tension - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
तेहरान। ईरान-अमेरिका के बीच जारी अस्थायी युद्धविराम के बीच अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में कई जगह हवाई हमलों को अंजाम दिया है, जिससे पश्चिम एशिया की शांति पर एक बार फिर आशंका के बादल छा गये हैं। सीएनएन ने मंगलवार को अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स के हवाले से कहा, "अमेरिकी बलों ने आज ईरानी बलों के खतरे से हमारे सैनिकों की रक्षा के लिए दक्षिण ईरान में आत्मरक्षा हमलों को अंजाम दिया। हमने मिसाइल लॉन्च ठिकानों और समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही ईरानी नौकाओं को निशाना बनाया।"

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों ने भी इन हमलों की पुष्टि की। इरना और मेहर समाचार एजेंसी ने सोमवार रात को बताया कि बंदर अब्बास के पूर्व में और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के सामने वाले तटीय इलाकों में धमाके जैसी कई आवाज़ें सुनी गईं। मेहर ने तुरंत पुष्टि की कि बंदरगाह शहर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, चिंता की कोई बात नहीं है और सामान्य गतिविधियां बिना किसी रुकावट के जारी हैं। तसनीम और फ़ार्स समाचार एजेंसियों ने भी इसी तरह सिरिक और जास्क के पास सहित आसपास के इलाकों में विस्फोटों की आवाज़ों का उल्लेख किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि ईरानी रक्षा प्रणालियों और अधिकारियों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी।

ईरानी मीडिया ने कहा कि अमेरिका की यह ताज़ा "दुस्साहसपूर्ण कार्रवाई" ऐसे समय में आयी है जब ईरान नाज़ुक युद्धविराम का लगातार पालन कर रहा है और फारस की खाड़ी में शांति बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ईरान ने बार-बार चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में किसी भी विदेशी आक्रामकता से अंतरराष्ट्रीय नौवहन और ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी, और ईरान के सशस्त्र बल इसका दृढ़ और समुचित जवाब देंगे। दक्षिणी ईरान के स्थानीय सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि निवासियों ने धमाकों की आवाज़ सुनी थी, लेकिन बंदर अब्बास में जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है। बंदरगाह के कामकाज, नागरिक जीवन और रणनीतिक बुनियादी ढांचे पर इसका कोई असर पड़ने की सूचना नहीं है।

मुस्लिम युवक से मारपीट पर भोपाल में तनाव: पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, चेहरे पर फेंका गोबर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार रात पुराने शहर में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौतम नगर क्षेत्र में नौ मई को एक होटल में हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। आरोप है कि युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां भी की गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध बढ़ गया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट, इमामीगेट और मोती मस्जिद क्षेत्र में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। रात करीब एक बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और धारा 144 लागू की गई।

मामले को लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी नाबालिग बताया गया है। इधर पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन संबंध में रह रही है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।

होर्मुज जलडमरूमध्य हालात फिर तनावपूर्ण: दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद भी युद्धविराम बरकरार, ट्रंप ने कहा- ईरान ने हमसे खिलवाड़ किया
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि गुरुवार देर रात अमेरिका और ईरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के बाद भी युद्धविराम बरकरार है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पहले गोली किसने चलाई। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के शीर्ष सैन्य कमान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर आ रहे एक ईरानी तेल टैंकर और एक अन्य पोत को निशाना बनाया और कई तटीय क्षेत्रों पर "हवाई हमले" किए। इस बीच अमेरिका ने कहा कि उसने जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोतों पर ईरानी हमलों का जवाब "आत्मरक्षा" के तौर पर दिया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने "आज हमसे खिलवाड़ किया"।

ईरानी सरकारी मीडिया ने शुरू में होर्मुज जलडमरूमध्य में "विस्फोटों" की सूचना दी, जिसे "शत्रुता" के साथ "गोलीबारी" बताया गया। इस बीच, स्थानीय मीडिया ने तेहरान में विस्फोटों की आवाजें सुनने की सूचना दी। इसके कुछ ही समय बाद, ईरान के शीर्ष सैन्य कमान के एक बयान में कहा गया कि अमेरिकी "हवाई हमलों" ने बंदर खमीर, सिरिक और केशम द्वीप के तटों को निशाना बनाया। ईरान ने कहा कि उसने अमेरिकी सैन्य जहाजों पर तत्काल हमला करके जवाबी कार्रवाई की, जिससे "काफी नुकसान" हुआ, और अमेरिका पर "युद्धविराम का उल्लंघन" करने का आरोप लगाया।

अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने ईरान के हमलों को "बिना किसी उकसावे के" बताया और कहा कि जब अमेरिकी नौसेना के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे, तब ईरानी सेना ने कई मिसाइलों, ड्रोन और छोटी नौकाओं से हमले किये। सेंटकॉम ने कहा कि उसने "आने वाले खतरों को खत्म कर दिया है और अमेरिकी सेना पर हमला करने के लिए जिम्मेदार ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें मिसाइल और ड्रोन लॉन्च स्थल; कमान और नियंत्रण केंद्र; और खुफिया, निगरानी और टोही केंद्र शामिल हैं।" बयान में कहा गया, "सेंटकॉम तनाव बढ़ाना नहीं चाहता है लेकिन अमेरिकी सेना की रक्षा के लिए हर समय तैनात और तैयार है।"ट्रुथ सोशल पर पोस्ट  करते हुए श्री ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने कई छोटी नौकाओं को नष्ट कर दिया जो "वह उसी तरह से समुद्र में गिर गईं, जैसे कोई तितली गिरती है!"

उन्होंने कहा, "ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान पहुँचाया गया है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति समझौते को लेकर अपनी चेतावनी दोहराई, "जिस तरह हमने आज उन्हें फिर से करारा जवाब दिया है, अगर वे जल्द से जल्द समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो हम भविष्य में उन्हें और भी बुरी तरह और हिंसक तरीके से हराएँगे!" एक इजरायली सूत्र ने बीबीसी को बताया कि इन हमलों में इजरायल की कोई संलिप्तता नहीं है। यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में कहा था कि ईरान में युद्ध "जल्द ही समाप्त हो जाएगा।"

सीकर में एलन कोचिंग के छात्र ने प्राइवेट हॉस्टल में किया सुसाइड : कुछ दिनों से तनाव में था छात्र, फोन नहीं उठाने पर दरवाजा काट कर देखने पर चला आत्महत्या का पता
सीकर। सीकर पिपराली रोड स्थित एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने मंगलवार को गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह प्राइवेट हॉस्टल में रहता था, जहां उसने खुदकुशी की।  पुलिस के अनुसार बानसूर निवासी कुणाल दो साल से एलन कोचिंग संस्थान में  आईआईटी की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था।  हॉस्टल संचालक द्वारा किए गए फोन को जब उसने नहीं उठाया तो दरवाजे को काट कर देखा गया। तब विद्यार्थी फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और सूचना उसके परिजनों को दी। बुधवार प्रात: पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। कुणाल के दादा मातादीन ने बताया कि हमने यहां बच्चे को पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन हमें यह दिन देखना पड़ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उद्योगनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडरक ने बताया कि केशव कुंज हॉस्टल के संचालक ने सूचना दी थी कि एलन में कोचिंग कर रहा छात्र कुणाल हमारे हॉस्टल में रह रहा था, जिसने हमारे यहां आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

आठ महीने से अधर में बिल

राजस्थान में कोचिंग स्टूडेंटस के बढ़ते आत्महत्या प्रकरणों को लेकर राज्य सरकार ने कानून बनाया था। राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक, 2025 को राजस्थान विधानसभा ने पिछले साल 3 सितम्बर को ध्वनिमत से पारित किया था। इस कानून का मकसद कोचिंग उद्योग खासतौर पर कोटा जैसे बडे कोचिंग हब को नियंत्रित करना है। छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना, आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाना और कोचिंग संस्थानों में बढ़ते व्यवसायीकरण को सीमित करना भी इसका उद्देश्य था। इस कानून को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी, लेकिन आज तक यह लागू नहीं हो पाया।  जबकि इसी सप्ताह में कोटा और सीकर में तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली।

इनका कहना है

कोटा स्थित संस्थान के मुख्यालय पर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी,नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन कर व वाट्सअप मैसेज देकर संस्थान का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ईरानी सेना की ट्रंप को चेतावनी: अमेरिकी सेना ने होर्मुज में किया प्रवेश तो होगी कड़ी कार्रवाई ; जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है, पूरी ताकत से की जाएगी इसकी सुरक्षा
तेहरान। ईरानी सेना ने अमेरिकी को चेतावनी दी है कि उसकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में दाखिल होने की कोशिश न करे। यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ऐलान के बाद आई है जिसमें उन्होंने जलमार्ग से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' अभियान शुरू करने की बात कही है। अमेरिकी सेना ने साफ किया है कि यह कोई औपचारिक 'एस्कॉर्ट मिशन' नहीं है। इस 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को सफल बनाने के लिए गाइडेड मिसाइल, 100 से अधिक विमान, ड्रोन प्लेटफॉर्म और 15,000 सैनिकों की मदद ली जाएगी।

जवाब में ईरान के सशस्त्र बलों की एकीकृत कमान के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा कि ईरान इस इलाके में आने वाली 'किसी भी विदेशी सेना' और खास तौर पर 'आक्रामक अमेरिकी सेना' को निशाना बनाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यह जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है और इसकी सुरक्षा पूरी ताकत से की जाएगी। अब्दुल्लाही ने कहा कि हम होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा का प्रबंधन मजबूती से कर रहे हैं। हम सभी व्यापारिक जहाजों और तेल टैंकरों को सलाह देते हैं कि वे यहाँ तैनात हमारी सेना के साथ तालमेल बिठाए बिना यहाँ से न गुजरें, अन्यथा उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

मेजर जनरल ने कहा कि यह पूरा समुद्री रास्ता ईरानी सेना के दायरे में आता है। अमेरिका की कोई भी 'आक्रामक हरकत' यहाँ के हालात को और खराब करेगी और जहाजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा करेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि सुरक्षित आवाजाही के लिए 'हर हाल में' ईरानी सेना से संपर्क करना जरूरी है। दूसरी ओर, ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत सोमवार से फंसे हुए व्यापारिक जहाजों को बाहर निकालने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कई देशों ने अपने जहाजों को मुक्त कराने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है, जो इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं। उन्होंने इन जहाजों को निर्दोष और इस विवाद से पूरी तरह अलग बताया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना इन तटस्थ देशों के जहाजों को प्रतिबंधित जलमार्ग से सुरक्षित बाहर लाएगी, ताकि वे अपना व्यापारिक कामकाज फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने दावा किया कि इस पहल से अमेरिका के साथ-साथ ईरान और पूरे क्षेत्र को फायदा होगा। घोषणा के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित देशों को सूचित कर दें कि अमेरिका उनके जहाजों और चालक दल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि सोमवार सुबह से शुरू होने वाली 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' प्रक्रिया के लिए ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही है। उन्होंने इसे एक मानवीय मिशन बताते हुए कहा कि कई जहाजों पर भोजन और जरूरी सामान खत्म हो रहा है, जिससे वहाँ के कर्मियों की हालत चिंताजनक है। हालाँकि, ट्रंप ने सख्त चेतावनी भी दी कि इस मानवीय काम में कोई भी रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रक्रिया में किसी ने दखल दिया, तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जाएगा।

ट्रंप की बड़ी घोषणा : युद्धविराम टूटा तो होर्मुज जलडमरूमध्य में होंगे लगातार हमले, नौकाओं, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों और अन्य समुद्री संसाधनों को बनाएंगे निशाना
वॉशिंगटन। अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यदि मौजूदा संघर्षविराम समाप्त होता है तो ईरान की उपस्थिति को लक्ष्य बनाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की नयी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित योजनाएं पहले की रणनीति से अलग हैं, जिसमें हमले मुख्य रूप से ईरान के अंदरूनी क्षेत्रों तक सीमित थे। नई रणनीति में जलमार्गों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, विशेष रूप से तेज गति वाली नौकाओं, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों और अन्य समुद्री संसाधनों को निशाना बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान द्वारा जलडमरूमध्य को बंद किए जाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और इससे अमेरिका की आर्थिक नीतियों पर भी दबाव बढ़ा है। सात अप्रैल से लागू युद्धविराम अभी औपचारिक रूप से कायम है। सूत्रों के अनुसार, केवल हवाई हमलों के जरिए जलमार्ग को शीघ्र खोल पाना कठिन हो सकता है, क्योंकि ईरान की तटीय रक्षा प्रणाली का बड़ा हिस्सा अब भी सक्रिय है और उसके पास पर्याप्त संख्या में छोटी नौकाएं मौजूद हैं।

इसके साथ ही अमेरिकी योजनाकार ईरान के ऊर्जा ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमलों की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं, जिसे संभावित रूप से स्थिति को और गंभीर बना देने वाला कदम माना जा रहा है। एक अन्य विकल्प के तहत कुछ विशिष्ट सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाने पर भी विचार किया जा रहा है, जिनमें अहमद वाहिदी का नाम शामिल बताया गया है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाल ही में स्वीकार किया था कि युद्धविराम के दौरान ईरान ने अपनी कुछ सैन्य क्षमताओं को पुनर्स्थापित किया है, जिन्हें समझौता विफल होने की स्थिति में निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिकी आकलनों के अनुसार, ईरान की लगभग आधी मिसाइल प्रक्षेपण क्षमता और बड़ी संख्या में हमलावर ड्रोन अभी भी सुरक्षित हैं। वर्तमान में क्षेत्र में अमेरिका के 19 नौसैनिक पोत तैनात हैं, जिनमें दो विमानवाहक पोत शामिल हैं, जबकि हिंद महासागर में सात अन्य पोत मौजूद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 13 अप्रैल से अमेरिकी बल ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर रहे हैं और कई जहाजों को रोका या उनकी जांच की गई है। विश्लेषकों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के ईरान के कदम का आकलन पहले कम किया गया था, जबकि यह स्थिति क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकती है।

रूस ने पुतिन को अगवा करने को लेकर ब्रिटिश अधिकारी के बयान की निंदा की, जानें पूरा मामला
मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को ब्रिटिश रक्षा सचिव जॉन हीली के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अगवा करेंगे।

मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रूसी टीवी चैनल टीवी एत्सेंटर पर एक कार्यक्रम के दौरान इन टिप्पणियों को ब्रिटिश विकृत लोगों की अभद्र कल्पनाएं कहा।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेनी मीडिया ने शुक्रवार को जॉन हीली से पूछा था कि वह किस विश्व नेता को किडनैप करना चाहेंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह पुतिन को हिरासत में लेंगे और उन्हें युद्ध अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव : पाक सेना ने तैनात किए टैंक, अफगान चौकियों पर दागे गोले
नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच गुरुवार सुबह एक बार फिर से तनाव भड़क गया, जब दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान के बरमाचा सीमा क्षेत्र में एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। ये इलाका पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के समानांतर स्थित है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बॉर्डर पर नई चौकियां बनाने से विवाद खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह शुरू हुई गोलीबारी कुछ समय बाद थम गई थी, लेकिन दोपहर के बाद हालात फिर बिगड़ गए।

चौकियों को भारी तोपखाने से निशाना बनाया
पाकिस्तान स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार दोपहर 4:30 बजे के बाद झड़पें दोबारा शुरू हो गईं, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी की गई। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के अंतरिम प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस झड़प की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने इस दौरान टैंक तैनात किए और अफगान सीमा पर बनीं चौकियों को भारी तोपखाने से निशाना बनाया गया। बता दें कि पाकिस्तान और अफगान तालिबान आज कट्टर दुश्मन हैं, दोनों एक-दूसरे के सैनिकों की मौत का जश्न मनाते हैं। दरअसल, अफगान तालिबान समर्थक-टीटीपी पाकिस्तान में उसकी फौजी चौकियों पर कब्जा जमा रहा है। पाकिस्तानी फौज के जनरल अब तक के सारे युद्ध हारने के बाद भी सीने पर मेडल का मेला सजाए घूमते हैं, उनकी खिल्ली किसी देश की सेना नहीं बल्कि तहरीक-ए-तालिबान नाम का आतंकी संगठन उड़ाता है।

सैन्य बेस पर पाकिस्तानी फौज के जवान तैनात
करीब 5 महीने पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के बाजौर के सालारजई क्षेत्र के सैन्य बेस पर पाकिस्तानी फौज के जवान तैनात थे, लेकिन पाकिस्तानी फौज के मोर्चे पर टीटीपी ने अपना झंडा फहरा दिया था। 28 दिसंबर को अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के सरहदी इलाकों पर जोरदार हमला किया। इसमें टीटीपी ने भी उसका साथ दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में 19 पाकिस्तानी फौजी मारे गए। इस हमले के बाद पाकिस्तान की सरकार हिल गई।

Hypertension की वजह टेंशन
जयपुर। हाइपरटेंशन यानि उच्च रक्त चाप (हाईबीपी) की समस्या को बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसका बड़ा कारण जीवनशैली में बड़ा बदलाव, खानपान की गुणवत्ता में कमी और तनाव है। ऐस में छोटी उम्र में ही इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। हाइपरटेंशन एक ऐसी समस्या है, जो अपने साथ दूसरी बीमारियां भी लेकर आती है, जो जीवन को काफी प्रभावित करती हैं। हाइपरटेंशन गुपचुप रूप से हमारे दिल-दिमाग और शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित करता है। इसलिए इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। चिकित्सकों के अनुसार राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 26 प्रतिशत लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या है।

बीमारियों का कारण
सीनियर फिजिशियन डॉ. आरएस खेदड़ ने बताया कि हाइपरटेंशन होने से हार्ट रिलेक्स नहीं हो पाता और कोरोनरी आर्टरीज में कोलेस्ट्रोल जमने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। वहीं दिमाग में हाइपरटेंशन से लकवा भी मार सकता है। वहीं हाइपरटेंशन से रक्त धमनियों में सूजन और कमजोरी आ जाती है। धमनियों के फटने से मौत भी हो सकती है।

धमनियों में बढ़ जाता है दबाव
सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील बेनीवाल ने बताया कि जब धमनियां कठोर और संकरी हो जाती है तो रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए दिल को ज्यादा दबाव से उन धमनियों में रक्त को धकेलना पड़ता है। इसे बढ़े हुए दबाव को ही उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहा जाता है। दबाव बढ़ने दिल ही नहीं अन्य अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ जाता है और कई बार यह जानलेवा स्थिति में भी आ जाता है।

प्राइमरी और सेकंडरी दो तरह का होता है हाइपरटेंशन
नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट एंड इलेक्ट्रो फिजियोलॉजिस्ट डॉ. विनोद पूनिया ने बताया कि प्राथमिक हाइपरटेंशन बिना किसी सटीक कारण के उम्र बढ़ने के साथ विकसित होता है लेकिन सेकेंडरी हाइपरटेंशन कम उम्र में होता है और इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे अधिक नमक का सेवन करना, धूम्रपान करना, मधुमेह, मोटापा, गुर्दा रोग, थायरॉयड समस्याएं, मानसिक तनाव, नींद की कमी और अनुचित खानपान।

लक्षण नहीं करें नजरअंदाज
नारायणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर कार्डियोलॉजी डॉ. देवेन्द्र श्रीमाल ने बताया कि सिरदर्द, थकान और सुस्ती होना, दिल की धड़कन बढ़ जाना, सीने में दर्द, सांसें तेज चलना या सांस लेने में तकलीफ  होना, आंखों से धुंधला दिखना, नाक से खून आना आदि इसके लक्षण हैं। यदि किसी भी प्रकार के हाइपरटेंशन से जुड़े गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बचाव के लिए क्या करें
सीनियर फिजिशियन डॉ. पंकज आनंद ने बताया कि खानपान पर नियंत्रण सबसे जरूरी है। साथ ही समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करें, वजन को नियंत्रण में रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें, खाने में नमक का सेवन कम करें, तनाव कम लें, खाने में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों का सेवन ज्यादा करें, धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। वहीं 18 साल की उम्र के बाद सभी को कम से कम साल में दो बार बीपी चेक करवाना चाहिए।

युवक की हत्या के बाद चित्तौडग़ढ़ में तनाव
चित्तौडग़ढ़। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ शहर में मंगलवार रात एक युवक की हत्या के बाद बुधवार सुबह से पथराव, आगजनी आदि घटनाओं के बाद तनाव व्याप्त हो गया। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में कुछ युवकों ने पूर्व पार्षद जगदीश सोनी के पुत्र रतन सोनी पर हमला कर गंभीररूप से घायल कर दिया जिसे उदयपुर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर शहर में आते ही देर रात बड़ी संख्या में लोग सुभाष चैक पर एकत्र हो गये और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और लोगों ने धरना प्रारम्भ कर दिया। मौके पर रात को ही सांसद चंद्रप्रकाया जोशी, विधायक चंद्रभान ङ्क्षसह आक्या एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक सहित कई लोग आ गये। सुबह होते ही शहर में आरोपियों के निवास क्षेत्र गांधीनगर कच्ची बस्ती की तरफ भीड़ निकल गई और वहां आपसी मारपीट के साथ एक ऑटो एवं थड़ी को आग के हवाले कर दिया गया जहां पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख जिले के सभी थानों सहित उदयपुर, भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ से कई अनुभवी अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता बुलाया गया।

धरने पर लोग,पथराव की घटनाएं

दोपहर बाद प्रशासन एवं लोगों के बीच बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और सभी पुन: धरने पर आ गये। सुभाष चौक के आसपास भी रूक रूककर पथराव की घटनाएं होने लगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि मामले में करीब आठ लोगों को नामजद कर तीन को हिरासत में लिया है, शहर में छोटी मोटी उपद्रव की घटनाएं हुई है जिन्हें नियंत्रित कर लिया गया है। शहर में शान्ति बनी रहे इसके लिये जिले सहित आसपास के जिलों से पुलिस जाप्ता संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया।

इंटरनेट बंद

उन्होंने बताया कि माहौल तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है जिसके चलते न तो अभी शहर में इंटरनेट बंद किया गया है और न ही निषेधाज्ञा लगाई गई है। मृतक का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है और शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों एवं सांसद, विधायक के साथ प्रशासन की एक दौर की बातचीत हो गई है जिसमें मुआवजे एवं नौकरी की बात पर कोई सहमति नहीं बन सकी है।

देशभर में तनाव का माहौल,मन की बात में मोदी करें शान्ति की अपील: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से अपील की है कि देश भर में तनाव भरे माहौल के बीच वे शान्ति की अपील जारी करें। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आज धर्म के नाम पर पूरे देश में तनाव का माहौल है और आए दिन दंगे हो रहे हैं। ऐसे में जनता में आपकी अपील का असर होगा। आप कहें कि सब कुछ बर्दाश्त हो सकता है पर सांप्रदायिकता और हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। इससे देशभर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा एवं माहौल सुधरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता, बुद्धिजीवी, पत्रकार, लेखक एवं शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहने वाले सभी नागरिक अपील कर रहे हैं कि आज आप "मन की बात" कार्यक्रम में देशभर में बने तनाव के माहौल में शान्ति की अपील जारी करें।

मेहंदीपुर बालाजी में फिर तनाव
दौसा/मेहंदीपुर बालाजी। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में दो समाजों के बीच सामाजिक आयोजन को लेकर उपजे विवाद में गुरूवार को फिर विवाद हो गया। ऐसे में दोनों पक्षों की ओर से पथराव हो गया। जिससे एक बार स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और पथराव करने वालों को मौके से खदेड़ दिया।

वहीं स्थिति को देखते हुए मौके पर मेहंदीपुर बालाजी थाना सहित महवा, सिकंदरा मानपुर थाने का जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। दरअसल 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती को लेकर दूसरे समाज के एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की थी। जिसे लेकर दो समाजों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। ऐसे में एक पक्ष की ओर से कुछ युवकों के ऊपर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने ओर मारपीट का मामला मेहंदीपुर बालाजी थाने में दर्ज करा गया था। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को एससी एसटी एक्ट मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया था, ओर अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही थी। इस दौरान बुधवार को भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार ने उदयपुरा गांव में पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर दावा किया था।

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण

ऐसे में आज उदयपुरा गांव में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों की ओर से पथराव कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रण में किया वहीं मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया। साथ ही दौसा एडिशनल एसपी लालचंद कयाल ने मौके पर पहुंच दोनों समाज के लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। उन्होंने दोनों समाज के लोगों से सख्त लहजे में कहते हुए कहा कि जिन लोगों ने पथराव किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने पथराव करने वाले युवाओं की पहचान कर उन्हें नामजद किया है।

ग्रामीणों ने लगाए स्थानीय पुलिस पर आरोप
एडिशनल एसपी लालचंद कयाल ने बताया कि जो भी लोग इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करने वाले लोगों की फोटो निकाल कर स्थानीय गांव वासियों ने एडिशनल एसपी को सौंपी है। वहीं इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के आने की स्थानीय थाना पुलिस को पहले से सूचना होने के बाद भी उन्होंने उसे गांव में आने से नहीं रोका।