dubai - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम एशिया संकट के बीच इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी नई एडवाइजरी: कुल 78 उड़ानों का करेगी परिचालन, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो पश्चिम एशिया के लिए रविवार को 28 उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) उड़ानों का परिचालन करेगी। इंडिगो ने बताया कि वह दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा, मस्कट और मदीना के लिए आज उड़ानों का परिचालन कर रही है। इसमें दुबई से मुंबई के लिए भी एक उड़ान शामिल है। साथ ही उसकी एक उड़ान मुंबई से इस्तांबुल के लिए भी होगी। एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी नियामकीय मंजूरियों के साथ इन उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

दूसरी तरफ, एयर इंडिया समूह ने रविवार को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से कुल 50 उड़ानों के परिचालन की योजना बनायी है।एयरलाइंस ने एक अपडेट में बताया कि वह अपनी सहायक इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ आज सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए कुल 20 नियमित उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से 30 विशेष उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) के परिचालन की योजना है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट की दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और कन्नूर के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली और मुबंई से जेद्दा के लिए होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस सऊदी अरब की राजधानी रियाद से बेंगलुरु और मेंगलुरु के लिए एक-एक और कोझिकोड़ के लिए दो उड़ानों का परिचालर कर रही है। सऊदी अरब के दम्मम से भी कोझिकोड़ के लिए उसकी एक उड़ान होगी।

समूह की सभी विशेष उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात से होंगी। एयर इंडिया दुबई से दिल्ली के लिए एक उड़ान का परिचालन कर रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबुधाबी से दिल्ली के लिए दो और बेंगलुरु, कोच्चि, कोझिकोड़ और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान तय की गयी है। रस-अल-खैमा से उसकी उड़ानें अमृतसर, कोच्चि, कोझिकोड़, मुंबई और तिरुवनंतपुरम् के लिए होंगी। शारजाह से वह कन्नूर और मुंबई के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी।

फ्लाइट अपडेट: जयपुर से दुबई की स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द, कुछ एयरलाइंस ने बुकिंग भी रोकी
जयपुर। मध्य पूर्व में जारी ईरान-इजरायल युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार को जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट सुबह 9:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन दुबई और आसपास के क्षेत्र में बने अस्थिर हालात के चलते एयरलाइन ने उड़ान संचालन रोक दिया।

हालांकि, सभी उड़ानों पर समान असर नहीं पड़ा है। एयर अरबिया की जयपुर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट रविवार को निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुई और यात्रियों को राहत मिली। इधर, एतिहाद एयरवेज ने भी स्थिति को देखते हुए जयपुर से अबूधाबी जाने वाली अपनी दो फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई की फ्लाइट के लिए नई टिकट बुकिंग रोक दी है।

एयरलाइंस लगातार मध्य पूर्व के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद ही उड़ानों के संचालन और टिकट बुकिंग को पूरी तरह बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।

सतगुरु ट्रैवल के सभी वैश्विक कार्यालयों में ‘कर्मचारी- पहले’ संस्कृति को प्राथमिकता
जयपुर। दुनिया के सबसे बड़े रोजगार सृजन करने वाले क्षेत्रों में शामिल ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री में सतगुरु ट्रैवल ने खुद को एक सशक्त ‘कर्मचारी-पहले’ संगठन के रूप में स्थापित किया है, जहाँ कर्मचारियों की भलाई को सस्टेनेबल ग्रोथ और बेहतर कस्टमर अनुभव की नींव माना जाता है। दुबई मुख्यालय वाला सतगुरु ट्रैवल ग्रुप अपने सभी वैश्विक बाजारों में स्थानीय एचआर फ्रेमवर्क, श्रम कानूनों और कर्मचारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करता है, जिससे नैतिक संचालन और रेगुलेटरी कंप्लायंस सुनिश्चित हो सके।

आज सतगुरु ट्रैवल का लगभग 2,500 प्रोफेशनल्स का ग्लोबल वर्कफोर्स है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अफ्रीका में कार्यरत हैं, जबकि शेष एशिया, यूरोप और अमेरिका के कार्यालयों से संचालन करते हैं। 78 देशों में फैली 133 स्वयं की शाखाओं के माध्यम से, कंपनी 60 से अधिक देशों में यात्रियों को एंड-टू-एंड ट्रैवल सेवाएं प्रदान करती है, जो इसके मजबूत ऑपरेशनल और कंप्लायंस फ्रेमवर्क को दर्शाता है।

सतगुरु ट्रैवल के चेयरमैन श्री अनिल चंदीरानी कहते हैं, “ट्रैवल और टूरिज्म मूल रूप से एक जन-केंद्रित उद्योग है। हम जहां भी काम करते हैं, वहां के श्रम कानूनों और दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हैं। हमारा मानना है कि संतुष्ट और प्रेरित कर्मचारी ही उत्कृष्ट कस्टमर सर्विस की बुनियाद होते हैं। कर्मचारी कल्याण, ट्रेनिंग और ग्लोबल एक्सपोज़र में हमारे निवेश का सीधा असर हमारी परफॉर्मेंस और यात्रियों के भरोसे में दिखाई देता है।”

इसके आगे अनिल चंदीरानी आगे कहा, “हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी प्रतिबद्धता और सेवा उत्कृष्टता ही हमें अलग-अलग वैश्विक बाजारों में विश्वसनीय ट्रैवल अनुभव देने में सक्षम बनाती है।” सतगुरु ट्रैवल भविष्य के लिए तैयार वर्कफोर्स के निर्माण हेतु कर्मचारी सुविधाओं में लगातार निवेश कर रहा है। इनमें हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस, परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव, सालाना अवकाश नीति, स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम, इंटरनेशनल एक्सपोज़र, ऑफिस ट्रांसपोर्ट और भोजन सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी की नीतियां कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित हैं, जिनमें हेल्थ और वेलनेस सपोर्ट, वित्तीय लाभ, प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट, प्रोग्रेसिव लीव पॉलिसी और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रमुख हैं, जो ट्रैवल इंडस्ट्री में इस स्तर पर कम ही देखने को मिलते हैं।

सतगुरु ट्रैवल के चीफ कमर्शियल ऑफिसर श्री नीलेश ठक्कर के अनुसार, “जब कर्मचारी खुद को सुरक्षित, मूल्यवान और समर्थ महसूस करते हैं, तो वे ग्राहकों के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी ताकत है।” वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए, कंपनी बताती है कि 2024 में इस सेक्टर ने वैश्विक स्तर पर 357 मिलियन नौकरियां सृजित कीं और आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, जो प्रतिभा में निवेश की आवश्यकता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

सतगुरु ट्रैवल के ग्लोबल हेड, ब्रांड और मार्कॉम, चार्ली मोहन ने कहा कि कंपनी की लगातार ग्रोथ, खासकर अफ्रीकी महाद्वीप में, उसकी ‘कर्मचारी- पहले’ रखने की फिलॉसफी से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने आगे कहा, "अपने विस्तार के केंद्र में कर्मचारियों को रखकर, हमने अपने ब्रांड की मौजूदगी को मज़बूत किया है, साथ ही यह भी पक्का किया है कि हमारी टीमों को ऐसे कल्चर का फायदा मिले जो भलाई, विकास और अच्छे फायदों को प्राथमिकता देता है।"

मानव-केंद्रित (Human Driven) इस इंडस्ट्री सतगुरु ट्रैवल अपने कर्मचारियों के माध्यम से हर यात्रा को यादगार अनुभव में बदलता है |  कर्मचारियों पर केंद्रित दृष्टिकोण सतगुरु ट्रैवल को ग्लोबल जॉब क्रिएशन और कस्टमर एक्सीलेंस का एक मजबूत उदाहरण बनाता है।

सतगुरु ट्रैवल के बारे में:

चेयरमैन, श्री अनिल चंदीरानी के कुशल नेतृत्व में 1989 में स्थापित, सतगुरु ट्रैवल ग्रुप एक साधारण ट्रैवल मैनेजमेंट फर्म से एक प्रमुख ग्लोबल ट्रैवल एंटरप्राइज के रूप में विकसित हुआ है। रवांडा में स्थापित सतगुरु ट्रैवल का मुख्यालय अब दुबई में है। यह ग्रुप कॉर्पोरेट और लीजर (छुट्टियां) ट्रैवल सर्विसेज का एक व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जिसमें एंड-टू-एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, वीज़ा सहायता, उड़ानें, होटल, कार किराए पर लेना और मरीन और ऑफशोर सेक्टर्स के लिए विशेष लॉजिस्टिक्स सल्यूशंस शामिल हैं।

अफ्रीका, एशिया, यूरोप सहित 80 से अधिक देशों में फैले संचालन के साथ, सतगुरु ट्रैवल एक मजबूत वैश्विक नेटवर्क को गहरी स्थानीय विशेषज्ञता के साथ जोड़ता है। एडवांस्ड, यूज़र-फ्रेंडली ऑनलाइन बुकिंग टूल और टेक्नोल़ॉजी प्लेटफार्मों का लाभ उठाते हुए, कंपनी लागत दक्षता, ग्राहक संतुष्टि, सुरक्षा और यादगार यात्रा अनुभवों पर जोर देते हुए परिष्कृत, परिणाम-उन्मुख और कस्टम-मेड ट्रैवल सल्यूशन प्रदान करती है जो ग्राहकों की जरूरतों के साथ रणनीतिक रूप से जुड़े होते हैं।

आखिरकार पता चल ही गया कहां छिपा बैठा है उस्मान हादी का हत्यारा, बांग्लादेश के दावे की खुली पोल, जानें पूरा मामला
ढाका। बांग्लादेश इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है, बीते दिन यानी मंगलवार को यहां एक हिंदु अल्पसख्यंक व्यक्ति की कट्टरपंथियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। बता दें कि अब तक इस हिंसा में आग में करीब 5 हिंदुओं की बलि चढ़ाई जा चुकी है। इसी बीच बांग्लादेश के चर्चित युवा नेता और 'इंकलाब मंच' के प्रवक्ता उस्मान हादी की हत्या के मामले में एक नाटकीय मोड़ सामने आया है। बता दें कि बांग्लादेश सरकार और पुलिस अब तक यह दावा कर रही थी कि हादी की हत्या का मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद हत्या के बाद सीमा पार कर भारत भाग गया है। हालांकि, बुधवार को फैसल का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि उस्मान हादी का हत्यारा भारत में नहीं, बल्कि दुबई में छिपा बैठा है।

आरोपी की सफाई और नया मोड़

फैसल करीम मसूद के इस वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उस्मान हादी के साथ उसके केवल व्यावसायिक संबंध थे और उसने राजनीतिक कारणों से डोनेशन दिया था। फैसल करीम मसूद ने इसके आगे दावा किया कि उसे और उसके परिवार को इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है और इस हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं हैं, जिसके चलते वह अपनी जान बचाने के लिए दुबई चला गया।

जमात-शिबिर पर हत्या का आरोप

इस बीच, वरिष्ठ बांग्लादेशी पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उस्मान हादी की हत्या के पीछे जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा जमात-शिबिर का हाथ है और उसके कहने पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं, उस्मान के भाई शरीफ उमर हादी ने भी आशंका जताई है कि सरकार के भीतर मौजूद कुछ तत्व आगामी राष्ट्रीय चुनावों को बाधित करने के लिए ऐसी साजिशें रच रहे हैं।

इसके साथ ही बता दें कि गत 12 दिसंबर उस्मान हादी को गोली लगने के ​बाद ढाका से सिंगापुर ले जाया गया था, जहाँ 18 दिसंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दुबई में अनिल कुमार की लगी लॉटरी : बने 225 करोड़ रुपए के जैकपॉट विजेता, खुद को ही नहीं हुआ विश्वास
अबू धाबी। दुबई में भारतीय प्रवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार ने यूएई लॉटरी के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने करीब 225 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीता है। 18 अक्टूबर को हुए 23वें लकी डे ड्रॉ में कुमार का टिकट नंबर विजेता घोषित हुआ। उन्होंने ने बताया कि जब उन्हें जीत की सूचना मिली, तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ, उन्हें लगा कि कोई मज़ाक कर रहा है।

इतिहास में पहली बार यह पूरा इनाम किसी एक व्यक्ति को मिला है। वह इस रकम का उपयोग समझदारी से करना चाहते हैं, अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं और अपने माता-पिता के छोटे-छोटे सपनों को पूरा करना चाहते हैं। आंध्र प्रदेश के रहने वाले अनिल कुमार बोला अबू धाबी में काम करते हैं।

कोटा में एआई के सहारे तैयार हो रही इको फेंड्रली राखियां, मैक्सिको, यूएस, दुबई हो रही एक्सपोर्ट
कोटा। अभी राखी के त्यौहार में समय है लेकिन इसकी तैयारियां स्वयं सहायता समूह ने अभी से कर ली है। इस बार राखी  नए लुक में तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह एआई का सहारा ले रही है।यहां तैयार राखी मैक्सिकों,यूएस व दुबई तक जा रही हैं।  यहां नई तकनीक से इको फ्रेंडली और रियूज राखियां तैयार हो रही हैं जो बाद में सजावट और अन्य काम आ सकें। कम लागत में बेहतर राखियों की डिजायन तैयार करने में महिलाए दिन रात लगी हुई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने माल को बेचने के लिए भी इस बार नया ट्रेंड अपनाया है।  व्हाट्सगु्रप्स , प्रदर्शनी, मैले, लोकल दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शहर के विभिन्न मार्केट सहित अन्य आसपास की दुकानों पर इसकी सप्लाई कर रही हैं जिससे आमजन को सस्ती और अच्छी राखियां मिल सकें। जिला प्रशासन, आयुक्त नगर निगम व एनयूएलएम के संयुक्त तत्वावधान में शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर पर राखी बनाकर रोजगार सृजन कर रही है व साथ ही अच्छा खासा पैसा कमाकर स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही है। रक्षाबंधन का पर्व अगस्त महीने में हो पर समूह की महिलाओं ने अभी से ही राखियों का आॅर्डर लेकर उनको तैयार करने में लगी हुई है। इस काम में साठ से अधिक महिलाएं जुटी हैं।  हेमलता गांधी ने बताया कि दोनों नगर निगम के आयुक्त अशोक त्यागी व अनुराग भार्गव भी हमेशा समूह की महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहन करते हैं।

यहां से आता है कच्चा माल
दिल्ली, अहमदाबाद, बॉम्बे, उज्जैन, कोलकता व शहर के लोकल बाजार से कच्चे माल की खरीदारी कर समूह की महिलाएं राखी बनाती है। समूह की महिलाओं ने बताया कि राखियां बेचने के लिए हमने व्हाट्सगु्रप्स, प्रदर्शनी, मैले, लोकल दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शहर के विभिन्न मार्केट सहित अन्य आसपास के दुकानदारों को भी बेचने के लिए जाते है।

रक्षाबंधन पर पर्यावरण को संरक्षण करने वाली राखियां बनाती हूं। जिसे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता है। घर पर राखियां बनाकर में तीस से चालीस हजार रुपए कमा लेती हूं।
- शीला, राखी निर्माता

ऐसे तैयार होती हैं राखियां
ऊनी धागे, मोती,धागे, रेशम की डोरिया, स्टोन, फोम, वेस्ट मटेरियल, इको फ्रेंडली मटेरियल से राखियां बनाई जाती है। अधिकतर में रियूज ही राखियां बनाती हूं।  मैंने इस बार तिरंगा थीम परभी राखियां बनाई जिनका ऑर्डर अभी से ही मेरे को मिल रहा है। साथ ही मेरी बनी राखी मेक्सिको, यूएस, दुबई सहित अन्य देशों में जाती है।
- आदिति, राखी निर्माता

विभिन्न जगहों से में कच्चा मटेरियल लाकर राखी बनाती हूं। मेरे साथ समूह में करीब दस से अधिक महिलाएं राखी बनाती हैं।
- तुलसी चौहान

जीरो वेस्ट जिनमें कपड़े के थैले, जूट के बैग या अन्य टिकाऊ सामग्री से में घर पर ही राखी बनाती हूं । साथ ही भाईयां - भाभी की राखी भी बनाती हूं। मेरी राखी दिल्ली, गुड़गांव, महाराष्ट, यूपी सहित अन्य राज्यों में जाती है।
- मधुमिता राखी निर्माता

मैंने रक्षाबंधन के लिए अभी से ही राखी बनाने का काम शुरू कर दिया। जिसमें मोती, धागे, रेशम की डोरियों से राखी बना शुरू कर दिया। मेरी बनी राखी लोकल मार्केट सहित अन्य जगहों पर बिकती है।
- सोनी गुप्ता राखी निर्माता

मैं घर पर ही राखी बनाकर एक माह अच्छी कमाई कर लेती हूं । राखी बनाते इस बात का ध्यान रखा जाता है कि राखी रीयूज हो साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली नहीं हो।
- रिचा गुप्ता राखी निर्माता

महिलाएं राखी बनाकर इनको विभिन्न स्थानों पर बेचने के लिए भेजती है। साथ ही इस साल बनने वाली राखी रीयूज व पर्यावरण संरक्षित करने वाली है। राखी बेचकर महिलाएं करीब तीस से चालीस हजार रूपए कमा लेती है।
- हेमलता गांधी, जिला प्रबंधक एनयूएलएम कोटा

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान गिरफ्तार
दुबई। पाकिस्तान के नामी सिंगर राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

फतेह अली खान की उनके फॉर्मर मैनेजर सलमान अहमद द्वारा दर्ज करवाए गए मुकदमे में गिरफ्तारी हुई है। वो अपनी म्युजिक परफॉर्मेंस के लिेए दुबई गए हुए थे।

दुबई में कॉप28 में शामिल नहीं होंगे बाइडेन
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आगामी 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक दुबई में शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप28) में भाग नहीं लेंगे।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने व्हाइट हाउस के अधिकारी के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के इस तरह के फैसले का कारण इजरायल और हमास के बीच चल रहा संघर्ष हो सकता है, जिसने हाल ही में उनका काफी समय लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार सम्मेलन में लगभग 200 देशों के नेताओं के साथ-साथ पोप फ्रांसिस के भी भाग लेने की उम्मीद है।

दुबई से जयपुर पहुंचे युवक को 19.45 लाख के सोने के साथ पकड़ा
जयपुर। कस्टम विभाग ने शुक्रवार को दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट से आए एक यात्री और उसके रिसीवर को जयपुर एयरपोर्ट पर 19 लाख 45 हजार के सोने के साथ पकड़ा है। यात्री दुबई में मजदूरी करता है। वह अपने जूतों में सोना पेस्ट फोर्म में छिपाकर लाया था। दिलचस्प बात यह रही कि ये जूते सोना भेजने वाले व्यक्ति ने यात्री को अपने गांव का जवाई बताकर पहनाए थे। कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमीश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि पहले यात्री के बैग की एक्सरे चैकिंग की, फिर उसकी बॉडी को मेटल डिटेक्टर से चैक किया तो भी कुछ नहीं मिला। हमे पहले से इनपुट मिला था उसके आधार पर शक था, जिसके चलते हमने एयरपोर्ट के बाहर तक पैसेंजर का पीछा किया। एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही यात्री ने जूते खोले और बैग से चप्पल निकाल कर पहन लीा। जूतों को एक डिब्बे में रखकर रिसिवर को देने लगा तभी उसे पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने सोना लाने की बात कबूल की। दोनों को एयरपोर्ट लाकर जूतों की जांच की तो उसमें से पॉलिथिन के दो पैकेट में पेस्ट फोर्म में 370 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार कीमत 19,45,674 है। हालांकि सोने की कीमत 20 लाख से कम होने के कारण कस्टम नियमानुसार गिरफ्तारी नहीं की।

दो हजार रुपए का दिया लालच
पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह टाइल लगाने का काम करता है और नागौर जिले का निवासी है। उसे दुबई में ही एक जानकार मिला जो उसके ससुराल का रहने वाला है। उसने जब मुझे चप्पल में देखा तो कहा कि मैं तुम्हे जूते दे रहा हूं इन्हें पहनकर चले जाओ। तुम तो हमारे गांव के जवाई हो। उसी ने बताया था कि इन जूतों में गोल्ड है। ये गोल्ड एयरपोर्ट के बाहर एक जानकार व्यक्ति तुमसे ले लेगा। इसके बदले में वह तुम्हें 2000 रुपए नकद देगा। इसके बाद दुबई में ही उस व्यक्ति ने मेरा जयपुर का एयर टिकट भी करवा दिया था।

T20 का बड़ा मुकाबला कल : भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने
दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले बहु प्रतिष्ठित मुकाबले के लिए माहौल तैयार हो चुका है और दोनों टीमों के बीच यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं बल्कि भावनाओं की जंग होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों आम तौर पर क्रिकेट के मैदान में आमने सामने नहीं होते हैं और केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में उनके बीच टकराव होता है। भारत का टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड है और वह इसे 6-0 करना चाहेगा। दूसरी तरह पाकिस्तान का मकसद भारत के खिलाफ विश्व कप में हार का क्रम तोड़ना होगा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले को किसी जंग की तरह नहीं बल्कि सामान्य मैच की तरह देख रहे हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भरोसा है कि उनकी टीम इस बार समीकरणों को बदल देगी। हालांकि दोनों टीमें मैच की गंभीरता को नहीं देख रही हैं लेकिन दोनों टीमें जानती हैं कि इस मैच का परिणाम दोनों के लिए कितना मायने रखता है। इस मैच में केवल दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे बल्कि दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाएं इसके साथ जुड़ी रहेंगी।

पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेंगे: विराट कोहली
विराट का टी 20 कप्तान के रूप में यह आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने दोनों अभ्यास मैच बेहद आराम से जीते है जबकि पाकिस्तान ने एक अभ्यास मैच जीता है और एक हारा है। लेकिन अब अभ्यास की बात नहीं बल्कि सीधे मैच की बात है जिसमें जो बेहतर प्रदर्शन करेगा वही जीतेगा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2021 के अपने पहले मुकाबले से पहले कहा है कि पाकिस्तान की टीम में कई गेम चेंजर हैं और हमें उनसे आगे रहने के लिए अपने स्वभाविक गेम के साथ खेलना होगा और उन्हें उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलेंगे।

विराट ने शनिवार को यहां मैच की पूर्वसंध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि हम कल के मैच के लिए बिल्कुल तैयार हैं, हम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैच खेलने जाएंगे, हालांकि हम चीजों को हल्के में नहीं ले सकते, क्योंकि पाकिस्तान एक मजबूत टीम है। आपको हर बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होता है। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर खेल का रुख बदल सकते हैं। हमें पाकिस्तान के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ गेम प्लान के साथ खेलना होगा।

विराट ने टी-20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर कहा कि विश्व कप में आपको अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, जिनसे हम पहले नहीं खेले होते हैं। बायो-बबल को लेकर खिलाड़ियों से बात करना जरूरी है, क्योंकि लगातार क्रिकेट खेलना मुश्किल होता है।