collective - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा पीढ़ी तक पहुंचे गांधी दर्शन, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : शर्मा
बीकानेर। शांति और अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि गांधी दर्शन नई पीढ़ी तक पहुंचे, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शर्मा मंगलवार को शांति और अहिंसा निदेशालय द्वारा गंगाशहर क्षेत्र के डागा पैलेस में शुरू हुए तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समाजिक उत्थान की क्षमता है। शर्मा ने प्रतिभागियों से अनुशासन के साथ गांधी दर्शन अपने जीवन में उतारने की अपील की।

समारोह में गांधीवादी विचारक प्रो. सतीश राय ने कहा कि गांधीजी सर्वकालिक रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया गांधी को महात्मा के रूप में जानती है क्योंकि गांधी ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों से जीवन जीकर दुनिया के सामने इन्हें जीवन्त रूप में रखा। गांधीवादी विचारक डॉ. बी. एम. शर्मा ने कहा कि आज एक बार फिर महात्मा गांधी के सिद्धांतों को पढ़ने और आत्मसात करने की आवश्यकता है। शिविर के उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के माध्यम से क्रांतिदूत बन कर निकलें और विपरीत परिस्थितियों में भी प्रेम और दया का संचार कर सर्वोदय के सूत्रधार बनें।
कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य महात्मा गांधी के जीवन के सिद्धांतों को आमजन से जोड़ना है। समाज की विषमताओं को कम किया जा सके। चूरू कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गांधी दर्शन पर आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। गांधी समिति के जिला समन्वयक संजय आचार्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अहिंसा प्रकोष्ठ के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने आभार जताया। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के गांधी स्टडियन सेंटर के डॉ. बिट्ठल बिस्सा, संजय पुरोहित, चूरू के जिला संयोजक दुलाराम, हनुमानगढ़ के सरवन तंवर, गंगानगर के प्रवीण गौड़,  सहित संभाग सभी जिलों से 240 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
वाल्मीकि बस्ती में किया श्रमदान : तीन दिवसीय संभाग स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रतिभागियों ने गंगाशहर स्थित वाल्मीकि बस्ती में श्रमदान किया। श्रमदान में नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा व स्काउट गाइड ने भागीदारी निभाई। इससे पूर्व प्रभात टोली द्वारा प्रात: जागरण के साथ शुरू शिविर शुरू हुआ।

गोवा को विकास का नया मॉडल और सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिम्ब: मोदी
पणजी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा को विकास का नया मॉडल और सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिम्ब करार दिया है।
मोदी शनिवार को स्वयंपूर्ण गोवा योजना के अन्तर्गत लाभ पाने वाले व्यक्तियों, स्वयंपूर्ण मित्रों, सरपंचों और पंचायत सदस्यों के साथ ऑनलाइन संवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों से लोगों की भलाई के लिए सभी प्रकार की चुनौतियां उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे सरकारी अधिकारी जितने अधिक जिम्मेदार होंगे, देश का उतना ही लाभ होगा।

उन्होंने गोवा की पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उनमें उत्साह की कमी थी और वे राज्य के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण सृजित करने में विफल रहीं थी। उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक राज्य में सुशासन की जगह राजनीतिक नफे-नुकसान को प्राथमिकता दी गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब गोवा में ग्रामीण अवसंरचना के विकास और नवीनीकरण का बजट पहले की तुलना में पांच गुना कर दिया गया है। मोदी ने राज्य की प्रमोद सावंत सरकार के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “ सरकार घर-घर शौचालय की सुविधा उपलब्ध करने, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन पहुंचाने और महिलाओं के जन-धन बैंक खाते खुलवाने के मामले में बहुत अच्छा का कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज गोवा राज्य विकास का नया मॉडल और सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिम्ब बन गया है। आज हर क्षेत्र में चाहे वह खेल का मैदान हो या देश की सीमाओं पर चौकसी, हर क्षेत्र में हमारे देश की बेटियों की सफलता की कहानियों की गूंज सुनाई देती है।

मोदी ने कहा कि इस संवाद में सबसे पहले गोवा सरकार की अवर सचिव ईशा सावंत के साथ बातचीत की, सावंत ने कहा कि वह स्वयंपूर्ण मित्र के रूप में काम करके आत्म गौरव का अनुभव करती है। यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच विश्वास का बंधन है, हम पंचायतों में जाते है और वहां लोगों की समस्याएं सुलझाते हैं। सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं।

मोदी ने बातचीत में लोगों से यह जानने का प्रयास किया कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग से सरकार को जनता तक पहुंचने में मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि महिला उद्यमियों के लिए क्या सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने यह भी सलाह दी कि स्वयंसेवा समूहों (एसएचजी) को सेवाओं के कारोबार में भी जुड़ना चाहिए। एक अन्य स्वयंपूर्ण मित्र मिरांडा ने मोदी को बताया कि सरकार की मदद से राज्य के किसानों, पशु-पालकों और अन्य क्षेत्र के लोगों की आमदनी बढ़ रही है।