standing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किरोड़ी लाल मीणा बोले: मेरे पास पार्टी के स्टैंडिंग ऑर्डर है, जहां भी किसी तरह की घटना हो पहले आप तुरंत पहुंचे
जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा राज्य में किसी भी तरह की घटना होने पर पार्टी के मेरे पास स्टैंडिंग ऑर्डर है, कि आप तुरंत वहाँ पहुंचे। इसी के आधार पर में प्रदेश में जहां भी अत्याचारों की घटनाएं हुई, मैं वहां पहुंचा हूं।

डॉ. मीणा बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी पुआरी को आग लगा दी जाए, आमागढ़ पर ध्वज फाड़ दिया जाए, थानागाजी में रेप की घटना पर पीड़ित के लिए न्याय मंगा जाए, रीट का मामला उठाया जाए, रामगढ़ बांध में अतिक्रमण हटाने की मांग की जाए तो क्या गलत है। गहलोत साहब ने तो  एक बार बैरीकेट तोड़कर सचिवालय के अंदर घुस गए थे, हमने तो ऐसा नही किया। भरतपुर से दलित पलायन कर रहे है, बाड़ी धौलपुर में एमएलए धमाल कर रहे है।

ईडी की गहलोत के घर तक पहुंचेगी, इससे बौखला कर बयान दे रहे है। मैं पार्टी के साथ ही आंदोलन कर रहे है। रीट मामले में पार्टी ने एक साथ मिलकर आंदोलन किया है। पार्टी के मेरे को स्टैंडिंग आदेश है, की आप जहां भी आंदोलन हो पहले आप वहाँ पहुंचे। इसी के अनुसार आंदोलन कर रहा हूँ,। गहलोत तो आजकल अहमद खान बन गए  है। पूर्वी राजस्थान नहर प्रोजेक्ट  के मामले में कहा कि पीएम ने जयपुर व अजमेर में चर्चा की थी, लेकिन 75 प्रतिशत की पानी उपलब्धि पर ही राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजे। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने क्षेत्र की नदियों से पानी देने पर आपति जताई गई। गहलोत से कहना चाहूंगा कि इसमें राजनीति नही करें, एमपी सरकार के पत्र की आपूर्ति करेंगे। हमारे यहां सात  सीएम पद के दावेदार है, जो अछी बात है, कांग्रेस में तो एक पायलट दावेदार थे, उसे भी हजार फीट नीचे गाड़ दिया। वैसे भी मुख्यमंत्री कौन नहीं बनना चाहता?

ओवर स्पीड का कहर
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह गणेश मौरा के पास अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर ओवर स्पीड पिकअप ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और घायल बाप-बेटे सहित एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में गणेश नगर हरमाड़ा निवासी कौशल्या देवी(38) और शीला देवी(56) मौत हो गई। कौशल्या के पति महेश, बेटे रिषभ और सवाई माधोपुर निवासी अजय बैरवा का अस्पताल में उपचार जारी है। सुबह 9:30 बजे महेश, बेटे रिषभ के साथ पत्नी कौशल्या को बगरू पीहर भेजने के लिए मुरलीपुरा हाईवे पर बस में बैठाने गया था। रोड किनारे पति-पत्नी व बच्चे के पास ही शीला और अजय खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वीकेआई रोड नंबर-14 की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराई और रोड किनारे खड़े पांचों लोगों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

ये बुल शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होकर काटती थी चालान, पीक आवर्स में चालान काटने की बजाय यातायात व्यवस्था संभालेगी ‘बुल’
जयपुर। जयपुर शहर में आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं और बाहरी इलाके में बुल (इंटरसेप्टर) तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है। अब आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर द्वितीय ने नया प्रयास शुरू किया है। पीक आवर्स में अब ये बुल शहर के अंदर रहेंगी और जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां ड्यूटी कर लोगों को जाम से निजात दिलाएंगी। ये 13 बुल एक-एक के हिसाब से 13 ट्रेफिक इंस्पेक्टर (टीआई) को सौंपी जाएंगी। उसके बाद इनका ड्यूटी प्वॉइंट तय होगा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करेंगी। शहर में पीक आवर्स सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से सात बजे तक होते हैं।

इस्तगासा होगा दर्ज
यदि किसी दुकान, शोरूम, होटल, ढाबे और अन्य स्थान के बाहर जाम लगता है तो उस जगह के मालिक के संबंध में यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले उस दुकान समेत अन्य जगह के मालिक की समझाइश करेगी और उसके बाद यदि फिर भी वापस जाम के हालात बनते हैं तो उसके खिलाफ इस्तगासा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

पीक आवर्स में जाम से निजात दिलाने के लिए बुल (इंटरसेप्टर) अब यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए शहर में रहेंगी और जाम से निजात दिलाने में प्रयास करेंगी। यातायात पुलिस में तैनात बुल की जिम्मेदारी 13 टीआई को सौंपी है।
- हैदर अली जैदी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय जयपुर कमिश्नरेट

करवा चौथ पर पूरे दिन खड़े होकर ड्यूटी देंगी महिला शिक्षिकाएं
जयपुर। करवा चौथ भारतीय महिलाओं का विशेष त्योहार हैं और दिनभर बिना पानी ग्रहण करें अपने पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं, लेकिन इस बार व्रत के साथ-साथ खड़े रह कर पटवार परीक्षा में वीक्षक की ड्यूटी देनी होगी।
राजस्थान कर्मचरी चयन बोर्ड की ओर से होने वाली परीक्षा में बोर्ड ने शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी बतौर वीक्षक लगाई है। दो पारियों में होने वाली इस परीक्षा में उन्हें दिन भर खड़े रहकर ड्यूटी देनी होगी। गौरतलब है कि चयन बोर्ड ने करवा चौथ को ध्यान में रखते हुए महिला अभ्यार्थियों की परीक्षा 24 अक्टूबर के स्थान पर 23 अक्टूबर को करवाने का निर्णय लिया है, लेकिन महिला शिक्षिकाओं को अधीनस्थ बोर्ड भूल गया। ऐसे में अब इन महिला शिक्षिकाओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।अब राजस्थान प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक संघ सहित अन्य शिक्षक संघों ने बोर्ड से मांग की है कि महिला शिक्षिकाओं को वीक्षक की ड्यूटी से मुक्त किया जाए।

भारतीय संस्कृति के अनुसार महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार करवा चौथ है, इस दिन वे विशेष व्रत रखती हैं। परीक्षा में करीब 65 हजार महिला कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है, जो निरस्त होनी चाहिए।
-शशिभूषण व विपिन प्रकाश शर्मा, शिक्षक नेता

महिला शिक्षिकाओं से अपील है कि वह परीक्षा के सफल आयोजन में प्रशासन की मदद करें। जिस प्रकार की भावना उनकी अपने व्रत के प्रति हैं, उसी प्रकार की भावनाएं वह इन परीक्षाओं के प्रति भी रखें।
-हरिप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, कर्मचारी चयन बोर्ड