Car Crash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
जयपुर। चाकसू थाना इलाके में हुए भीषण ट्रेलर कार हादसे में महिला टीचर समेत पांच जनों की मौत हो गई। कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरक ट्रेलर में फंस गई। हादसे में मौत का शिकार हुए सभी जने मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इनमें एक महिला टीचर भी शामिल थीं। ये सभी जने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद खाटूश्यामजी सीकर के दर्शन करने लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को साइड में खड़ा करवाया। हादसे में चार जनों रेशमा, पियूष राय, रजक  शानू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह शवों को बाहर निकाला और जाम को खुलवाया।

सभी मृतक थे परिचित

पुलिस ने बताया कि रेशमा चालक अनुराग, शानू और रजक समेत पियूष के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए आई थीं। 13 फरवरी को ये सभी दर्शन कर खाटूश्याम के लिए निकल गए। रजक अनुराग का दोस्त था और पियूष से जान-पहचान थी। हादसे में मौत का शिकार हुई रेशमा जबलपुर के रेलवे शासकीय स्कूल में सरकारी टीचर थीं।

ये हुए मौत के शिकार

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि टिगरिया मोड बाईपास एनएच 52 पर ट्रक और कार में हुए भीषण हादसे में कार सवार शानु सुकरवार (25) पुत्र पप्पु सुकरवार निवासी इन्द्रा नगर केन्टोनमेल्टवार्ड केन्ट जबलपुर मध्य प्रदेश, रेश्मा श्रीवास्तव (54) पत्नी अखिलेश निवासी जद्दानगर जबलपुर मध्यप्रदेश, रजक राहुल (27) पुत्र बबलु रजक निवासी खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी मध्य प्रदेश, पियूष राय (26) पुत्र राजेश राय निवासी नियर कंटगी बाईपास मदर टेरेसा शंकर नगर माडोताल जबलपुर मध्यप्रदेश और अनुराग रजक (24) पुत्र राजकुमार निवासी शंकर नगर करमेता कटेगी रोड खेरमाई मंदिर के पीछे न्यू वार्ड 73 जबलपुर सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक सत्यनारायण निवासी काछोला भीलवाडा को दस्तयाब कर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन ट्रक एवं कार को जब्त कर लिया है।