Roadways Bus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोडवेज बस के टायर फटने से यात्री का पैर काटना पड़ा, कोर्ट ने दिलवाई 17 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति
जयपुर। जयपुर मेट्रो की एमएसीटी मामलों की विशेष कोर्ट ने रोडवेज प्रशासन की लापरवाही से बसों का सही मेंटेनेंस नहीं होने व घिसे टायर्स पर इन्हें चलाने को गंभीर माना है। वहीं बस के घिसे टायर फटने से एक यात्री के पैर काटने पर रोडवेज प्रशासन व चालक को संयुक्त तौर पर जिम्मेदार माना है। कोर्ट ने रोडवेज को निर्देश दिया है कि वे प्रार्थी को 17,06, 457 की क्षतिपूर्ति 6 फीसदी ब्याज सहित दें। कोर्ट ने यह आदेश जगतपुरा निवासी सुरेश कुमार गोडीवाल की क्लेम याचिका पर दिया। अधिवक्ता मनीष जैन ने बताया कि 28 मई 2022 को प्रार्थी सुरेश कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रोडवेज की बस में बैठकर जयपुर से कांवट जा रहे थे।

सुबह करीब 11.30 बजे बडिया की चौकी के पास अचानक तेज धमाके के साथ बस के पीछे का टायर फट गया। टायर पुराना व घिसा हुआ था व उसकी रबड़ उखड़ चुकी थी। टायर फटने के दबाव से बस के फर्श की लोहे की चद्दर फट गई। सुरेश कुमार, टायर के ठीक ऊपर वाली सीट पर बैठे थे, इसलिए लोहे के टुकड़े और चद्दर उनके पैरों में जा घुसे। इससे वे गंभीर घायल हो गए और उसे 17 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। वहां पर जहां उसके कई ऑपरेशन हुए व रॉड डाली गई। लेकिन संक्रमण के कारण उसका पैर काटना पड़ा। सुनवाई के दौरान रोडवेज प्रशासन ने जवाब में कहा कि यह दुर्घटना थी और चालक की लापरवाही नहीं थी। लेकिन चालक महेंद्र कुमार शर्मा ने माना कि बस के टायरों का रोडवेज सही रख-रखाव नहीं करता है। इसके चलते ही टायर फटा और फर्श टूटने से यात्री को चोट आई।

रोडवेज एमडी की सख्ती : नई बसों को तुरंत रूट पर उतारें, रोजाना 14 लाख किमी संचालन का लक्ष्य
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बुधवार को सभी मुख्य प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस रोडवेज के राजस्व में वृद्धि और नई बसों के संचालन को तेज करने पर रहा। एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाल ही में बेड़े में शामिल की गई 207 नई बसों को शीघ्र रूट पर उतारा जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ डिपो अभी तक बसों की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण ये बसें संचालन में नहीं आ रही हैं।

यह स्थिति राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में बाधा बन रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रोडवेज बसें प्रतिदिन लगभग 13 लाख किलोमीटर का संचालन कर रही हैं। नई बसों के पूरी तरह शामिल होने के बाद इस लक्ष्य को बढ़ाकर 14 लाख किलोमीटर प्रतिदिन किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ रोडवेज की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बैठक में सभी डिपो को लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने और संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एमडी ने कहा कि 9 अप्रैल को फिर से सभी मुख्य प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति की जांच की

नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस से उठे धुएं से मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित
अजमेर। कोटा से अजमेर आ रही रोडवेज (अजयमेरू डिपो) की एक बस में शनिवार को नसीराबाद घाटी के पास अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। धुएं को आग समझकर घबराए यात्रियों ने बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस के क्लच सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। अचानक धुआं फैलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल गए। एक व्यक्ति ने यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, क्योंकि आसपास के वाहन चालक भी एहतियातन अपने वाहन रोककर दूर हट गए। हालांकि जांच में सामने आया कि बस में आग नहीं लगी थी, बल्कि क्लच प्लेट में खराबी के कारण धुआं निकला था। चालक की सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण निकले धुएं ने बड़ी घटना का रूप ले लिया, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार
रावतभाटा। कोटा-रावतभाटा मार्ग स्थित मुकुंदरा के जंगलों में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस घाटे के घुमावदार हिस्से में अचानक असंतुलित होकर सुरक्षा दीवार से जा टकराई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बस में सवार यात्री कुलदीप पंवार ने बताया कि वे कोटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर परिवार सहित रावतभाटा लौट रहे थे। मुकुंदरा घाटे के तीखे मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बस को क्रॉस करते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया। सड़क संकरी होने और मोड़ तेज होने से बस सीधे सुरक्षा दीवार से जा टकराई।

जोरदार झटके के साथ बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने सीट पकड़ ली तो कई घबराकर चिल्लाने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बस दीवार से टकराकर रुक गई और खाई में नहीं गिरी। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।