yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार विधानसभा चुनाव : तेजस्वी यादव ने भरा नामांकन, हलफनामे में बताया- 22 केस है दर्ज
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज कुल 22 मुकदमों की जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने हलफनामे में बताया कि उनके पास 6.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी कुल आय वर्ष 2024-25 में 11,46,610 रुपये रही। तेजस्वी के पास 10 बैंक खाते हैं।

तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल किया
हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी यादव पर कुल 1.35 करोड़ रुपए की सरकारी देनदारियां हैं। इसके अलावा 55.55 लाख रुपए की संयुक्त देनदारियां उनकी मां राबड़ी देवी और भाई तेज प्रताप यादव के साथ साझा हैं।

तेजस्वी यादव की संपत्ति में 2 करोड़ रुपए का इजाफा
साल 2020 की तुलना में तेजस्वी यादव की संपत्ति में लगभग 2 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। उस समय उनकी कुल संपत्ति 5.88 करोड़ रुपए थी। अब हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार यह राशि 8.1 करोड़ रुपए पहुंच गई है। तेजस्वी के खिलाफ चल रहे मुकदमे और उनकी बढ़ती संपत्ति ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव : तेजप्रताप यादव महुआ से ठोकेंगे ताल, फिर से दिखाएंगे अपना तेज
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से महुआ विधानभा सीट पर अपना तेज दिखाने के लिये बेताब हैं। वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा है। कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बड़े लाल तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप ने राजद के टिकट पर महुआ विधानसभा से जीत हासिल कर अपनी सियासी पारी का शानदार आगाज किया था। इस चुनाव में राजद प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) उम्मीदवार रवीन्द्र राय को 28155 मतों के अंतर से पराजित किया था। इसके बाद वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनीं महागठबंधन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनें।

वर्ष 2020 के चुनाव में तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट की जगह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से ताल ठोंका। इस चुनाव में राजद उम्मीदवार तेज प्रताप का मुकाबला उस समय विधायक रहे जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रत्याशी और सियासी पिच पर जीत की हैट्रिक जमाने की कोशिश में लगे राजकुमार राय से हुआ। तेज प्रताप यादव ने 21139 मतों के अंतर से राजकुमार राय को पराजित कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब जुलाई 2022 मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुये तब तेज प्रताप यादव पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाये गये।

वर्ष 2025 के चुनाव में तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल' के टिकट पर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।इस बार महुआ से ही दोबारा चुनाव मैदान में उतरकर तेज प्रताप अपने पुराने गढ़ को फिर से फतह करने की कोशिश में हैं। हालांकि इस बार उनके सामने राजद उम्मीदवार और वर्तमान विधायक मुकेश रोशन के साथ-साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी संजय कुमार सिह भी मैदान में हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प और माना जा रहा है। महुआ सीट तेज प्रताप यादव के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शानदार शुरुआत की थी। तेजप्रताप जहां इस चुनाव में सियासी पिच पर'हैट्रिकÓलगाने की फिराक में हैं, वहीं उनके साथ राजद से निष्काषित किये जाने के बाद खुद को साबित करने की चुनौती भी है।

मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम पर पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सभी के लिए प्रभावी कार्य करना हमारा उद्देश्य : यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी 6 दिवसीय यात्रा से स्वदेश वापसी के बाद कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर मध्य प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सरकार का उद्देश्य महिला, किसान, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए इन सभी के लिए सशक्त और प्रभावी कार्य करना है, ताकि प्रदेश का समग्र विकास हो।

उन्होंने कहा कि इसी संकल्प को लेकर उनकी विदेश यात्रा सकारात्मकता के साथ संपन्न हुई। यादव यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की अपनी छह दिवसीय यात्रा से भारत आए हैं। उनकी स्वदेश वासपसी पर नयी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यादव ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि यूके और जर्मनी की उनकी यात्रा अत्यंत सफल और उपयोगी रही। निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई एवं निवेश के लिए उन्होंने स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश की प्रगति, विकास और उन्नति के लिए सतत कार्यरत हैं। प्रदेशवासियों और सभी की शुभकामनाओं से अपना हृदय प्रदेश निश्चित रूप से देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रयास कर रहा है मध्य प्रदेश : यादव
मुंबई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जाने के पूर्व कहा कि जहां निवेशक मिलेंगे, वहां जाने का हमारा दायित्व है। यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हम लगातार निवेश के लिए अलग-अलग घरानों को आमंत्रित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के साथ-साथ हमने देश के कई राज्यों से भी निवेशकों को यहां बुलाने का अभियान चलाया है।

हमारा कर्तव्य है कि हम विदेश से भी निवेशकों को आकर्षित करें। इसी संबंध में मैं जर्मनी और इंग्लैंड के दौरे पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में जो क्षमता और योग्यता है उसका सदुपयोग करने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। 2024 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार का दायित्व बनता है कि जहां-जहां भी निवेशक मिलें वहां जाएं। वे इस क्रम में पहले इंग्लैंड और बाद में जर्मनी की यात्रा पर हैं।

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए चलेगा महाअभियान, सरकार ने लिया निर्णय : यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 55 जिलों में राजस्व और नामांतरण आदि के जो प्रकरण अटके हुए हैं, उनके निराकरण के लिये महाअभियान चलाया जायेगा। आधिकारिक जानकारी में यादव ने कहा कि इसके पहले भी अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। इस दौरान लगभग 80 लाख राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। अविवादित नामांतरण के 20 लाख 46 हजार 635 प्रकरणों में से 18 लाख 20 हजार प्रकरणों का निराकरण किया गया था। अभी लगभग 2 लाख 26 हजार 364 प्रकरण लंबित हैं। राजस्व महाअभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों और सभी हितग्राहियों के लिये सभी प्रकार की सुव्यवस्था चाहती है। उन्होंने कहा कि महाअभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकृत करने का निर्णय लिया है। इस महाअभियान के लिये सभी को बधाई। यादव ने कहा कि जिनके प्रकरण जहां-जहां अटके हों, वे संबंधित कार्यालय में उन्हें निराकृत करायें। प्रशासन के अधिकारी इसकी सतत निगरानी करेंगे। सभी कमिश्नर और कलेक्टर्स को भी निर्देश दिये गये हैं। तहसील और अन्य जगहों पर जहाँ अपनी बात रखना चाहते हैं, वहाँ जरूर रखें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आपकी सुविधा के लिये चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार आपके राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मदद कर पाये, यही मनोभावना है।

भविष्य को आकार देने में वैज्ञानिकों की अहम भूमिका, प्रतिभाओं पर हम सभी को है गर्व : यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भविष्य को आकार देने में विज्ञान की अहम भूमिका है। भारत को विश्व पटल और अंतरिक्ष तक हमारे वैज्ञानिक गौरवान्वित कर रहे है। देश के वैज्ञानिक और विज्ञान प्रतिभाओं पर हम सभी को गर्व है। यादव ने विश्व विज्ञान दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि विश्व विज्ञान दिवस की जनसामान्य को शांति, मानव-कल्याण और अत्याधुनिक तकनीक से प्रगति के लिए विज्ञान की अनिवार्यता और स्वीकार्यता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

कनाडा में एक मंदिर पर हमला, समाज में यह अस्वीकार्य : यादव
भोपाल। कनाडा में एक मंदिर पर हुए हमले को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कनाडा सरकार को सभी धर्मों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। यादव ने इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर किया गया। हमला चिंतित करने वाला है।

यादव ने कहा कि एक सभ्य समाज में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं अस्वीकार्य हैं। हम इसकी निंदा करते है। कनाडा सरकार से अपेक्षा है कि वो सभी धर्मों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए।

मध्य प्रदेश में नितिन ने हाईवे के लिए दी 607.36 करोड़ रुपए की मंजूरी, मोहन यादव ने व्यक्त किया आभार
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर रिंग रोड- पैकेज वी(जबलपुर रिंग रोड का अंतिम चरण) से 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे के विकास के लिए 607.36 करोड़ रुपए की लागत के साथ मंजूरी देने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क विकास को गति देने के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह खंड मार्ग जबलपुर रिंग रोड और रीवा-जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से जबलपुर शहर में भीड-भाड़ कम होगी। क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसरों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जबलपुर और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करेगी।

आवासों से सड़कों तक नहीं आए कचरा : यादव
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग सचिव राजेश यादव ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की प्रभावी देखरेख की जाए, जिससे कचरा आवासों से सड़कों तक नहीं आए। उन्होंने कहा कि हूपर्स समय पर आए इसके लिए प्रयास हो तथा मुख्य मार्गो के साथ-साथ गलियों की भी सफाई हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो लोग खुले में कचरा डालते है, उनसे जुर्माना वसूला जाए। सफाई हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है तथा हमारी मनोभावना को भी प्रभावित करती है। इसलिए आमजन के बिहेवियर को चेंज करना होगा।

यादव ने निगम ग्रेटर मुख्यालय को औचक निरीक्षण करने के बाद बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का शैड्यूल निर्धारित किया जाए तथा निरन्तर उसका फॉलोअप लिया जाए। उपायुक्त एवं सीएसआई निरन्तर देखरेख करें वार्ड वाइज सीटीयू को क्लीन करवाने का टास्क सीएसआई को दिया जाए, वहां के रेजीडेंट से बात की जाए तथा समझाइश के साथ चेतावनी भी दी जाए। उन्होंने सफाई अभियान में वार्ड वाइज मुख्य मुख्य लोगों जैसे सीनियर सिटीजन, स्टूडेन्टस, जागरूक नागरिकों को भी जोड़ा जाए, जिससे सफाई की निगरानी भली भांति हो सकेगी। प्रमुख शासन सचिव ने आश्रयहीन, बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नीति अपनाने तथा ई फाईलिंग के समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। यादव ने उपायुक्त कार्मिक, डायरेक्टर ऑफ लॉ, वित्त शाखा, पशु प्रबंधन शाखा सहित विभिन्न शाखाओं में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से भी संवाद किया और आवश्यक निर्देश दिए।

स्कूल जाना बंद ना करे बच्चे, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में सरकार करेगी सहयोग : यादव
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का पूर्ण प्रयास होगा कि कोई बच्चा स्कूल जाना बंद ना करे और राज्य सरकार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगी। यादव आयोग की ओर से आयोजित कार्यशाला में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई है। राज्य सरकार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगी। यह प्रयास होगा कि कोई बच्चा स्कूल जाना बंद न करे। किन्हीं परिस्थितियों में ड्राप आउट के लिए विवश का शिकार न बने। शिक्षा ग्रहण करना प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है।

आदिकाल से भारत का अपना विशेष चरित्र और आदर्श संस्कृति रही है, इसलिए भारत विश्व गुरु कहलाया। हमारी व्यवस्था में गुरु की भूमिका अंधकार से प्रकाश की ओर ले जानी वाली रही है। जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। किसी भी पद और हैसियत से अधिक महत्व शिक्षा का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षाओं के पहले विद्यार्थियों से संवाद कर उनका आत्म-विश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के महत्व में वृद्धि की है। अनेक सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री भारत में नई शिक्षा नीति लेकर आए।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि शिक्षा पूरी पीढ़ी को बदलने का कार्य करती है। विपरीत परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाना महत्वपूर्ण है। अभिभावकों द्वारा रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाने पर बच्चों की शिक्षा में बाधा उत्पन्न होती थी। अब अन्य राज्यों में भी हिन्दी में विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाती हैं। किसी बच्चे के 30 दिन विद्यालय में अनुपस्थित रहने पर इसका कारण ज्ञात कर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में संचालित आवासीय विद्यालय में पढऩे वाले वंचित वर्गों के बच्चों को पढ़ाई के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश ऐसा राज्य बनेगा, जहां कोई भी बाल श्रमिक नहीं रहेगा। इस कार्यशाला के माध्यम से 6 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दादर नगर हवेली-दमन-दीव, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञ और शिक्षा के क्षेत्र के विद्वानों द्वारा शाला त्यागी बच्चों की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश में स्कूलों से बच्चों के ड्रॉप आउट की प्रवृत्ति को कम करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

मोदी-3 सरकार में राजस्थान से चार मंत्री : राजपूत-एससी-यादव चेहरे रिपीट, कैलाश हारे तो उनकी जगह जाट चेहरा भागीरथ शामिल
जयपुर। राजस्थान में भले ही भाजपा ने इस बार 25 की जगह 14 ही सीटों पर जीत हासिल की हो, लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार-3 में प्रदेश से भाजपा का प्रतिनिधित्व कम नहीं किया गया है। जातिगत समीकरण भी मोदी-2 सरकार में जिस तरह से साधे गए थे, उसी तरह इस बार भी राजपूत, एससी, यादव (ओबीसी) और जाट वर्ग से ही मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा राजस्थान से लोकसभा सांसद बने जोधपुर के गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव केबिनेट मंत्री, बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और बाड़मेर से कैलाश चौधरी राज्यमंत्री मंत्री थे। वहीं इस बार भी भाजपा ने गजेन्द्र, भूपेन्द्र को पिछली बार की ही भांति केबिनेट मंत्री और अर्जुनराम को मंत्रिमंडल राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया है। बाड़मेर से कैलाश चौधरी चुनाव हार गए। ऐसे में उनकी जगह जाट वर्ग से ही अजमेर लोकसभा चुनाव से जीतकर आए भागीरथ चौधरी को राज्य मंत्री बनाया है।

जाट बैल्ट की 6, एससी की 4 में से 1-1 ही जीत सके, जीते दोनों सांसद मंत्री
भाजपा को लोकसभा चुनावों में राजस्थान की जाट बैल्ट की छह सीटों चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, बाड़मेर, अजमेर में से पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। केवल अजमेर सीट पर भाजपा के भागीरथ चौधरी दूसरी बार जीतकर आए हैं। ऐसे में प्रदेश में जाट वर्ग को साधने के लिए भागीरथ को राज्यमंत्री बनाया गया है, क्योंकि इस बैल्ट से केवल वे ही चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं एससी वर्ग की राजस्थान की चार सीटों में करौली-धौलपुर, भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर में से भी भाजपा केवल बीकानेर पर ही अर्जुनराम मेघवाल चुनाव जीतकर आ सके हैं। ऐसे में एससी वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने मेघवाल को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

परम्परागत राजपूत वर्ग को साधा
राजपूत वर्ग भाजपा का प्रदेश में परम्परागत वोट बैंक रहा है। लोकसभा चुनावों में इस वर्ग के वोट बैंक से भी भाजपा को सेंधमारी की आशंका है। ऐसे में परम्परागत वोट को साधने के लिए भाजपा ने फिर से राजपूत वर्ग के बडेÞ चेहरे जोधपुर लोकसभा सीट से जीते गजेन्द्र सिंह शेखावत को फिर से केबिनेट मंत्री बनाकर इस वर्ग को तवज्जो दी है।

राजस्थान के साथ हरियाणा के सियासी समीकरण साध रहे यादव
दूसरी बार केन्द्रीय मंत्री बने अलवर के लोकसभा सांसद भूपेन्द्र यादव को भाजपा ने मोदी-3 सरकार में भी केबिनेट मंत्री बनाया है। मूलत: अजमेर के रहने वाले यादव प्रदेश की यादव बैल्ट के साथ ही हरियाणा में भी खासी पकड़ रखते हैं। यूपी में भी इस वर्ग के सियासी समीकरण बनाने के लिए उन्हें मंत्री बनाया गया है। यादव मोदी-2 सरकार में राज्यसभा कोटे से केबिनेट मंत्री बने थे।

गजेन्द्र की मंत्रिमंडल में हैट्रिक, यादव-मेघवाल दूसरी बार, भागीरथ का पहला टर्म
मोदी की लगातार तीसरी सरकार में जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत मंत्री बने हैं। वहीं भूपेन्द्र यादव और अर्जुनराम मेघवाल दूसरी बार मंत्री बने हैं। हालांकि मेघवाल मोदी-1 सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक भी रहे हैं। दूसरी बार सांसद बने भागीरथ चौधरी पहली बार मंत्री बने हैं।

जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर संभाग से मंत्री
राजस्थान मे जोधपुर संभाग से गजेन्द्र, अजमेर संभाग से भागीरथ, बीकानेर संभाग से मेघवाल और अलवर संभाग से भूपेन्द्र को मंत्री बनाया गया है।

अश्विनी वैष्णव मूलत: राजस्थान के, पूर्व की भांति उड़ीसा कोटे से मंत्री बने
मोदी-2 सरकार में रेल मंत्री रहे राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव भी मूलत: राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। हालांकि वे उड़ीसा में आईएएस रहे और फिर भाजपा में आए। वहीं से मोदी-2 सरकार में केबिनेट मंत्री बने। हालांकि चुनावों से पहले उनकी राजस्थान में भी सक्रियता प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय रही। कयास लगाए गए कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान की राजनीतिक में लैंड कराए जा सकते हैं, लेकिन चुनाव पूर्व उनकी सक्रियता प्रदेश में ना दिखने पर इस कयास पर विराम लग गया था।

ओम लोकसभा अध्यक्ष थे, पद पर फैसला अभी बाकी
कोटा सांसद ओम बिरला मोदी-2 सरकार में लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं। अभी उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इस बार लोकसभा अध्यक्ष पद गठबंधन की राजनीति में फंसा है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष का पद रूलिंग पार्टी के सबसे बड़े दल के लिए अति महत्वपूर्ण होता है, लेकिन टीडीपी के चन्द्रबाबू नायडू की पार्टी के इसकी डिमांड की चर्चा राजनीति हलकों में है। बिरला का फिर से पदासीन होने पर संशय है। मोदी-3 सरकार का लोकसभा का पहला सत्र संभवत: इसी माह शुरू हो सकता है। ऐसे में जून माह में ही पद की तस्वीर साफ हो जाएगी। बिरला रिपीट हुए तो राजस्थान में भाजपा के 11 सीटों के नुकसान के बावजूद प्रतिनिधित्व मोदी-2 सरकार की तरह ही बरकरार रहेगा।

भगवा रंग पर अगर कांग्रेस को है आपत्ति, अपने झंडे से हटाए : यादव
भोपाल। कांग्रेस की ओर से दूरदर्शन के नए लोगों के विरोध को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा रंग पर अगर कांग्रेस को इतनी आपत्ति है, तो पार्टी अपने झंडे से भगवा रंग हटाए। यादव ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म और हँसी दोनों आती है। अब भगवा रंग पर कांग्रेस को आपत्ति है।

वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति का वाहक है। अब भगवा रंग का इतना विरोध है, उन्हें तो कांग्रेस अपने झंडे से भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। यादव ने कहा कि उम्मीद है कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा मांगेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया है, यह त्याग का प्रतीक है।