miscreant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चोरी की मंशा से मंदिर में घुसे बदमाश ने महंत और सेवादार को मारपीट कर घायल किया
जयपुर। कोतवाली थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित सीतारामजी मंदिर में चोरी करने घुसे बदमाश ने मंदिर के महंत और सेवादार से मारपीट कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। महंत नन्दकिशोर शर्मा और सेवादार ने बदमाश को मंदिर से बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने अखण्ड ज्योत वाली चरी से महंत पर हमला बोल दिया।

हमलेे से महंत के सिर में दस टांके आए और छह दांत टूट गए। बदमाश ने सेवादार से लाठी से भी मारपीट भी की। महंत नन्दकिशोर शर्मा ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि बदमाश को पकड़ने के बाद जब कोतवाली पुलिस को बुलाने गए, तो उन्होंने सौ नम्बर पर फोन करने के लिए कहा। बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस  नहीं आई। बाद में आए चेतक वाहन से आई पुलिस आरोपी लाखन सिंह यादव निवासी बजाज नगर को पकड़ कर थाने ले गई। इधर, भाजपा विधायक बालमुकन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महंत से मिलने मंदिर में आए।

मुख्य द्वार खुलने के साथ ही बदमाश मंदिर में घुसा
महंत के पुत्र विमल शर्मा ने बताया कि पिताजी सुबह करीब चार बजे उठकर मंदिर के मुख्य द्वार को खोल देते हैं। आस-पास के लोग मंदिर में चुग्गा डालने आते हैं। गेट खोलकर वे नहाने चले गए। वापस आए तो सेवादार ने बताया कि मंदिर के अंदर से आवाज आ रही है। इस पर महंत पीछे के दरवाजे से अंदर गए तो बदमाश नजर आया।

इस पर पिताजी ने उसे डांट लगाते हुए बाहर निकालने का प्रयास किया तो बदमाश ने पिताजी और सेवादार पर हमला कर दिया। घी से भरी हुई चरी को फर्श पर उड़ेल दी और चरी से मारने लगा। उसने सेवादार की भी पिटाई की। इसी दौरान सेवादार दौड़ता हुआ मंदिर परिसर में बने महंत के घर गया और उनके परिजनों को जगाकर लाया। बड़ी मुश्किल से बदमाश पर काबू पाया जा सका। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी नशा करता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इनका कहना है-
चेतक ही पकड़कर थाने लाई थी, यदि पुलिस ने मंदिर में पहुंचने में लापरवाही की है तो उसकी जांच हो जाएगी।’
-बजरंग सिंह, एडीएसपी, उत्तर

पुलिस की वर्दी पहन कर भय दिखाकर ठगी करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। शहर में पुलिस थाना मानसरोवर व अन्य थाना क्षेत्र प्रतापनगर में भी नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात करने वाले शातिर गिरोह के 4 बदमाशों को भांकरोटा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि शहर में कई जगह नकली पुलिस बनकर घरों में महिलाओं के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के प्रयास एवं सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल की हादसों को लेकर एक टीम बनाई गई। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात करने की फिराक में घूम रहे है। टीम ने दबिश देकर 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

यह था मामला
इस संबंध मे परिवादी पुलिस मित्र कमलेश चौधरी ने एक रिपोर्ट दी कि 44 व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर सिरसी रोड पर मेरी चाय की दुकान पर आए। उन पर संदेह होने पर उक्त 4 पुलिसकर्मी वहां से चले गए। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और चारो नकली पुलिस बनने वाले आरोपियों को पकड़ लिया।

यह हुआ खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त भूरा कालबेलिया, वर्जून कालबेलिया, दीपक कालबेलिया और हेमन्त भूरानाथ है। यह अभियुक्त रुपयों की कमी के कारण भूरानाथ ने साथी हेमन्त के साथ वर्दी खरीदी तथा अर्जून व दीपक के साथ मिलकर पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से रुपये लेने की योजना बनाई थी। इसके लिए लगातार शहर मे पिछले 5-6 दिन से सक्रिय होकर विभिन्न इलाकों में कई जगह से नगद रुपये ऐठ कर लाये है।

ऐसे करते थे वारदात
गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने अपने योजना के तहत पुलिस के बैज एवं मोनोग्राम लगे खाखी रंग की वर्दी पहनकर योजना के मुताबिक ऐसे घरों की जानकारी ली, जहां घर में महिला मिले। दिन के समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक तय किया। फिर पुलिस की वर्दी पहनकर बाइक पर सवार होकर घरों पर जाते है तथा घर पर महिला के घर के लोगों लोगो के बारे मे पूछताछ करते है और फिर भय दिखाते है की उनकी शिकायत है कि वह लोग गलत काम करते है। घर की तलाशी लेते और थोड़ी देर में हमारे बड़े अधिकारियों को सूचना देगे और पुलिस आएगी। ऐसी बाते कर महिला को दिखाकर रुपयो की मांग करते कि अगर रुपये दे दिए, तो बड़े अधिकारी को शिकायत नहीं करेंगे, नहीं तो सारी सम्पति की जांच होगी। सामान जब्त करना पड़ेगा। ऐसा भय दिखाकर पुलिस रेड के नाम से महिला से रुपये ऐंठ लेते है, अगर कोई महिला विरोध करती है और किसी को फोन करती है, तो यह वहां से चले जाते है। यह लोग पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिस की कार्रवाई का भय दिखाकर कई जगह से ठगी कर चुके है।

कर्मचारी को बनाया बंधक, बदमाश 15.48 लाख लूटकर फरार
जयपुर। हथियारबंद 5 बदमाशों ने दिन-दहाड़े लकड़ी व्यापारी और उसके कर्मचारी को बंधक बनाकर 15.48 लाख रुपए की डकैती की। बदमाशों ने करणी विहार थाने के सामने महज कुछ दूरी पर सुबह 11 बजे करीब 20 मिनट में वारदात कर फरार हो गए। शहर में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। बदमाश फरार होते समय सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।

ऐसे की थी वारदात
पीड़ित विवेक सराउगी ने बताया कि करणी विहार थाने के सामने हीरा नगर 200 फीट बाइपास अजमेर रोड पर उसकी लकड़ी की दुकान है। करीब 11 बजे हथियारबंद 5 बदमाश उसके कर्मचारी को लेकर आए। उनमें से दो के पास चाकू और एक के पास पिस्टल थी। उनमें से एक ने मुझसे चाबी मांगी। चाबी देते समय ही अन्य बदमाश ने उनके हाथ बांध दिए। इसके बाद अलमारी में रखी नकदी निकाल ली, जब और रुपए मांगे, तो विवेक ने और रुपए नहीं होने की बात कही। इस पर कर्मचारी को गोली मारने को कहा, तो विवेक ने कहां कि रुपए और नहीं है। किसी को गोली मारने की जरूरत नहीं है। रस्सी से दोनों को बांध दिया। इसी बीच एक बदमाश ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए।

कर्मचारी की मदद से अंदर पहुंचे
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले कर्मचारी ओमप्रकाश को पिस्टल दिखाकर कब्जे में लिया। फिर उसे अंदर आए और संचालक विवेक के सिर पर चाकू से वार कर रुपए मांगने शुरू कर दिए। संचालक ने सेफ में रखी नकदी के बारे में बता दिया। नकदी मिलने के बाद बदमाश दोनों को बंधक बनाकर कार्यालय से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर साथ में लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

रैकी के बाद वारदात
पुलिस ने बताया कि बदमाशों को पहले से नकदी होने की जानकारी थी। बदमाश 2 बाइक पर आए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों बदमाश 200 फीट रोड की तरफ  से आए थे। वारदात के बाद भी वह उसी रास्ते से वापस चले गए।

किन्नर से जेवर लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने किन्नर के साथ लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। लूट के माल को खरीदने वाले दो खरीदार भी पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से दुपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि किन्नर बबली ने रिपोर्ट दी कि वह ऑटो से लोधों का मोहल्ला से टोली जा रही थी।

रामभवन धर्मशाला के पास चाय के ठैले पर चाय पीने के लिए रुकी, तभी दो युवक आए और देसी कट्टा दिखाकर उसके जेवर लूटकर स्कूटी से भाग गए।
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इससे लूट का माल खरीदने वाले 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

अज्ञात बदमाश ने फोन पर मांगी रंगदारी
बाड़ी। करीब एक माह से चर्चा में चल रहे  कस्बे में लगातार अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है. एक ऐसा ही फिर मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने तक की धमकी दे डाली है। बदमाश की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में देखा जा रहा है.घटना से पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के गर्ल्स स्कूल के सामने रहने वाले पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नम्बरो पर दस-पंद्रह दिन से अज्ञात बदमाश फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा हैं और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया हैं कि दो जून 2022 को दोपहर में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरी बात नहीं मानी। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। जानकारी देते हुए बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि-पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल ने बाड़ी थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एक तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैंगस्टर भानू प्रताप सिंह व पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोप में 11 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार
कोटा । गैंगस्टर भानू प्रताप सिंह सहित दो पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या करने व चार पुलिस जवानों को घायल करने के मामले पिछले 11 साल से फरार मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश नरेन्द्र सिंह उर्फ किट्टू को भीमगंजमंडी   पुलिस ने अकलतरा  छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। बदमाश पर कोटा पुलिस ने पांच हजार तथा जयपुर मुख्यालय ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी बदमाश उदयपुर रेंज व कोटा रेंज का वांछित व मोस्ट वांटेड था। आरोपी बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर   2011 में थाना बिजौलिया जिला भीलवाड़ा में पुलिस अभिरक्षा में बंदी हाडौती भानू प्रताप सिंह सहित पुलिस कर्मियों की बैन पर अंधाधुंध गोली चलार्इं थी। जिससे भानू प्रताप सिंह सहित दो पुलिस जवानों की मौत हो गई थी। जबकि चार पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी 10 मार्च 2010 से खेड़ली फाटक गैंगस्टर शिवराज सिंह के मकान पर दबिश दी थी। वहां पर आरोपी भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी कोर्ट से फरार चल रहा था। आरोपी  बदमाश के खिलाफ कोर्ट ने स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी को कोटा  पुलिस ने जिला स्तरीय टॉप टेन की सूची में शामिल किया था।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पूर्व में शिवराज सिंह व भानू गैंग के मध्य हाड़ोती में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कई बार खून की होली खेली जा चुकी है। जिसमें सबसे पहले भानू गैंग द्वारा कोटा में वर्ष 2008 में गैंगस्टर लाला बैरागी की सरेआम नृशंस हत्या कर दी गई। इसके बाद वर्ष 2011 में शिवराज सिंह  के भाई बृजराज सिंह व पिंटू की जोगणिया  माता मंदिर के पास बैगू जिला चित्तौडगढ़ में नृशंस हत्या कर दी गई थी। 2011 में शिवराज गैंग द्वारा पुलिस हिरासत में गैंगस्टर भानू प्रताप सिंह की हत्या तथा दो पुलिस जवानों को बिजौलिया थाना क्षेत्र में मौत के घाट उतार दिया गया। 2019 में कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में भानू प्रताप सिंह गैंग के सरगना रणवीर चौधरी की शिवराज गैंग द्वारा हत्या कर दी गई थी। आरोपी बदमाश सभी मामलों में शामिल था। कोटा पुलिस भानू प्रताप सिंह गैंग के हार्ड कोर गैंगस्टर सुमेर सिंह वर्ष 2009 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया और भानू गैंग पर पूरी लगाम कस दी थी, लेकिन मंगलवार को गैंगस्टर शिवराज सिंह के भाई नरेन्द्र सिंह उर्फ किट्टू उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर वर्चस्व की लड़ाई पर फिर से लगाम कस दी है।
क्या था मामला
एसपी ने बताया कि 10 मार्च 2010 को खेडली फाटक स्थित शिवराज सिंह के मकान की घेराबंदी कर पुलिस ने दबिश दी थी। वहां से डकैती का षड्यंत्र रचते आरोपी जोगेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी कोटा, विनोद राठोर निवासी भिंड, पवन राजपूत  निवासी भिंड, रामू उर्फ विराज सिंह निवासी इटावा, गिर्राज सिंह निवासी भिंड, रामू उर्फ विराज  सिंह निवासी भिंड व नरेन्द्र सिंह निवासी इटावा को  गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 12 बोर दुनाली राइफल , पिस्टल मैंग्जीन व 252 कारतूस व एक कारतूस की पेटी, लाल मिर्च पाउडर, दो गाड़ी के फर्जी नंबर प्लेट व स्कार्पियों, चाकू,कटर, राइफल के  तीन बट तथा पासपोर्ट को बरामद किया गया था। आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ कट्टू अदालत से  जमानत पर छूटा था। इसके बाद से आरोपी फरार  हो गया था। आरोपी को स्थाई वारंटी जारी किया था।

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए चाकसू के पास स्थित गांव ले गए। थानाधिकारी हरि सिंह दूदवाल ने बताया कि मुकेश के परिजनों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उसके अपहरण की रिपोर्ट दी। इसी दौरान शिवदासपुरा इलाके में बीलवा के पास हाईवे किनारे एक गाड़ी से एक युवक को पटकने की सूचना मिली, जिसे पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों लेकर टीम हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर घायल मिले मुकेश की पहचान की।

नामजद दी रिपोर्ट
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मुकेश ने मरने से पहले संजय व अक्षय का नाम बताया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा चुकी। रमेश ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में पढ़ाई छोड़ी थी। अब वह काम करने की तैयारी कर रहा था।

मैं कालीचरण बोल रहा हूं, मेरे रिश्तेदार के खाते में 25301 रुपए ट्रांसफर कर दो
जयपुर। मैं मालवीय नगर एमएलए कालीचरण सराफ बोल रहा हॅूं, मेरे एक रिश्तेदार के परेशानी हो रही है। मेरा पीए आपको उसके खाते की डिटेल मैसेज कर रहा है, उसमें 25301 रुपए ट्रांसफर कर दो। अगर किसी के पास इस तरह का फोन आए तो सावधान रहना और उसकी बातों में आकर रुपए ट्रांसफर मत करना। यह कोई गिरोह है, जो लोगों को फोन कर उनसे ठगी कर रहा है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सराफ ने पुलिस को कुछ सबूत भी दिए हैं। इसके साथ ही सराफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को भी सावचेत किया है कि मेरे नाम से कोई फोन आए और खाते में रुपए ट्रांसफर करने के लिए बोले तो मत करना। मेरे नाम से कोई ठगी कर रहा है। सराफ ने नवज्योति को बताया कि जिस नंबर से फोन किया है, वह किसी साहिल नाम के व्यक्ति का बताया गया है। पता भी मेरे निवास मकान नंबर ए-7 अम्बेनगर टोंक रोड का बताता है। खुद को मेरा पीए बताता है। इसके साथ ही जो अकाउंट नंबर बताता है, वह बलिन्दर पाल सिंह के नाम है। सराफ ने बताया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति मेरा पीए नहीं हैं।

यूं करते हैं ठगी
पहले कोई व्यक्ति एमएलए का पीए बनकर फोन करता है। वह कहता है कि मैं एमएलए साहब के घर से बोल रहा हूं और एमएलए साहब आप से बात करेंगे। कुछ देर फोन होल्ड रखकर आवाज बदल कर बोलता है कि मैं कालीचरण सराफ बोल रहा हूं। एक छोटा सा मनी ट्रांसफर का काम है, कर दोगे ना। सामने वाले के हां कहने पर वह कहता है कि मेरे निकट के रिश्तेदार को परेशानी है, मेरा पीए आपको बैंक अकाउंट की डिटेल नोट करवा देगा, उस खाते में ट्रांसफर करवा दो।