JEE-Main - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या
कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश-परीक्षा जेईई-मेन,2026 जनवरी-सेशन के स्कोर-कार्ड सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। जिसमें देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल घोषित किया गया है। इसमें से 6 स्टूडेंट्स कोटा कोचिंग क्लासरूम से हैं।  एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि वर्ष-2025, जनवरी सेशन में मल्टी-कांसेप्चुअल,स्टेटमेंट बेस्ड स्तरीय तथा संतुलित प्रश्नपत्रों का प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखाई दिया। जिस कारण 100-परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 से घटकर 12 रह गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष-2025 के जनवरी सेशन में कुल 14 विद्यार्थियों ने 100-परसेंटाइल प्राप्त किया था जबकि जनवरी-सेशन,2024 में 100-परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या-23 थी। इन तीनों ही वर्षों के सभी जनवरी-सेशंस का आयोजन 5-दिन तक 10-शिफ्टों में किया गया था। जेईई-मेन,2026 जनवरी-सेशन में महिला अभ्यर्थियों में से किसी को भी 100-परसेंटाइल प्राप्त नहीं हुआ। हरियाणा की अशी ग्रेवाल 99.9969766-परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया फीमेल टॉपर्स रहीं हैं।

राजस्थान से 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी :

1.कबीर छिल्लर
2.चिरंजीब कर
3.अर्णव गौतम

प्रदेश के तीन ने किए 100- परसेंटाइल :

जेईई-मेन जनवरी-सेशन में 100-परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर राजस्थान  ने देश में एक बार फिर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वर्ष-2026 के जनवरी-सेशन में राजस्थान से सर्वाधिक 3-विद्यार्थियों ने 100-परसेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। आंध्र प्रदेश 100-परसेंटाइल प्राप्त करने वाले 2-विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली-एनसीटी, बिहार, उड़ीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात तथा तेलंगाना से एक-एक विद्यार्थियों ने 100-परसेंटाइल स्कोर  प्राप्त किया है तथा ये राज्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।