AU Small Finance Bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की विशेष गोल्ड लोन शाखाएं शुरू, गोल्ड लोन पोर्टफोलियो 41.9% बढ़कर करीब 15.6 लाख करोड़ पर पहुंचा
अहमदाबाद। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सुरक्षित खुदरा ऋण पोर्टफोलियो के राष्ट्रीय विस्तार के हिस्से के रूप में अपनी विशेष गोल्ड लोन शाखा नेटवर्क की शुरुआत की घोषणा की। बैंक ने अपनी पहली दो समर्पित गोल्ड लोन सेवा शाखाएं गुजरात के जामनगर और जूनागढ़ में शुरू की हैं, जो इस चरणबद्ध विस्तार की शुरुआत को दर्शाती हैं। बैंक 31 मार्च 2026 से पहले तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में नौ और विशेष गोल्ड लोन शाखाएं शुरू करेगा, जिससे सुरक्षित ऋण के प्रमुख बाजारों में एयू एसएफबी की पहुंच और मजबूत होगी। यह राष्ट्रीय रोल आउट उच्च गुणवत्ता, जोखिम प्रथम सुरक्षित खुदरा पोर्टफोलियो पर बैंक के निरंतर फोकस को रेखांकित करता है, जिसे समर्पित शाखा इंफ्रास्ट्रक्चर, गहरी क्षेत्रीय उपस्थिति और ग्राहक केंद्रित सेवा दृष्टिकोण का समर्थन प्राप्त है।

जामनगर और जूनागढ़ :

गोल्ड लोन भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सुरक्षित खुदरा क्रेडिट उत्पादों में से एक बना हुआ है। एक इंडस्ट्री रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2025 तक देश का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो आउटस्टैंडिंग लगभग 15.6 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें 41.9% वर्ष दर वर्ष वृद्धि दर्ज की गई, जो उपभोग और कुल खुदरा ऋण वृद्धि दोनों से कहीं अधिक है।

यहां 67 फीसदी सालाना वृद्धि :

गुजरात शीर्ष 10 राज्यों में सबसे तेज बढ़ते गोल्ड लोन बाजारों में शामिल है, जहां पोर्टफोलियो आउटस्टैंडिंग में 67% की सालाना वृद्धि देखी गई। जामनगर और जूनागढ़ इन क्षेत्रों के भीतर विशेष रूप से उच्च संभावना वाले केंद्र हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के ईडी एवं डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल ने कहा कि गोल्ड लोन भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सुरक्षित क्रेडिट उत्पादों में से हैं, और आज के ग्राहक एक ऐसी सेवा चाहते हैं जो तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद हो।