Event - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयुष क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान : उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने किया शुभारंभ, विशेषज्ञ और चिकित्सकों ने लिया भाग
जयपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में आरोहण – आयुर्वेद अधिवेशन एवं सम्मान समारोह-2026 का आयोजन जोरावर सिंह गेट स्थित संस्थान परिसर में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने संस्थान के अस्पताल, ओपीडी एवं कैंटीन का निरीक्षण किया तथा आमजन एवं रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को मानद विश्वविद्यालय का दर्जा स्थायी रूप से प्रदान किया गया है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, विशिष्ट अतिथि बालमुकुंदाचार्य विधायक, हवामहल विधानसभा क्षेत्र एवं संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा द्वारा किया गया।

बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र
जयपुर। FICCI FLO Jaipur Chapter की ओर से बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित माइंडफुलनेस समिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोपहर 3 से 6 बजे तक चले इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिट का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने मंच से माइंडफुलनेस, आत्मविश्वास और जीवन में सकारात्मक सोच की भूमिका पर अपने विचार साझा किए, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का आयोजन Dr. Rimmi Shekhawat के नेतृत्व में किया गया। समिट के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिलाओं के आत्मविकास, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और करियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी सत्र प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान ऊर्जा, प्रेरणा और सीख का माहौल बना रहा। प्रतिभागियों ने इसे एक सशक्त और प्रेरणादायक अनुभव बताया। यह समिट महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी शामिल हुई।

पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम
मुंबई। बीसीसीआई 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह नमन का आयोजन करने जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में पिछले लगभग एक साल के दौरान आईसीसी टूनार्मेंट जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में भारतीय क्रिकेट की हालिया अंतरराष्ट्रीय सफलताओं का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही 2024-25 सीजन में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया जाएगा। बीसीसीआई के इस कार्यक्रम में पिछले एक साल में आईसीसी खिताब जीतने वाली पांच अलग-अलग भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम भी शामिल है। इसके अलावा 2025 वनडे विश्वकप चैंपियन सीनियर महिला टीम, 2026 अंडर-19 विश्वकप चैंपियन आयुष म्हात्रे की टीम और 2025 अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय बेटियों की टीम शामिल हैं। टीम के साथ कोचिंग स्टाफ को भी इस समारोह में बुलाया जाएगा। सैकिया ने बताया, बीसीसीआई अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च को नई दिल्ली में होगा। हम हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम सहित सभी आईसीसी टूनार्मेंट विजेता टीमों और उनके कोचों को आमंत्रित करने जा रहे हैं। सीनियर पुरुष टीम के अलावा सीनियर महिला टीम, अंडर-19 लड़कों और अंडर-19 लड़कियों की टीम, जिन्होंने 2025 में ट्रॉफी जीती थी, उन्हें भी बुलाया जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम भी होगी सम्मानित :

सैकिया ने यह भी बताया कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विजेता को मिलेंगे 131 करोड़ :

इससे पहले बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया था। यह राशि 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दी गई 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि से छह करोड़ रुपये ज्यादा है। देवजीत सैकिया ने कहा कि 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के इनाम की राशि का पूरा बंटवारा जल्द बताया जाएगा। लेकिन 131 करोड़ रुपये की कुल राशि किसी भी विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई द्वारा दी गई अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल
जयपुर। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उत्तर अंचल कार्यालय जयपुर की ओर से एक निजी होटल में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, 2026 पर एक दिवसीय अंचल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. चंद्रमणि शर्मा, अपर महानिदेशक ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हरदीप सिंह चोपड़ा, उप महानिदेशक (उत्तर अंचल), जयपुर के नेतृत्व में किया गया।

डॉ. चंद्रमणि शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वेक्षण की अवधारणाओं, परिभाषाओं तथा प्रक्रियाओं की एकरूप और स्पष्ट समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तरदाताओं से संवाद करते समय प्रभावी संप्रेषण कौशल के महत्व पर भी बल दिया और कहा कि अच्छा संवाद विश्वास का वातावरण बनाता है तथा उत्तरदाताओं को सही जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस संदर्भ में उन्होंने जोहरी विंडो का उदाहरण देते हुए बताया कि कई बार घरेलू आय जैसी जानकारी उत्तरदाताओं के मन में छिपे हुए क्षेत्र में रह जाती है, यदि वे उसे साझा करने में संकोच करते हैं। किंतु जब गणनाकर्ता सर्वेक्षण के उद्देश्य को स्पष्ट रूप से समझाते हैं तथा जानकारी की गोपनीयता का आश्वासन देते हैं, तब उत्तरदाता अधिक सहज होकर जानकारी साझा करते हैं, जिससे एकत्रित आंकड़ों की पूर्णता और विश्वसनीयता में सुधार होता है। अपर महानिदेशक, फील्ड ऑपरेशन्स डिवीजन किशोर कुमार ने कहा कि यह सर्वेक्षण नीति निर्माण के लिए साक्ष्य-आधार को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और सावधानी के साथ करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने, अधिक संवादात्मक बनने तथा अपने सभी संदेहों को दूर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में लगभग 200 क्षेत्रीय अधिकारी, जिनमें वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी , सांख्य सुपरवाइजर और सांख्य मित्र शामिल ने भाग लिया।

शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया गया। संस्था की जयपुर (राजस्थान) सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की शाखाओं में भी इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए।

वहीं, जम्मू-कश्मीर शाखा द्वारा जम्मू क्षेत्र में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके तहत गौ सेवा और वानर सेवा के अंतर्गत गायों और बंदरों को भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही वेद मंदिर बाल निकेतन में रह रहे बच्चों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इसी क्रम में जयपुर शहर में भी विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जामडोली स्थित अपना घर आश्रम से हुई, जहां बुजुर्गों के लिए तीसरी बार मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत जांच और नेत्र परीक्षण मौके पर ही किया गया। साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इसके बाद आगरा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को भी फलों का वितरण किया गया। वहीं शाम के समय जयपुर के 22 गोदाम क्षेत्र और शहर के फ्लाईओवर के आसपास रहने वाले झुग्गी बस्ती के बच्चों को गर्मी को ध्यान में रखते हुए टी-शर्ट वितरित की गईं। राजापार्क स्थित अपना घर आश्रम में भी बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्रवण शर्मा ने कहा कि शांति देवी फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

‘ठरकी छोकरा’ में गीतों की रवानगी का चला जादू, स्वर साधना फाउंडेशन की ओर से हुआ संगीत समारोह
जयपुर। स्वर साधना फाउंडेशन की ओर से रविवार को जवाहर कला केन्द्र के रंगायन में आयोजित बॉलीवुड संगीतमय संध्या ठरकी छोकरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन से हुआ। इस अवसर पर 1990 से लेकर वर्तमान तक के लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों पर आधारित इस विशेष संध्या में 29 चुनिंदा गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गर्इं। कार्यक्रम का आगाज सदाबहार गीत तुझे देखा तो ये जाना सनम... से हुआ। इसको एस.डी.माथुर और डॉ. सुगंधा ने अपनी आवाज में गाया। संध्या का विशेष आकर्षक शीर्षक गीत ठरकी छोकरा... रहा। जिसे डॉ. संकल्प प्रकाश ने ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। मंच संचालन अथर्वा कुलश्रेष्ठ और मानसी बत्ता ने किया।

इन गायकों के सुरों ने लुभाया :

के.के. ठाकोर, रंजनी ठाकोर, राजीव श्रीवास्तव, सुरेश साधवानी, विष्णु कुमार, सुबे सिंह योगी, मनीष बत्ता, संजय चंदनानी, पूनम जैन, वंदना जैमिनी सहित सभी कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से इस संध्या को अविस्मरणीय बना दिया। इस आयोजन में रजनी ठाकोर का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के संस्थापक के. के. ठकोर, डॉ. संकल्प कुलश्रेष्ठ एवं वंदना जैमिनी ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पहले दिन की प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुई 36वीं महेंद्र भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता, एक हजार प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का कर रहे प्रदर्शन
जयपुर। दर्शक संस्था की ओर से 36वीं महेंद्र भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, भावपूर्ण और प्रेरक वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन की सभी प्रस्तुतियां गज़ल सम्राट जगजीत सिंह को समर्पित रहीं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सात्विक वीणा के अप्रतिम साधक, तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट ने किया। उद्घाटन अवसर पर उनके साथ दर्शक संस्था की संस्थापिका मधु भट्ट, मानद अध्यक्ष ध्रुव बहादुर सिंह कार्की, संस्था सचिव लोकेश अग्रवाल और निदेशक पं. राजीव भट्ट ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पंडित सलिल भट्ट ने स्वर्गीय महेंद्र भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिभागियों को सुरों के सात्विक स्वरूप से परिचित कराया। उन्होंने कहा,“जो सुरों से मित्रता करेगा, वह असुरों से स्वतः बचा रहेगा। यदि जीवन में सुर, सौंदर्य और सद्भाव का संग होगा, तो असुरता, अराजकता और अंधकार स्वतः दूर रहेंगे। यही सुरों की मित्रता का वास्तविक प्रतिफल है I”

मालवीय नगर स्थित गोविंद मार्ग पर दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस के मिनी ऑडिटोरियम में प्रारंभ हुई यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से आए लगभग एक हजार प्रतिभागी लोक, सुगम एवं शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय एवं सुगम वादन, उपशास्त्रीय नृत्य, बॉलीवुड नृत्य तथा देशभक्ति गीत व नृत्य जैसी विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता समन्वयक प्रोमिला राजीव ने बताया कि पहले दिन सुगम गायन (रिकॉर्डेड व अनरिकॉर्डेड), शास्त्रीय गायन तथा लोक गायन की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिन्हें निर्णायकों एवं श्रोताओं से भरपूर सराहना मिली। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में सुर-साधना, भावों की गहराई और तकनीकी दक्षता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। 20 फरवरी को शास्त्रीय एवं सुगम वादन की प्रतियोगिताएं सुप्रसिद्ध सितार वादिका मंजू नंदन मेहता को समर्पित की जाएंगी।