current - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की चली गई जान, गुस्साए लोगों ने दो घंटे स्टेट हाइवे किया जाम, मांगों पर सहमति के बाद हटाया
सुल्तानपुर। सीएचसी सुल्तानपुर के सामने लगे विद्युत पोल में अचानक करंट आने से चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इधर युवक की मौत के बाद विद्युत निगम कर्मचारियों पर लापरवाही और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने कोटा-श्योपुर सड़क मार्ग अवरुद्धरकर दिया।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर निवासी युवक भोजराज 18 पुत्र मांगीलाल गुर्जर अपनी दुकान पर झाड़ू लगा रहा था। उसी समय पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जैसे ही लोगों को पता चला मौके पर भीड़ जुट गई और बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाने के साथ प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर स्टेट हाइवे 70 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी सत्यनारायण मालव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों से समझाइश की। इधर पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने मौके पर पहुंचकर कर लोगों के साथ स्टेट हाइवे 70 पर प्रदर्शन शुरू कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।  इधर मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपक महावर, पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी, बिजली विभाग के एईएन रितेश कुमार ने लोगों से समझाइश की। अधिकारियों ने आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए और बिजली बोर्ड की ओर से नियमानुसार 5 लाख रुपए देने तथा साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका में ठेका पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में सहमति बनी और जाम को हटाया।

बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा एक गरीब युवक को अपनी मौत से चुकाना पड़ा। बिजली निगम की लापरवाही नहीं होती तो अर्थिंग वायर में करंट नहीं आता।  ऐसी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे से बिजली विभाग को सुचारू रूप से कार्य करना चाहिए। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े और गरीब जनता की इस तरह मौत ना हो।

-चेतन पटेल, पीपल्दा विधायक

बिहार में बिजली का करंट लगने से 2 युवकों की मौत
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय में बिजली का करंट लगने से 2 युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 2 लोग सुबह घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बिजली के टूटे हुए तार के संपर्क में आने से उनकी करंट लगने से मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

मोशन कोचिंग संस्थान में करंट लगने से युवक की मौत
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में  मोशन कोचिंग संस्थान में कार्य करते समय विद्युत करंट लगने से  मजदूर की मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया । विज्ञान नगर थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कंवर सिंह (35) पुत्र श्याम सिंह गांव बायजेट तहसील सूरौठ जिला करोली का रहने वाला था। दो महीने पहले उसके साले पुरुषोत्तम के साथ ग्रेनाइट फिटिंग के काम के लिए कोटा आया था। कंवर सिंह मोशन कोचिंग क्लासेज में ठेकेदार शेरसिंह के पास काम कर रहा था और मोशन क्लासेज के क्वाटर में रहता था। रविवार शाम को कंवर सिंह ग्रेनाइट लगाते समय अचानक नीचे गिर गया जहां लाइट के खुले  पड़े तारों की चपेट में आने से करंट लगा उसका साला पुरुषोत्तम उसे लेकर एमबीएस अस्पताल गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

मृतक के भाई ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा उसे दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। रात को ठेकेदार उनको शराब की बोतल देकर गया। कंवर सिंह के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है।  करंट लगा कर  उसकी हत्या करने की आशंका परिजनों ने जताई  है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट  पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस मामले में नवज्योति ने कोचिंग संस्थान के प्रबंधक से बातचीत करना चाहा तो उन्होंने मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझा और जब मामले में व्हाट्सएप से मैसेज दिया तो उसका भी कोई  जवाब नहीं दिया गया

बंगाल में करंट लगने 10 लोगों की मौत, दर्शन के लिए जा रहे थे तीर्थयात्री
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के चंगराबंध में बिजली के करंट की चपेट में आकर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 16 लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब भारी बारिश में एक वाहन में तीर्थयात्री जलपेश मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजली के लोहे के पोल में दौड़ा करंट, दो भैंसों की मौत
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित वार्ड नंबर 24 में गुरुवार को बारिश के कारण बिजली के लोहे के पोल में करंट आ गया। जिसके कारण दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उनको लेकर जा रहे दंपति बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धोबी घाट निवासी बजरंग लाल अपनी पत्नी के साथ अपनी दो भैंसों को लेकर पशुओं के बाड़े से खेत में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में खड़े बिजली के लोहे के पोल के संपर्क में आने से दोनों भैंसो को करंट ने चपेट में ले लिया। इस दौरान जब उन्होंने भैंसों को छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए लेकिन गनीमत रही कि मौके पर उनके बेटे हरमेंद्र कुमार ने पहुंचकर उनको बचा लिया। करंट लगने से दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।

हरमेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास लगा बिजली का लोहे का पोल खेतड़ी ठिकाने के समय का होने की वजह से जर्जर अवस्था में हो गया हैए जिसको बदलने को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, करीब दो साल पूर्व भी बकरियों को लेकर जा रही उसकी बहन भी करंट की चपेट में आ गई थी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के जेईएन व कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने में घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, पार्षद मोहन राजोरिया, महावीर प्रसाद, ताराचंद, लक्ष्मण राम, किशन, सुनील सैनी, राजेश, नागर गुर्जर, कैलाश चंद, बनवारी लाल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

बिजली पोल में करंट से दो पशुओं की मौत
झुंझुनूं। शहर के वार्ड 25 में पाटोदिया ट्रांसपोर्ट के पास बिजली के पोल में करंट आने से दो पशुओं की मौत हो गई। यहां पर बड़ा हादसा भी सकता था लेकिन पशुओं के करंट लगने के बाद तुरंत ही इलाके की बिजली को बंद करवा दिया गया। वार्ड 25 के पार्षद सूरज ने बताया कि वार्ड 24 और 25 के बीच की गली में बरसात के कारण पोल में करंट आ रहा था।

एक गाय और एक नंदी पोल के पास आए। दोनों के करंट लग गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।  तुरंत ही बिजली निगम के ऑफिस में फोन किया गया और बिजली को बंद करवाया गया। पार्षद का कहना है कि ये पशु थे, लोगों में भी करंट आ सकता था। लाइनों को चेक करवाया जा रहा है। निगम की लापरवाही है, बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों पशुओं को मौके से हटाया गया है।

करंट से महिला व किशोर की दर्दनाक मौत
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के सोनलई गांव में सोमवार सुबह कुएं पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से महिला और किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सायरा निवासी मोहनसिंह की पत्नी छगनी कुंवर (50) सुबह खेत पर फसलों को पानी पिलाने के लिए कुएं पर लगी मोटर स्टार्ट करने लगी, तभी अचानक करंट लगने वह चिपक गई। उसके चिल्लाने पर पास ही खेत में काम कर रहा ढीकोड़ा निवासी मोहन (17) पुत्र चेनाराम गमेती दौड़कर पास पहुंचा। छगनी को बचाने के प्रयास में मोहन भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा नायब तहसीलदार को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को सायरा चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भंडारे के दौरान हुआ हादसा पांडाल में दौड़ा करंट, एक की मौत
धौलपुर। जिले के मनियां थाना इलाके के गांव सकतपुर में रविवार को भागवत सप्ताह के भंडार के दौरान पांडाल में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है, वहीं अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार गोकुल सिंह बघेल द्वारा सकतपुर गांव में सप्ताह का आयोजन कराया गया था। जिसका रविवार को भंडारा था, इस दौरान दोपहर में तेज आंधी आई। जिससे टेंट उड़ने लगा। जिस पर यहां मौजूद लोगों ने टेंट को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान टेंट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया।

जिससे पांडाल और उसके लोहे के खंभों में करंट दौड़ गया। जिससे करीब दर्जन भर लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें से दो जनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक राजकुमार कुशवाहा पुत्र देव किशोर निवासी मुस्तफाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला पुत्र मुन्नालाल निवासी सकतपुर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।जिसका परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक राजकुमार की करीब 8 माह पहले ही शादी हुई थी।

वहीं करंट की चपेट में आने से झुलसे 7 जनों को सूआ का बाग मनियां स्थित कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलावती अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि उनके यहां भगवती प्रसाद निवासी मुस्तफाबाद, सुंदर सिंह व विजय सिंह निवासी सकतपुर, सनी देओल व अमित निवासी ऐदलपुर तथा जीतेंद्र निवासी सूआ का बाग का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हल्का करंट लगा था, जिन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा भी कलावती अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने करंट से झुलसे लोगों की कुशल क्षेम पूछी और अस्पताल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को उचित उपचार करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय पक्षी की करंट से मौत
जयपुर। निर्माण नगर स्थित वृन्दावन कॉलोनी में ट्रासफार्मर के करंट से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कई घण्टे बाद भी कोई नहीं आया। कॉलोनी वासियों में रोष है। इसके बाद में श्याम नगर पुलिस उसे ले गई। पुलिस ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी मोर को ले गए।

करंट की चपेट में बकरियां: 11 केवी लाइन का तार टूटा, 29 बकरियों ने तोड़ा दम
बांदीकुई। शहर के सिकंदरा रोड स्थित नीमडी स्कूल के सामने बुधवार प्रात: करंट की चपेट में आकर 29 बकरियो की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन घायल हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय चरवाह महिला व एक पुरुष बच गए, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात पोल से टूटकर जमीन पर गिरे 11 केवी के तार में प्रभावित करंट हादसे का कारण बना। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक उदयसिंह मीना व थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक डा. आनन्द प्रकाश कोली ने मौके पर ही मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया।

हादसे के बाद क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना पीड़ित के घर पहुंचे तथा उनसे घटनाक्रम की जानकारी लेकर विधुत वितरण निगम के अधिकारियों से वार्ता की। खटाना ने पीड़ितों को सरकार से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने भी अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी।

यूं हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार निमड़ी स्कूल के बगल में रहने वाली कमला देवी वर्मा व कालूराम बुधवार सांवा नदी में बकरी चराकर प्रात: करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि निमड़ी स्कूल के सामने एक खेत में श्बीति रात पोल से टूटकर गिरे 11 केवी के तार से दोनों चरवाहे अनभिज्ञ थे। खेत में प्रवेश के बाद करीब चालीस बकरी करंट की चपेट में आ गई। जिनमें से 29 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। दोनों चरवाह करंट की रेंज में नहीं थे।

निगम को पता नहीं हो गया हादसा
आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बांदीकुई से पामाड़ी जा रही 11 केवी का विद्युत करंट प्रवाहित तार पोल से टूटकर गिर गया था। जिसके बारे में विद्युत वितरण निगम प्रशासन को खबर तक नहीं लगी। जिसकी वजह से जमीन पड़े तार में रात भर करंट बहता रहा।

हाई वॉल्टेज लाइन से करंट लगा , लाइनमैन की मौत
रामगंजमंडी। सुकेत थाना क्षेत्र के डिंगसी गांव में बिजली के पोल पर चढ़ कर लाइनमैन टूटे तार को ठीक कर रहा था। इस दौरान 33 केवी लाइन के करंट का जोरदार झटका लगा और वह पोल से नीचे गिर गया।  नीचे गिरने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने पर उतारू हो गए। जिन्हें सलावद सरपंच राकेश योगी ने समझाइश कर शांत किया।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन हरीश 25 वर्ष पुत्र भेरूलाल मेघवाल निवासी सातलखेड़ी की मौत हो गई। हरीश मेघवाल सुकेत सहायक अभियंता जेवीवीएनएल में कार्य में संविदा पर लाइन मैन का काम करता था। बीती रात्रि को डिंगसी गांव में पोल से तार टूट गए थे। युवक शिकायत वेन पर कार्य करता था। तार टूटने की शिकायत पर लाइनमैन हरीश तार को ठीक करने के लिए युवक पोल पर चढ़ा था। जहां दूसरी बिजली लाइन 33 केवी की चपेट में आने से युवक झुलस गया। पोल से नीचे गिर गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में आक्रोश
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को ठेकेदार से11 लाख मुआवजा राशि देने की मांग की। ग्रामीण चक्का जाम लगा दिया। सलावद सरपंच राकेश योगी की समझाइश पर जाम नही लगाया। सरपंच राकेश योगी ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुवावजे की मांग की है।

बिजली की केबल से सीढ़ियों में करंट से बच्चे की मौत
जयपुर। मालवीय नगर इलाके में छत पर लगी सरियों में बंधे बिजली की केबल से पड़ोसी मकान की सीढ़ियों में करंट दौड़ गया, जिससे 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बालक की मौत के पीछे बिजली विभाग की असावधानी सामने आई है। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक कुणाल का परिवार सेक्टर एक में मीणा हवेली में किराए पर रहता है। रात करीब नौ बजे कुणाल घूमने के लिए बाहर निकला था। वह घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से छत पर जा रहा था। सीढ़ी पर चढ़ने लगा, तो उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गया। रात को बारिश होने की वजह से सीढ़ी के नीचे पानी भरा था। इस कारण सीढ़ी में करंट आ गया था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिजली विभाग ने तार को हटा दिया
जानकारी के अनुसार जिस तार की वजह से कुणाल की मौत हुई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने वहां से तार को हटा दिया है। जांच में सामने आया है कि हवेली के एक ओर कुछ सरिए निकले थे। इन सरियों पर विद्युत सप्लाई के तार को बांधा गया था। इन्हीं सरियों में करंट दौड़कर मकान की दीवार में होते हुए सीढ़ी तक पहुंच गया, जिसकी चपेट में आने से कुणाल की मौत हो गई।