Auto Sector - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में ऑटो सेक्टर ने भरी रफ्तार : जनवरी 2026 में 20.02% की शानदार वृद्धि, दोपहिया और यात्री वाहनों की मजबूत मांग
जयपुर। राजस्थान में ऑटोमोबाइल बाजार ने वर्ष 2026 की शुरुआत जोरदार प्रदर्शन के साथ की है। जनवरी 2026 में राज्य में कुल 1,52,995 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जो जनवरी 2025 के 1,27,472 वाहनों की तुलना में 20.02 प्रतिशत अधिक है। सभी प्रमुख श्रेणियों में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली, जबकि केवल निर्माण उपकरण (सीई) श्रेणी में गिरावट दर्ज की गई।

दोपहिया वाहनों ने दिखाई सबसे तेज रफ्तार :

जनवरी 2026 में दोपहिया (2W) वाहनों की बिक्री 94,755 इकाई रही, जो पिछले वर्ष के 74,119 के मुकाबले 27.84 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत मांग का संकेत देती है। बेहतर फाइनेंसिंग विकल्प, नई लॉन्चिंग और शादी-ब्याह के सीजन का असर बिक्री पर साफ दिखाई दिया।

तिपहिया और वाणिज्यिक वाहन भी बढ़े :

तिपहिया (3W) वाहनों की बिक्री 4,169 इकाई रही, जो 10.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। वहीं वाणिज्यिक वाहन (CV) श्रेणी में 7,945 वाहनों की बिक्री हुई, जो 9.47 प्रतिशत अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार, परिवहन और लास्ट माइल डिलीवरी की बढ़ती जरूरतों ने इन श्रेणियों को मजबूती दी है।

यात्री वाहनों में स्थिर मजबूती :

यात्री वाहन (PV) श्रेणी में 31,689 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जो 8.69 प्रतिशत की वृद्धि है। एसयूवी और प्रीमियम सेगमेंट की मांग में निरंतर बढ़ोतरी से इस श्रेणी को बल मिला है।

ट्रैक्टर बिक्री में दो अंकों की बढ़ोतरी :

ट्रैक्टर (TRAC) बिक्री 13,902 इकाई रही, जो 11.63 प्रतिशत अधिक है। अच्छी कृषि गतिविधियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार का सकारात्मक प्रभाव ट्रैक्टर बिक्री पर दिखा।

निर्माण उपकरण में गिरावट :

निर्माण उपकरण (CE) श्रेणी में 535 इकाइयों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष की 714 इकाइयों की तुलना में 25.07 प्रतिशत कम है। जानकारों का मानना है कि कुछ परियोजनाओं में धीमी गति और निवेश में अस्थायी ठहराव इसका कारण हो सकता है।

कुल मिलाकर जनवरी 2026 के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि राजस्थान का ऑटो बाजार नए साल में उत्साहजनक शुरुआत कर चुका है। विशेषकर दोपहिया, यात्री वाहन और ट्रैक्टर श्रेणियों की मजबूत वृद्धि से यह स्पष्ट है कि राज्य की उपभोक्ता मांग और ग्रामीण-शहरी अर्थव्यवस्था दोनों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।