spreading - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा ही घोल रहे युवाओं की नसों में नशे का जहर
जयपुर। जयपुर शहर में हर रोज नशे का कारोबार बढ़ रहा है। अवैध मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने के लिए करीब साढ़े चार साल से चल रहे ‘आपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत कार्रवाई में सामने आया कि है कि सबसे ज्यादा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी 18 से लेकर 40 साल तक के युवा कर रहे हैं। इनमें भी 26 से लेकर 40 उम्र तक के तस्करों की संख्या ज्यादा है। वहीं, तस्करी में महिलाएं भी शामिल रही हैं। साढ़े चार साल में 396 महिलाएं मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़ी गई, जिनमें से 197 महिलाएं 26 से 40 उम्र की हैं। पुलिस ने तस्करी के खिलाफ 2004 प्रकरण दर्ज कर महिला समेत 2502 तस्कर व पैडलरों को गिरफ्तार किया है। इनमें 18 से लेकर 61 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 1.46 करोड़ रुपए नकद और तस्करी में शामिल 437 वाहन बरामद किए हैं। इस आॅपरेशन में पुलिस ने गांजा, अफीम, चरस, स्मैक, डोडा-पोस्त, कोकीन-एमडीएमए, ब्राउन शुगर, और नशे की टेबलेट जब्त की है।

मदाक पदार्थों की सप्लाई का रूट

गांजा: उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आन्ध्रप्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, झारखण्ड़, पूर्वोतर राज्यों एवं नेपाल।

अफीम: चितौडगढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, मंदसौर, नीमच एवं मालदा।

स्मैक: झालावाड़, टोंक।

डोडा पोस्त: चितौड़गढ़, झालावाड़

मॉर्डन ड्रग्स, चरस, कोकिन, ब्राउन  शुगर: हिमाचल  प्रदेश,  मुम्बई और दिल्ली।

कच्ची बस्ती से लेकर छात्र भी शामिल
मादक पदार्थ तस्करी में कच्ची बस्ती में रहने वाले निम्न आय वर्ग के लोगों समेत छात्र भी शामिल है। इनके द्वारा मुख्यत: स्मैक का सेवन किया जाता है। स्मैक की खरीद-फरोख्त के लिए छोटे-मोटे अपराध भी करते हैं। स्मैक एवं ब्राउन शुगर उपलब्ध नहीं होने पर यें हानिकारक रसायनों का प्रयोग करते हैं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाल छात्र अपने साथियों के प्रभाव में आकर इस प्रकार के नशे का सेवन कर रहे है। कुछ छात्र पैडलर एंव सप्लायर का कार्य भी कर रहे है। वहीं, उच्च आय वर्ग के युवक, युवतियां महंगे बार, पब, क्लब, रेस्टोरेन्ट में जाते है, उनके द्वारा गांजा एवं मॉडर्न ड्रग्स का सेवन किया जा रहा है।

अवैध मादक पदार्थ तस्करी और उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि कहीं भी मादक पदार्थ तस्करी और सेवन करने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
-कैलाश चन्द्र बिश्नोई, एडिशनल कमिश्नर प्रथम

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधी गिरफ्तार
कोटा। शहर पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के आधा दर्जन गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन देसी कट्टे ,तीन जिंदा कारतूस, दो चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है । शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 2 दिन पहले उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू हजरत के मकान के बाहर आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग की थी । उसके बाद वह मौके से फरार हो गए थे । इस मामले में पुलिस ने एक टीम गठित की और शहर के सभी पुलिस थानों के थाना अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन किया और अपराधियों की तलाश शुरू की ।

इस दौरान जानकारी में आया कि कोटा शहर समेत संभाग के अन्य जगहों पर भी 1 महीने में चार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है । फायरिंग करने वालों में अधिकतर अपराधी उद्योग नगर में फायरिंग करने वाले ही हैं । इस पर टीमों ने अपराधियों का ठिकाना और उनका सहयोग करने वालों की जानकारी जुटाना शुरू किया । साइबर क्राइम टीम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी सुल्तानपुर छिपे हुए हैं। इस सूचना पर उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सिकरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुलिस ने घेराबंदी कर आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधियों से तीन देशी कट्टे ,तीन जिंदा कारतूस ,दो चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमन उर्फ लाला जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस , सरफराज उर्फ बिट्टू जिसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस उर्फ डब्बू जिसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस ,अहमद उर्फ के कब्जे से एक चाकू, लकी के कब्जे से एक चाकू और लखन को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों पर10,000 से लेकर 2000 रुपए तक का इनाम घोषित है और यह सभी शातिर अपराधी है । जो फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम करते हैं । साथ ही दूसरी गैंग के लोगों पर फायरिंग करते हैं ताकि उनका वर्चस्व बना रहे और अपना काम करते रहें । एसपी ने बताया कि कई अपराधी ऐसे हैं जिनके खिलाफ 2 दर्जन से लेकर 1 दर्जन तक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य मुकदमों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है । आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन ,पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन और उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सिकरवार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल है।

आहत व्यापारियों ने सफाई कराने की लगाई गुहार, जताई मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका
मण्डावर। यहां नगर पालिका क्षेत्र में गत छह माह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है, चहुंओर गंदगी का आलम है। कूडे के ढेरों से उठ रही दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना दूभर हो रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के निरीक्षण पर आए  कलक्टर कमर चौधरी को व्यापारियों ने नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में बताया कि कई माह से नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बंद है। नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं

गांधी चौक मैन मार्केट में कचरे का बड़ा ढेर पड़ा है। गांधी चौक पर मौजूद कचरे से बारिश के मौसम में सड़ांध उठ रही है, जिससे व्यापारियों का दुकानों पर बैठ मुश्किल हो रहा है। वहीं कस्बे की हर कॉलोनी में नालियां कचरे से भरी हुई हैं, बारिश के मौसम में गंदगी के चलते मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बन रही है। व्यापारियों की समस्या सुन कलक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत को भंग कर दिया गया है, रेकॉर्ड अभी लॉक है,

ग्राम सचिव अब एक भी रुपया खर्च नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सचिव से वार्ता कर कस्के की सफाई व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार खण्डेलवाल, राजेश कुमार गर्ग,मीना देवी, प्रमेश कुमार गर्ग, इन्द्रसिंह सिंहल, तरूण खण्डेलवाल, रोहित गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, चिम्मन सिंधी, इन्द्र सैनी, हलवाई, राजेश सैनी, जगदीश सैनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सेक रही राजनीतिक रोटियां: डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर राजस्थान में धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। कांग्रेस उनको ऐसे मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होने देगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में धार्मिक उन्माद की कमी परंपरा नहीं रही। भाजपा नेता उन्माद के जरिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं के इन मजदूरों को जनता के सामने बेनकाब कर देगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने लंदन में भाजपा के बारे में सही बोला। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है जो भी देश में हो रहा है वह सबके सामने है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग करके दादागिरी से सरकार चलाई जा रही है। राज्यसभा चुनावों को लेकर डोटासरा ने कहा कि उन चुनावों में हमें भाजपा के षड्यंत्रों का पता है। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे इसी वजह से कांग्रेस 4 में से 3 सीटें आसानी से जीत लेगी। पार्टी में कोई विधायक नाराज नहीं है। विधायक गणेश घोघरा से मेरी बात हो चुकी है। उन्होंने अपनी बात पार्टी के सामने रख दी है। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हुए फैसलों पर डोटासरा ने कहा कि शिविर के फैसलों को अमलीजामा पहनाने के लिए राजस्थान में 1 और 2 जून को राज्य स्तरीय वर्कशॉप होगी जिसमें मंत्री विधायकों सहित करीब 650 पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस वर्कशॉप में पार्टी के 10 बड़े मुद्दों पर सभी नेताओं के बीच चर्चा होगी। राजस्थान में करीब 2700 मंडल भी बनाए जाएंगे हर मंडल पर 15 से 20 बूथ शामिल होंगे।

नाकामियां छुपाने भाजपा फैला रही धार्मिक उन्माद-डोटासरा
उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि जिन मुद्दों पर मोदी ने आठ साल और तीन साल पहले चुनाव लड़ा, उनमें से एक भी मुददे पर उन्होंने काम नहीं किया। आज किसान व महिलाएं परेशान हैं। युवा रोजगार के लिए तड़प रहा है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। राजस्थान में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ कर भाजपा वोटों की फसल काटने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाकर केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को छुपाने का विफल प्रयास कर रही है।

उदयपुर में कांग्रेस के आगामी दिनों प्रस्तावित चिंतन शिविर की तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार शाम यहां पहुंचे डोटासरा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश में बिगड़े माहौल के बीच चिंतन शिविर के सवाल पर केंद्र सरकार और भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में गुड गवर्नेंस है। अच्छे तरीके से शासन चल रहा है। राजस्थान सरकार की तरफ से अच्छी फ्लेगशिप योजनाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 25 में से 25 सांसद भाजपा के होने के बावजूद वे एक फूटी कोड़ी केंद्र से तीन साल में नहीं ला पाए। राजस्थान में चुनाव आने वाले हैं। बीते साढ़े तीन साल में राजस्थान की भाजपा इकाई ने प्रतिपक्ष के रूप में कोई भूमिका नहीं निभाई। ऐसे में उनको राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाकर उलहाना दिया तो उनसे ये जवाब नहीं मांग सके कि मोदी और अमित शाह ने आठ साल में राजस्थान को ऐसा क्या दिया जिसको लेकर वे प्रचार करते। एनडीए सरकार की ऐसी क्या अच्छी पॉलिसी है जिसेलेकर वे जनता में जाए लेकिन नड्डा ने इनसे कहा कि वे अपने एजेंडे पर काम करे और भाजपा का एजेंडा है धार्मिक ध्रुवीकरण के आधार पर वोट बटोरना।

जोधपुर के जालौरी गेट की घटना पर डोटासरा ने कहा कि कोई भी घटना हम सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए। सरकार को एक्शन लेना चाहिए और सरकार ले रही है। सारे अधिकारी, प्रभारी मंत्री जोधपुर चले गए। मुख्यमंत्री उनके जन्मदिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर अधिकारियों के साथ चिंतन-मनन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यो-ज्यों चुनाव नजदीक आएंगे, इस तरह का माहौल पैदा किया जाएगा जिससे वे राजनीतिक रोटियां सेक सके लेकिन यह छत्तीस कौमों का देश-प्रदेश है। हमारा संविधान, हमारा भाईचारा यह हमारे सर्वोपरि होना चाहिए। कोई भी घटना घटे, उस पर तुरंत एक्शन हो। अपराधियों व दंगाइयों को पकड़ जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए, यह सरकार का धर्म होता है जिसे गहलोत सरकार पूरा कर रही है लेकिन इनके यह रास नहीं आ रहा।

दूसरी लहर से 902 गुना तेज रफ्तार से फैल रहा कोरोना, जयपुर में 2549 नए रोगी, अलवर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर में भी
जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को 10307 कोरोना केस मिले हैं, वहीं जोधपुर, दौसा और उदयपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण तीसरी लहर में कितनी तेज गति से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरी लहर की शुरुआत में 1 से 31 मार्च, 2021 में कुल 13366 केस आए थे, लेकिन अभी 16 दिन में ही 62,200 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। तब रोजाना का औसत 431 केस था, लेकिन अभी यह उसका 902 फीसदी ज्यादा यानी 3887 केस प्रतिदिन है यानी संक्रमण 902 गुना तेज रफ्तार से फैल रहा है। वहीं अब रोजाना मौतें हो रही हैं। प्रदेश में अब तक कुल मौतें 8991 हो चुकी हैं।

प्रदेश में शुक्रवार को कुल 73279 जांचें हुई, जिनमें 10307 यानी हर सौ जांच में 14 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। जयपुर में 14121 जांचों में 2549 यानी हर सौ जांच में 18 संक्रमित मिल रहे हैं। अलवर में भी हालात अत्यंत खराब हैं। यहां 1027 नए केस एक दिन में आए हैं। जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर में भी कोरोना विकराल हो रहा है, इन जिलों में 801 से 576 तक केस हैं। वहीं हनुमानगढ़, अजमेर, कोटा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा में 400 से कम लेकिन 200  से ज्यादा मामले आए हैं।

रिकवरी केवल 16.56 फीसदी
एक जनवरी से अब तक 61786 केस आए हैं, इनमें से केवल 10233 यानी 16.56 फीसदी ही रिकवरी है। इसके चलते एक्टिव केस 1247 जो थे, उनमें 51526 बढ़ोतरी होकर 52773 एक्टिव केस हो गए हैं।

किस जिले में कितने नए रोगी
जयपुर-2549, अलवर-1027, जोधपुर-801, उदयपुर-735, बीकानेर-615, भरतपुर-576, हनुमानगढ़-388, अजमेर-382, कोटा-348, बाड़मेर-268, चित्तौड़गढ़-240, भीलवाड़ा-213, सवाईमाधोपुर-195, पाली-190, जैसलमेर-174, सीकर-161, डूंगरपुर-143, चूरू-141,  झालावाड़-124, राजसमंद-122, सिरोही-105, गंगानगर-104, बांसवाड़ा-100, दौसा-99, बारां-97, प्रतापगढ़-84, झुंझुनूं-75, धौलपुर-71, टोंक-70, नागौर-64, बूंदी-41, करौली-5, जालौर में कोई नया रोगी नहीं।

सावधान! कोरोना फिर फैल रहा है, तीसरी लहर की ओर राजस्थान
जयपुर। राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर की आहट अब साफ दिखने लगी है। प्रदेश में रविवार को 170 दिन बाद एक दिन में 62 नए रोगी सामने आए हैं। इससे पहले 9 जुलाई को राजस्थान में एक दिन में 62 केस आए थे। इसके बाद एक दिन में इतने रोगी कभी नहीं आए। इनमें भी जयपुर में सबसे ज्यादा चिंता की स्थितियां दिख रही है। इन नए रोगियों में अकेले जयपुर में ही 22 अलग-अलग इलाकों में 46 नए संक्रमित हैं। इसके अलावा अन्य 7 जिलों में उदयपुर में 4, बीकानेर, गंगानगर में 3-3, प्रतापगढ़, अजमेर में 2-2, सीकर, जोधपुर में 1-1 नए केस आए हैं। राजस्थान में कोरोना की लहर का सबसे बड़ा खतरा इस बार ओमिक्रॉन वेरिएंट से हैं। प्रदेश में 5 दिसम्बर को पहली बार साऊथ अफ्रीका की फैमिली सहित उनके संपर्क में आए 9 लोग जयपुर में संक्रमित मिले थे। इसके बाद 21 दिन में राजस्थान में 43 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें जयपुर में 28, सीकर में 4, अजमेर में 7, उदयपुर में 3 और एक महाराष्टÑ से आया व्यक्ति संक्रमित मिल चुका है। जयपुर में सर्वाधिक ओमिक्रॉन केस हैं और यहीं सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, ऐसे में जयपुर में सबसे पहले संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।

इस बार बड़ी चुनौती: संक्रमित बढ़े तो ओमिक्रॉन मरीजों का पता लगाना भी मुश्किल होगा
प्रदेश में केसों की संख्या बढ़ी तो यह पता लगाना भी मुश्किल होगा कि इनमें ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमित केस कितने हैं। क्योंकि प्रदेश में अभी केवल जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में रोजाना मात्र 80 सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की क्षमता है। कुछ सैंपलों की जांच महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी हो रही है। चूंकि ओमिक्रॉन के अधिकांशत: केस लक्षण विहीन है, ऐसे में रोगी को संक्रमित होने की जानकारी भी नहीं होगी। डेल्टा वेरिएंट से 7 गुना ज्यादा संक्रमण दर होने से तेजी से दूसरे लोगों में फैलेगा। ऐसे में इनकी पहचान करना ही सबसे बड़ी चुनौती इस बार प्रदेश के चिकित्सा विभाग के सामने होगी।

15 से 18 साल के किशोरों का कोरोना टीकाकरण 51 लाख को मिलेगा सुरक्षा कवच
अभी बच्चों के लिए कोवैक्सीन को ही मंजूरी, सेंटरों-स्कूलों में जाकर लगाने की तैयारी
कोरोना की तीसरी लहर में 15 से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना टीकाकरण से सुरक्षा कवच देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद राजस्थान में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश में इस आयु वर्ग के करीब 51.12 लाख बच्चे हैं। चिकित्सा विभाग की कोविड टीकाकरण में जुटी सेल ने इनके आंकड़े जुटाकर इन्हें मौजूदा वैक्सीनेशन सेंटरों के साथ ही स्कूलों में जाकर डोज देने का प्रारम्भिक प्लान तैयार किया है। चूंकि देश में अभी तक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को ही बच्चों के उपयोग के लिए मंजूरी दी है, ऐसे में  प्रदेश में इससे ही बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। प्रदेश में फिलहाल इसकी करीब 5 लाख से अधिक डोज उपलब्ध है।

12.38  लाख से अधिक हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स को तीसरी डोज मिलेगी:
कोविड की तीसरी लहर का खतरा साफ दिख रहा है। इनमें संक्रमितों के इलाज में जुटे हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सर्वाधिक संक्रमण का खतरा है। तीसरी डोज के लिए 10 जनवरी से अभियान के तहत कुल 12 लाख 38 हजार हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह डोज दी जाएगी। इनमें 5.88 लाख हेल्थ वर्कर्स और 6.50 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल है। इन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगे करीब ग्यारह माह बीत चुके हैं।

68.33 लाख बुजुर्ग, प्रिकॉशन डोज बीमारी का सर्टिफिकेट-पर्ची देखकर:
प्रदेश में 60 पार के बुजुर्गों की संख्या 68.33 लाख है। इनमें से गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों को तीसरी यानी प्रिकॉशन डोज लगेगी। अपनी बीमारी का डॉक्टर का बनाया सर्टिफिकेट या फिर पर्ची देखकर इन्हें डोज लगाई जाएगी। तीसरी डोज वहीं लगाई जाएगी जो दो डोज लगी हो।

पैर पसारने लगा ओमिक्रॉन : महाराष्ट्र और गुजरात में मिला एक-एक संक्रमित
अहमदाबाद/मुम्बई। भारत में ओमिक्रॉन का चौथा मामला महाराष्ट्र में मिला है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। उसकी उम्र 33 साल है। यह शख्स साउथ अफ्रीका से दुबई, फिर दिल्ली और वहां से मुंबई आया था। इससे पहले गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिला था। देश में में अब ओमिक्रॉन के चार मामले हो गए हैं। जामनगर में जो मरीज मिला है वह 72 वर्ष का वृद्ध है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के देश जिम्बाब्वे से जामनगर लौटा था। इस वृद्ध के स्वैब के नमूने को पुणे स्थिति राष्ट्रीय विषाणुरोग प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। उनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। लक्षणों के चलते उन्हें एहतियात के तौर पर पहले से ही जामनगर के डेंटल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

भारत में फैलता ड्रग्स का मायाजाल
देश में ड्रग्स यानी नशीले मादक पदार्थों का बाजार एक बार फिर गरमा गया। हाल ही में मुंबई में गोवा की तरफ जाने वाले क्रूज में रेव पार्टी करते हुए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के बेटे को गिरफ्तार किया। बॉलीवुड और ड्रग्स का काफी पुराना नाता रहा है।

ड्रग्स ( गांजा, चरस, अफीम, हेरोइन) का सेवन आज के युवा वर्ग में ग्लैमरस बन गया है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में भारत अब ड्रग्स व्यापार तथा तस्करी का केंद्रबिंदु बन चुका है। भारत में ड्रग्स की बड़ी मात्रा में जो खेप आती है, वो हमारे पड़ोसी देशों से आती हैं जिसमें म्यांमार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान शामिल है। ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को गोल्डन क्रेसेंट कहा जाता है। भौगोलिक रूप से देखें तो हमारा देश इनके मध्य में स्थित है। विश्व में सर्वाधिक हेरोइन का उत्पादन अफगानिस्तान में होता है।

नवीनतम वैश्विक अनुमानों के अनुसार 15 - 64 वर्ष आयु के बीच लगभग 5.5% लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बीते साल कम से कम एक बार ड्रग्स का उपयोग किया। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में साल 2009 में 21 करोड़ लोग  ड्रग्स से पीड़ित थे, 2018 में यह आंकडा बढ़कर 27 करोड़ हो गया। विकासशील राष्ट्रों की तुलना में विकसित देशों में यह आंकडा ज्यादा देखा गया।

हर वर्ष 26 जून को विश्व एंटी ड्रग्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। वठडऊउ ( संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स क्राइम) द्वारा जारी विश्व ड्रग्स रिपोर्ट - 2021 के अनुसार पिछले साल लगभग 27 करोड़ लोग ग्लोबली ड्रग्स का सेवन करते हैं, उनमें से 3 करोड़ ड्रग्स डिसॉर्डर से पीड़ित हैं। उडश्कऊ - 19 महामारी के दौरान काफी देशों में कैनाबिस (भांग, गांजा) की मांग बढ़ गई। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इंजेक्टेड ड्रग्स के प्रयोग से 1 करोड़ लोग हिपेटिटिस -उ रोग से ग्रसित है विश्व एंटी ड्रग्स दिवस 2021 की थीम -  ‘‘ड्रग्स पर तथ्य साझा करें जीवन बचाएं ’’ रखी गई।

भारत में 13% लोग ड्रग्स डिसॉर्डर से पीड़ित हैं। हमारे देश में तीन प्रमुख राज्य पंजाब, मिजोरम और मणिपुर सर्वाधिक प्रभावित हैं। ठउफइ की सर्वे के अनुसार देश में प्रतिवर्ष 7 हजार 800 मौतें ड्रग्स के ओवरडोज से होती हैं यानी रोज 21 मौत नशीलें मादक द्रव्यों के सेवन से हो रही हैं। भारत में लगभग 3 करोड़ लोग गांजा व 2.5 करोड़ लोग अफीम का प्रयोग करते हैं। अफीम की खेती राजस्थान व हिमाचल में मुख्यत: होती है। हमारे देश में ज्यादातर ड्रग्स सीमा पार से आती हैं। अभी कुछ सालों में बॉर्डर एरिया में अवैध तस्करी के कई मामले दर्ज किए गए, जिसमें पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई। कुछ दिन पूर्व गुजरात के मुंदरा पोर्ट पर भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई जिसकी कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 9 हजार करोड़ आंकी गई इनके संबंध ईरान से मिले।

भारत के महानगरों में रेव पार्टी के नाम बड़ी मात्रा में ड्रग्स परोसा जाता है जिसका कुप्रभाव हमारे समाज व युवा वर्ग पर पड़ा। युवाओं द्वारा नशीले मादक पदार्थों का अत्यधिक सेवन उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं, जिससे कम उम्र में युवाओं द्वारा मानसिक प्रताड़ना आत्महत्या घरेलू हिंसा के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। नशे के ओवरडोज से हृदय रोग, ऌकश् मानसिक विकार  होते हैं। भारत में दर्द निवारक मेडिसिन ट्रामाडोल का दुष्प्रयोग नशे के रूप में बहुत हो रहा है।

भारतीय सविंधान के अनुछेद - 47 के अंतर्गत राज्य, अपने लोगों के पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊंचा करने और लोक स्वास्थ्य के सुधार को अपने प्राथमिक कर्तव्यों में मानेगा और राज्य, विशिष्टतया, मादक पेयों और स्वास्थ्य के लिए हानिकर औषधियों के, औषधीय प्रयोजनों से भिन्न, उपभोग का प्रतिषेध करने का प्रयास करेगा। परन्तु राज्य सरकारों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अलावा कुछ खास काम नहीं हुए। हमारे देश में ड्रग्स का हब पंजाब, मिजोरम गोवा और हिमाचल जैसे राज्यों में वहां के नारकोटिक्स विभाग द्वारा नाम मात्र की कार्यवाही होती है।

देश में 1985 में नशीले मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए कानून बनाया गया - ठऊढर अू३ - 1985 जिसके अंतर्गत अफीम की खेती बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित है और नशीले मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व सेवन करने पर 20 वर्ष तक जेल हो सकती है।

आखिरकार इस विकट समस्या का यही हल है कि हमें राष्ट्रीय स्तर पर नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाने चाहिए। युवा वर्ग व ग्रामीण क्षेत्रों में इसके हानिकारक प्रभाव से अवगत कराना होगा। नशीले पदार्थों के सेवन, उसकी अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी होगी। साथ ही ड्रग्स डीलरों व व्यापारियों को निष्क्रिय करना ही होगा।
- रघुवीर चारण
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

भारत में ड्रग्स की बड़ी मात्रा में जो खेप आती है, वो हमारे पड़ोसी देशों से आती हैं जिसमें म्यांमार, पाकिस्तान, और अफगानिस्तान शामिल है। ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को गोल्डन क्रेसेंट कहा जाता है। भौगोलिक रूप से देखें तो हमारा देश इनके मध्य में स्थित है।