afganistan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अफगानिस्तान के साथ मैच में नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
मुंबई। बीमारी से जूझ रहे भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल चेन्नई में ही रहेंगे और मेजबान टीम के विश्व कप के अगले  मैच के लिए दिल्ली नहीं जायेंगे।

बयान में कहा गया है, भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल नौ अक्टूबर को टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे।

बीमारी के कारण सलामी बल्लेबाज चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुये पहले मुकाबले में नहीं खेल पाये थे। वह 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में भी नहीं खेलेंगे।

गिल हाल के दिनों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले एकदिवसीय खिलाड़यिों में से एक रहे हैं और उन्होंने एकदिवसीय बल्लेबाज रैंङ्क्षकग में सुधार किया है और अब वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

गिल की अनुपस्थिति में साथी युवा खिलाड़ी ईशान किशन को भारत के बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर कप्तान रोहित शर्मा के साथ साझेदारी करने का एक और मौका मिल सकता है।

अब्दुल कबीर अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त
काबुल। अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के सर्वोच्च नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा ने मौलवी अब्दुल कबीर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उप प्रधानमंत्री अब्दुल कबीर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया  गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ''कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद बीमार हैं और उन्हें कुछ समय तथा कंधार में इलाज कराने और आराम करने की जरूरत है। इसलिए मौलवी अब्दुल कादिर को प्रधानमंत्री कार्यालय के मामलों का प्रभार सौंपा गया है।"

मौलवी कबीर ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के समय तालिबान (एजेंसी) टीम के सदस्य के रूप में कार्य किया था। इससे पहले उन्होंने पूर्ववर्ती तालिबानी शासन के दौरान नांगरहार प्रांत के गवर्नर के रूप में कार्य किया था।

बम विस्फोट में तालिबानी गवर्नर समेत 3 लोगों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान में आए दिन बम विस्फोट की खबरे सामने आती रहती हैं। इस बीच आज एक बार फिर अफगानिस्तान में बम विस्फोट की सूचना मिली है। इस हमले में अफगान प्रांत के तालिबानी गवर्नर भी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, हमला होते ही गवर्नर की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दो अन्य भी इसमें मारे गए हैं।

कार्यालय में विस्फोट से गवर्नर की मौत  : अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में हुए इस बम विस्फोट में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रांतीय गवर्नर की मौत हो गई। तालिबान द्वारा स्थानीय पुलिस प्रमुख के लिए नियुक्त प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी के अनुसार, बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए शरीफ में गवर्नर के कार्यालय के अंदर विस्फोट में दाउद मुजमल और दो अन्य मारे गए।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी : हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह के क्षेत्रीय सहयोगी खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के रूप में जाना जाता है। यह समूह तालिबान का एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है।

अगस्त 2021 में देश के तालिबान के अधिग्रहण के बाद से आतंकवादी समूह ने अफगानिस्तान में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। लक्ष्यों में तालिबान के गश्ती दल और अफगानिस्तान के शिया अल्पसंख्यक के सदस्य शामिल हैं।

पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच समझौते के बावजूद नहीं खुली तोरखाम सीमा
लांडीकोटल। पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच कई दौर की बातचीत और तोरखाम सीमा को फिर से खोलने पर समझौते के बावजूद गुरुवार को लगातार पांचवें दिन उसे अज्ञात कारणों से बंद रखा गया। जियो न्यूज ने यह जानकारी दी। जियो न्यूज के अनुसार, तालिबान के अधिकारियों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यात्रियों और सामान के परिवहन के मुख्य प्रवेश द्वार तोरखाम सीमा को बंद कर दिया।

अफगान सीमा सुरक्षा बलों ने सीमा के पास पहाड़ी की चोटी पर स्थित अयूब चौकी पर भी गोलीबारी की, जिसमें पाकिस्तान का एक सैनिक घायल हो गया। सीमा को फिर से खोले जाने के बारे में सुनने के बाद बड़ी संख्या में यात्री पाकिस्तान और अफगानिस्तान से तोरखाम चले गए। संघीय जांच एजेंसी और सीमा शुल्क कार्यालयों के बाहर सीमा के दोनों ओर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, ताकि उनके यात्रा दस्तावेजों को मंजूरी मिल सके, लेकिन घंटों के इंतजार के बाद भी उन्हें अपने गंतव्य पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि जब से सीमा के खुलने की सूचना मिली है, तब से यात्री अपना-अपना सामान लेकर अपने क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच, तंजीम-ए-नौजवानन क़ाबेल के सदस्यों ने उन यात्रियों के लिए पके हुए भोजन की व्यवस्था की, जो सीमा बंद होने के कारण लंदिकोताल और तोरखाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सीमा के उस पार जाने का इंतजार कर रहे लोगों में से अधिकांश अफगानिस्तानी नागरिक बच्चे और महिलाएं हैं।

अफगानिस्तान विस्फोट में पुलिस प्रमुख की मौत, दो घायल
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत में हुए एक विस्फोट में प्रांतीय पुलिस प्रमुख की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से बदख्शां प्रांत में एक विस्फोट में प्रांतीय पुलिस प्रमुख मौलवी अब्दुल हक अबुओमर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

ताकोर ने विस्फोट की साजिश रचने के लिए 'अफगानिस्तान के नागरिकों के दुश्मनों को दोषी ठहराया। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस ने हमले में शामिल होने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में यह दूसरा धमाका है। काबुल के पुलिस डिस्ट्रिक्ट (छह) में एक विस्फोट हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

छात्राओं को विश्वविद्यालय के गेट से लौटाया, अफगानिस्तान में महिलाओं की उच्च शिक्षा पर रोक
काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं की शिक्षा पर जबरदस्त कुठाराघात करते हुए उनके विश्वविद्यालय प्रवेश पर रोक लगा दी है। महिलाओं को उच्च शिक्षा से रोकने के लिए तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालयों के लिए जारी आदेश की विदेशों और संयुक्त राष्ट्र में कड़ी आलोचना हो रही है। काबुल में एक निजी विश्वविद्यालय में बिजनेस स्टडीज की छात्रा शाइस्ता ने कहा, '' जब हम विश्वविद्यालय पहुंचे तो गेट पर खड़े तालिबानियों ने हमसे कहा कि अगले आदेश तक हमें अंदर जाने की इजाजत नहीं है। यह बात सुनकर सभी छात्राएं रोने लगीं।''

काबुल के ही एक अन्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि स्टाफ के पास इस आदेश को लागू करने के सिवा और कोई चारा नहीं था। इसलिए स्टाफ को लड़कियों को वापस भेजना पड़ा। तालिबान प्रशासन ने महिलाओं की उच्च शिक्षा पर यह पाबंदी लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति पाने की अपनी पहल को कमजोर किया है साथ ही  उन पर लगे विभिन्न प्रतिबंधों को समाप्त कर अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयासों पर भी इस फैसले से कुठाराघात हुआ है।

तालिबान सरकार के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने सरकार को इस फैसले को तुंरत वापस लेने को कहा है, और प्रशासन ने छठी कक्षा से ऊपर के लिए लड़कियों के स्कूल खालने तथा महिलाओं और लड़कियों के दैनिक सार्वजनिक जीवन में हिस्सा लेने पर लगी रोक को समाप्त करने की अपील की है। तालिबान के इस आदेश में बाद कई लड़कियां स्कूल नहीं जा पायेंगी। तालिबान प्रशासन ने कहा है, कि वह लड़कियों की शिक्षा को लेकर एक योजना पर काम कर रहा है, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी है। इसी बीच सरकार ने यह अप्रत्याशित यू टर्न लिया है।

तालिबान सरकार के इस फैसले पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि इस्लाम के आदर्शों के अनुसार हर पुरूष और महिला को शिक्षा का नैसर्गिक अधिकार है। हम अफगान प्रशासन से पुरजोर अपील करते हैं कि वह अपने आदेश पर पुनर्विचार करें।

भारत ने अफगानिस्तान को दी मात, विराट कोहली का शतक
दुबई। भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के शतक के बाद भुवनेश्वर कुमार (4 रन पर 5 विकेट) की गेंद के अल पर बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में 101 रन से हराकर मात दी। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाये थे। अफगानिस्तान पूरे ओवर खेलकर 111 रन ही बना सकी।

1020 दिन बाद शतक
कोहली ने अपना 71वां सैकड़ा लगाते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों के बल पर 122 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कोहली का पहला शतक है। कोहली ने यह अंतरराष्ट्रीय शतक 1020 दिनों के बाद लगाया है, जबकि उनका आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।

पहले विकेट के लिए 119 रन बनाए
टॉस हारने के बाद पहले खेलेते हुए भारत को केएल राहुल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 119 रन बनाए। राहुल ने आउट होने से पहले 41 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों के बल पर 62 रन बनाए। तीसरे स्थान पर खेलने आए सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विकेट पर आये रिषभ पंत ने कोहली का साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिये 42 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की। पंत ने इस साझेदारी में सिर्फ 20 रन बनाये। कोहली ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर 84 पारियों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 रन का आंकड़ा बनाया। कोहली ने आखिरी ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 20 ओवर में 212 रन तक पहुंचाया।

आतंक का खतरा
अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों का बड़ा ठिकाना बना हुआ है। अब वहां तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह खतरा और बढ़ गया है। इस खतरे से चिंतित भारत और अमेरिका ने अफगानिस्तान पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। दोनों देशों ने अफगानिस्तान से स्पष्ट कहा है कि उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने देगा और साथ ही अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। दरअसल, आतंकवाद को लेकर भारत और अमेरिका ही चिंतित नहीं हैं, बल्कि यह वैश्विक संकट है। इसमें भारत की चिंताएं विशेष हैं, जो तीन दशक से ज्यादा सीमा पार आतंकवाद झेल चुका है। अफगानिस्तान की तरह ही पाकिस्तान भी आतंकवाद का बड़ा केन्द्र बना हुआ है। अमेरिका की कई चेतावनियों के बावजूद पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद तो उसने भारत में आतंकी गतिविधियों को ओर बढ़ा दिया है। आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को एकजुट होकर निपटने की जरूरत है। आतंकवाद के खतरे को लेकर भारत और अमेरिका के बीच दो दिन की रणनीतिक स्तर की वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि आतंकी गतिविधियों पर लगाम के लिए अफगानिस्तान पर लगातार दबाव बनाया जाना चाहिए। हाल ही में अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात को लेकर रूस ने मास्को फार्मेट बैठक की थी, जिसमें रूस, चीन, पाकिस्तान, ईरान, भारत, कजाकिस्तान आदि कुछ और देश भी शामिल हुए। मास्को फार्मेट के बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान के साथ संबंधों में अब नई हकीकत को ध्यान में रखना होगा। अब तालिबान सत्ता में है, जो हकीकत है, चाहे कोई देश उसे मान्यता दे या न दे। बयान में कहा गया कि तालिबान की सरकार को शासन व्यवस्था में सुधार करना होगा ताकि समावेशी सरकार बनाई जा सके। हालांकि बयान से भारत विशेष रूप से संतुष्ट नहीं था, लेकिन रूस से दोस्ती के चलते उसने कुछ कहने से बचना चाहा। भारत को रूस व अमेरिका के भरोसे पर नहीं बैठे रहना चाहिए, बल्कि अपनी अलग रणनीति बनानी होगी। क्योंकि एक तो आतंकवाद दूसरा यह है कि उसकी अरबों का निवेश अफगानिस्तान के पुन: निर्माण में फंसा हुआ है। अफगानिस्तान के मामले में चीन और पाकिस्तान का हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है तो भारत को चुप नहीं बैठना चाहिए।

सतरंगी सियासत
संसदीय बोर्ड बनाम 36 कौम...
राज्य में विधानसभा चुनाव में दो साल बाकी। लेकिन विपक्षी दल भाजपा में सीएम पद को लेकर यदाकदा दावे प्रतिदावे हो रहे। ताजा बयान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का। कहा, भविष्य में राज्य का मुख्यमंत्री वही बनेगा। जिसे राज्य की 36 कौम का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। यानी मरुधरा की जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा। जब वसुंधरा राजे कुछ बोलें और उसके सियासी मायने नहीं हो। ऐसा कैसे हो सकता है? वहीं, भाजपा के अन्य नेता इन सवालों पर कहते रहे। सीएम पद पर निर्णय भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा। यही पार्टी में व्यवस्था। चुनाव होने दें और परिणाम आने दें। उसी समय सब चीजें तय कर ली जाएंगी। मतलब जिसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विश्वास हासिल होगा। वही सीएम की कुर्सी संभालेगा। सवाल यह कि ऐसी बातें अभी से ही क्यों राजनीतिक गलियारे में तैर रहीं? असल में, काफी समय से पूर्व सीएम राजे असक्रिय। उनकी पुत्रवधु की तबीयत लंबे से समय से नासाज। जब राजे सक्रिय होंगी। तो बयानबाजी भी होगी!

ट्वीट्स से ट्वीस्ट..
सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बुधवार को रात को तीन ट्वीट किए। कहा, 16 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी और अशोक गहलोत के बीच ‘वन टू वन’ कोई बैठक नहीं हुई। बल्कि इसमें प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल एवं अजय माकन भी थे। मीडिया ने मनगढ़ंत एवं गलत रिपोर्ट किया। लेकिन खंडन आया तीन दिन बाद, 20 अक्टूबर को। सो, जिज्ञासा होनी ही थी। असल में, पंजाब के पूर्व सीएम अमरिन्दर सिंह एक नया दल बनाकर कांग्रेस को चुनौती देने के मूड में। करेला नीम चढ़ा यह कि उन्होंने भाजपा से सीट शेयरिंग की शर्त भी सार्वजनिक कर दी। जबकि ‘गहलोत-राहुल’ की बैठक के बाद राजस्थान में कई ‘खबरें’ तैर रहीं। मतलब, उन्हें सब कुछ ठीक करने का निर्देश! मामला मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का। सो, कहीं ऐसा तो नहीं ‘जादूगरजी’ आलाकमान को संदेश दे रहे हों! पंजाब जैसे हालात होते देर नहीं लगेगी। अमरिन्दर सिंह के एक्शन के बाद यह टाइमिंग बड़ा महत्वपूर्ण। इन सबमें, ‘ट्वीट्स से ट्वीस्ट’ जरुर पैदा हो गया।

दांव आधी आबादी पर!
प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करके एक बार तो महफिल लूट ली। बाद में ज्यों-ज्यों इसके निहितार्थ सामने आए। परतें खुलती चली गर्इं। असल में, बीते करीब तीन दशकों से कांग्रेस राज्य की सत्ता से बाहर। अब वह अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने को लालायित। प्रियंका की चुनाव के बहाने इसकी तलाश जारी। ऐसे में कोई भी राजनीतिक दांव खेलने में जा क्या रहा? मुस्लिम और यादव की राजनीति सपा कर रही। तो दलित और मुस्लिम की बसपा। बाकी बची भाजपा। जो हिन्दुत्व के सहारे बाकी जातियों को गोलबंद करने में पिछली बार सफल रही। ऐसे में इन सपा-बसपा के बीच वही वोट बैंक बंट चुका। जो कभी कांग्रेस का मजबूत स्तंभ रहा। मतलब दलित, मुस्लिम एवं ब्राह्मण समाज का तानाबाना। सीधा सवाल? कांग्रेस आधी आबादी वाला यह फार्मूला वहां क्यों नहीं लागू करती, जहां वह सत्ता में? यह प्रयोग यूपी में ही क्यों? जबकि ‘ट्रेडिशनल पोलटिक्स’ के दिन अब लद रहे।

दर्द कुछ और!
मोदी सरकार ने सीमावर्ती राज्यों में बीएसएफ का जांच, हिरासत और तलाशी का दायरा 15 से 50 किमी कर दिया। इससे ममता बनर्जी आग बबूला। हों भी क्यों नहीं? आखिर राज्य की आधी विधानसभा सीटें एवं आधी लोकसभा सीटें इस फैसले की जद में आएंगी। फिर राज्य पुलिस और बीएसएफ के बीच टकराव की आशंकाएं जताई जा रहीं। जबकि 15 किमी के पूर्व के दायरे में पहले ऐसा नहीं हुआ। तो अब क्या समस्या? असल में, केन्द्र सरकार के इस फैसले से टीएमसी के राजनीतिक हित टकराने की संभावना। सारे अवैध काम सीमावर्ती क्षेत्रों में ही ज्यादा होते। पड़ोस में बांग्लादेश की सीमा। जहां से बड़ी संख्या में घुसपैठ, नकलर मुद्रा एवं अवैध तस्करी की समस्या। भाजपा का आरोप। ममता सरकार इन्हें रोकने के बजाए बढ़ावा देतीं रही। हालांकि ममता ने लोकतंत्र एवं संघवाद के आधार पर घोर आपत्ति जताई। लेकिन असल में सारा मामला वोट बैंक का। जिससे ममता को अपनी राजनीति प्रभावित होने की आशंका। सो, तीखा और तीव्र विरोध तो होगा ही।

भारत खोल रहा पत्ते!
अफगानिस्तान पर अब भारत अपने पत्ते धीरे-धीरे खोल रहा। दिल्ली में अगले माह अफगानिस्तान पर संवाद के लिए अमेरिका एवं रूस समेत इस हिंसाग्रस्त देश के पड़ोसियों को भी बुलाया गया। अगुवाई करेंगे एनएसए अजित डोभाल। इससे पहले अमेरिका एवं रूस के एनएसए भारत का दौरा कर चुके। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-6 के चीफ भी आ चुके। सो, पाक एवं चीन के कान खड़े होना लाजमी। और यदि मिशन के अगुआ डोभाल हों। तो पाक का परेशान होना स्वाभाविक। भारत ने पूर्व में अमेरिका, जापान एवं ऑस्ट्रेलिया के साथ किए गए क्वाड समझौते का पश्चिम में भी विस्तार कर दिया। इसमें अमेरिका, यूएई के अलावा इजराइल भी। अब दुनिया के फलक पर भारत अपना कूटनीतिक असर एवं प्रभाव दिखाने को आतुर। अफगानिस्तान पर भारत की पहल को अमेरिका खारिज नहीं कर सकता। क्योंकि अब तक उसका कथित रूप से पाकिस्तान साथ देता रहा। लेकिन वह चीन के कर्ज में उलझ गया। अब भारत द्वारा अफगानिस्तान पर फेंके जाने वाले पत्ते क्या रंग दिखाएंगे? इसका इंतजार!

एक और ‘खेला’!
कांग्रेस को लगातार यूपी में ‘पोलिटिकल स्पेस’ मिल रहा। प्रियंका गांधी इन दिनों खासा सक्रिय। योगी सरकार को वह प्रभावित करती दिख रहीं। लेकिन भाजपा एक और ‘खेला’ करने की तैयारी में। मायावती के सामने बैबीरानी मौर्य को आगे बढ़ाया जा रहा। उनके बहाने भाजपा मायावती के कोर वोटों में सेंध लगाने की फिराक में। बैबीरानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं। पहले उनका इस्तीफा करवा गया। फिर भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया। मतलब उनका पोलिटिकल प्रोफाइल बढ़ाया जा रहा। यह मायावती को घेरने की तैयारी। उनके कोर वोट बैंक पर सेंध लगाने के लिए कांग्रेस को भी साथ में स्पेस दिया जा रहा। जबकि सपा में चाचा, भतीजा का झगड़ा फिर उबाले मार रहा। सीट बंटवारे पर बात नहीं बन रही। सो, सपा का कोर वोट भी बंटेगा। भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव के बहाने उसके विधायक दल में पहले ही सेंध लगा चुकी। मतलब, भाजपा यूपी में विपक्ष के वोट को कई स्तरों पर बांटने एवं बंटवाने की तैयारी में।

दिल्ली डेस्क
(ये लेखक के अपने विचार हैं)