Renaming - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

"आबू राज" नाम लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास ; माउंट आबू में देवताओंं का वास, यहां आकर मैं धन्य हुआ: भजनलाल
माउंट आबू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम आबू राज करने के साथ ही संत समागम कार्यक्रम में शिरकत कर जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा , माउंट आबू ऐतिहासिक और प्राचीन नगरी है जिसका पुराणों में उल्लेख हैं। 33 कोटि देवी देवताओं के वास कहे जाने वाले माउंट आबू में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आकर मैं धन्य हो गया। आज माउंट आबू का पूरा संत समाज यहां मौजूद है उनकी मौजूदगी में मैं माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज नाम का लोकार्पण कर रहा हूं। यह नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित और प्रसारित हो इसके लिए राजस्थान सरकार निरंतर प्रयास करेगी कि माउंट आबू का पर्यटन धार्मिक कॉरपोरेटर नगरी दोनों ही दृष्टि से आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा , माउंट आबू राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर है और इसका विकास निरंतर हम विरासत का सम्मान करेंगेऔर संस्कृति को बचाएंगे। माउंट आबू वशिष्ठ की भूमि है, जहां भगवान ने यहां शिक्षा प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होंने सिरोही जिले के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । इस दौरान सिरोही जिले के प्रभारी मंत्री के के बिश्नोई, पंचायती राज ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब जाना जाएगा इस नाम से
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया था और इसी समारोह में उद्योग मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ करने की घोषणा की गयी थी।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम नए कॉम्प्लेक्स के अनुरूप बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया जाएगा।

यह मेट्रो स्टेशन नए बने पीएमओ से लगभग 650 मीटर दूर है और यह नए पीएमओ का सबसे नजदीकी मेट्रो सम्पर्क बिुदं है। मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके को एक ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने कहा था, आज एक पवित्र और शुभ मौका है। यह बदलाव का मौका है। हम सब एक ऐसे पल के गवाह बन रहे हैं जो सालों में नहीं बल्कि कभी-कभी सदियों में आता है। हम खुशकिस्मत हैं कि हम इस दिन का हिस्सा हैं।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया। नये परिसर में पीएमओ , कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय हैं। प्रधानमंत्री ने कल ही कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी उद्घाटन किया था। इन इमारतों में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, विधि एवं कानून और कृषि जैसे अहम मंत्रालय हैं।