Voter Turnout - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बंगाल में वोटिंग का धमाल : पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान; हिंसा की छाया में मतदान, कई जगह झड़पें और बमबाजी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण में देर रात तक रिकॉर्ड तोड 92.07 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 94.50 प्रतिशत और केलिमपोंग जिले में सबसे कम 82.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अलीपुरद्वार में 90.28, बांकुरा में 91.34, बीरभूम में 93.37, कूचबिहार में 94.12, दार्जिलिंग में 87.91, जलपाईगुडी में 92.85, झारग्राम में 91.74, मालदा में 91.90, मुर्शिदाबाद में 92.76 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चला। पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

महाराष्ट्र-गुजरात उपचुनाव: 50% से ज्यादा मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों और गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। जहां महाराष्ट्र के बारामती में पांच बजे तक 58.91 प्रतिशत और राहुरी में 55.17 प्रतिशत तथा गुजरात के उमरेथ में 58.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरूवार देर रात तक 84.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जो अपने आप में रिकॉर्ड तोड़ मतदान है। मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि मतदाताओं ने वोटिंग को लेकर खासे उत्साह का प्रदर्शन किया। तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराया गया है। राज्य की सभी 234 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। राज्य के करुर जिले में शुरुआती शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 92.38 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 75.56 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 83.36 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

केरल विधानसभा चुनाव : सीएम पिनाराई विजयन ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील, एलडीएफ की जीत का किया दावा
तिरुवनंतपुरम। केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के अन्य नेता सुबह-सुबह जल्दी मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट डाला। सीएम विजयन ने मतदाताओं को गलत प्रचार के प्रति सावधान करते हुए विश्वास जताया कि एलडीएफ को शासन का एक और कार्यकाल मिलेगा। सत्ताधारी माकपा के कई वरिष्ठ नेता केरल भर के मतदान केंद्रों पर जल्दी पहुंचे, जिससे मतदान के लिए माहौल तैयार हुआ। माकपा नेताओं ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के तुरंत बाद कन्नूर जिले के धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र में वोट डालने वाले पहले लोगों में श्री विजयन भी शामिल थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मतदाताओं को 'गलत जानकारी' के प्रति सावधान किया और विश्वास जताया कि 'सत्ताधारी एलडीएफ को शासन का एक और कार्यकाल मिलेगा।" वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कन्नूर में जल्दी ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने भी उसी जिले में अपना वोट डाला, जो पार्टी का एक प्रमुख गढ़ बना हुआ है।

पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शुरुआती घंटों में मतदाताओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। दिन की शुरुआत में ही माकपा के शीर्ष नेताओं की सक्रिय भागीदारी को एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद मतदाताओं को लामबंद करना है। यह चुनाव सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच एक कड़े मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

केरल चुनावों पर संकट के बादल : 9 अप्रैल गरज के साथ तूफान की चेतावनी; मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक दलों में बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान ने मतदान की संभावनाओं पर असर डाला है। राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है कि गरज के साथ और छिटपुट बारिश पूरे राज्य में मतदाता प्रतिशत प्रभावित कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विस्तृत चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि पांच और छह अप्रैल को केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की प्रबल अनुमान है। मौसम का यह अनिश्चित स्वरूप सात और आठ अप्रैल को भी जारी रहने की उम्मीद है, जिसमें 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान के दिन नौ अप्रैल को भी मौसम विभाग ने एक या दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे संकेत मिलता है कि भले ही व्यापक रूप से भारी बारिश न हो लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम का व्यवधान कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं की आवाजाही और मतदान प्रतिशत में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें पांच और छह अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटों के भीतर सात सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की पूर्वानुमान है। इन दोनों दिनों के लिए पतनमतिट्टा, इडुक्की, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है, जो भारी बारिश के अनुमान के कारण सामान्य जीवन और चुनाव पूर्व की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मौजूदा अनुमान के मुताबिक हालोकि नौ अप्रैल तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, फिर भी राजनीतिक दल सतर्क हैं। मतदान के दिन हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक या बिजली गिरने की चेतावनी भी मतदाताओं के उत्साह में खलल डाल सकती हे, खासकर ग्रामीण, तटीय और पहाड़ी इलाकों में, जहां पहले से ही पहुंच एक चुनौती है। विभिन्न दलों के चुनावी रणनीतिकार मौसम के ताजा विवरणों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि केरल के इस कड़े मुकाबले वाले चुनाव में मतदान का प्रतिशत एक निर्णायक कारक माना जाता है। पिछले अनुभवों ने दिखाया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति—भले ही वह स्थानीय स्तर पर हो-मतदाताओं की भागीदारी के रुझानों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकती है।

इस बीच अधिकारियों ने जनता से गरज के साथ बारिश या तूफान आने के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया है, विशेष रूप से बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने और आधिकारिक सूचनाओं के साथ अपडेट रहने को कहा है। चुनाव अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे मौसम संबंधी किसी भी व्यवधान के बावजूद सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहें।

असम, केरल, पुड्डुचेरी में 296 सीटों पर 2140 उम्मीदवारों के नामांकन वैध: 9 अप्रैल को होंगे चुनाव, इन दिग्गजों की साख दावं पर
नई दिल्ली। असम, केरल और केंद्र शासित पुडुचेरी विधानसभा के चुनावों में कुल 296 सीटों के लिए 2140 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। चुनाव आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन पत्रों की बुधवार को संपन्न हुई जांच प्रक्रिया के पूरे होने के बाद के बाद असम की 126 सीटों के लिए 789 प्रत्याशियों ,केरल की 140 सीट के लिए 985 प्रत्याशियों और पुड्डुचेरी की 30 सीटों के लिए 366 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।

इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र पुड्डुचेरी विधानसभा के साथ-साथ चार राज्यों में विधानसभा की 5 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव 9 अप्रैल कराये जा रहे हैं। गोवा ,कर्नाटक नागालैंड और त्रिपुरा- इन चार राज्यों की पांच सीटों के उपचुनाव 9 अप्रैल को ही कराए जाएंगे।

इन उपचुनाव में गोवा की एक सीट के लिए तीन उम्मीदवार कर्नाटक की दो सीटों के लिए 50 उम्मीदवार नागालैंड की एक सीट के लिए सात उम्मीदवार और त्रिपुरा की एक सीट के लिए 6 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च थी। नामांकन गुरुवार शाम 3:00 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे।

नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना जारी, रवि लामिछाने की आरएसपी भारी बहुमत की ओर अग्रसर
काठमांडू। नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को भारी बढ़त रही है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रूझानों में आरएसपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) , नेपाली कांग्रेस, और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) क्रमश: पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से शुरुआती रुझानों में आरएसपी अन्य दलों के मुकाबले काफी आगे चल रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों के अगर मौजूदा रुझान जारी रहता है, तो पार्टी संसद में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। मतगणना हालांकि अभी शुरुआती दौर में है और आखिरी नतीजे सभी चुनाव क्षेत्रों में वोटों की गिनती पूरी होने पर निर्भर करेंगे। चुनाव के नतीजों पर करीब से नज़र रखी जा रही है क्योंकि वे नेपाल के राजनीतिक माहौल को बदल सकते हैं और अगली संघीय सरकार की बनावट तय कर सकते हैं। गौरतलब है नेपाल में जेन जेड आंदोलन के करीब छह महीने पर संसद के नीचले सदन के 275 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ था।

नेपाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने संसदीय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारी बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि, सितंबर में हुए जेन जेड आंदोलन के बाद संसद के निचले सदन के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। प्रतिनिधि सभा के 275 सीटों में से अब तक के रूझानों में आरएसपी ने 44 सीटों पर बढ़त बना रखी है। पार्टी को लगभग सभी सात प्रांत में जबरदस्त जन समर्थन मिला है। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली से चितवन-2 में लामिछाने से और चितवन 3 में श्रीमती सोबिता गौतम पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के समन्यवक पुष्प कमल दहल की पुत्री रेणु दहल से आगे चल रही हैं। जिला चुनाव कार्यालय के श्री शर्मा ओली को सुबह 10:00 बजे तक 2,087 वोट मिले।

आरएसपी ने कहा है कि झापा चुनाव क्षेत्र-2 में इंदिरा राणा मगर आगे चल रही हैं। उन्हें 1,599 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल उम्मीदवार देवराज घिमिरे को 275 वोट मिले। आरएसपी काठमांडू घाटी के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। बारह हजार से से अधिक वोटों के साथ श्रीमती रंजू (दर्शन) न्यूपाने पहली बार काठमांडू-1 जीतने की कगार पर हैं। काठमांडू में आरएसपी के सस्मित पोखरेल नेपाली कांग्रेस के प्रदीप पौडेल (1840) के खिलाफ बड़े अंतर (5985) से आगे चल रहे हैं।

चुनाव अधिकारी चपला पोखरेल के अनुसार, काठमांडू-6 में आरएसपी उम्मीदवार शिशिर खनल वर्तमान में 5,771 वोटों से आगे हैं। इसी तरह, नेपाली कांग्रेस (एनसी) के उम्मीदवार कृष्णा बनिया को 1,310 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन (यूएमएल) उम्मीदवार अमन कुमार मास्की को 1,086 वोट प्राप्त हुए हैं। सीपीएन-यूएमएल  के उम्मीदवार प्रकाश श्रेष्ठ को 904 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस के प्रमोदधारी गुरगैन को 720 वोट मिले।

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। राजधानी रांची सहित राज्यभर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मॉक पोलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ और मतदाता बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

राज्य में लंबे अंतराल के बाद नगर निकाय चुनाव हो रहा है। वहीं इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं, जिसके कारण मतदान की प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है। हालांकि, अब तक राज्य के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और निर्धारित समय तक कतार में खड़े सभी मतदाताओं को वोट देने का अवसर दिया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निकाय क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 2129 मतदान भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें 2445 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 896 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान की स्थिति से निपटने के लिए तीन दिन रिजर्व भी रखे हैं। इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इनमें 21,26,227 महिला, 22,07,203 पुरुष और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस बार मतदान में नोटा का प्रावधान नहीं रखा गया है। मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद नगर निकायों में नई नगर सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।