Indian Stock Market - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में फिर बिकवाली हावी: सेंसेक्स 13 अंक टूटा, निफ्टी भी 24 अंक गिरा; मिडकैप शेयरों पर ज्यादा दबाव
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली हावी रही हालांकि प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 12.99 अंक (0.02 प्रतिशत) टूटकर 76,944.28 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 24.60 अंक यानी 0.10 प्रतिशत उतरकर 24,055.80 अंक पर आ गया। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट से बचे रहे। वहीं, वृहत बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.31 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.23 प्रतिशत टूट गया।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार लाल निशान में हैं। जापान तथा कई अन्य देशों में बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से शेयर बाजार दबाव में हैं। घरेलू स्तर पर सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और मीडिया में तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर चार प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का ढाई फीसदी से ज्यादा टूट गया। इंडिगो, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर दो से ढाई प्रतिशत की बीच गिरे। एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी नीचे बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 307 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स सुबह करीब 134 अंक टूटकर 77,131 अंक पर खुला पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में 76,751 अंक तक गिरने के बाद अंत में 307.24 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 76,957.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,080.40 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.47 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही। सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, मीडिया, एफएमसीजी, रियल्टी, रसायन और सीमेंट सूचकांक लाल निशान में रहे। बैंकिंग, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। आईटीसी में साढ़े तीन प्रतिशत और भारती एयरटेल में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक गिर गये। एशियन पेंट्स, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे बंद हुए। सनफार्मा का शेयर पौने दो प्रतिशत मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टीसीएस, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 172 अंक टूटा, पश्चिम एशिया तनाव का दिखा असर
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 172 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स सुबह हरे निशान में खुला। खुलने के तुरंत बाद यह करीब 250 अंक चढ़ता हुआ 77,789 अंक पर पहुंच गया। हालांकि 11 बजते-बजते यह लाल निशान में चला गया और फिर उबर नहीं सका। दोपहर बाद 77,202 अंक तक उतरने के बाद सेंसेक्स 171.72 अंक (0.22 प्रतिशत) नीचे 77,369.11 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 32.95 अंक यानी 0.14 अंक की गिरावट में 24,219.05 अंक पर रहा।

अमेरिका द्वारा ईरान पर नये प्रतिबंधों की आशंका में दूसरे एशियाई बाजार भी दबाव में रहे। दोनों देश होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। ऐसे में पश्चिम एशिया में तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.06 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही। बैंकिंग, वित्त, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य और सीमेंट सेक्टर दबाव में रहे। धातु समूह का सूचकांक 1.59 प्रतिशत की तेजी में रहा। रियल्टी और आईटी समहों के सूचकांक भी हरे निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, बीईएल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक टूट गये। ट्रेंट, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड और आईटीसी के शेयर भी नीचे बंद हुए। टाटा स्टील का शेयर पौने दो फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का सवा दो फीसदी से ऊपर मजबूत हुआ। इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, सन फार्मा और इंडिगो के शेयर भी बढ़त में रहे।

FPI की भारतीय बाजार में जोरदार वापसी, अगस्त के तीन हफ्तों में इक्विटी में 23,544 करोड़ रुपये का निवेश
मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में अगस्त के पहले तीन सप्ताह में अबतक 20,802 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश एफपीआई द्वारा बाजार में लगायी गयी राशि और बाजार से निकाली गयी राशि का अंतर होता है। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे मुख्य योगदान इक्विटी का रहा। अगस्त में इक्विटी और म्यूचुअल फंड में एफपीआई का निवेश बढ़ा है जबकि डेट और हाइब्रिड उपकरणों में उनका निवेश कम हुआ है।

इक्विटी में एफपीआई का शुद्ध निवेश तीन सप्ताह में 23,544 करोड़ रुपये रहा। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 50 करोड़ रुपये बढ़ा। इस दौरान, डेट में एफपीआई 226 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 2,566 करोड़ रुपये निकाले। यह लगातार तीसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल रहे हैं। जुलाई में उन्होंने 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

इस साल अबतक एफपीआई ने 1,52,040 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इसमें अकेले इक्विटी से उन्होंने 2,30,529 करोड़ रुपये निकाले हैं। डेट और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने शुद्ध निकासी की है।

उतार-चढ़ाव के बीच खुले शेयर बाजार, लगातार बिकवाली से आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली चल रही है।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.51 अंक की मजबूती के साथ 77,998.66 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी उतरा, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय यह 10.31 अंक (0.01 प्रतिशत) ऊपर 77,938.46 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 44.30 अंक की तेजी के साथ 24,361.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 20.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त में 24,337.60 अंक पर था। वृहत बाजार में तेजी बनी हुई है। आईटी और एफएमसीजी बाजार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन ऑटो, मीडिया, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में लिवाली से बाजार हरे निशान में है। विशेषकर निफ्टी आईटी सूचकांक दो फीसदी नीचे है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर में साढ़े छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में साढ़े चार प्रतिशत का उछाल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई फीसदी और बीईएल का एक फीसदी ऊपर चल रहा है। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में हैं। वही, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर ढाई प्रतिशत लुढ़क गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईटीसी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान में बने हुए हैं।

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में खुला बाजार, वृहत बाजार में बिकवाली का जोर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव है जबकि वृहत बाजार पर बिकवाली का दबाव है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 50.67 अंक गिरकर 77,638.66 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 62.26 अंक (0.08 प्रतिशत) की बढ़त में 77,716.86 अंक पर था। इस बीच यह नीचे 77,440.91 अंक तक और ऊपर 77,737.22 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 24,249.55 अंक पर लगभग सपाट खुला। खबर लिखे जाते समय यह 22.80 अंक यानी 0.09 प्रतिशत ऊपर 24,273 अंक पर रहा। वृहत बाजार में फिलहाल बिकवाली का जोर है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.17 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत उतर चुका है। आईटी और ऑटो समूहों में तेजी रही। निफ्टी आईटी 1.76 फीसदी और ऑटो 1.19 फीसदी की बढ़त में हैं। तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों में भी लिवाली चल रही है। बैंकिंग, वित्त, रियल्टी और रसायन समूहों के सूचकांक अभी लाल निशान में हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर ढाई प्रतिशत, एशियन पेंट्स का डेढ़ प्रतिशत और बीईएल तथा इटरनल का एक-एक प्रतिशत की गिरावट में है। एक्सिस बैंक, इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी दबाव में हैं। इंफोसिस का शेयर करीब ढाई प्रतिशत ऊपर चल रहा है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा में एक से दो प्रतिशत की तेजी है।

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 888.68 अंक (1.16 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,654.60 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 264.85 अंक यानी 1.1 प्रतिशत ऊपर 24,250.20 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.63 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.48 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। रियल्टी और ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी रही। निफ्टी आईटी सूचकांक 2.32 फीसदी और निफ्टी मेटल 2.31 फीसदी चढ़ गये।

एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर करीब पौने पांच प्रतिशत चढ़ गया। इंफोसिस में साढ़े चार प्रतिशत की तेजी रही। ट्रेंट, एलएंडटी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक मजबूत हुए। टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत उछल गये।

मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर भी रहे निशान में रहे। अडानी पोर्ट्स में तीन फीसदी से अधिक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गयी। पावरग्रिड और बीईएल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की बढ़त, निवेश करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
मुंबई। आईटी और एफएमसीजी समेत लगभग सभी सेक्टरों में हुई लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 342.15 अंक चढ़कर 77,423.77 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 740.11 अंक (0.96 प्रतिशत) की मजूबती के साथ 77,506.03 अंक पर था। इससे पहले यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 828 अंक चढ़ता हुआ 77,593 अंक तक भी पहुंचा था।

आईटी सेक्टर का सूचकांक करीब पौने तीन फीसदी और एफएमसीजी का इस समय डेढ़ फीसदी ऊपर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 191.30 अंक की बढ़त के साथ 24,176.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 219.05 अंक यानी 0.91 प्रतिशत ऊपर 24,204.40 अंक पर रहा। बाजार में चौतरफा लिवाली देखी जा रही है। रियल्टी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के अलावा धातु, रसायन, सीमेंट, स्वास्थ्य, बैंकिंग, वित्त, मीडिया और ऑटो सेक्टरों में भी लिवाली देखी जा रही है।

सेंसेक्स की कंपनियों में अच्छे तिमाही परिणाम के बाद एलएंडटी का शेयर पौने चार प्रतिशत ऊपर है। इंफोसिस में सवा तीन फीसदी की तेजी है। हिंदुस्तान यूनीलिवर और टीसीएस के शेयर ढाई से तीन प्रतिशत ऊपर हैं। टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी और इटरनल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े।

बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स ने लगाई 965 अंकों की छलांग, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 965 अंक की बढ़त में बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 184 अंक चढ़कर खुलने के बाद सेंसेक्स पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 964.58 अंक (1.25 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 261.55 अंक की तेजी के साथ 24,334.30 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों सूचकांक सपाट रहे थे।

एशिया और यूरोप में लगभग सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे और आईटी शेयरों में बिकवाली देखी गयी। घरेलू स्तर पर प्रमुख सूचकांकों में जहां जबरदस्त तेजी रही, वहीं वृहत बाजार में बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.21 प्रतिशत लुढ़क गया। बैंकिंग, आईटी, वित्त, ऑटो, रियल्टी और तेल एवं गैस सेक्टरों में अच्छी तेजी रही। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य और धातु सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर चार प्रतिशत के करीब चढ़ा। कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस में तीन फीसदी से अधिक की तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर ढाई फीसदी और हिंदुस्तान यूनीलिवर का दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी और पावरग्रिड के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान में रहे। सन फार्मा, ट्रेंट, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडिगो में गिरावट रही।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 262 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,270 के पार बंद
मुंबई। दूसरे एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत 650 अंक चढ़कर हुई थी, लेकिन वह उस स्तर पर अंत तक टिक नहीं सका। कारोबार की समाप्ति पर सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 261.79 अंक (0.34 प्रतिशत) ऊपर 77,763.91 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 95.15 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 24,270.85 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन मजबूत हुए हैं।

वृहत बाजार में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.13 फीसदी गिर गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.04 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य सेक्टरों में अच्छी लिवाली देखी गयी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ऑटो और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर पौने छह फीसदी और बजाज फिनसर्व का दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील बजाज फाइनेंस और टीसीएस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और इटरनल के शेयरों में भी तेजी रही।

एक्सिस बैंक का शेयर डेढ़ प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक प्रतिशत से अधिक गिर गये। एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स और टाइटन में भी गिरावट रही।

अमेरिकी आयात शुल्क में कमी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगा तगड़ा एक्शन
मुंबई। अमेरिका में आयात शुल्क घटने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछाल गया। सेंसेक्स 92.12 अंक की बढ़त में 82,824.71 अंक पर खुला। एक समय या करीब 671 अंक चढ़कर 83486.15 अंक पर पहुंच गया था। खबर लिखे जाते समय यह 598.63 अंक (0.72 प्रतिशत) ऊपर 83,413.34 अंक पर था।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाये गये ऊंचे आयात शुल्क को अवैध बताते हुए उसे रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने सभी देशों पर एक समान 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी जिसे एक दिन बाद ही बदलकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। कर की यह दर भारत के साथ अंतरिम व्यापार समझौते में तय 18 प्रतिशत की दर से कम है जिससे भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 107.15 अंक चढ़कर 25,571.25 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 184.35 अंक यानी 0.72 प्रतिशत ऊपर 25,755.60 अंक पर था। आईटी और रसायन को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी देखी गई। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में ज्यादा मजबूती रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एयरटेल के शेयर ऊपर चल रहे थे। वहीं, इंफोसिस और एनटीपीसी में गिरावट थी।