Certification - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील
कोटा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी विकास प्राधिकरण ने एलन कोचिंग संस्थान के वाराणसी स्थित सेंटर व कानपुर विकास प्राधिकरण ने फिजिक्सवाला के कानपुर सेंटर को सुरक्षा संबंधी विभिन्न गड़बड़ियों के चलते सील कर दिया है। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में भीषण आग  से 15 छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की और सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में विशेष टीम गठित कर फायर ऑडिट अभियान संचालित कर सभी कोचिंग संस्थानों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा व्यावसायिक भवनों में अग्निशमन विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एन.ओ.सी.) भवन परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्र ने कहा कि भवन अथवा भूमि का उपयोग उसी उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए, जिसके लिए उसे स्वीकृति प्रदान की गई है। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित उपयोग के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में बेसमेंट में कोचिंग अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन न होने पाए। यदि बेसमेंट पार्किंग के लिए स्वीकृत है तो उसका उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही किया जाए।

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, हालांकि हम सभी नियमों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करते हैं और किसी भी बिल्डिंग की केडीए, नगर निगम फायर से एनओसी लेने के बाद ही शुरू किया जाता है। मामले में उप्र के हैड गौरव श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उन्होेने कहा कि लखनऊ में एक भी सील नहीं है और कानपुर के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

नहीं दिया कोई जवाब

कोचिंग संस्थान का सेंटर सील करने के मामले को लेकर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी,गोविन्द माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को मोबाइल कॉल व वाट्स अप मैसेज कर पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

-दिनेश जैन
सेंटर हैड कोटा पीडब्ल्यू
कोचिंग संस्थान

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को लगातार छठे वर्ष ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणन प्राप्त
जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB), भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक और एकमात्र बैंक जिसे एक दशक से अधिक समय बाद यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए इन-प्रिंसिपल मंज़ूरी मिली है, को लगातार छठे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्कप्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि बैंक की अपने मूल दर्शन फॉरएवर बैंकिंग के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है-जो सभी हितधारकों के लिए विश्वास, देखभाल और निरंतरता का दीर्घकालिक वादा है।

यह प्रमाणन पूरी तरह कर्मचारियों की प्रतिक्रिया पर आधारित होता है। वित्त वर्ष 26 में एयू एसएफबी ने अपने ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जो संगठन में मजबूत संस्कृति और कर्मचारियों के बीच गहरे भरोसे तथा अपनापन को दर्शाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट कार्यस्थल संस्कृति, कर्मचारी अनुभव और नेतृत्व व्यवहार के क्षेत्र में एक वैश्विक प्राधिकरण है।

नेतृत्व की टिप्पणी, संजय अग्रवाल, फाउंडर, एमडी एवं सीईओ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा: “एयू एसएफबी में हमारे लोग हमेशा से हमारी यात्रा के केंद्र में रहे हैं—राजस्थान से एक शाखा वाले एनबीएफसी के रूप में शुरुआत से लेकर भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक और अब यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन की दहलीज तक। यह छठा ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन केवल एक पुरस्कार नहीं है; यह हमारे फॉरएवर बैंकिंग वादे की पुष्टि है, जो आकांक्षा का सम्मान करता है, ईमानदारी को पुरस्कृत करता है और हर AUite को उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।