polling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव : व्यवस्था और फर्जी मतदान की शिकायत, हाईकोर्ट स्थित पोलिंग बूथ में मतदान रद्द
जयपुर। प्रदेश के अधिवक्ताओं की नियामक संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव आज हो रहे हैं। सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रदेश के हर जिले में अदालतों में मतदाता बूथ बनाए गए हैं। वहीं जयपुर के हाईकोर्ट स्थित पोलिंग बूथ में व्यवस्थाओं और फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद यहां मतदान को रद्द कर दिया गया। अब चुनाव के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी। राजस्थान हाईकोर्ट में स्थित पोलिंग बूथ पर करीब 50 मिनट देरी से मतदान आरंभ हुआ। इस दौरान सबसे पहले 94 वर्षीय रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट डाला।

3 साल की देरी के बाद करीब 8 साल बाद हो रहे इन चुनाव में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए कुल 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां प्रदेश के 84,247 अधिवक्ता बतौर मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में इस बार पहली बार महिला वकीलों को आरक्षण दिया गया है। वहीं इस बार सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी की निगरानी में चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान के बाद सभी मतपेटियां जिला जज के पास जमा कराई जाएगी, जो कल पुलिस सुरक्षा में जोधपुर पहुंचेगी। जहां 29 अप्रैल से मतगणना शुरू होगी। करीब 1 महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।

मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक चुनावी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध
जयपुर। चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिये मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले तक टेलीविजन या अन्य संचार माध्यमों से किसी भी चुनावी मामले का प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहने के निर्देश जारी किए है।

आयोग द्वारा इस संबंध में जारी विस्तृत दिशा निर्देश में कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126(1)(बी) के अनुसार टेलीविजन, सिनेमैटोग्राफ या इसी तरह के अन्य संचार माध्यमों से किसी भी चुनावी मामले (विज्ञापन या प्रचार आदि) का प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध किसी भी मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले तक की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति सिनेमैटोग्राफ, टेलीविजन या अन्य समान उपकरण के माध्यम से किसी भी चुनावी मामले को जनता के समक्ष प्रदर्शित नहीं करेगा। इन प्रावधानों का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति को दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। आयोग के अनुसार चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने या ऐसे इरादे या गणना करने जैसा कोई भी प्रयास चुनावी मामला माना जायेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि टीवी चैनलों में पैनल चर्चा.बहस और अन्य समाचार और समसामयिक कार्यक्रमों के प्रसारण में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप लगते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि टीवी.रेडियो चैनलों और केबल नेटवर्क को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि धारा 126 में उल्लेखित 48 घंटों की अवधि के दौरान उनके द्वारा प्रसारितध्प्रदर्शित कार्यक्रमों के कंटेंट में दृश्य सहित ऐसी कोई भी सामग्री शामिल नहीं है। पैनलिस्टों.प्रतिभागियों द्वारा अपील करने पर उन्हें किसी पार्टी विशेष या उम्मीदवार की संभावना को बढ़ावा देने या चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के रूप में माना जा सकता है।

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार या कोई अन्य संगठन या व्यक्ति मतदान के दिन और मतदान के दिन से एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा, बशर्ते कि राजनीतिक विज्ञापनों की सामग्री पूर्व-प्रमाणित हो। उनके द्वारा राज्य.जिला स्तर पर एमसीएमसी समिति से अनुमोदन लेना होगा। आवेदकों को ऐसे विज्ञापनों के प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले राज्य.जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी को आवेदन करना होगा।

कर्नाटक चुनाव में 65.69 फीसदी मतदान
बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बीच राज्य के विभिन्न स्थानों पर हिंसा की छिटपुट घटनाओं की रिपोर्टें सामने आयी हैं।  विजयपुरा जिले के मसाबिनल गांव में अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट (वोटर वेरिफ़एिबल पेपर ऑडिट ट्रेल) बदलने की अफवाहें फैलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को नष्ट कर दिया। उन्होंने मतदान अधिकारियों के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। मंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजपे पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि जनता दल-सेक्युलर(जद-एस) उम्मीदवार बीए मोहिउद्दीन बावा ने मंगलवार रात उनके साथ मारपीट की। मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता घायल हो गये जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कलाबुर्गी जिले के चित्तापुर निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान अधिकारी को उस समय पुलिस हिरासत में ले लिया गया, जब एक महिला ने शिकायत की कि उसने मतदान प्रक्रिया में मदद करते हुए भाजपा के पक्ष में अपना वोट डाला। आरोपी की पहचान बीसी चौहान के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता बासम्मा एंटुमन ने आरोप लगाया कि उन्होंने चौहान से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियांक खडग़े को वोट देने का अनुरोध किया, लेकिन अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ को वोट दिया।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने क्रमश: बेंगलुरु और शिकारीपुरा में सबसे पहले वोट डाला। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। अपना वोट डालने से पहले उन्होंने हुबली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की और एक जैन मंदिर भी गये तथा जैन तीर्थंकरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नेपाल में शांतिपूर्ण तरीके से करीब 61 फीसदी हुआ मतदान
काठमांडू। नेपाल में संसद और सात प्रांतीय विधानसभाओं के नये प्रतिनिधि के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार करीब 61 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आयोग ने कहा कि यह अनुमान प्रारंभिक आंकड़ों पर आधारित है, और अंतिम आंकड़े मिलने के बाद इसमें एक या दो प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। चुनाव में कुल 1,79,88,570 मतदाता मतदान करने के पात्र थे। चुनाव पर्यवेक्षकों का मानना है कि कि इस बार मतदाताओं की हताशा स्पष्ट तौर पर देखी जा रही थी, और प्रमुख दलों को निचले सदन की सीटों के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों, विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। 13 मई के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान प्रमुख दलों की निराशा भी स्पष्ट तौर पर देखी जा रही थी, तब मतदान 72 प्रतिशत से अधिक हुआ था।

नेपाल में कल हुए मतदान में हालांकि कुछ जगहों पर विवाद और हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत और कई अन्य घायल हुए था। अन्यथा चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा। पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए रौतहाट, सिराहा, चितवन, डोलखा, बाजुरा और हुमला जिलों में हवा में गोली चलायी थी। चुनाव समाप्त होने के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश थपलिया ने कहा कि हमें देश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट हिंसा के दौरान बाजुरा में एक व्यक्ति की दुखद मौत और अन्य के घायल होने पर खेद है। उन्होंने कहा कि हम घायलों को आवश्यक उपचार प्रदान करवा रहे हैं। थपलिया ने कहा कि बाजुरा में घायल हुए दो लोगों का इलाज किया जा रहा है जबकि अन्य घायल पहले ही इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुरखेत, नवलपरासी पूर्व, गुलमी और बाजुरा में कम से कम 15 मतदान केंद्रों पर चुनाव बाधित हुआ, जहां आयोग एक सप्ताह के भीतर पुनर्मतदान करायेगा।

संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव के लिए कुल 11,543 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। आयोग के अनुसार एफपीटीपी प्रणाली के तहत 2,412 उम्मीदवार सदन की सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 2,187 पुरुष और 225 महिलाएं हैं। इसके अलावा 110 आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली सीटों के लिए कुल 2,199 उम्मीदवार हैं जिनमें 1,187 महिला और 1,012 पुरुष उम्मीदवार हैं। इसी तरह एफपीटीपी प्रणाली के तहत 330 प्रांतीय सीटों पर 3,224 उम्मीदवार जिनमें 280 महिलाएं शामिल हैं और एक अन्य चुनाव लड़ रहे हैं। आनुपातिक तौर पर 220 सीटों के लिए प्रतिनिधित्व वाली 3,708 उम्मीदवार (1,511 महिलाओं सहित) मैदान में हैं।

अलवर-धौलपुर में दूसरे चरण का मतदान जारी
जयपुर। प्रदेश के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए दूसरे चरण का मतदान आज शनिवार को प्रात: आठ बजे से शुरू हो चुका है जो शाम पांच बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों के साथ सुरक्षित मतदान करवाने की सभी  तैयारियां पूर्ण कर ली है। दूसरे चरण में दोनों जिलों को मिलाकर कुल नौ लाख 73 हजार चार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसमें से पांच लाख 22 हजार 743 पुरुष और चार लाख 50 लाख 257 महिलाएं तथा चार अन्य मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए 1312 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण में आठ पंचायत समितियों के 172 वार्डों एवं उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समितियों सदस्यों के लिए 661 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को प्रात: आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान करवाया जाएगा। तीनों चरणों के चुनाव के बाद 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी।