Hasya Vyangya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ठहाकों और रंगों के संग सजा हास्य कवि सम्मेलन 2026, होली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह
जयपुर। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन – 2026 एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन जवाहर नगर स्थित तक्षशिला ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे सभागार में रंग, उमंग और ठहाकों की गूंज सुनाई दी।

समाज महामंत्री सीए रोहित परवाल ने बताया कि देश के ख्यातनाम कवियों—शशिकांत यादव, गौरव शर्मा, दीपिका माही, राजकुमार बादल, रामबाबू सिकरवार, दीपक पारीक, सपना सोनी एवं प्रहलाद चांडक—ने हास्य, व्यंग्य, गीत और ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उनकी रचनाओं ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शक लगातार तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

समाज अध्यक्ष उमेश सोनी ने अपने संबोधन में समाज के विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सेवा, संगठन और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज को और अधिक संगठित एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष मोदानी ने बताया कि फागोत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत होली गीतों और सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को और अधिक रंगीन बना दिया। मातृशक्ति और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आयोजन की विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों एवं समाज बंधुओं के लिए ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। लगभग 1500 से अधिक समाज बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में बसे समाजजन भी इस उत्सव से जुड़ सके। अंत में पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गोल्डन जुबिली: 28 फरवरी को जयपुर के दीप स्मृति भवन में होगा 50वां महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन, हास्य व्यंग्य कविता रसिक श्रोता होंगे आमंत्रित
जयपुर। एक अल्प अंतराल के बाद जयपुर शहर  में पुनः परंपरागत तरीके से महामूर्ख सम्मेलन के 50वे स्वर्ण जयंती संस्करण का आयोजन 28 फरवरी को शाम 7.30 बजे होगा। इस स्वर्ण जयंती संस्करण का आयोजन मानसरोवर के शिप्रा पथ स्थित दीप स्मृति भवन में होगा।

जयपुर की जनता के मनोरंजन को समर्पित इस कवि सम्मेलन में परंपरानुसार पांच पंच परमेश्वर बनाए जाते रहे है। इस स्वर्ण जयंती संस्करण में पंच परमेश्वर के रूप में नामी बिल्डर मदन यादव एवं सुभाष अग्रवाल की अध्यक्षता में इस परम्परा का निर्वहन प्रस्तावित है। आयोजकों ने बताया परम्परागत तरीके को अपनाते हुए इस संस्करण में भी जयपुर शहर के सभी हास्य व्यंग्य कविता रसिक श्रोता आमंत्रित रहेंगे।