brain activities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मस्तिष्क को सक्रिय करता है हाथ से लिखना
आज का समय गति का है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल स्क्रीन चमकने लगती है, सूचनाओं की बाढ़ हमारे भीतर उतरने लगती है और दिन कब शुरू होकर कब थकान में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। ई मेल, व्हाट्सऐप, नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया सब मिलकर हमारे ध्यान, हमारी भावनाओं और हमारे समय पर लगातार दावा करते रहते हैं। इस डिजिटल युग में संवाद तो बढ़ा है, लेकिन आत्मसंवाद कहीं पीछे छूट गया है। ऐसे में हाथ से लिखने जैसी सरल, शांत और आत्मीय प्रक्रिया का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ जाता है। हाथ से लिखना सिर्फ़ शब्दों को काग़ज़ पर उतारना नहीं है, यह मन को गति से बाहर निकालकर ठहराव की ओर ले जाने की प्रक्रिया है। जब हम कलम उठाते हैं, तो शरीर और मस्तिष्क एक लय में आते हैं। स्याही की धार और काग़ज़ का स्पर्श,ये सब मिलकर हमारे भीतर चल रहे शोर को धीरे धीरे शांत करने लगते हैं। यही कारण है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी दिनचर्या की पांच पंक्तियां भी लिख लेता है, तो उसे एक अनकहा सुकून मिलता है।

मस्तिष्क को सक्रिय करता है :

आज की जीवनशैली में तनाव, चिंता और अनिद्रा आम समस्याएं बन चुकी हैं। हम दिन भर दूसरों के लिए सोचते हैं,काम के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए,लेकिन अपने मन से बातचीत का समय शायद ही निकाल पाते हैं। लिखना इस कमी को पूरा करता है। जब हम अपने अनुभव, भावनाएं और विचार काग़ज़ पर उतारते हैं, तो हम उन्हें स्वीकार करते हैं। यह स्वीकार्यता ही मानसिक शांति की पहली सीढ़ी है। मन के भीतर जो बातें उलझन बनकर घूमती रहती हैं, वे लिखते ही स्पष्ट होने लगती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि हाथ से लिखना मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय करता है, जो भावनात्मक संतुलन और स्मृति से जुड़े होते हैं। डिजिटल टाइपिंग की तुलना में हाथ से लिखे शब्दों का प्रभाव अधिक गहरा होता है, क्योंकि इसमें सोच और लिखने के बीच सीधा संबंध बनता है। यही कारण है कि जब हम अपनी परेशानियां, डर या थकान लिखते हैं, तो उनका बोझ हल्का महसूस होने लगता है।

लिखने की आदत :

रात के समय लिखने की आदत विशेष रूप से प्रभावी मानी जाती है। दिन भर की घटनाएं, भावनाएं और प्रतिक्रियाएं मन में जमा रहती हैं। यदि हम उन्हें वहीं छोड़कर सो जाते हैं, तो वे नींद में भी हमारा पीछा करती हैं। लेकिन जब हम सोने से पहले उन्हें लिख देते हैं, तो मन को संकेत मिलता है कि अब दिन पूरा हो चुका है। यह संकेत नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। पांच पंक्तियां ही सही,आज क्या अच्छा हुआ, क्या कठिन लगा, किस बात ने मुस्कुराया, किस बात ने सिखाया,इतना लिखना भी पर्याप्त है। हाथ से लिखना हमें ईमानदार बनाता है। यहां न कोई लाइक है, न कोई टिप्पणी, न कोई बाहरी मूल्यांकन। यह एक निजी स्थान है, जहां हम बिना डर के अपने सच को रख सकते हैं।

आत्ममंथन का साधन :

आज बच्चों और युवाओं के जीवन में भी यह आदत अत्यंत आवश्यक हो गई है। डिजिटल शिक्षा और स्क्रीन आधारित मनोरंजन ने उनकी लेखन क्षमता और एकाग्रता को प्रभावित किया है। हाथ से लिखने की आदत न केवल भाषा और अभिव्यक्ति को सशक्त बनाती है, बल्कि धैर्य और अनुशासन भी सिखाती है। जब बच्चा या युवा अपने मन की बात लिखना सीखता है, तो वह भावनात्मक रूप से अधिक संतुलित बनता है। यह मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। इतिहास गवाह है कि लेखन हमेशा से आत्ममंथन का साधन रहा है। डायरी लिखना, पत्र लिखना या विचारों को नोट करना ये सब परंपराएं केवल साहित्यिक नहीं थीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ी थीं। आज जब हम इन परंपराओं से दूर हो रहे हैं, तब अवसाद और अकेलापन बढ़ रहा है। यह संयोग नहीं, बल्कि संकेत है कि हमें फिर से अपनी जड़ों की ओर लौटने की ज़रूरत है।

तकनीक का विरोध नहीं :

यह कहना भी आवश्यक है कि हाथ से लिखना तकनीक का विरोध नहीं है। तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है, लेकिन संतुलन बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। जैसे शरीर के लिए व्यायाम आवश्यक है, वैसे ही मन के लिए लिखना आवश्यक हो सकता है। दिन में भले ही हम डिजिटल माध्यमों पर निर्भर रहें, लेकिन रात को अपने लिए कुछ पल निकालना काग़ज़ और कलम के साथ एक स्वस्थ आदत है। कई लोग यह सोचकर लिखना शुरू नहीं करते कि उन्हें अच्छा लिखना नहीं आता। लेकिन लिखने का उद्देश्य साहित्य रचना नहीं, बल्कि मन की सफ़ाई है। कभी कभी टूटी फूटी पंक्तियां भी मन की सबसे सच्ची आवाज़ होती हैं। समाज के स्तर पर भी यदि लिखने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए, तो यह मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। तेज़ रफ्तार समय में ठहरना एक साहस है, और हाथ से लिखना उस साहस का सरल अभ्यास। कलम उठाइए, काग़ज़ खोलिए और खुद से मिलने का यह छोटा सा समय रोज दीजिए।

-डॉ प्रियंका सौरभ
यह लेखक के अपने विचार हैं।