Shri Laxmi Jagdish Temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव
जयपुर। चैत्र कृष्ण पंचमी के अवसर पर गोनेर स्थित श्रीलक्ष्मी जगदीश महाराज मंदिर में नहान पंचमी के कारण भगवान के दर्शनों की व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस दिन प्रातः 8 बजे से सायंकाल 6 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

मंदिर के अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्रन्यासी महन्त दास जी ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नहान पंचमी के दिन विशेष धार्मिक विधान किए जाएंगे। इसी कारण प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु भगवान श्रीलक्ष्मी जगदीश के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में दर्शन का समय प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायंकाल 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहता है। वहीं 8 मार्च को विशेष परंपरा के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कपाट बंद रखे जाएंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार सायंकाल 6:15 बजे संध्या आरती के पश्चात श्रद्धालु पुनः भगवान के दर्शनों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नहान पंचमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।

प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
जयपुर। जिले के गोनेर कस्बे में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना आज श्रद्धालुओं के लिए एक कठिन और पीड़ादायक अनुभव बनता जा रहा है। करीब 500 साल पुराने इस मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य मार्गों पर मांस की दुकानों के सामने पड़ी हड्डियों और मांस के टुकड़ों के ऊपर से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही, मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिक्रमण के कारण खासतौर से एकादशी और रविवार जैसे पावन दिनों में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। टोंक रोड की ओर से भूडाला बस स्टेण्ड से आने वाले मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्थित मांस की दुकानों के बाहर खुले में पड़े मांस के टुकड़े, खून और हड्डियां श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर दर्शन के लिए जाते गंदगी और मांस अवशेषों के ऊपर से गुजरना पड़ता है, तो उनकी श्रद्धा को ठेस पहुंचती है।

एकादशी और रविवार को हालात और बिगड़ते हैं :

श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर में एकादशी, रविवार, पूर्णिमा और विशेष पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इन दिनों मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों पर अस्थायी ठेले, दुकानों और अवैध पार्किंग के कारण अतिक्रमण हो जाता है। कई बार श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आधे घंटे से एक घंटे तक का समय लग जाता है। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता बनाना भी मुश्किल हो जाता है, जो किसी बड़े हादसे की आशंका को जन्म देता है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में रोष :

इस स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि दस साल पहले जेडीए ने गढ़ के सामने वाले रास्ते को 80 फीट, पुजारी मौहल्ला, मुख्य बाजार, साख रोड और बाड़ा पदमपुरा रोड को 40 फीट चौड़ा किया था, मगर दुकानदारों ने वापस अतिक्रमण कर लिया। यहां के बाशिन्दें और श्रद्धालु लंबे समय से जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और नगर निगम को इस समस्या से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आसपास मांस की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए या कम से कम उन्हें ढंके हुए और स्वच्छ तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए जाएं।