Traffic Jam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चौराहे पर प्लास्टिक बैरिकेड बने जाम की वजह, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी
जयपुर। शहर के सोडाला चौराहे पर ट्रैफिक प्रशासन ने प्लास्टिक बैरिकेड लगाए है। जो सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गए हैं। कम यातायात के बावजूद भी यहां लंबा जाम लग रहा है, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोडाला चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रण के उद्देश्य से लगाए गए प्लास्टिक बैरिकेड अब उल्टा असर दिखा रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे का दृश्य सामने आयाए जब अपेक्षाकृत कम आवाजाही होने के बावजूद ट्रैफिक आधा किलोमीटर पहले ही थम गया। इससे साफ है कि बैरिकेडिंग के कारण यातायात का प्रवाह बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में ट्रैफिक समस्या करीब 100 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जहां पहले सामान्य स्थिति में वाहन आसानी से निकल जाते थे, वहीं अब छोटी-सी भीड़ में लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में जरूरत है कि ट्रैफिक प्रशासन मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा कर बैरिकेड के स्थान पर कोई बेहतर विकल्प तलाशे, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

लेफ्ट साइड जाने वालों को रुकने की जरूरत नहीं :

यह जो पेंसिल बैरियर लगाए हैं, फ्री लेफ्ट के लिए है। लेफ्ट साइड में जाने वाले चालकों को सिग्नल पर रुकने की आवश्यकता नहीं है। वे फ्री लेफ्ट से होकर जा सकते हैं।

प्रेम चौधरी, एसीपी यातायात पुलिस जयपुर

नासिक में जाम में फंसी गर्भवती महिला : अमजद की इंसानियत बनी नई जिंदगी की वजह, हिम्मत और कोशिश से रिक्शे में गूंजी किलकारी
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक गर्भवती महिला का वाहन भारी ट्रैफिक में जाम में फंस गया, तब उसकी मदद एक रिक्शा वाले ने की, लेकिन वो महिला अस्पताल पहुंचती, उसके पहले ही रिक्शे में ही बच्चे का जन्म हो गया। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के केलीपानी की रहने वाली मजीला आवेश वाडवे नाम की यह श्रमिक महिला अन्य गन्ना मजदूरों के साथ यात्रा कर रही थी, तभी उनका वाहन मनमाड से गुजरने वाले हाईवे पर भीषण जाम में फंस गया। जब वाहन लंबी कतारों में खड़े थे, तभी महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

इस बीच रिक्शा चालक अमजद अत्तार आगे आए और अस्पताल पहुँचाने की कोशिश में महिला और उसके परिवार को अपने वाहन में बिठा लिया। हालांकि, आगे का रास्ता पूरी तरह से बंद था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, सामाजिक कार्यकर्ता रितेश पगारे अपनी दोपहिया गाड़ी पर आगे बढ़े और ट्रैफिक हटाकर रास्ता बनाने की कोशिश की। उनके तमाम प्रयासों के बावजूद, अस्पताल पहुँचने से पहले ही महिला ने रिक्शा के अंदर बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रसव के बाद माँ और नवजात शिशु को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत स्थिर है और वे स्वस्थ हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है, जिन्होंने खराब ट्रैफिक प्रबंधन और हाईवे पर लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन की आलोचना की है।