Anti Drug Campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री ने ली गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक, कहा- नशे के नेटवर्क को जड़ से करें ध्वस्त, ड्रग माफिया की अवैध संपत्तियों पर हो प्रहार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्रग तस्करों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए इन माफिया की अवैध संपत्तियों की जब्ती, कुर्की एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही पीआईटीएनडीपीएस के अंतर्गत भी संदिग्ध माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ने बुधवार को सीएमआर पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के छोटे-बड़े सभी नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निगरानी एवं सतर्कता बढ़ाई जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा बेहतर समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा अपराध की जड़ है तथा समाज व परिवारों पर इसके दूरगामी दुष्प्रभाव होते हैं। इसलिए नशे के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाएं तथा सामाजिक क्षेत्र की संस्थाओं के साथ जुड़कर इसे जन आंदोलन बनाएं। साथ ही इस मुहिम में महिलाओं की भी स्त्रिरय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

वाहनों के शीशों पर काली फिल्म पर हो कड़ी कार्रवाई
सीएम ने पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान के माध्यम से वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर मादक पदार्थों का परिवहन सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वाहनों के मॉडिफिकेशन की आड़ मंे अपराधी कानून से बचने का प्रयास करते है। साथ ही ऐसे वाहन सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसी अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए राज्यभर में व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहनों पर प्रतीक लगाने एवं शीशों पर निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म अथवा अन्य अपारदर्शी सामग्री पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। वित्त मंत्री ने युवाओं को लेकर भी कई घोषणाएं की।

वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज,अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से 30 हजार युवा लाभान्वित होंगे। प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाने की भी बजट में घोषणा की गई।  नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रैनिंग दी जाएगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने की घोषणा भी बजट में की गई। नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनाए जाएंगे।

युवाओं के लिए घोषणाएं :

प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी।

कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाएं जाएंगे।

नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी।

आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोला जाएगा।

नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनेंगे।