udaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र बताया, पायलट पर किया पलटवार
उदयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में प्रस्तुत बजट को विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार देने वाला बताते कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी-सभी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। इसे केवल बजट कहना न्यायसंगत नहीं होगा, बल्कि यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र है।

राठौड़ सोमवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव रखने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है और इस रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन नारी शक्ति है। बजट में महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन को केंद्र में रखा गया है। देशभर के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव है, जिसके लिए लगभग 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सफल लखपति दीदी योजना का विस्तार कर महिलाओं को उद्यमी बनाने पर जोर दिया जाएगा। युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए, कौशल विकास और रोजगार के व्यापक अवसर सृजित किए गए हैं। इसमें 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में ए.वी.जी.सी. कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना शामिल है। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए भारत-विस्तार नामक बहुभाषीय ए.आई. टूल का उपयोग किया जाएगा।

पायलट को क्या पता आटे-दाल का भाव

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन एवं भ्रमित बताया था। राठौड़ ने पायलट पर पलटवार करते कहा कि सचिन पायलट को कभी कुछ खरीदने को मिला है क्या, वे स्व. राजेश पायलट के बेटे हैं। उनका आटे-दाल के भाव थोड़ी पता है। इससे एक दिन पूर्व पायलट ने कहा था कि महंगाई नियंत्रण के लिए कोई सशक्त और ठोस उपाय बजट में नहीं है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय बजट को प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक बताया था। इस पर राठौड़ ने कहा कि गहलोत हमारे बजट की तारीफ करेंगे तो उनकी दुकान खाली हो जाएगी।

सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाईपास पर हादसा, तेज रफ्तार दो कारें भिड़ीं चार दोस्तों की मौत
उदयपुर। सवीना थाना क्षेत्र में प्रतापनगर-बलीचा बाइपास पर नेला तालाब के निकट शनिवार तड़के 3 बजे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने भिड़ंत में चार दोस्तों की जान चली गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और शवों को क्रेन व कटर की मदद से गेट तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। सवीना थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद अयान का 16 जनवरी को जन्मदिन था।

जश्न के दौरान सभी 6 दोस्त एक धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद के बाद तड़के चाय पीने के लिए निकले थे। बाइपास पर नेला तालाब के पास मोड़ पर इनकी कार जैसे ही बाइपास पर चढ़ी, तभी चूरू राजगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार गुजरात नंबर की कार से टकरा गई। हादसे में मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19), गुलाम ख्वाजा (17) की मौत हो गई, वहीं वसीम (20), मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गुजरात की कार में बैठे महिपाल जाट (48), राजबाला (45), राजेश (26), कर्मवीर सिंह (24) भी घायल हो गए।

गाड़ियां कबाड़ में तब्दील

दुर्घटना के बाद गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एमबी हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर सवीना थाने में खड़ा करवाया है। चारों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है।

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
उदयपुर। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यारी रोड, मुंबई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भट्ट को उनकी साली के घर से पकड़ा। अब उन्हें उदयपुर लाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा।

लुकआउट नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

लगभग सात दिन पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और छह अन्य लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के समक्ष पेश होने के नोटिस दिए गए थे। इसके साथ ही इन सभी पर विदेश यात्रा पर रोक भी लगा दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

करीब 20 दिन पहले उदयपुर के भूपालपुरा थाने में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी सहित कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि इन लोगों ने उदयपुर के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया को 200 करोड़ रुपये की कमाई का झांसा देकर ठगा।

डॉक्टर की पत्नी पर बननी थी बायोपिक

डॉ. मुर्डिया अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए उदयपुर के दिनेश कटारिया से संपर्क किया। 25 अप्रैल 2024 को कटारिया उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो लेकर पहुंचे।वहाँ कटारिया ने उनका परिचय निर्देशक विक्रम भट्ट से कराया।चर्चा के दौरान भट्ट ने दावा किया कि फिल्म निर्माण से जुड़ा पूरा कार्य वे स्वयं देखेंगे और डॉक्टर को केवल पैसे भेजने होंगे।भट्ट ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी फिल्म निर्माण में उनकी सहयोगी हैं, तथा वीएसबी एलएलपी नाम से फर्म भी पंजीकृत है, जिसे उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट चलाती हैं।

किन-किन पर केस दर्ज?

डॉ. अजय मुर्डिया की रिपोर्ट पर निम्न आरोपी नामजद किए गए—
विक्रम भट्ट
श्वेतांबरी भट्ट
बेटी कृष्णा (अंधेरी पश्चिम, मुंबई)
दिनेश कटारिया (सहेली नगर, उदयपुर)
महबूब अंसारी (निर्माता, ठाणे निवासी)
मुदित बुट्टन (दिल्ली निवासी)
गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव (डीएससी अध्यक्ष)
अशोक दुबे (महासचिव, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज, मुंबई

उदयपुर को मिला बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड : डिप्टी सीएम दिया बोली- किले, महल और हवेलियां सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास की जीवंत आत्मा
जयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर ने आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का खिताब हासिल किया। यह अवॉर्ड शनिवार को नई दिल्ली स्थित हयात रीजेंसी में आयोजित समारोह में घोषित किया गया। सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी.भूटिया द्वारा राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद रहा है। देश के लगभग 70 प्रतिशत हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां स्थित हैं।

हमारे किले, महल और हवेलियां सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास की जीवंत आत्मा हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा राजस्थान के 120 से अधिक हेरिटेज वेन्यू नियमित रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग की मेजबानी करते हैं। वहीं पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के दूरदर्शी नेतृत्व में पर्यटन विभाग अब अपनी विरासत और संस्कृति का पूरा लाभ उठाते हुए वेडिंग, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशेषज्ञ संजय कौशिक का मानना है कि यह अवॉर्ड ऐसे समय आया है जब राजस्थान फिल्म शूटिंग, इवेंट्स और वेडिंग टूरिज्म में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दुनिया की 31 वेटलैंड सिटी में शामिल उदयपुर, मुख्यमंत्री ने कहा - राजस्थान सहित संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण
जयपुर। भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश का इंदौर और राजस्थान का उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यूनेस्को के रामसर ने झीलों के शहर उदयपुर को दुनिया की वेटलैंड सिटी में शामिल कर लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर ने भी यह उपलब्धि पाई है। दुनिया में अब 31 वेटलैंड शहर हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के  कार्यकाल में उदयपुर ने विश्व के 31 वेटलैंड सिटी की सूची में स्थान प्राप्त किया है, जो कि राजस्थान सहित संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी नीतियों, सामूहिक प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा- 'मुझे यह बताते हुए खुशी है कि भारत में पहली बार, मध्य प्रदेश में इंदौर और राजस्थान में उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने के दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह उपलब्धि शहरी और ग्रामीण दोनों केंद्रों में पारिस्थितिकी संरक्षण से समझौता किए बिना हमारे शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास पर भारत की ओर से दिए गए जोर को दर्शाती है। इस अनूठी उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान को बधाई।

उदयपुर में तेंदुआ ने हमला कर महिला का किया शिकार
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के किरट में तेंदुआ के राजमार्ग के पास लकड़ियां बीन रही महिला का शिकार करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीराबाई अहारी (40) निवासी ढीकलिया राजमार्ग के पास लकड़ियां बीन रही थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ ने हमला कर उसको उठाकर ले गया। कुछ ही दूरी पर मौजूद वहां दो अन्य महिलाओं ने तेंदुआ देखकर शोर मचाया, लेकिन तेंदुआ मीराबाई को मुंह में पकड़कर घसीटता हुआ डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में ले गया।

घटना की सूचना वन विभाग एवं पुलिस को दी गई। उसके बाद महिला की तलाश शुरू की। डेढ किलोमीटर दूर जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया तथा प्रदर्शन किया। ग्रामीण आदमखोर तेंदुआ को गोली मारने और मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे।

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, बाड़मेर में 6 इंच और उदयपुर में 5 इंच बरसा पानी
जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर आज बुधवार को भी जारी है। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, जोधपुर, जालौर व पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा और उदयपुर, भीलवाड़ा एवं बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश ऋषभदेव , उदयपुर में 167 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के गुडामालानी , बाड़मेर में 147 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं जोधपुर, उदयपुर में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। जोधपुर-जैसलमेर रेलवे ट्रैक को भी तेज बरसात से नुकसान हुआ है। आज सुबह से यहां दो ट्रेनें कैंसिल हुई हैं और एक ट्रेन को रास्ते में रोका गया है। वहीं, जोधपुर शहर नदियों की तरह पानी बह रहा है।

इधर उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी बुधवार सुबह से लंबा जाम लगा हुआ है। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। तीन दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बड़े डैम के गेट खोले गए हैं। वहीं, टोंक टोंक में भी भारी बरसात के कारण चाकल नदी उफान पर है। आज भी राज्य के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 7 सितंबर तक राजस्थान में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना जताई है।

उदयपुर में दो स्कूली छात्रों में झगड़े के बाद बवाल, शहर में 24 घंटे के लिए नेट बंद
उदयपुर। शहर के भट्टियानी चौहट्टा क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्र ने सहपाठी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहर में शुक्रवार रात दस बजे से इंटरनेट सेवाओं को अगले 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। वारदात के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।  आक्रोशित भीड़ ने शहर में कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की, कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं हुई, जिसमें अरवाना मॉल सहित  जगह-जगह कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पंचवटी स्थित गुमानिया पेट्रोल पंप के पास गैराज में खड़ी कारों में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बिगड़ते माहौल को देख कलक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में धारा 144 (नए कानून की धारा 163) लगा दी है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने के साथ माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूरजपोल थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भट्टियानी चौहट्टा में हुई। दसवीं कक्षा के दो छात्रों में विवाद के बाद एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में अन्य साथी छात्र उसे  एमबी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी स्थिति गंभीर  है। दोनों छात्र अलग-अलग धर्म के हैं। घटना के बाद शहर में आक्रोशित लोगों ने हुड़दंग मचाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग कर खदेड़ा। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर की दुकानों को बंद करवा दिया।

बेडम ने दिए उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक, उदयपुर को निर्देशित किया गया है कि वे हर स्थिति में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें और उपद्रव फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला उदयपुर को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय द्वारा पांच आरएसी कंपनियों का बल उपलब्ध कराया गया है। पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक पुलिस, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में कांस्टेबल भी उपलब्ध कराए गए हैं।

15 थानों का जाप्ता तैनात
जिला कलक्टर ने कहा कि हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। हमलावर छात्र को डिटेन कर उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि शहर के लगभग सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात है। इसमें शहर के करीब 15 थानों का जाब्ता लगाया है। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता क्षेत्रों में तैनात किया गया है। सभी पुलिस अधिकारी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

Ira-Nupur weeding: लेकसिटी में बने हमसफर, मराठी थीम पर हुई डेस्टिनेशन वेडिंग
उदयपुर। होटल ताज अरावली पैलेस में बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी ईरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे शादी के बंधन में बंधे। मयूर बाग में वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मराठी थीम पर दोनों विवाह सूत्र में बंधे। मयूर बाग को सफेद फूल और चादर से सजाया गया है। वहीं मंडप को व्हाइट कलर थीम से डेकोरेट किया गया। सेरेमनी में आमिर खान, उनकी पत्नी रीना दत्ता और किरण राव के अलावा नुपूर के फैमिली मेम्बर्स और सभी मेहमान  मौजूद रहे। इसके बाद फैमिली शूट हुआ। फिर डिनर रखा गया है।

डिनर में कढ़ी-चावल और दाल बाटी चूरमा
शादी में महाराष्ट्रियन, राजस्थानी और गुजराती जायका मेहमानों को परोसा गया। मेन्यू में विशेष तौर पर कढ़ी-चावल रखा गया है। राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा और दाल-ढोकला भी मेन्यू भी शामिल था।

आमिर ने किरण और आजाद के साथ किया डांस
इससे पूर्व मंगलवार को संगीत सेरेमनी होस्ट की गई, जिसमें आमिर ने ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया के गाने इट्स मैजिक... पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। आमिर ने स्टेज पर किरण राव और बेटे आजाद के साथ एक हजारों में मेरी बहना है.. सॉन्ग गाया। आमिर इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बीते कुछ दिनों से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे थे। सेरेमनी के लिए थाईलैंड से फूल मंगाए गए थे। उधर होटल में निगरानी बढ़ा दी गई है।

उदयपुर: तय दर से ज्यादा वसूली करने वाले नाव संचालकों को नोटिस जारी
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर विकास प्राधिकरण ने ऐतिहासिक फतहसागर झील में निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वाले नाव संचालकों को नोटिस जारी किये है।

प्राधिकरण सचिव राजेश जोशी ने बताया कि झील में नौका संचालन काम के लिए अनुबंधित एजेन्सियां मेवाड़ बोङ्क्षटग एवं रामदेव जनरल मोटर्स द्वारा पर्यटकों से निर्धारित टिकट दर से अधिक राशि लिये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। साथ ही मौके पर टिकट खिड़की से टिकट दरों की सूचना पट्टिका भी हटाने की जानकारी मिली।

इस पर प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए एजेन्सियों को नोटिस जारी किया एवं अनुबन्ध में निर्धारित दरों के अनुसार ही टिकट राशि लेने और मौके पर दर राशि की सूचना पट्टिका लगाने हेतु पाबन्द किया। सचिव ने बताया कि यदि भविष्य में नौका संचालन एजेन्सियों द्वारा अनुबंध में निर्धारित टिकट दरों से अधिक राशि ली जाती है तो प्राधिकरण द्वारा ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब से इवेंट करवाने आई युवती से उदयपुर में गैंगरेप
उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र में इवेंट करवाने के लिए आई एक युवती से मकान में ले जाकर गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।  पुलिस के अनुसार पंजाब की रहने वाली 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दी कि वह आठ अक्टूबर को इवेंट कराने के लिए उदयपुर आई थी। इस दौरान टैक्सी चालक भूपेंद्र कुमार पटेल ने उसे नारायणलाल पटेल उर्फ बिल्ला से मिलवाया। बाद में आरोपी बिल्ला उसे कार में कार्यक्रम की ओर जानकारी देने के लिए अंबाफला, गुप्तेश्वर रोड स्थित उसके आवास पर ले गया, जहां पर दिनेश कुमार पटेल चाय लेकर आया। उसने चाय पी तो चक्कर आने लगे और बाद में उसे नींद आ गई। रात करीब डेढ़ बजे उसकी नींद खुली तो स्वयं को निर्वस्त्र पाया। कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपियों ने दरवाजा खोला। उनके हाथों में शराब के ग्लास थे, जिन्होंने उसे बालों को पकड़कर घसीटा। पलंग पर पटक कर उसके शरीर को आरोपी दिनेश और नारायण ने दांतों से काटा। इसके बाद दिनेश, नारायण एवं भूपेंद्र ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उससे दुष्कर्म के वीडियो भी बनाए। आरोपियों से सारी हद पार करते हुए उससे अप्राकृतिक कृत्य किया।

1952 के बाद सरदारपुरा, बांसवाड़ा, झालरापाटन, उदयपुर जैसी 12 सीटें रही हॉट, जहां की जनता ने राजस्थान को दिए मुख्यमंत्री
जयपुर। 1952 से लेकर अब तक राज्य की 12 विधानसभा सीट ऐसी रही हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री दिया। इसमें सरदारपुरा से अशोक गहलोत और बांसवाड़ा से हरिदेव जोशी तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे। छबड़ा से भैरोंसिंह शेखावत और झालरापाटन से वसुंधरा राजे दो-दो बार मुख्यमंत्री रही है। उदयपुर से मोहनलाल सुखाड़िया और मांडलगढ़ से शिवचरण माथुर भी दो-दो बार इन सीटों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने।  उदयपुर, महुआ तो ऐसी सीट है, जिनसे एक बार ही नहीं दो-तीन बार चुनाव जीतने वाले मुख्यमंत्री बने।

आज भी इन सीटों का वर्चस्व बरकरार है। 2018 के चुनाव में महुआ से निर्दलीय ओम प्रकाश हुड़ला, किशनगढ़ से सुरेश टांक, उदयपुर से गुलाब चंद कटारिया बीजेपी, तिजारा से संदीप कुमार कांग्रेस, बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामनिया कांग्रेस, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी बीजेपी, बाली से पुष्पेन्द्र सिंह, सरदारपुरा से अशोक गहलोत और झालरापाटन से वसुंधरा राजे चुनावी जीती थी।