viral - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रील के लिए मगरमच्छ से बैर ले रहे युवा, सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में वन्यजीव संरक्षण कानून का कर रहे खुला उल्लंघन
कोटा।  केस-1 : पैरों से मुंह दबाकर मगरमच्छ को दबोचा
नया नोहरा इलाके में दीपावली से एक दिन पहले रविवार को सड़क पर 4 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था। लोगों को देख वह भागने लगा तो लोग भी उसके पीछे दौड़ने लगे। इस बीच एक युवक ने मगरमच्छ के मुंह को पैरों तले दबाकर रेस्क्यू किया। जिसे बाद में नहर में छोड़ा गया।

केस-2 : 80 किलो के मगर को कंधों पर उठाया
इटावा के बंजारी गांव में एक घर में 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया था। जिसे रेस्क्यू करने पहुंचे हयात खान ने उसे पकड़ा और 80 किलो वजनी मगरमच्छ को कंधों पर उठाकर ले गया। जिसे बाद में चंबल नदी में छोड़ा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

केस-3 : गोदी में मगर को उठाकर फोटोशूट करवाया
देवली अरब क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कुछ युवक मगरमच्छ  गोद में लेकर हंसी ठिठोली कर खेलते नजर आए। इसी तरह कोटड़ी क्षेत्र में आए मगरमच्छ को लोगों ने पकड़कर कंधों पर उठा लिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। लोग वन विभाग की टीम को सूचना देने के बजाए रील्स बनाने के लिए खुद ही रेस्क्यू कर रहे हैं।

शेड्यूल वन के वन्यजीवों के साथ रील्स बनाने का बढ़ता क्रेज युवाओं और जानवरों दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स  बटोरने की होड़ में युवा, न केवल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम कानून को ठेंगा दिखा रहे बल्कि अपनी जान भी दांव पर लगाने से नहीं चूक रहे। रील्स, मीम और लाइक-कमेंट की सनक में वन्यजीवों को उकसाते और उनके प्राकृतिक आवास में घुसपैठ करते हैं, जिससे इंसान व जानवरों के बीच संघर्ष के गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं। कोटा जिले में इन दिनों युवाओं का मगरमच्छ के साथ रील बनाने का खतरनाक शौक बन गया है। पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए, जिसमें कोई गोदी में लेकर मगरमच्छ के साथ खेल रहा तो कोई भारी-भरकम मगरमच्छ को कंधों पर उठाकर वाहवाही लूट रहा। वहीं, सड़कों पर मगरमच्छ के मुंह को पैरों तले दबाकर काबू करने का साहस दिखा रहे। इन हरकतों से युवा खुद के साथ न केवल वन्यजीव की जान खतरे में डाल रहे बल्कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम  का भी खुला उल्लंघन कर रहे हैं।

3 से 7 साल की सजा का प्रावधान
मगरमच्छ शेड्यूल वन का एनीमल है। इनको गोदी व कंधों पर उठाकर रील्स बनाना, इनके साथ मारपीट व हंसी ठिठोली करना अमानवीय व्यवहार की श्रेणी में आता है, जो वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 का खुला उल्लंघन है। जिसमें 3 से 7 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, 10 हजार से 1 लाख तक का जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है।

अपने साथ मगर की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में युवा, मगरमच्छ को पकड़ते, मुंह पर टेप लगाते व दौड़ाकर रेस्क्यू करने का नाटक करते नजर आए हैं। वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना देने के बजाय खुद हीरो  बनने की चाहत में न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं बल्कि मगरमच्छों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा बन रहे हैं।

कानून की अनदेखी और विभाग की चुप्पी
वन विभाग की ओर से अब तक इस संबंध में न तो जागरूकता अभियान चलाया गया और न ही वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सजा और जुर्माने की कार्रवाई की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही मानव-वन्यजीव संघर्ष को बढ़ावा देती हैं और प्राकृतिक संतुलन को प्रभावित करती हैं।

फॉलोअर्स की होड़ में उड़ाई जा रही कानून की धज्जियां
युवाओं में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और वायरल  होने की सनक इतनी हावी है कि वे वन्यजीवों के प्रति करुणा और कानून दोनों भूल बैठे हैं। फॉरेस्ट अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के मामलों में पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वन्यजीवों को खतरा
व्यवहार में बदलाव: रील्स के लिए वन्यजीवों को परेशान करने से उनका प्राकृतिक व्यवहार बदल सकता है। बार-बार होने वाली घुसपैठ से वे तनाव में आ सकते हैं, जिससे उनके खाने, शिकार करने और प्रजनन के तरीकों पर असर पड़ सकता है।
तनाव और चोट: वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में परेशान करने से उनमें तनाव पैदा होता है, जिससे वे बीमार पड़ सकते हैं या घायल हो सकते हैं।
हैबीटाट लॉस: इंसानों की मौजूदगी और रील्स की शूटिंग के दौरान होने वाली गतिविधियों से जानवरों के आवास को नुकसान पहुंचता है, जिससे उनकी संख्या में कमी आ सकती है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष में वृद्धि: जब जानवर इंसानों के साथ संघर्ष करते हैं, तो अक्सर इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ता है। ऐसी घटनाएं वन्यजीवों के लिए खतरा बढ़ाती हैं।

यह हो सकते हैं समाधान
जन जागरूकता अभियान: सोशल मीडिया के जरिए वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहिए।
सख्ती से लागू हो कानून: सरकार को वन्यजीवों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और कानूनों को सख्ती से लागू करना चाहिए।
शिक्षण और जागरूकता: स्कूलों और कॉलेजों में वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा देना चाहिए ताकि युवा इसके प्रति जागरूक हो सकें।

वन्य जीव प्रेमी बोले
वन्यजीव को छेड़ना, पकड़ना, हंसी ठिठोली करना या वाइल्ड एनीमल्स के साथ रील बनाना न केवल गैरकानूनी है बल्कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार भी है। जागरूकता की कमी और सोशल मीडिया की लालसा मिलकर एक गंभीर खतरा पैदा कर रही है। युवाओं को इससे बचना चाहिए। वन विभाग को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
- एएच जैदी, नेचर प्रमोटर

रील की कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने के लिए युवाओं की यह नादानी उन्हें कानूनी सजा, शारीरिक चोट या मौत के खतरे तक पहुंचा सकती है। वन विभाग और प्रशासन को चाहिए कि वे जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को समझाएं कि वन्यजीव खिलौना नहीं बल्कि प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं।
- डॉ. सुधीर गुप्ता, वन्यजीव प्रेमी

मगरमच्छ शेड्यूल वन का एनीमल है। इसके साथ छेड़छाड़ करना वन्यजीव अधिनियम 1972 का खुला उल्लंघन है। वन विभाग को ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन, विभाग कार्रवाई नहीं करता क्योंकि यह लोग विभाग का काम कर देते हैं। कार्रवाई होगी तो रेस्क्यू के लिए वन विभाग को काम करना पड़ेगा, इसलिए जिम्मेदारी से बचने के लिए एक्शन नहीं करते। नतीजन, ऐसे मामलों की पुनरावृति बढ़ती है।
- तपेश्वर सिंह भाटी, वन्यजीव प्रेमी

वाइल्ड लाइफ के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। अवेयरनेस बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में वाइल्ड लाइफ सप्ताह में भी स्कूल व कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक किया है।  वहीं, इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- अनुराग भटनागर, डीएफओ वन्यजीव विभाग कोटा

वन्यजीवों के साथ रील्स बनाना, सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो अपलोड करना गैर कानूनी है। इसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यदि, आबादी क्षेत्र में वन्यजीव नजर आए तो वन विभाग को सूचित किया जाना चाहिए, हमारी टीम तुरंत रेस्क्यू करने पहुंचेगी।
- सुगना राम जाट, संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक वन्यजीव

नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को पांच साल की सजा
जयपुर। जिले की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग की अश्लील फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने व लैंगिक अपराध करने के वाले अभियुक्त लालूराम को पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

पीठासीन अधिकारी केसी अटवासिया ने अपने आदेश मे कहा कि अभियुक्त ने पहले पीडिता के साथ दोस्ती बढाने का प्रयास किया और उसके मना करने पर जबरन उसके बाथरूम में जाकर उसकी अश्लील फोटो ली और उसे वायरल कर दिया। अभियुक्त का यह अपराध गंभीर व घृणित है और उसने पीड़िता को मानसिक, शारीरिक व भावात्मक आघात पहुंचाया है। यौन अपराध बच्चों के मानस पर गहरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में अभियुक्त के प्रति कोई भी नरमी नहीं बरती जा सकती।

विशेष लोक अभियोजक विजया पारीक ने बताया कि पीडिता के पिता ने इस संबंध में 31 जनवरी, 2020 को शाहपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी नाबालिग बेटी 12 वीं कक्षा में पढती है। इस दौरान पास में काम करने वाले अभियुक्त ने पीडिता को अकेला देखकर जबरन बाथरूम घुसकर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। वहीं उसे को बदनाम करने के लिए उस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसके परिजनों के पास भी भेज दिया। इसके चलते उसकी बेटी ने मानसिक संतुलन खो दिया है और परिवार भी समाज में अपमानित हुआ है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।

कभी बारिश से हो रही ठंडक तो कभी उमस भरी गर्मी ने बिगाड़ा सेहत का मिजाज
जयपुर। कभी गर्मी तो कभी बरसात के कारण मौसम में घुलने वाली ठंडक ने इन दिनों आमजन की सेहत का मिजाज बिगाड़ दिया है। इन दिनों शहर में वायरल बुखार के मामले अचानक से तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम और खांसी ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। वैसे तो यह मौसम के बदलाव के कारण है, लेकिन अपर रेस्पिरेटरी वायरस इसकी एक बड़ी वजह है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलने के कारण आमतौर पर नॉर्मल वायरल लोड रहता है, लेकिन इन दिनों मरीज के तेज बुखार के बाद लम्बे समय तक खांसी, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत ज्यादा आ रही हैं। एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में आने वाला हर तीसरा या चौथा मरीज अपर रेस्पिरेटरी वायरस की चपेट में आ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि जितने भी मरीज इन वायरस की चपेट में आ रहे है उसमें करीब 90 फीसदी केस हल्के लक्षण वाले हैं।

ये है बचाव

ठंडा खाने और पीने से बचें।

बारिश में भीगने से बचें और तुरंत एसी के सपंर्क में ना जाएं।

इन दिनों पंखे से ही काम चलाएं, एसी बीमार कर सकता है।
मास्क का प्रयोग करें।

हाथों को समय-समय पर साबुन या सेनेटाइजर से साफ  रखें।

मौसम में बदलाव के साथ वायरस एक्टिव
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन के सीनियर प्रोफेसर डॉ. पुनीत सक्सैना ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों ओपीडी में ज्यादातर मामले अपर रेस्पिरेटरी वायरस से ग्रसित होकर आ रहे हैं। अपर रेस्पिरेटरी वायरस में एडिनो वायरस, इन्फ्लुएंजा, राइनो, आरएसवी सहित अन्य वारसर भी शामिल है। ये वायरस मौसम में बदलाव के साथ एक्टिव होते हैं और तेजी से फैल रहे हैं। इसमें बुखार सामान्यतया चार से पांच दिन रहता है, लेकिन कुछ केस में आठ से दस दिन में भी बुखार ठीक नहीं हो रहा। मरीजों में बुखार टूटने के बाद खांसी शुरू होती है और यह लम्बे समय तक रहती है।

डॉक्टर की सलाह से ही ले दवा
डॉ. सक्सैना ने बताया कि डॉक्टर को दिखाए बिना मेडिकल स्टोर से एंटी बायोटिक्स या अन्य दवाइयां लेने से बचें। कई वायरस में लाइन ऑफ  ट्रीटमेंट अलग होता है। वहीं कुछ मरीज जांच में वायरल इंफेक्शन के अलावा बैक्टिरियल बीमारी से भी पीड़ित होते हैं। ऐसे में एंटीबायोटिक्स का सेल्फ यूज करने से बचें। डॉक्टर को दिखाने और जांच करवाने के बाद जो डॉक्टर दवाइयां लिखे उसे ही लेना चाहिए।

धर्मेंद्र ने शेयर की शर्टलेस फोटो, साेशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड का हीमैन कहा जाता है।
धर्मेन्द्र ,इंस्टाग्राम पर अपनी डेली लाइफ की फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनका नया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में फर्श पर धर्मेंद्र बैठे हुए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मां बाप ने नाम दिया धर्मेंद्र। आप ने प्यार से ही मैन रख दिया। दोस्तों आपके ढ़ेर सारे प्यार के लिए लिए लव यू ऑल। धर्मेन्द्र की इस फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

उछलकूद करते बाइक में जा फंसा बंदर, वीडियो हुआ वायरल
बंदरों को उछलकूद करते तो सबने देखा होगा। लोगों के बीच से बंदर कब उछल कूद करते गायब हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। लेकिन एक घटना ऐसी हुई, कि बंदर को उछलकूद करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर बाइक में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। लोग उसको निकालने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

यह घटना उत्तर प्रदेश के बाराबांकी की बताई जा रही है। जहां उछलकूद करता हुआ बंदर बाइक के अगले टायर में जा फंसा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लोग बंदर को निकालने की कोशिश करते हुए देखे जा सकते हैं। बंदर का हालत काफी खराब नजर आ रही है।

ध्यान से सुनो, 30 साल से पहले किसी सीरियस लड़के को डेट मत करो: बाइडन
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को कैलिफोर्निया के इर्विन में थे। यहां उन्होंने एक लड़की को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इर्विन वेली कॉलेज में भाषण के बाद बाइडन एक लड़की के साथ सेल्फी के लिए रुक गए। उन्होंने अपना हाथ लड़की के कंधे पर रखा और उसे एक डेटिंग एडवाइज दी। कई लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बाइडन अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

वीडियो में बाइडन लड़की से कहते नजर आ रहे हैं, अब एक बहुत अहम बात, जो मैं अपनी बेटियों और पोतियों से भी कहता हूं। बाइडन ने कहा कि 30 साल की होने तक किसी सीरियस लड़के को डेट मत करो। बिना मांगे अमेरिकी राष्ट्रपति की यह सलाह मिलने से लड़की चौंक गई और उसने कहा, ठीक है, मैं इसे याद रखूंगी। बाइडन की सलाह सुनकर लड़की को हंसी आ गई। कुछ लोगों ने बाइडन की आलोचना करते हुए कहा कि वीडियो में लड़की असहज महसूस कर रही है।

वायरल फीवर बना बहरुपिया, मरीजों को ठीक होने में लग रहे दस दिन
कोटा। संभाग में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही अब मौसमी बीमारियों के मरीजों के अस्पताल में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में हो रही बम्पर बारिश के सीजन में होने वाले वायरल ने स्वरूप बदल लिया है। सर्दी-खांसी के बढ़ते मरीजों के बीच में वायरल फीवर भी संक्रमण की तरह फैलता जा रहा है। सामान्य चार से पांच दिन में ठीक होने वाला मरीज 10 से 12 दिन बाद ठीक हो रहा है। वायरल के इन बदले लक्षणों के कारण चिकित्सक भी हैरान है। ओपीडी में आने वाले करीब 50 प्रतिशत मरीजों की टाइफाइड व डेंगू,विडाल और कल्चर की जांच कराई जा रही है। एमबीएस अस्पताल में बुखार, खांसी सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या दुगनी हो  गई है। 1800 ओपीडी 2500 पर पहुंच चुकी है। बारिश थमने के बाद सड़कों से उड़ती धूल के कारण एलर्जी, अस्थमा व दमा के रोगी बहुत ज्यादा आ रहे हैं। बारिश के सीजन में खाना पचना मुश्किल हो रहा है इससे डायरिया, उल्टी के मरीज भी आ रहे हैं। मौसम के बदलाव से त्वचा पर असर पड़ता है इससे चर्म रोगों की समस्या बढ़ गई है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से एबीएस अस्पताल, नवीन चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी का आउटडोर करीब ढाई हजार पार तक चल रहा है। कमोबेश यहीं स्थिति जेकेलोन अस्पताल और निजी अस्पतालों की है।

सर्दी, खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे लोग
शहर में आज कल दिन में तेज धूप और रात सर्द होने की वजह से लोग वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित होने लगे हैं।  तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम और सास लेने में परेशानी व खांसी के मरीज बढ़ गए हैं।  जिन लोगों की इम्युनिटी कम होती है, उन्हें सर्दी होने पर वह खांसी की चपेट में आ रहे हैं।  गर्म और सर्द के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से यह समस्या लोगों को झेलनी पड़ रही है।  बुजुर्ग लोग इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ रही भारी
डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से लोग मुसीबत में पड़ रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और इसके चलते सबसे ज्यादा लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें मिल रही हैं।  बारिश तो कभी दिन में तेज धूप, शाम में सिहरन और रात में ठंड के चलते तापमान में तेजी से आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से ऐसी स्थिति बन रही है। जिसके चलते सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़े हैं। खासकर अस्थमा और पेट के रोगियों को ज्यादा परेशानी जा रही है। अस्पताल के ओपीडी कक्ष में पिछले एक सप्ताह में मरीजों की संख्या में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।

ओपीडी में सबसे अधिक सर्दी और जुखाम के मरीज आ रहे हैं। इनमें सर्दी और जुखाम के मरीजों की संख्या है।  इस सीजन में सबसे ज्यादा वायरल होता है नाक से वायरस प्रवेश करता है और शरीर में पहुंच जाता है। यह मौसम उसके लिए ठीक होता है। इस दौरान वायरस से बचने के लिए शरीर का तापमान बनाए रखने की जरुरत होती है। इस सीजन में व्यक्ति शरीर में पानी की मात्रा कम न करें भाप लेते रहें और गर्म कुनकुना पानी पिएं। जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। चिकित्सक के अनुसार 15 दिन पहले तक वायरल इन्फेक्शन से गले में आवाज बैठने की तकलीफ ज्यादा रही। अब मौसम बदलने से खांसी के मरीज बढ़ गए है। ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीजों में ज्यादातर सर्दी-खांसी और वायरल फीवर से पीड़ित होते हैं।

सेल्फ मेडिकेशन के कारण बीमारी ठीक होने में लग रहा समय
डॉक्टरों का कहना है कि आज कल सेल्फ मेडिकेशन का चलन बढ़ गया है। सर्दी, खांसी जुकाम, शरीर में दर्द से राहत के लिए लोग सेल्फ मेडिकेशन चुनते है। इसके पीछे उनका मानना है कि इलाज का ये सस्ता और सुविधा जनक जरिया है। इलाज के सरल माध्यम की प्रक्रिया पर उन्हें विश्वास होता है। उनकी सोच होती है कि दुकानदार से स्थिति बताकर दवाईयों का सेवन कर लिए जाए। लेकिन ये शरीर के लिए खतरनाक है।

वायरल इन्फेक्शन होने पर बरतें सावधानी
मौसम में परिवर्तन से वायरल इन्फेक्शन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ खांसी की तकलीफ बढ़ी है। बच्चे व बुजुर्गों की इम्युनिटी कम होती है वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वायरल इंफेक्शन से लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।  डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां लें, सर्दी-जुकाम होने पर घर में रहे।  पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।  विटामिन सी वाले फल खाएं जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
डॉ. गोपीकिशन शर्मा, उप अधीक्षक, जेके लोन

सोशल मीडिया में झालाना लेपर्ड रिज़र्व का वीडियो हो रहा वायरल
जयपुर। इन दिनो झालाना लेपर्ड की पहाड़ियों ने हरियाली की चादर ओड़ की है। सफ़ारी के दौरान पर्यटक विभिन्न प्रजातियो के वन्यजीवों को देखने के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भी निहारते है। इस दिनो झालाना के लेपर्ड के पगमार्क की डिज़ाइन वाले वॉटर पोईंट पर लेपर्ड घूमता हुआ दिखाई दिया। इन पलों को देख पर्यटक रोमांचित हो गए। इस दौरान उन्होंने इसके वीडियो अपने मोबाइल में क़ैद किए। लेपर्ड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तू यही कहना कि नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए, सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो वायरल
अजमेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित न्यूज चैनल पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी सलमान को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘तू यही कहना कि वीडियो बनाते समय नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए’। जिस पर सलमान भी हाथ जोड़कर सहजता से इस बात को स्वीकार कर रहा है। सीओ सारस्वत के इस कथन से पूर्व उससे यह भी पूछा गया कि वीडियो बनाते समय कौनसा नशा कर रखा था, तो आरोपी सलमान हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब मैं नशा नहीं करता। उक्त वीडियो को लेकर भले ही सीओ सारस्वत पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपी सलमान को बचाव की सलाह दी है। वह कानूनी कार्यवाही से आरोपी को बचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सारस्वत ने इन आरोप को गलत व बेबुनियादी बताया है।

आरोपी को सुरक्षित लाना था, टीम को भी सुरक्षित रखना था, इसलिए उसे बातों में उलझाया-सीओ सारस्वत

सीओ सारस्वत का कहना है कि आरोपी सलमान बड़ा ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विषय में सभी को जानकारी है कि वह नशा करता है। नशे में बहक जाता है। वह अपने परिजन यहां तक की मां से भी मारपीट कर चुका है। ऐसे में उसे ट्रेस आऊट करने के साथ ही काउंसलिंग कर थाने तक शांतिपूर्ण लेकर आना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि वह अगर मौके पर विरोध कर देता और क्षेत्रवासी उसके पक्ष में खड़े होकर गिरफ्तार करने या थाने ले जाने का विरोध कर देते तो टीम को बड़ी परेशानी हो जाती। ऐसे में आरोपी को सुरक्षित लाने व पूरी टीम को भी सुरक्षित रखना था। इसलिए उसे बातों में उलझाकर व बहलाते हुए लाकर गिरफ्तार किया था।

अनुसंधान में जरा भी पक्षपात नहीं होगा

सीओ संदीप का कहना है कि उनके सिर्फ एक शब्द को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने का है। उनके इस बात का असर कहीं भी अनुसंधान में नहीं होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनके वीडियो को गलत रूप में नहीं लें। पुलिस की कार्यवाही के दौरान इस तरह से बोलना एक सामान्य बात होती है।

युवती से दोस्ती करना पड़ा भारी, युवक से बेरहम मारपीट, वीडियो वायरल
राजसमंद। नाथद्वारा थाना क्षेत्र के सालोर में एक युवक से बेरहम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इधर, नाथद्वारा पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है। मारपीट के पीछे कथित तौर पर युवक की किसी युवती से दोस्ती बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार रूपावली निवासी हीरालाल पुत्र डालू गुर्जर ने लपणी, सालोर निवासी मांगीलाल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, गोवर्धन गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। बताया कि सालोर बस स्टैंड पर सभी आरोपी उसके भतीजे कमलेश गुर्जर की बेरहम पिटाई कर रहे थे। यह देखकर वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपी उसके भतीजे कमलेश को कार में डालकर लपणी की तरफ चले गए, जहां हाथ-पैर बांधकर लात-घुसों व लाठियों से बेरहमी से पीटा। इससे कमलेश बेसुध हो गया और गंभीर हालत में उसे गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा ले जाया गया, जहां जांच में उसके हाथ-पैर फैक्चर हो गए। साथ ही आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी, तो उसे जान से ही मार डालेंगे। इधर, नाथद्वारा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बेरहम मारपीट के वायरल वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप उठती है। इसमें लात- घुसों के साथ लाठियों से पीटा जा रहा है। युवक को उसके मोबाइल से युवती के फोटो हटाने के लिए बोला जा रहा है और उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। कुछ लोग समझाइश के प्रयास भी कर रहे हैं, मगर दो लोगों ने लाठियों से युवक के हाथ-पैरों पर बेरहमी से मारपीट की।

उप प्रधान व सरपंच का ऑडियो वायरल, विकास कार्यों में कमीशनखोरी उजागर
राजसमंद।पंचायत समिति राजसमंद के उप प्रधान सुरेश कुमावत व निर्मल ग्राम पंचायत एमड़ी के सरपंच मांगीलाल का कथित तौर पर वायरल ऑडियो से विकास कार्यों में सरपंच, सचिव की कमीशनखोरी उजागर हो गई। उप प्रधान द्वारा ठेकेदार, सचिव से बातचीत होने व रूटीन लेन-देन यानि कमीशन दे देने की बात की जा रही है। उप प्रधान द्वारा राजसमंद बीडीओ के भी साथ में होने का जिक्र किया जा रहा है। इससे सरपंच, सचिव से लेकर ठेकेदार व बीडीओ तक की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।

जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में कथित तौर पर राजसमंद पंचायत समिति के उप प्रधान सुरेश कुमावत और एमड़ी सरपंच मांगीलाल सालवी का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर उप प्रधान द्वारा गलत बताया जा रहा है, जबकि सरपंच सालवी का कहना है कि यह ऑडियो उनका ही है, जिसमें उप प्रधान कुमावत द्वारा जबरन सरपंच के अधिकार क्षेत्र में दखल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह वायरल ऑडियो को लेकर ग्राम पंचायत एमड़ी से लेकर पंचायत समिति राजसमंद तक के तमाम कार्मिक, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में सरपंच, सचिव का लेन-देन होता है, यानि कमीशन तय है। वायरल ऑडियो में उप प्रधान द्वारा निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने का दावा किया जा रहा है, मगर ठेकेदार व सचिव से बात होने व बीडीओ साहब के साथ में होने, सरपंच- सचिव के सिस्टम में जो भी लेन-देन है, वह मैं कर दूंगा। उप प्रधान द्वारा बोला गया कि म्हाणे पैसा नहीं मिले तो चलेगा, पण थाणे जो भी सिस्टम वे, वो कर देवा। दैनिक नवज्योति ऑडियो की पुष्टी नहीं करता।

श्रेय लेने की होड़ का है झगड़ा
नौगामा में स्वीकृत सडक़ के निर्माण में श्रेय लेने की होड़ को लेकर उप प्रधान सुरेश कुमावत और सरपंच मांगीलाल सालवी के बीच ठन गई है। सरपंच यह कार्य अपने हस्ते करवाना चाहते हैं, जबकि उप प्रधान खुद कार्य करके लोगों में अपनी पेठ कायम करना चाहते हैं। इसी झगड़े में यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पंचायतीराज में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया।

वायरल ऑडियो में यह हुई बातचीत
सरपंच- हेलो, आईसीयू में हो, तीन चार फोन आई ग्या। फिर उप प्रधान बोले कि मुं एक आप ऊ निवेदन करी रो हूं के आपां अबाणु पंचायत समिति ऊं सब सेंक्शनां निकलवाई, रोडा री। वणी में पवनजी है, कॉन्ट्रेक्टर, आपां अबाणु वणाऊ वात करी लीदी। अबाणु मल्या, बीडीओ साहब और म्हां लारे हा। वणाने मैं कीयो के यो काम है, जो मैं खुद करवाई रीयो हूं। आपरे जो भी बिल वील वे, मैं वणाई देऊं, वा कोई समस्या नीं वे। जणे टेम्प पेमेंट आई, वणी पेलां बिल देई देऊं। म्हारे क्लीयर वात वेई गी। वणां कियो- म्हारे कोई समस्या नी। कॉन्ट्रेक्टर ने कहा कि म्हारे जीएसटी न जोई लागतो वेई जो लागे, वो देणा पड़ी, तो वो मुं देई देऊं, काई दिक्कत नी। और मेडम (ग्राम विकास अधिकारी) नेई मैं केई दीदो कि जनरली जो भी आपरे रूटीन में काम करवावा में जो भी लेओ- देओ, आपरे व सरपंच साहब रे, वो करी देवा। वणी में म्हारे काई दिक्कत नी। इस पर सरपंच बोले कि मैं तो मेडम ने पेलाई नटी ग्यो कि काम तो आपे पंचायत ऊं ईज करवावा। इसपर उप प्रधान बोले कि म्हारी वात तो हुणो, सरपंच साहब आप तो खड़ा रीजो, काम में काई समस्या नी है। मटेरियल आपां नकाई रिया और काम आपणे करनो एक नम्बर। म्हारे दो पीया वंचे नी वंचे तोई चाली, ठीक है। म्हाणे पीया नी मली तोई चाली, पण थाणे जो भी सिस्टम में वेई जो कर देवा, जणी में काई समस्या नी, पण काम ऊंए के नौगामा में काम री स्थिति आप ऊं छीपी थकी कोनी। वटे कांकरा व गिट्टी निकळी गी। वस्यो काम म्हारे नी करनो, वात खतम है। इस पर सरपंच बोले कि मैं वटे ऊबो रेई काम करवाऊं, तो उप प्रधान बोले- म्हारी वात तो हुणो सरपंच साब। काम मुं दोड़ी- भागीन, लड़ाई करीन, माथाफोड़ी करीन पंचायत समिति ऊं सेक्शन करायो। अबे मुं चावतो तो कार्यकारी एजेंसी पंचायत समिति लेई लेतो, पण मैं ग्राम पंचायत एमड़ी लीदी। पण मेडम मने कीयो, जणी कारण पंचायत ने यो काम दीदो। मेडम कियो के- सर आप तो कराई दो, कोई दिक्कत कोनी।

ऑडियो तोड़मरोड़ किया वायरल
मैंने गुणवत्तापूर्ण सडक़ निर्माण की बात कही है। घटिया निर्माण मुझे बर्दाश्त नहीं। ऑडियो को तोड़मरोड़ कर वायरल कर मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाऊंगा, जिसमें दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। -सुरेश कुमावत, उप प्रधान पंचायत समिति राजसमं

उप प्रधान कर रहे जबरन दखल
ऑडियो तो बिल्कुल सही है। पंचायत के कार्य में उप प्रधान द्वारा श्रेय लेने के चक्कर में जबरन दखल करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत का काम है, तो पंचायत ही करवाएगी। मैं भी ईमानदारी से सेवा के लिए सरपंच बना हूं। मुझे कोई कमीशन नहीं चाहिए और न ही मैं कोई कमीशन लेता हूं। जबरन उप प्रधान द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है। -मांगीलाल सालवी, सरपंच ग्राम पंचायत एमड़ी

पंचायतीराज का कार्य पारदर्शी
पंचायत समिति व पंचायतों का कार्य पूर्ण रूप से पारदर्शी है, जिसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं होता। अगर कोई ऑडियो वायरल हुआ है, तो उसकी जांच होगी और जांच होने पर स्पष्ट हो जाएगा। -अरविंदसिंह राठौड़, प्रधान पंचायत समिति राजसमंद

भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद
वायरल ऑडियो की क्या सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। विकास कार्य में गुणवत्तापूर्ण करने के लिए सभी बाध्य है। सडक़ का कार्यादेश जिसे हुआ है, वही कार्य भी करेगा। जो भी आरोप है, वह बेबुनियाद व झूठे है। -भुवनेश्वरसिंह चौहान, कार्यवाहक बीडीओ पंचायत समिति राजसमंद

कैंपस बना अखाड़ा: राजस्थान कॉेलेज में भिड़े दो गुट, जमकर चले लात घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की संघटक राजस्थान कॉलेज में सोमवार को जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ। इस लड़ाई का वीडियो आज मंगलवार को वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान कॉलेज में छात्रनेता निर्मल चौधरी और मोहित यादव के समर्थकों के बीच (कल) सोमवार को जमकर झगड़ा हुआ। विजुअल में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवा लाठी-सरिये के दम पर कैंपस में जमकर तांडव कर रहे है, इस बीच कॉलेज कैंपस में भगदड़ भी मच गई। हालांकि इस तांडव के कुछ समय बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। इस मामले में कुलपति राजीव जैन का कहना है कि स्टूडेंट्स के बीच इस तरह का झगड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी परीक्षाएं चल रही है और ऐसे में इस तरह का माहौल सही नहीं है। बता दें कि इस मामले में सोमवार को गांधी नगर थाना पुलिस को दोनों स्टूडेंट लीडर्स की ओर से शिकायत दी गई है।