Galwan Soldiers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे गौरवशाली अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक रहा है और यह विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि जब दुनिया भर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज तकनीक विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी प्रगति पर चर्चा कर रहे थे, तब कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण बताया।

शर्मा ने आरोप लगाया कि व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और गलवान के वीर सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने हमेशा देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को रखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व से बिना देर किए देशवासियों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज होने के आसार हैं।