PM e-Bus Sewa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डीजल से इलेक्ट्रिक की ओर चंडीगढ़ की छलांग: राजस्थान के पत्रकारों ने देखा ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
चंडीगढ़। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) जयपुर की ओर से आयोजित अध्ययन दौरे के तहत राजस्थान के वरिष्ठ संपादकों और रिपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में केंद्र सरकार की योजनाओं की जमीनी प्रगति का अवलोकन किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ (यूटी) के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर प्रेस विजिट के उद्देश्य और जनहित योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की। दौरे के अंतिम दिन पत्रकार दल ने चंडीगढ़ परिवहन विभाग में पीएम ई-बस सेवा योजना की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत चंडीगढ़ को 428 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में 80 ई-बसें संचालित थीं। जिनमें 25 नई बसें जुड़ने से संख्या 105 हो गई है।

224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम

नई 12 मीटर लंबी लो-फ्लोर, वातानुकूलित बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। इनमें दिव्यांगजन यात्रियों के लिए पावर रैंप, व्हीलचेयर स्पेस, एयर सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक, सीसीटीवी निगरानी, पैनिक बटन और वॉयस अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य

अधिकारियों ने बताया कि 2027-28 तक ट्राईसिटी क्षेत्र की सभी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य है। 70 अतिरिक्त बसें शामिल होने के बाद कुल संख्या 508 तक पहुंच जाएगी। पत्रकारों ने डिपो में स्थापित सीसीएस 2 फास्ट चार्जिंग सिस्टम, स्मार्ट लोड मैनेजमेंट, बैटरी मॉनिटरिंग और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां से बसों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब का भी भ्रमण कर स्थानीय पत्रकारों से संवाद किया।