Pilgrimage Facilities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भद्राचलम रामालयम के पुनर्विकास के लिए तेलंगाना सरकार ने स्वीकृत किए 351 करोड़ रुपये, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने ऐतिहासिक भद्राचलम श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर के पुनर्विकास और पुनरुद्धार के लिए 351 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह धनराशि प्रसिद्ध मंदिर में बुनियादी ढांचे और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बंदोबस्ती विभाग ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए सरकारी आदेश संख्या आर.टी. 167 के माध्यम से धनराशि की पहली किश्त जारी कर दी है। यह पहल मंदिर के समग्र विकास के लिए तैयार की गई तीन चरणों वाली व्यापक मुख्य योजना का हिस्सा है।

बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस परियोजना के लिए कुल अनुमानित व्यय 586 करोड़ रुपये है। बंदोबस्ती विभाग की प्रधान सचिव शैलजा रामा अय्यर ने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर दी हैं। मुख्य योजना में भक्तों के लिए सुविधाओं में सुधार, मंदिर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और रामालयम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

राज्य मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने इस बीच मंदिर के पुनर्विकास के लिए पर्याप्त धन स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा और हर साल भद्राचलम आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सीएमआर पर बैठक ली। उन्होंने पूर्वी राजस्थान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के साथ ही पालीघाट एवं भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, लोहागढ़ किले के साथ ही नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनाई जाए।

साथ ही उन्होंने ब्रज चौरासी कोस, कैलादेवी झील का बाड़ा, गिरिराजजी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगतिरत सड़क कार्यों, फ्लाईओवर, ड्रेनेज एवं सीवरेज कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।