Rudrabhishek - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक 7 बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
जयपुर। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा,उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग तथा चतुर्ग्रही योग का विशेष संयोग में श्रद्धालु शिवालयों में आदि देव महादेव की पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह से देर रात तक शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई देगा। चौड़ा रास्ता के ताडकेश्वर, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, वैशालीनगर के झारखंड महादेव, छोटी चौपड़ के रोजगारेश्व, आमेर के भूतेश्वर महादेव सहित छोटीकाशी के सभी शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के भक्त जलाभिषेक किया जाएगा। दोपहर तक जहां जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा,जबकि शाम को देसी-विदेशी फू लों से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा।

रूद्राभिषेक से संवरती हैं किस्मत

भगवान शिव की उपासना में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। शिव पुराण में वर्णित विधि के अनुसार विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करने पर अलग-अलग फ ल प्राप्त होते हैं। श्रद्धालु यदि अपनी मनोकामना के अनुरूप द्रव्य से रुद्राभिषेक कराएं तो उन्हें पूर्ण आध्यात्मिक और सांसारिक लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ.महेन्द्र मिश्रा के अनुसार जल से रुद्राभिषेक करने पर वर्षा एवं शांति की प्राप्ति होती हैं।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है। सीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सदैव सत्य के रास्ते पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहें। वहीं विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महान पर्व है, जो हमें आत्मसंयम, तप, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।