video - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुस्लिम युवक से मारपीट पर भोपाल में तनाव: पुलिस और भीड़ के बीच झड़प, चेहरे पर फेंका गोबर
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार रात पुराने शहर में तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हुई तथा स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गौतम नगर क्षेत्र में नौ मई को एक होटल में हिंदू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। आरोप है कि युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर लगाया गया तथा धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां भी की गईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध बढ़ गया।

मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट, इमामीगेट और मोती मस्जिद क्षेत्र में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। रात करीब एक बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुराने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और धारा 144 लागू की गई।

मामले को लेकर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा वीडियो फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी नाबालिग बताया गया है। इधर पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन संबंध में रह रही है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।

शिखर ने लिया क्रिकेट से संन्यास, विडियो पोस्ट करके दी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बेस्ट्स मेन रह चुके शिखर धवन ने अपने खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। धवन ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो जारी करके दी। विडियो में शिखर धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए भारत के लिए खेलने के सपने को साकार करने करने की प्रसन्नता व्यक्त करते दिखे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावनात्मक बयान में धवन ने अपने पूरे करियर में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा '' जैसे ही मैं अपनी क्रिकेट यात्रा के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।''

As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024

धवन को अक्सर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए 'गब्बर' कहा जाता है। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान में आईसीसी टूर्नामेंटों में कई मैच जीतने वाले प्रदर्शन शामिल हैं, जहां वह अक्सर अग्रणी रन-स्कोरर थे। शीर्ष क्रम में उनकी साझेदारी, विशेषकर एकदिवसीय क्रिकेट में कई बार भारत को जीत दिलायी है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 2010 में पदार्पण किया और जल्द ही खुद को खेल के सभी प्रारूपों में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया। इन वर्षों में, धवन अपनी निरंतरता, शांत व्यवहार और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

प्रशंसकों, साथी क्रिकेटरों और टिप्पणीकारों ने धवन के शानदार करियर और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है। धवन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो क्रिकेटरों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उनके खेल की आक्रामक शैली, उनकी खेल भावना और समर्पण के साथ, दुनिया भर के प्रशंसकों द्वारा याद किया जाएगा।

यूक्रेनी सांसद ने रुस के प्रतिनिधि पर बरसाए मुक्के, वीडियो वायरल
अंकारा। ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूक्रेन का सांसद रुस के प्रतिनिधि को मुक्का मारता हुआ दिख रहा है। इससे पहले रुसी प्रतिनिधि उसका झंडा छीनता हुआ नजर आता है।

रूस- यूक्रेन युद्ध के 14 महीने हो गए हैं। इसी बीच ब्लैक सी इकोनॉमिक कम्युनिटी की 61वीं संसदीय सभा के दौरान तुर्की की राजधानी अंकारा में एक नाटकीय घटना घटी। एक रूसी प्रतिनिधि ने यूक्रेन के एक सांसद से यूक्रेन का झंडा छीन लिया, जिसके बाद उस सम्मेलन में दोनो की आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि यूक्रेनी ऑलेक्ज़ेंडर मारिकोव्स्की को अपने देश का झंडा पकड़े हुए हैं, जब अज्ञात रूसी प्रतिनिधि उनके पास गया, उनका झंडा फाड़ दिया और दूर जाने लगा। इस पर यूक्रेन के सांसद ने उसका पीछा किया और उस पर मुक्के बरसाए। उन्हें अन्य अधिकारियों द्वारा रोका गया था, लेकिन बाद में उन्होंने झंडा वापस ले लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए।

ब्लैक सी इकोनॉमिक कम्युनिटी का गठन 30 साल पहले हुआ था और रूस और यूक्रेन दोनों इसके सदस्य हैं। इसका उद्देश्य "काला सागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की दिशा में काम करना" है। इसी कम्युनिटी के सम्मेलन के दौरान यह हादसा हुआ।

करीना कपूर ने किया योगा, सामने आया वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने योगा किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीना कपूर अपनी फिटनेस का ध्यान रखती है। करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह योगा करते हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को करीना के योगा ट्रेनर अंशुका ने शेयर किया है।

करीना हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थी। अब करीना सुजॉय गोष की फिल्म द सस्पेक्ट ऑफ डिवोशन एक्स में नजर आने वाली है।

मौनी रॉय ने सैनोरीटा गाने पर डांस का विडियो किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने सैनोरीटा गाने पर डांस किया है। अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सैनोरीटा पर डांस मूव्स करती नजर आ रही है। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएगी।

सोशल मीडिया में झालाना लेपर्ड रिज़र्व का वीडियो हो रहा वायरल
जयपुर। इन दिनो झालाना लेपर्ड की पहाड़ियों ने हरियाली की चादर ओड़ की है। सफ़ारी के दौरान पर्यटक विभिन्न प्रजातियो के वन्यजीवों को देखने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भी निहारते है। इस दिनो झालाना के लेपर्ड के पगमार्क की डिज़ाइन वाले वॉटर पोईंट पर लेपर्ड घूमता हुआ दिखाई दिया। इन पलों को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। इस दौरान उन्होंने इसके वीडियो अपने मोबाइल में क़ैद किए। लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कृ़ति सैनन फीट: एक्सरसाइज विडियो किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया है।

कृति सैनन बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ काफी फिट भी हैं और अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए वह अक्सर जिम जाती हैं। कृति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। कृति सैनन ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में वह बैक को स्ट्रेच करती नजर आ रही हैं। कृति सैनन की आने वाली फिल्मों में'आदिपुरुष','गणपत','शहजादा' और 'भेड़यिा' शामिल है।

तू यही कहना कि नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए, सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो वायरल
अजमेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित न्यूज चैनल पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी सलमान को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘तू यही कहना कि वीडियो बनाते समय नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए’। जिस पर सलमान भी हाथ जोड़कर सहजता से इस बात को स्वीकार कर रहा है। सीओ सारस्वत के इस कथन से पूर्व उससे यह भी पूछा गया कि वीडियो बनाते समय कौनसा नशा कर रखा था, तो आरोपी सलमान हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब मैं नशा नहीं करता। उक्त वीडियो को लेकर भले ही सीओ सारस्वत पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपी सलमान को बचाव की सलाह दी है। वह कानूनी कार्यवाही से आरोपी को बचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सारस्वत ने इन आरोप को गलत व बेबुनियादी बताया है।

आरोपी को सुरक्षित लाना था, टीम को भी सुरक्षित रखना था, इसलिए उसे बातों में उलझाया-सीओ सारस्वत

सीओ सारस्वत का कहना है कि आरोपी सलमान बड़ा ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विषय में सभी को जानकारी है कि वह नशा करता है। नशे में बहक जाता है। वह अपने परिजन यहां तक की मां से भी मारपीट कर चुका है। ऐसे में उसे ट्रेस आऊट करने के साथ ही काउंसलिंग कर थाने तक शांतिपूर्ण लेकर आना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि वह अगर मौके पर विरोध कर देता और क्षेत्रवासी उसके पक्ष में खड़े होकर गिरफ्तार करने या थाने ले जाने का विरोध कर देते तो टीम को बड़ी परेशानी हो जाती। ऐसे में आरोपी को सुरक्षित लाने व पूरी टीम को भी सुरक्षित रखना था। इसलिए उसे बातों में उलझाकर व बहलाते हुए लाकर गिरफ्तार किया था।

अनुसंधान में जरा भी पक्षपात नहीं होगा

सीओ संदीप का कहना है कि उनके सिर्फ एक शब्द को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने का है। उनके इस बात का असर कहीं भी अनुसंधान में नहीं होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनके वीडियो को गलत रूप में नहीं लें। पुलिस की कार्यवाही के दौरान इस तरह से बोलना एक सामान्य बात होती है।

खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, अजमेर में नूपुर शर्मा के गला काटने को लेकर विवादित वीडियो किया था अपलोड
अजमेर। नफरत का जहर उगलने वाले और मकान इनाम में देने वाले हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती अब सरकारी मेहमान बन गए है। राजस्थान में अजमेर दरगाह थाना पुलिस ने विवादित वीडिओ अपलोड करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम सलमान को उसके खादिम मोहल्ला स्थित निवास से गिरफ्तार किया। प्रथम दृष्टया उसने पुलिस को नशे में वीडियो बनाने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, दरगाह सीओ सारस्वत, सीआई दलबीर सिंह ने विवादास्पद वीडियो जारी करने के बाद भूमिगत हुए इस खादिम को गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि सलमान चिश्ती ने वीडियो अपलोड कर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा का गला काटकर लाने वाले को अपना घर गिफ्ट मे देने का एलान किया था। इस वीडियो के बाद मुस्लिम एवं गैर मुस्लिम समाज में तीखी प्रतिक्रिया हुई। इसके बाद खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी व दरगाह कमेटी को शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश जारी करना पड़ा।

युवती से दोस्ती करना पड़ा भारी, युवक से बेरहम मारपीट, वीडियो वायरल
राजसमंद। नाथद्वारा थाना क्षेत्र के सालोर में एक युवक से बेरहम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इधर, नाथद्वारा पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है। मारपीट के पीछे कथित तौर पर युवक की किसी युवती से दोस्ती बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार रूपावली निवासी हीरालाल पुत्र डालू गुर्जर ने लपणी, सालोर निवासी मांगीलाल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। बताया कि सालोर बस स्टैंड पर सभी आरोपी उसके भतीजे कमलेश गुर्जर की बेरहम पिटाई कर रहे थे। यह देखकर वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपी उसके भतीजे कमलेश को कार में डालकर लपणी की तरफ चले गए, जहां हाथ-पैर बांधकर लात-घुसों व लाठियों से बेरहमी से पीटा। इससे कमलेश बेसुध हो गया और गंभीर हालत में उसे गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा ले जाया गया, जहां जांच में उसके हाथ-पैर फैक्चर हो गए। साथ ही आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, तो उसे जान से ही मार डालेंगे। इधर, नाथद्वारा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बेरहम मारपीट के वायरल वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप उठती है। इसमें लात- घुसों के साथ लाठियों से पीटा जा रहा है। युवक को उसके मोबाइल से युवती के फोटो हटाने के लिए बोला जा रहा है और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। कुछ लोग समझाइश के प्रयास भी कर रहे हैं, मगर दो लोगों ने लाठियों से युवक के हाथ-पैरों पर बेरहमी से मारपीट की।

कैंपस बना अखाड़ा: राजस्थान कॉेलेज में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की संघटक राजस्थान कॉलेज में सोमवार को जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ। इस लड़ाई का वीडियो आज मंगलवार को वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान कॉलेज में छात्रनेता निर्मल चौधरी और मोहित यादव के समर्थकों के बीच (कल) सोमवार को जमकर झगड़ा हुआ। विजुअल में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवा लाठी-सरिये के दम पर कैंपस में जमकर तांडव कर रहे है, इस बीच कॉलेज कैंपस में भगदड़ भी मच गई। हालांकि इस तांडव के कुछ समय बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। इस मामले में कुलपति राजीव जैन का कहना है कि स्टूडेंट्स के बीच इस तरह का झगड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी परीक्षाएं चल रही है और ऐसे में इस तरह का माहौल सही नहीं है। बता दें कि इस मामले में सोमवार को गांधी नगर थाना पुलिस को दोनों स्टूडेंट लीडर्स की ओर से शिकायत दी गई है।

मंत्री के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो, जिससे संस्कार धरे रह जाएंगे
जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने कहा कि नवज्योति से बातचीत में कहा कि मंत्री जोशी के संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है, जिसे वायरल करने पर उसके संस्कार धरे रह जाएंगे। वक्त आने पर यह वीडियो पेश कर दिया जाएगा। पीड़ित युवती ने कहा कि रोहित उसके साथ मारपीट करता था और जबरन गर्भपात भी करवाया था।

आपका रोहित से परिचय कैसे हुआ?
पीड़िता : साल 2020 में मेरी रोहित से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद हम मिले थे।

- आपकी दोस्ती शादी तक पहुंच गई इस दौरान रिश्ते सही थे क्या?
पीड़िता : हमारे रिश्ते शुरू से लेकर अंतिम तक सही नहीं थे। रोहित ने शुरू से ही शादी का नाटक किया था, उसने जयपुर के सांगानेर में स्थित वाटिका में मेरे साथ फेरे लिए थे। उसने पहले मेरा गर्भपात करवाया उसके बाद शादी के लिए तैयार हुआ था।  संस्कारी बेटे का ऐसा वीडियो है मेरे पास जिससे उसके संस्कार धरे रह जाएंगे।

- आपसे रोहित ने कौन-कौन से वादे किए थे?
पीड़िता: रोहित कहता था कि उसकी पत्नी से उसके रिश्ते ठीक नहीं है। वह जल्द ही मेरे से शादी कर लेगा। उसने खुद की पत्नी से तलाक के पेपर साइन करवाकर वीडियो कॉल कर दिखाए थे।

जब आपकी रोहित से दोस्ती थी, इस दौरान कोई और लड़की उसके जीवन में थी क्या?
पीड़िता: मुझे इस बात का ज्यादा अंदाजा नहीं था। इस बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।

आपकी दोस्ती किन कारणों से बिगड़ी?
पीड़िता: रोहित शुरू से मुझे ब्लैकमेल कर रहा था। वह मेरे साथ मारपीट करता था। हमारी दोस्ती कभी नहीं रही।

आपकी शादी सहमति से हुई थी, अब आप दुष्कर्म का आरोप क्यों लगा रही हो?
पीड़िता:  हमारी शादी सहमति से नहीं हुई। रोहित ने मेरा गर्भपात करवाया। मुझसे मारपीट करता था।