Passenger Relief - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यात्रियों के लिए राहत! सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू, 12 से 15 सितंबर तक चलेगी सेवा
जयपुर। अतिरिक्त रेल यात्री यातायात के मद्देनजर सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा -सवाईमाधोपुर अनारक्षित विशेष रेल सेवा (तीन ट्रिप) का संचालन किया गया हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर -दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 12 से 14 सितंबर तक (03 ट्रिप) सवाईमाधोपुर से 20.50 बजे रवाना होकर रात 00.25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493, दुर्गापुरा - सवाईमाधोपुर अनारक्षित स्पेशल 13 से 15 सितंबर तक (03 ट्रिप) दुर्गापुरा से 02.30 बजे रवाना होकर 05.20 सवाईमाधोपुर पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई और सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
जयपुर। रेलवे की ओर गीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल को गांधीधाम से शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 2.45 बजे आगमन व 2.55 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 9.10 बजे मालदा टाउन पहुॅचेगी। इसी प्रकार मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल रेलसेवा 27 अप्रैल को मालदा टाउन से सोमवार को शाम 5.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर रात 11.45 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान कर बुधवार को दोपहर 3.30 बजे गांधीधाम पहुॅचेगी।

इसी प्रकार साबरमती- आसनसोल एसी स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल को साबरमती से बुधवार को रात 10.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे आसनसोल पहुॅचेगी। आसनसोल-साबरमती एसी स्पेशल रेलसेवा 1 मई को आसनसोल से शुक्रवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर रात 8.30 बजे आगमन व 8.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 7.15 बजे साबरमती पहुॅचेगी।

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं जब मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई और रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उड़ान भरनी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 147 लोग सवार थे। करीब 12 मिनट तक विमान हवा में मंडराता रहा, जिसके बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। तय समय के अनुसार विमान सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी या ऑपरेशनल कारणों से विमान की सही तरीके से लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रनवे को टच कराने के तुरंत बाद विमान को दोबारा टेकऑफ करा दिया और फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा।

इसके बाद कुछ देर तक विमान को हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद सुबह लगभग 9:32 बजे दूसरी कोशिश में पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: 33 घंटे के जाम के बाद 1 लाख वाहन चालकों को मिलेगा टोल रिफंड
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) ने एक ऐतिहासिक फैसले की घोषणा करते हुए कहा है कि इस महीने की शुरुआत में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों को टोल का पैसा वापस मिलेगा। दरअसल, 3 फरवरी को, खोपोली के पास एक गैस टैंकर पलट गया, जिससे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे से ज़्यादा समय तक भारी जाम लग गया, जिसके कारण हाईवे पर काफी बड़ा जाम लगा, जिससे हज़ारों यात्री, जिनमें बच्चों वाले परिवार और बुज़ुर्ग यात्री शामिल थे, लंबे समय तक बिना खाने, पानी या बेसिक सुविधाओं के फंसे रहे। हालांकि, अधिकारियों ने वाहन चालकों को कुल 5.16 करोड़ रुपये की रिफंड राशि अगले कुछ दिनों में सीधे प्रभावित वाहन मालिकों के FASTag खातों में जमा करने की घोषणा की है।

ऑटोमेटेड FASTag कटौती का समाधान

MSRDC के अधिकारियों के अनुसार, टोल वसूली रोकने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, ऑटोमेटेड सिस्टम के कारण कई वाहनों के FASTag खातों से पैसे कट गए थे। जिसके बाद अब विभाग इन सभी लेन-देन की जांच कर रहा है और टोल ऑपरेटर को डेटा सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों को उनकी राशि वापस मिल जाए।

आलोचना के बाद राहत का कदम

देश के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक पर इस 32 घंटे से अधिक लंबे जाम ने आपातकालीन प्रबंधन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। यात्रियों में व्याप्त भारी गुस्से और आलोचना के बीच, MSRDC का यह रिफंड देने का निर्णय प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। यह कदम न केवल वित्तीय क्षतिपूर्ति है, बल्कि बुनियादी ढांचे की विफलता की जिम्मेदारी लेने की दिशा में भी एक संदेश है।