Palk Strait - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुट्ठी में समंदर : 7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, 9 घंटे 50 मिनट में Palk Strait तैरकर पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रांची। महज सात वर्ष की उम्र में झारखंड के नन्हे तैराक इशांक ने अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए Palk Strait को तैरकर पार कर इतिहास रच दिया। इशांक ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोड़ी तक लगभग 29 किलोमीटर की दूरी महज 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की।

यह उपलब्धि उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को हासिल की, जिसके साथ ही इशांक दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्ग को पार किया। इस सफर के दौरान तेज धाराएं, समुद्री लहरें और बदलते मौसम जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए इशांक ने असाधारण धैर्य और अनुशासन का परिचय दिया।

इशांक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को खेल जगत में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार और प्रशिक्षकों का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन दिया।

इशांक की इस सफलता पर विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयों का सिलसिला जारी है। खेल प्रेमियों और विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में हासिल की गई यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

जासूसी के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को किया गिरफ्तार, परिवारवालों ने लगाई केंद्र सरकार से मदद की गुहार
चेन्नई। तमिलनाडु के 25 मछुआरों को सोमवार को श्रीलंका की नौसेना ने पाक जलडमरुमध्य क्षेत्र में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मछुआरे दो मशीन वाली नावों में कल रात समुद्र में उतरे थे और अपने पारंपरिक पानी में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें रोक लिया। मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के बाद श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उन्हें कांकेसंथुराई तट ले जाया गया। उनकी दो नावों को भी नौसेना ने आगे की कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि मछुआरे केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के करियाकल के रहने वाले थे। यह घटना मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करने के एक दिन बाद हुई है कि वे चार दशकों से ज्यादा समय से राज्य में बसे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के सामने मौजूद कानूनी उलझन को खत्म करें और इस मामले में मानवीय नजरिया अपनाएं और उन्हें नागरिकता या दीर्घकालीन वीजा देने पर विचार करें।

सीएम स्टालिन ने कल रात प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक अद्र्व सरकारी पत्र में कहा, दशकों से रहने और सामाजिक ताने-बाने में घुलने-मिलने के बावजूद, कई लोगों के पास नागरिकता या दीर्घकालीन वीजा स्टेटस जैसे टिकाऊ कानूनी समाधान नहीं हैं। आज की तारीख में लगभग 89,000 लोग तमिलनाडु में रह रहे हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा 30 साल से ज्यादा समय से भारत में रह रहा है, और उनमें से लगभग 40 प्रतिशत भारतीय धरती पर पैदा हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों का आना 1983 में द्वीप देश में जातीय अल्पसंख्यक तमिलों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद शुरू हुआ। उन्होंने कहा, 1983 से तमिलनाडु में एक के बाद एक सरकारों ने केंद्र सरकार के समर्थन और सहमति से श्रीलंका में जातीय संघर्ष से भागे श्रीलंकाई तमिलों को रहने की जगह, मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल दी है। हालांकि, राज्य ने प्रतिबद्वता और दया के साथ अपनी मानवीय जिम्मेदारियों को पूरा किया है, लेकिन ये लोग लंबे समय से कानूनी अनिश्चितता की स्थिति में हैं।

अलग-अलग मछुआरा एसोसिएशन ने मछुआरों की गिरफ्तारी की बार-बार होने वाली घटनाओं की निंदा की और केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे उनकी रोजी-रोटी बनाए रखने और पाक जलडमरुमध्य इलाके में उनके पारंपरिक मछली पकडऩे के अधिकार को बहाल करने के लिए एक स्थायी समाधान खोजें।