Defense News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
वॉशिंगटन। पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का ईंधन भरने वाला सैन्य विमान केसी-135 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि इराक में अमेरिकी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी सेना के अनुसार यह विमान दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की गोलीबारी के कारण दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। अमेरिका के केंद्रीय कमान ने बताया कि पश्चिमी इराक में बचाव कार्य जारी हैं। अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस अभियान में एक और विमान शामिल था, जो सुरक्षित रूप से उतर गया। अमेरिकी सेना ने कहा, हमें नहीं पता कि केसी-135 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की क्या वजह है, लेकिन एक संभावना यह है कि यह हवा में हुई टक्कर के कारण गिर गया।

गौरतलब है कि, ईंधन भरने वाले केसी-135 विमान युद्ध के दौरान जब लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, तो उन्हें युद्ध के लिए पूरी तरह से ईंधन से भरते हैं। यह एक बहुत बड़ा लॉजिस्टिकल ऑपरेशन है, जिसमें एक ही समय में कई जेट हवा में होते हैं और हर किसी को ईंधन की जरूरत होती है। रीफ्यूलिंग में टैंकर के बहुत करीब उड़ना शामिल होता है, जिसके बाद टैंकर से एक प्रोब बाहर निकाला जाता है और नीचे किया जाता है।

ईंधन लेने वाला विमान का पायलट प्रोब तक उड़कर जाता है और टैंकर के नीचे लगी लाइटों की एक प्रणाली का उपयोग करके खुद को इस तरह से री-पोजशिन करता है कि प्रोब सचमुच जेट में प्लग इन हो सके। एक बार संपर्क स्थापित हो जाने पर ईंधन स्थानांतरित किया जाता है। इस दौरान विमान बड़े टैंकर से कुछ ही फीट की दूरी पर होता है और ये अभियान अक्सर रात में होते हैं।

पायलट के लिए प्रोब या कुछ मामलों में शटलकॉक के आकार के ड्रोग के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए काफी कौशल की आवश्यकता होती है, खासकर ऐसे माहौल में जहाँ आस-पास कई अन्य विमान भी हो सकते हैं। इसके साथ ही रीफ्यूलिंग मिशन के दौरान दुश्मन की नजर से बचने के लिए विमानों की लाइटें पूरी तरह से बंद हो सकती हैं।

अमेरिका के केंद्रीय कमान ने कहा कि यह घटना इराक में घटित हुई है, लेकिन यह नहीं पता कि यह पड़ोसी देश ईरान से कितनी दूरी पर हुई है। केसी -135 में आमतौर पर तीन लोगों का चालक दल होता है, जिसमें एक पायलट, एक सह पायलट और एक बूम ऑपरेटर शामिल होते हैं। अमेरिका की वायु सेना के अनुसार एयर मोबिलिटी कमान के बेड़े में लगभग 400 टैंकर विमान शामिल हैं।

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का दावा, तेजस विमान में तकनीकी खराबी आई थी, दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ
नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वायु सेना के एक स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के इस महीने के शुरू में दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा है कि इस विमान को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था और उसे किसी भी तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

वायु सेना के लिए तेजस बनाने वाले उपक्रम एचएएल ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा तेजस विमानों की उडान रोके जाने की मीडिया में आई रिपोर्टों पर सोमवार को स्पष्टीकरण दिया। एच ए एल ने कहा कि एलसीए तेजस के किसी भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है। सार्वजनिक उपक्रम ने कहा कि जिस घटना का मीडिया में हवाला दिया जा रहा है वह जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी समस्या थी। सार्वजनिक उपक्रम ने कहा है कि तेजस का समकालीन लड़ाकू विमानों में विश्व में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा रिकॉर्ड है और वह इसे बनाये हुए है।

एचएएल ने कहा है कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस मुद्दे का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और एचएएल त्वरित समाधान के लिए वायु सेना के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ताजा घटना इस महीने के शुरू में वायु सेना के एक प्रमुख एयर बेस पर उस समय हुई जब यह विमान नियमित प्रशिक्षण उडान के बाद रनवे पर उतर रहा था। दुर्घटना में पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से बच निकलने में सफल रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह तेजस की तीसरी बड़ी दुर्घटना है पहला तेजस जैसलमेर में एक फायरपावर में हिस्सा लेने के बाद लौटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में भी पायलट पैराशूट की मदद से बच निकला था। दूसरी बड़ी दुर्घटना पिछले वर्ष नवम्बर में दुबई एयर शो में उस समय हुई जब तेजस विमान अपनी करतबबाजी दिखा रहा था । इस दुर्घटना में पायलट की भी मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच की जा रही है।

तेजस वायु सेना के लिए देश में ही बनाया गया पहला लड़ाकू विमान है। वायु सेना के लिए तेजस के उन्नत संस्करण तेजस मार्क -1 ए के 180 विमानों की खरीद के संबंध में एच ए एल के साथ एक अनुबंध किया गया है। इन विमानों की डिलीवरी की कई समय सीमा पहले ही जा चुकी हैं लेकिन अभी वायु सेना के लिए ये विमान मिलने शुरू नहीं हुए हैं।