match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-पाकिस्तान मैच में नापाक हरकत : आईसीसी ने लगाई रऊफ और फरहान को फटकार, मैच फीस में 30% का लगाया जुर्माना
दुबई। आईसीसी ने दुबई में 21 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों, हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान को फटकार लगाई और जुर्माना भी लगाया। रऊफ की मैच फीस में 30% का जुर्माना लगाया गया है वहीं फरहान को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई है।

रऊफ ने उतारी राफेल की नकल, फरहान ने किया 'बंदूक' का इशारा
आईसीसी की सुनवाई में, दोनों को खिलाड़ी आचार संहिता के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया। रऊफ पर मैदान पर दुर्घटनाग्रस्त विमान की नकल करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खेल को बदनाम करने के लिए भी कड़ी फटकार लगाई गई है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फरहान को भी लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया और आईसीसी अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई है। फरहान ने अपने अर्धशतक का जश्न मनाने के लिए अपने बल्ले को बंदूक की तरह चलाया।

सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30% जुर्माना
आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है, क्योंकि उन्होंने 14 सितंबर को एशिया कप के ग्रुप मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी। उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है।

रोमांचक दौर में पहुंचा भारत और ऑस्ट्रेलिया ए का मैच : सियाना जिंजर का शतक, एमी ने झटके 4 विकेट
ब्रिसबेन। सियाना जिंजर (103) की शतकीय पारी के बाद एमी एडगर (चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने शनिवार को एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी खेल रही इंडिया ए के 260 के स्कोर पर आठ विकेट झटकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। हालांकि भारत ए  के पास अब कुल 254 रन की बढ़त हो गई है और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने कल के पांच विकेट पर 158 रन से आगे खेलना शुरु किया। निकोल फॉल्टम और सियाना जिंजर ने अपनी टीम को संकट से निकला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। वीजे जोशिता ने निकोस फॉल्टम (54) को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद मेटलन ब्राउन (22) और जॉर्जिया प्रेस्टविज को मिन्नू मनी ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान सियाना जिंजर एक छोर थामे रन बनाती रही। नौवें विकेट के रूप में एमी एडगर 13 रन बनाकर आउट हुई।

77वें ओवर की साइमा ठाकोर ने सियाना जिंजर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की टीम की पहली पारी का 305 के स्कोर पर अंत कर दिया। हालांकि उसे छह रनों की मामूली बढ़त मिल गई। इंडिया ए की ओर से साइमा ठाकोर ने तीन विकेट लिए। राधा यादव और मिन्नू मनी को दो-दो विकेट मिले। तितास साधु, वीजे जोशिता और तनुश्री सरकार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए के लिए शेफाली वर्मा और नंदिनी कश्यप की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। सियाना जिंजर ने नंदिनी कश्यप (12) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। दूसरे विकेट के रूप में धारा गुज्जर 20 रन को एमी एडगर ने आउट किया। इसके बाद शेफाली वर्मा उनका अगला शिकार बनी।

शेफाली वर्मा ने 58 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। तेजल हसबनिस 39, तनुुश्री सरकार 25, मिन्नू मनी शून्य और राधा यादव 10 रन बनाकर आउट हुई। दिन का खेल समाप्त होने से कुछ समय पहले एमी एडगर ने शतक की ओर बढ़ रही राघवी बिष्ट को आउटकर इंडिया ए के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया। राघवी बिष्ट ने 119 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। स्टंप्स के समय इंडिया ने एक आठ विकेट पर 260 रन बना लिए थे और उसकी बढ़त 254 रनों हो गई थी। वीजे जोशिता (नाबाद नौ) और तितास साधु (नाबाद दो) क्रीज पर मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से एमी एडगर ने चार और जॉर्जिया प्रेस्टविज ने दो विकेट लिये। सियाना जिंजर और मेटलन ब्राउन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

टीम में होते हुए भी नहीं खेला मैच : जोर्डी अल्बा भी निलंबित, इंटर मियामी ने विरोध जताया
मियामी। ऑल स्टार गेम में हिस्सा न लेने की कीमत लियोनेल मेसी को चुकानी पड़ी है। मेजर लीग सॉकर ने उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह प्रतिबंध जोर्डी अल्बा पर भी लागू हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के इस फैसले पर इंटर मियामी क्लब ने नाराजगी जताते हुए मेजर लीग सॉकर के नियमों को अनुचित बताया है। उनके क्लब इंटर मियामी ने इसका विरोध किया है। इंटर मियामी के मालिक जॉर्ज मास ने शुक्रवार को एक मैच के निलंबन के बारे में कहा कि यह उनकी समझ से परे है कि प्रदर्शनी मैच में भाग न लेने पर सीधे निलंबन क्यों हो जाता है।

मेसी और अल्बा ने मैच में नहीं लिया हिस्सा
मेसी और अल्बा ने एमएलएस और मैक्सिको के लीगा एमएक्स के बीच मैच के लिए टीम में चुने जाने के बावजूद हिस्सा नहीं लिया था। मेसी व्यस्त कार्यक्रम के बीच आराम करने के लिए नहीं खेले और अल्बा अपनी पिछली चोट से जूझ रहे हैं। मास ने कहा कि क्लब ने मेसी और अल्बा को आॅल-स्टार मैच से बाहर रखने का फैसला किया। एमएलएस के नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी जो लीग से अनुमति लिए बिना आॅल स्टार मैच में नहीं खेलता उसे एक मैच के लिए निलंबित कर दिया जाता है।

2025 में इंटर मियामी के लिए मेसी का शानदार प्रदर्शन
लियोनेल मेसी का प्रदर्शन इंटर मियामी के लिए 2025 में शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 29 मैचों में 24 गोल किए हैं। इसके अलावा मेसी ने 8 असिस्ट भी किए हैं। मेसी के आने से क्लब को काफी फायदा हुआ है। इंटर मियामी में मेसी के साथ उनके पूर्व क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी जोर्डी अल्बा, लुइज सुआरेज और सर्जियो बुस्कुएट्स भी खेल रहे हैं।

मेसी के एक और साथी ने इंटर मियामी किया जॉइन
अर्जेंटीना के स्टार मिडफील्डर रोड्रिगो डि पॉल ने भी लोन पर इंटर मियामी को जॉइन कर लिया है। वह इससे पहले स्पेनिश क्लब एथलेटिको मैड्रिड में खेल रहे थे। बता दें कि मेसी और डि पॉल काफी ज्यादा क्लोज हैं। दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। मेसी और डि पॉल ने एक साथ अर्जेंटीना के लिए फीफा वर्ल्ड कप और कोपा अमेरिका का खिताब जीत रखा है।

खिलाड़ी कम थे, फिर भी जीत लिया मैच : रियल मैड्रिड ने पचुका को 3-1 से हराया
चार्लोट। खिलाड़ियों वाली रियल मैड्रिड ने फीफा क्लब विश्वकप 2025 में ग्रुप एच के अपने मुकाबले में मैक्सिको की पचुका को 3-1 से हराया। मैड्रिड ने रविवार रात बैंक ऑफ अमेरिका स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 7 मिनट बाद ही वेनेजुएला के स्ट्राइकर सॉलोमन रोंडन को बॉक्स के बाहर आखिरी डिफेंडर के रूप में फाउल करने के लिए सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद मैड्रिड को मैच 10 खिलाडियों से खेलना पड़ा। एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद रियल मैड्रिड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

जूड बेलिंगहैम ने 35वें मिनट में मैड्रिड के लिए गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैड्रिड ने हाफटाइम से ठीक पहले एक और गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। फेडेरिको वाल्वरडे ने 70वें मिनट में मैड्रिड के लिए तीसरा गोल किया। इससे दस मिनट बाद इलियास मोंटिएल ने पचुका के लिए एक गोल किया। इस जीत के साथ रियल मैड्रिड के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। रियल मैड्रिड गुरुवार को फिलाडेल्फिया में आरबी साल्जबर्ग से मुकाबला करेगी।

पाक पर फतेह : कोहली का 51वां वनडे शतक, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
दुबई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। इस जीत से भारत के समीफाइनल का दावा मजबूत हो गया जबकि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो गया।  पाकिस्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।  प्लेयर आॅफ द मैच रहे विराट कोहली ने अपने 51 वें एकदिवसीय मैच में 111 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौको की मदद से नाबाद 100 रन बना भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 और हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। पाकिस्तान से सऊद शकील ने 62 और मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी को 2 विकेट मिले।

विराट के प्रदर्शन से हम हैरान नहीं : रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा विराट को देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है, वह वही करता है, जो वह सबसे अच्छा करता है, जो उसने आज किया। हम लोग उसके प्रदर्शन से हैरान नहीं हैं।

रोमाचंक मुकाबले में अग्रवाल अकादमी ने कोडाई को बुरी तरह रौंदा
जयपुर।  कोडाई क्रिकेट टीम के कप्तान सम्यक जैन ने शनिवार को जयपुर मुहाना मंडी रोड स्थित कोडाई क्रिकेट मैदान में अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
टॉस के बाद उन्होंने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास संतुलित टीम है और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब है। हमें उम्मीद है कि यह एक और ऐसा मैच होगा जिसमें हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
40-40 ओवरों के निर्धारित मैच में अग्रवाल अकादमी के बल्लेबाजों ने 27.2 ओवर में 137 रन बनाए। जिसमें अरविंद ने सर्वाधिक  32 रन, आलोक सिंह-20, अब्दुल- 16, आयुष्मान-14 रन बनाए। कोडाई की ओर से गेंदबाजी में मनन ने 4.2 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट और हर्षित सिंह सिसौदिया ने 5 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके वहीं राघव, चर्चित, सात्विक, हार्दिक और सम्यक जैन को एक-एक विकेट मिले।
रन चेज में कोडाई की टीम 37.4 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसमें शिवांजल अग्रवाल ने अद्र्धशतकीय पारी खेली इस पारी में उन्होंने 2 चौको और 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। और उनका साथ चर्चित निर्वाण-14,सात्विक-10, सम्यक-13 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा छू नहीं पाया। अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल सुभान ने 4, एकांश-3, गोलू-कशिश-2-2 विकेट लिए।

भारत ने आयरलैंड को 2 रन से दी मात
डबलिन। भारत ने पहले टी-20 मुकाबलें में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 2 रन से हराकर मात दी। आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने जब 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बना लिए थे, तब बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद मैच आगे नहीं खेला जा सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया ने यह मैच दो रन से अपने नाम कर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

मैकार्थी ने बनाया अर्द्धशतक
आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। कर्टिस कैम्फर ने 39 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 7.2 ओवर में 57 रन बनाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप को एक विकेट मिला। अर्शदीप अपने आखिरी ओवर में बहुत महंगे साबित हुए। 140 रन का लक्ष्य लेकर उतरी भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 24 और तिलक वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रुतुराज 19 और संजू सैमसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड के लिए दोनों विकेट क्रैग यंग ने लिए हैं।

भारत ने वेस्ट इंडीज को दी 9 विकेट से मात
लॉडरहिल। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 84) और शुभमन गिल (77) के अर्द्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए बनी 165 रनों की साझेदारी के बल पर भारत ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से मात दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।

वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रनों का स्कोर बनाया। यशस्वी और शुभमन गिल ने 165 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया। भारत ने 17 ओवर में ही एक विकेट पर 179 रन बना जीत प्राप्त कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच रहे यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के सहित नाबाद 84 रन बनाए। उनके साथ तिलक वर्मा 7 रन बना अविजित लौटे। शुभमन गिल ने 47 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के सहित 77 रन बनाए।

श्रीलंका सुपर-6 में पहुंचा, स्कॉटलैंड ने ओमान को 76 रन से हराया
बुलावायो। श्रीलंका ने डिमुथ करुणारत्ने (103) के शतक और वानिंदू हसरंगा (79/5) के पंजे की बदौलत विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-बी मुकाबले में आयरलैंड को 133 रन से रौंदकर सुपर-6 में प्रवेश किया। ग्रुप-बी के अन्य मुकाबले में ब्रैंडन मैककुलेन (136) के शतक और क्रिस ग्रीव्ज (53 पर 5) की शानदार गेंद की बदौलत स्कॉटलैंड ने ओमान को 76 रन से हराया।

श्रीलंका ने बनाए 325 रन
श्रीलंका ने मैच में पहले खेलते करते हुए 49.5 ओवर में 325 रन बनाये, जिसके जवाब में आयरलैंड 192 रन पर ऑलआउट हो गयी। पथुम निसंका (20) और कुसल मेंडिस (शून्य) के जल्दी आउट के बाद आयरलैंड के लिए विकेटों का अकाल पड़ गया। करुणारत्ने ने तीसरे विकेट के लिये सदीरा समरविक्रमा के साथ 168 रन की विशाल साझेदारी की। समरविक्रमा 86 गेंद पर चार चौकों की मदद से 82 रन बनाए, वही करुणारत्ने ने 103 गेंद पर आठ चौकों की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। अंतिम 5 बल्लेबाजों के दहाई का आंकड़ा भी न छू पाने के कारण श्रीलंका 50 ओवर खेलने से पहले ऑलआउट हो गई। यह स्कोर हालांकि आयरलैंड के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ। लाहिरू कुमारा और कसुन रजिता ने क्रमश: पॉल स्टर्लिंग और एंडी मैकब्राइन के रूप में आयरलैंड के दोनों बल्लेबाजों को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा। दसुन शनाका ने लोर्कान टकर को शून्य रन पर आउट किया, जबकि इसके बाद की कार्रवाई स्पिनरों ने संभाल ली। हसरंगा और महीष तीक्षणा ने आपस में आयरलैंड के सात बल्लेबाजों को आउट करते हुए श्रीलंका को सुपर-6 में पहुंचाया। हसरंगा ने 10 ओवर में 79 रन देकर पांच विकेट लिये।

स्कॉटलैंड-ओमान भी सुपर-6 में
श्रीलंका अब तीन मैचों में छह अंकों के साथ सुपर-6 में पहुंच गई है, जबकि आयरलैंड अपने तीनों मुकाबले हारने के बाद विश्व कप में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो चुकी है। स्कॉटलैंड और ओमान ग्रुप-बी से सुपर-6 में पहुंचने वाली अन्य दो टीमें हैं।

श्रीलंका की 10 विकेट से आसान जीत
बुलवायो। वानिंदु हसारंगा (13 पर 5) की घातक गेंद के बाद दिमुथ करुणारत्न (अवि. 61) पथुम निसांका (अवि. 37) के मैच में मध्य शतकीय साझेदारी की बदौलत श्रीलंका ने यहां आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में ओमान को 10 विकेट से पराजित कर तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ओमान ने पहले खेलते हुए 30.2 ओवर में मात्र 98 रन पर ढेर हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 15 ओवर (90 गेंद) में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की। आसान लक्ष्य लेकर उतरी श्रीलंका ने 15 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 100 रन बना जीत दर्ज की।

करुणारत्ने ने अपनी पारी में 51 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 61 व निसांका ने 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना आसान जीत दर्ज की। वानिंदु हसारंगा को प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
मुबंई। रोहित शर्मा के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि एक दिवसीय इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। संजू सैमसन की वनडे टीम में वापसी हुई है। अजिंक्य रहाणे पुन: टेस्ट टीम के उपकप्तान बने हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों तक यह पद केएल राहुल के पास था। मुकेश कुमार को भी एकदिवसीय स्क्वाड में पहली बार शामिल किया गया हैं। नवदीप सैनी फिट होकर टेस्ट टीम में वापस आए हैं।

मोहम्मद शमी वनडे और टेस्ट दोनों ही टीम में नहीं
मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टेस्ट और एक दिवसीय दोनो टीमों में जगह नहीं मिल सकी है। बीसीसीआई ने शमी को शामिल नहीं किये जाने का कोई कारण नहीं दिया, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार उनका कार्यभार कम करने के लिए आराम दिए जाने की संभावना थी।

केरल से 3 हजार किमी दूर मैच देखने पहुंचे सैमसन के प्रशंसक
जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मध्य मैच खेला गया। इस दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के प्रशंसक (फैंस) का एक दल करीब 3 हजार किलोमीटर दूर केरल से मैच देखने जयपुर पहुंचा था।

इसके अलावा जयपुर में 4 साल बाद होने वाले आईपीएल मैच में गुलाबी नगर के फैंस विराट कोहली को देखने बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे। हालांकि कोहली ज्यादा रन नहीं बना सके। वह 19 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन का योगदान ही दे सके। रॉयल्स की टीम मात्र 59 रन पर ढेर हो गई।