इनमें अलेप्पो, हमा, होम्स और दारा शामिल हैं। विद्रोही लड़ाके राजधानी दमिश्क में दारा शहर की तरफ से घुसे थे, जिस पर उन्होंने 6 दिसंबर को कब्जा किया था।

अब तक 3.70 लाख लोग विस्थापित हुए। अलेप्पो, हमा और होम्स इस्लामी चरमपंथी ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम की गिरफ्त में है। संघर्ष की वजह से अब तक 3.70 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। बशर अल-असद ने राष्ट्रपति पद और देश छोड़ा: रूस
रूस के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि बशर अल-असद ने राष्ट्रपति पद छोड़ दिया है। साथ ही वे सीरिया छोड़ चुके हैं। रूसी मंत्रालय के मुताबिक बशर विद्रोही गुटों को शांतिपूर्वक सत्ता सौंपने के लिए राजी हो गए हैं।

असद को बचाने में पुतिन की दिलचस्पी नहीं: ट्रम्प
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि असद ने अपना देश छोड़ दिया है। असद को बचाने में उनके सहयोगी रूस और राष्ट्रपति पुतिन की कोई दिलचस्पी नहीं है।

भारत ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द सीरिया छोड़ने की सलाह दी है। सीरिया के दमिश्क में भारतीय दूतावास अभी सक्रिय है। दूतावास सभी भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और वे सुरक्षित हैं। दूतावास सीरिया में भारतीय नागरिकों की सहायता में जुटा है। एडवाइजरी में विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी। सीरिया में रहने वाले भारतीय दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 पर संपर्क में रहें। लोगों को तुरंत ही उपलब्ध फ्लाइट से सीरिया छोड़ने की सलाह भी दी। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सावधानी बरतें और गतिविधियों को सीमित रखने के प्रति अगाह किया है।

इटली के राजदूत के आवास पर घुसे विद्रोही
सीरियाई विद्रोही रविवार को दमिश्क में इटली के राजदूत के आवास में जा घुसे। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने सीरिया में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की अपील की। उन्होंने कहा कि आज सुबह एक सशस्त्र समूह राजदूत के निवास के बगीचे में घुस गया। उन्होंने न तो राजदूत और न ही दूतावास पुलिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

इराकी दूतावास कराया गया खाली। दमिश्क में स्थित इराकी दूतावास को खाली करा दिया गया। इराक ने सीरिया सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। बढ़ी संख्या में असद की सेना के जवानों ने इराक में शरण ले रखी है। राष्ट्रपति के प्लेन क्रैश की अपुष्ट खबर जिस प्लेन से राष्ट्रपति असद ने देश छोड़ा है। उस प्लेन के क्रैश होने की अफवाह है। प्लेन राडार से नदारद बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

सीरिया के कई शहरों में हुए हवाई हमले
दमिश्क। सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-ज़ौर में मंगलवार को तड़के अज्ञात ड्रोनों के जरिए सिलसिलेवाल विस्फोट किए गए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, अल-बुकामल, अल-मयादीन और नामित प्रांतीय राजधानी दीर अल-ज़ौर सहित कई शहरों में सीरियाई सेना और ईरानी समर्थित मिलिशिया से संबंधित सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर तेज हवाई हमले किए गए।

निशाने पर दीर अल-ज़ौर के बाहरी इलाके में सैन्य गोदाम थे, जहां हवाई हमले सटीकता से किए गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। सीरियाई सरकार और ईरानी अधिकारियों ने रिपोर्ट किए गए हवाई हमलों या ड्रोन की उपस्थिति पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन विपक्षी नेताओं ने कहा कि हवाई हमले अमेरिकी सेना द्वारा किये गये।

सीरिया में विस्फोट, कई लोग घायल
दमिश्क। सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा में रविवार को अज्ञात लोगों की ओर से लगाए गए एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हो गया जिससे कई निवासी घायल हो गए। सरकारी सीरियाई टीवी ने दारा पुलिस कमांड के हवाले से कहा कि विस्फोट दारा के अल-मतर अल-कोर्निश के पास हुआ। यह भी कहा गया कि घायलों में से एक युवा लड़की थी जिसका पैर विस्फोट के परिणामस्वरूप कट गया।

रिपोर्ट में विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं की गई है। इससे पहले दिन में सीरियाई गृह मंत्रालय ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिन्होंने इजरा शहर के पास दारा राजमार्ग पर एक पुलिस गश्ती दल पर हमला किया।