yogi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अखिलेश यादव का योगी पर तंज : सीएम को आउटसोर्स करने का समय, 2027 में जनता लाएगी बदलाव
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आउटसोर्स करने की जरूरत है। यहां अपने पैतृक गांव सैफई में समाजवादी समर्थकों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा आज चाहे आउटसोर्सिंग के भरोसे की बात कही जाए या किसी और की वास्तव में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही आउटसोर्स करने की जरूरत है। यादव ने कहा कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव जनता का बदलाव लाने वाला जनादेश साबित होगा। जब भाजपा जाएगी तभी आरक्षण बचेगा, संविधान सुरक्षित रहेगा, गरीबों को सम्मान मिलेगा। विकास तभी होगा, इलाज गरीबों को तभी मिलेगा, रोजगार तभी मिलेगा।

यही हमारी जनता की अपेक्षा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कहा कि जब जीएसटी लागू किया गया था, तो यह दावा किया गया था कि इससे व्यापारिक व्यवस्था सरल होगी और कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा लेकिन अब भाजपा सरकार गरीबों को राहत देने के नाम पर जीएसटी स्लैब में बदलाव करने को मजबूर हो चुकी है। उन्होंने सवाल उाए कि यह बदलाव असल में किसके हित में किया जा रहा है। यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के समय यह वादा किया गया था कि इससे कारोबारियों को सरल व्यवस्था मिलेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा लेकिन अब सरकार ने गरीबों के हित के नाम पर जीएसटी स्लैब में बदलाव करने की स्थिति स्वीकार की है। उन्होंने सवाल किया कि आखिरकार अब तक कौन मुनाफा कमा रहा था और किसको फायदा पहुंचाया जा रहा है। यादव ने कहा कि अब चुनाव तक लगभग एक साल का समय बचा है। हम भाजपा सरकार के नौ बजट देख चुके हैं, आखिरी बजट आने वाला है। दिल्ली की सरकार तीसरी बार चल रही है। फिर भी हालात खराब होते जा रहे हैं। हर बार यह बताया गया कि जीएसटी से व्यापार बेहतर होगा, लेकिन इसके उलट अब कई संशोधन करना पड़े। गरीबों को लाभ पहुंचाने के नाम पर स्लैब में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुनाफाखोरी की आदतें इतनी गहराई से जड़ें जमा चुकी हैं कि कोई भी संशोधन उसे नहीं रोक सकता। उदाहरण देते हुए कहा कि पारले जी का बिस्किट, साबुन का पैकेट, क्रीम का डिब्बा छोटे कर दिए गए थे। क्या अब ये बड़े पैकेट में वापस आएंगे? भाजपा राज में मुनाफाखोरी की आदतें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि उनका कोई इलाज नहीं है।

योगी ने लगाया जनता दरबार : जन समस्यायों के निराकरण के दिए निर्देश, कहा- दबंगों और भूमाफियाओं के खिलाफ कतई नरमी नहीं बरती जाएगी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक एक कर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के बीच गए और उनकी समस्यायों को गंभीरता से सुना। उन्होने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितो की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि दबंगों और भूमाफियाओं के खिलाफ कतई नरमी नहीं बरती जाएगी और जनता की समस्यायों का प्राथमिकता से निराकरण हर अधिकारी की जिम्मेदारी है और इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारत पूरी दुनिया को दिखा रहा है पर्यावरण संरक्षण की राह: योगी
लखनऊ। पर्यावरण और प्रकृति के प्रति दायित्वों के निर्वहन की सीख देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की राह दिखाने का कार्य कर रहा है। योगी ने सोमवार को दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुये कहा कि जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बन कर उभरा है। विकास आज की जरूरत है मगर इसका अर्थ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। मनुष्य ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रकृति का अतिदोहन करके जिन दुष्परिणामों को आमंत्रित किया है, आज हम सब उसके भुक्तभोगी बन रहे हैं।

उन्होने कहा कि विगत सालों में असमय अतिवृष्टि के रूप में हम इसके दुष्परिणामों को देखा है। भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। ये धरती हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की नई राह दिखाने का कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश में लगातार इस दिशा में कार्य हो रहे हैं। आगामी जुलाई माह में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। 2017 के बाद से अबतक यूपी में 133 करोड़ पौधरोपण का कार्य हुआ है। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता में भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक भाव पैदा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने देश भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे प्राचीन ग्रंथ में वेदों में अथर्ववेद का एक सूक्त हमें धरती के प्रति अगाध निष्ठा के साथ जोड़ने का प्रयास करता है। इसके अनुसार धरती हमारी माता हैं और हम सब इसके पुत्र हैं। संपूर्ण जीव सृष्टि में प्रकृति प्रदत्त मां के प्रति दायित्व का दर्शन होता है। सीएम ने कहा कि 2017 में जब हमें सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ तब पहले वर्ष हमने पांच करोड़, फिर 10 करोड़ पौधरोपण किया। विगत 6 साल में यूपी में 133 करेाड़ पौधरोपण का कार्य किया गया है। आज यूपी में आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण का भाव पैदा हुआ है। आज हम 100 साल से पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में मान्यता देकर उनका संरक्षण कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे कई वृक्ष हैं, जिनके नीचे बैठकर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी की रणनीति तय की।

उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मौजूद आम के पुराने वृक्ष से संबंधित स्मृतियों का वर्णन करते हुए बताया कि बद्रीनाथ धाम के सिद्ध योगी सुंदरनाथ 1907 में गोरखनाथ मंदिर आए और वहां मौजूद आम के वृक्ष के नीचे तत्कालीन महंत बाबा गंभीरनाथ के साथ संवाद किया। वो वृक्ष आज भी वहां मौजूद है और फल देता है। इसके अलावा 1912 में भारत सेवा श्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद ने भी उसी वृक्ष के नीचे बाबा गंभीरनाथ से दीक्षा ली थी।

योगी ने गोरखपुर में फूलों से खेली होली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया और आरती करने के बाद फूलों की होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईष्र्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। उन्होंने पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है।

शोभायात्रा पांडेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, चरणलाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, घंटाघर से नॉर्मल होते हुए पुन: पांडेहाता चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा, फिर बैंड-बाजा और अंत में भक्त प्रहलाद और होलिका की झांकी थी। युवा होली के गीतों पर नाच गा रहे थे। शोभायात्रा जिस ओर से गुजरी लोगों ने रंग, अबीर और गुलाल से उसका स्वागत किया। इससे पूरे माहौल में रंगमय हो गया।

हर जिले में खुलेगा साइबर थाना, साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम : योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने साइबर अपराधों, खासकर ऑनलाइन ठगी और ऑनलाइन बैंकिंग में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये राज्य के हर जिले में एक साइबर थाना खोलने की पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में कहा कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिये हर जिले में पृथक साइबर थाना खोलना समय की मांग है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में योगी ने कहा कि आज के दौर में साइबर सुरक्षा, अहम विषय है। पुलिस परिक्षेत्र के बाद अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाने की स्थापना की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने कहा कि गृह, नगर विकास, आवास, संस्थागत वित्त और राज्य कर विभाग परस्पर बैठक कर जनसहयोग के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, पिंक टॉयलेट और बसों में पैनिक बटन आदि सुरक्षा प्रबंध करने की कार्ययोजना तैयार करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से मिटाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

योगी ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि ड्रग के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अवैध ड्रग्स का उत्पादन न होने पाए। इसके लिये उन्होंने नशे के अवैध कारोबार के लिये कुख्यता हो चुके संवेदनशील जनपदों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा, नेपाल के साथ-साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार और दिल्ली से सटी है। सीमावर्ती जिलों में थाना, तहसील, विकास खंड सहित जिला प्रशासन में युवा, दूरदर्शी और स्पष्ट सोच वाले ऊर्जावान अधिकारियों की तैनाती की जाये। उन्होंने सीमावर्ती जिलों में प्रदेश की पुलिस एवं एसएसबी के साथ बेहतर समन्वय कायम कर जॉइन्ट पेट्रोलिंग कराने को कहा।

....पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा बोलीं... यूपी में ‘योगी’ जो कर सकते हैं वो राजस्थान के ‘गहलोत’ क्यों नहीं ?
उदयपुर। प्रदेश की गहलोत सरकार के बीते 4 साल के राज में क्राइम ने धीरे-धीरे आतंकवाद का रूप ले लिया है। पुलिस का इंटेलीजेंस सिस्टम करप्ट हो चुका है तो जिम्मेदार सिर्फ अपने एमएलए और अपनी सरकार को बचाने में लगे हैं। जब यूपी (उत्तरप्रदेश) में योगी जी ऐसी घटनाओं और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों नहीं? यह सवाल सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश सरकार पर दागा है।

दरअसल पूर्व सीएम वसुंधरा सोमवार को उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंची थी। प्रेसवार्ता में वसुंधरा इस घटना को लेकर भावुक भी हो गई थी। इससे पूर्व वे मृतक कन्हैयालाल के घर के कुछ पहले ही कार से उतर गई एवं पैदल चलकर उनके घर पहुंची, जहां क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात की तथा करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मृतक कन्हैया के घर बैठकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

समय मिले तो लें जिम्मेदारी
राजे ने कहा कि इस आतंकी घटना से यह बात स्पष्ट हो गई है कि वर्तमान में तंत्र पूरी तरह फेल है। अगर हम अपने लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो ऐसे जिम्मेदार का सरकार में रहने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हर गलती कीमत मांगती है। एनआईए जांच तो एक तरफ है, हम पूछते हैं इस सरकार ने क्या किया। सरकार का सारा समय तो कभी एमएलए को संभालने में तो कभी चुनाव की प्लानिंग में ही गुजर जाता है। मामले में सबसे पहले न्याय होना चाहिए। न्यायालय के माध्यम से जान लेने वालों को फांसी दी जानी चाहिए। आतंकियों ने क्राइम कर खुली चेतावनी दी है।

इंटेलीजेंस फेल
राजे ने कहा कि प्रदेश में इंटेलीजेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। साइबर क्राइम और आईटी का मिसयूज हुआ है, उस स्तर पर हमारी पुलिस अपडेट नहीं है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि प्रदेश के इंटेलीजेंस सिस्टम को रीट्रेनिंग दी जाए। इस संबंध में हम भी प्रस्ताव रखेंगे। प्रदेश में अब तक सामने आई घटनाओं से भी यह सिद्ध हुआ है कि हमारा इंटेलीजेंस सिस्टम पस्त हो चुका है।

भावुक हुई राजे, बोली.. दिल जलता है
प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम भावुक हो गई। बोलीं.. दिल जलता है, ऐसी घटनाओं को सोचकर। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की हत्या का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर चेतावनी भी दे डाली। जिसने जिस स्तर से जान ली है, उसको उसी स्तर की सजा दी जानी चाहिए।

बस्ती में सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, CM योगी ने जताया शोक
बस्ती।  उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वे अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव(35) और कार चालक की मौत हो गयी जबकि डॉ ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी( 8) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गये थे जिन्हे अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। मृतको में रवि और रतन पति पत्नी बताये जा रहे है जबकि बंदना रवि की माँ बताई जा रही हैं,चालक की पहचान अभी नही हो पाई हैं। घायलों का इलाज चिकित्सालय मे चल रहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आये दिन सड़क हादसे में मारे गये लोगो का शव मोर्चरी रखने को लेकर विवाद होता रहता है। बीती रात सड़क हादसे में मारे गये  चार लोगों के शवों को लेकर  जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। एम्बुलेंस में चार लोगों के शवों को लेकर रात भर एम्बुलेंस में घूमता रहा। जिला अस्पताल के कर्मियों ने पहले तो शवो को मोर्चरी  खराब होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। रात 12 बजे से तीन बजे तक पीएम हाउस और जिला अस्पताल तक शवो को लेकर एनएचएआई की एम्बुलेंस घूमती रही। बाद में जब शवो को लेकर फिर एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुँची तो 112 डायल करके पुलिस बुलाया।  घण्टों पंचायत के बाद तीन शवो को मोर्चरी में रखा गया जबकि एक शव को मोर्चरी के बाहर ही रखवाया गया।

बस्ती में सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के निर्देश दिये हैं। गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायण श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वह अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र में खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

UP में योगी एक्शन: कानपुर हिंसा मामले के आरोपी हयात के रिश्तेदार इश्तियाक की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े 227 संदिग्ध गिरफ्तार
कानपुर। शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में हुई अराजकता से कई सवाल खड़े हो गए है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुये उपद्रव मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के एक करीबी रिश्तेदार मो. इश्तियाक की एक इमारत के अवैध निर्माण पर शनिवार को सुबह बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई शुरु की गईं।

कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की ओर से शहर के बेना झाबर इलाके में स्थित इश्तियाक की इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोडऩे की कार्रवाई की गई। केडीए के सचिव शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि बिल्डर कारोबारी इश्तियाक की इस इमारत में हुए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने का नोटिस पहले कई बार दिया गया। नोटिस पर अमल नहीं होने के बाद प्राधिकरण ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। वैश्य ने बताया कि इस इमारत का आवासीय श्रेणी का नक्शा पारित कराया गया था लेकिन इसका व्यवसायिक इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई थी। समझा जाता है कि इश्तियाक, कानपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी का करीबी रिश्तेदार है।

चार बुलडोजर से अवैध इमारत धवस्त
कानपुर के किसी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि इश्तियाक का बेकन गंज हिंसा मामले से कोई संबंध है या नहीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक की इमारत को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को पूरा कराने के लिये केडीए के अनुरोध पर कार्रवाई के दौरान पीएसी और आरएएफ की एक एक कंपनी और कई थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्सों को तोडऩे के लिये चार बुलडोजर तथा कई मजदूर लगाये गये हैं।

प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े मामलों में 227 संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में उपद्रवी तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव की घटनाओं के मामले में बीती रात गिरफ्तारियों का दौर चलता रहा। उपद्रव और हिंसा से जुड़े इन मामलों में पुलिस ने शनिवार को सुबह तक 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गईं। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उपद्रवग्रस्त इलाकों से अब तक 227 संदिग्ध लोगों को हिंसा फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि रात भर चली धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान सहारनपुर जिले में तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 48 हो गये हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 08 और अंबेडकरनगर में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रयागराज हिंसा मामले के मास्टरमांइड की पहचान किये जाने का पुलिस ने दावा किया है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद जावेद नामक शख्स को प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा के मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दो उच्च स्तरीय बैठकों में हिंसा से जुड़े आरोपियों की पहचान कर इनके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।  इस बीच राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं का सामने करने वाले राज्य के विभिन्न शहरों में फिलहाल शांति है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इन शहरों में स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गईं विवादित टिप्पणी के विरोध में इन स्थानों पर उपद्रव हुए हैं। बीते सप्ताह शुक्रवार को कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में इस सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कानपुर जैसी वारदात ना हो, इसके लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये थे।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सबसे पहले उपद्रव फैलाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दोपहर बाद प्रयागराज से मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गईं विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद सहारनपुर शहर और देवबंद, फिरोजाबाद और मुरादाबाद, अंबेडकरनगर और हाथरस में भी इसी तरह की घटनायें होने की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी।

योगी और अखिलेश ने बतौर विधायक ली शपथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 18वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किये गये समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा में बतौर विधायक शपथ ग्रहण की। नवगठित विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने यहां दिन में 11 बजे विधानसभा की बैठक शुरु होने पर पहले योगी और फिर इसके बाद अखिलेश को शपथ दिलायी। शास्त्री ने इसके उपरांत योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाने का सिलसिला शुरू किया। इस क्रम में उन्होंने सबसे पहले फतेह बहादुर सिंह और फिर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को शपथ दिलायी। अन्य मंत्रियों को भी विधायक के रूप में एक-एक कर शपथ दिलायी जा रही है। गौरतलब है कि 25 मार्च को ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवगठित योगी मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी थी।

मंत्रियों के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भी आज शपथ दिलायी जायेगी। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले योगी ने भरोसा जताया कि नये सदस्यगण शपथ ग्रहण कर उत्तर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प भी लेंगे। विधानसभा परिसर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि 18वीं विधानसभा के लिये नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। देश के सबसे बड़े राज्य की विधानसभा अपने नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के लिये तैयार है। विधायक शपथ लेकर संविधान के अनुरूप उप्र के विकास में अपने योगदान का संकल्प लेंगे। मुझे विश्वास है कि सदन की मर्यादा और परंपरा का पालन करते हुए सदन की कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में सभी सदस्यगण रुचि लेकर उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

प्रोटेम स्पीकर शास्त्री नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराने के बाद मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराकर 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया को पूरा करायेंगे। 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 255 सीटें जीत कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। सत्ताधारी दल के रूप में भाजपा के नेता चुने गये योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब 18वीं विधानसभा के गठन की विधिवत प्रक्रिया को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ और नये विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ पूरा किया जायेगा। चुनाव में 111 विधायक जीतने वाली सपा सदन में मुख्य विपक्षी दल बन गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश को पहले ही प्रतिपक्ष का नेता नियुक्त किया जा चुका है।

योगी सरकार का पहला दिन: यूपी में तीन महीने के लिए बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना
लखनऊ।यूपी में बाबा ने शपथ ग्रहण करने के बाद अगले ही दिन यूपी की गरीब जनता के लिए मुफ्त राशन योजना की सौगात को तीन महीने बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरित करने की योजना की अवधि को तीन महीने के लिये बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  लोकभवन में हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के बाद योगी ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना कालखंड में महामारी के दौरान भुखमरी से गरीब जनता को बचाने के लिये केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार ने मुफ्त राशन देने की योजना शुरु की थी। इसकी अवधि 31 मार्च को पूरी हो रही थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब इस योजना को जारी रखते हुए इसकी अवधि को जून तक के लिये बढ़ाने का निर्णय किया है। योगी ने कहा कि लाभार्थी परिवार को दाल, रिफांइड तेल और नमक देने की इस योजना से 15 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं को बताया कि यह सरकार का पहला और सबसे महत्वपूर्ण फैसला है। इसमें उप्र की 15 करोड़ जनता के लिये जिसमें 3270 करोड़ रुपये खर्च करके प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा था, उसे आगे भी जारी रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में नवगठित सरकार का पहला निर्णय 15 करोड़ गरीब जनता-जनार्दन को समर्पित है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से अन्न योजना प्रारम्भ की थी। अप्रैल 2020 से आज मार्च 2022 तक देश की 80 करोड़ जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के अतिरिक्त मुफ्त राशन वितरण की योजना संचालित की है।''

उन्होंने कहा कि मुफ्त टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीका के प्रयास से कोरोना पर काबू पाया गया तो महामारी से उपजने वाली भुखमरी की समस्या के निदान में मुफ्त राशन की योजना बहुत उपयोगी रही है। योगी ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 15 करोड़ प्रदेशवासी डबल इंजन की सरकार में मुफ्त राशन की डबल डोज प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना की अवधि मार्च 2022 में समाप्त हो रही थी, जिस पर विचार करते हुए नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे अगले तीन माह तक बढ़ाये जाने का फैसला किया गया है।

राशन वितरण की पारदर्शी व्यवस्था पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में राशन की 80 हजार दुकानों पर ई-पॉश मशीनें लगी हैं, इससे सही लाभार्थी तक राशन वितरण का काम संभव हो रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल 2020 से केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार अपने संसाधनों से 15 करोड़ गरीब जनता को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। इसके तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को राज्य सरकार द्वारा 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाता है, जबकि पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम खाद्यान्न मिल रहा है।

इसके अलावा दिसंबर 2021 से राज्य सरकार खाद्यान्न के साथ-साथ 01 लीटर रिफाइंड तेल, 01 किलो दाल और 01 किलो नमक भी दे रही है। जबकि अंत्योदय श्रेणी के परिवारों को 01 किलो चीनी भी मुहैया कराई जा रही है। कैबिनेट के निर्णय के बाद अब यह योजना जून 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है।

योगी राज 2.0: मुख्यमंत्री योगी के साथ सरकार में 52 शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उभरे सबसे बड़े दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ यूपी के बाबा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेकर वह भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का इतिहास भी रचा।

योगी सरकार की टीम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ग्रहण की। योगी मंत्रीमंडल में सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देवसिंह, बेबीरानी मौर्य, लक्ष्मीनारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद को मंत्री बनाया गया।

उप्र में योगी मंत्रिमंडल में मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, के पी मलिक, सुरेश राही, सोमेन्द्र तोमर, अनूप प्रधान 'वाल्मीकि', प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर 'गुरु', रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम को राज्यमंत्री बनाया गया।

उप्र में योगी मंत्रिमंडल में नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।

योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति सहित समाज के विभिन्न वर्गों के नामचीन लोग शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव सहित प्रमुख महंत एवं गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद रहें। शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,  विप्लव कुमार देव, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी को भी मौजूद रहें।

गौरतलब है कि गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाजपा द्वारा योगी की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा पेश किये जाने पर राज्यपाल ने योगी मंत्रिमंडल को नई सरकार का गठन करने के लिये शपथ ग्रहण हेतु आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने  इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में योगी और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाईं।

योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 52 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 52 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इनमें 2 डिप्टी सीएम और 16 कैबिनेट मंत्री,  14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल होंगे। कैशव मौर्य और ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को पद व  गोपनीयता की शपथ दिलाएगी। मुख्यमंत्री के अलावा करीब चार दर्जन मंत्री भी शपथ लेंगे।

डॉ. दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी जी सकती है। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा दानिश आजाद को मंत्री बनाया जा सकता है। सुरेख खन्ना, एसपी शाही, केशव मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक, जेपीएस राठौर, असीम अरुण, अरविंद शर्मा, संदीप सिंह, संजय निषाद, जयवीर सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, आशीष पटेल, बलदेव औलख और सतीश शर्मा सहित कई विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते है।