FIFA World Cup 2026 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फीफा विश्वकप 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर के राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
मेक्सिको सिटी। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के एक-एक गोलों की बदौलत मेक्सिको फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ-32 मैच में इक्वाडोर को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। एस्तादियो एजटेका स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मेजबान मेक्सिको की टीम के लिए जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने 1-1 गोल किए। मेक्सिको ने मैच की शुरुआत आक्रामक प्रदर्शन करते हुए की और मैच के पांचवें मिनट में युवा स्ट्राइकर गिलबर्टो मोरा ने प्रयास किया, लेकिन वे निशाना चूक गये। 22वें मिनट पर जूलियन क्विनोन्स ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद 31वें मिनट में राउल जिमेनेज दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को गोल में पहुंचाया। पहले हॉफ के बाद स्कोर 2-0 रखते हुए मेक्सिको ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखा। दूसरा हाफ के 67वें मिनट में कॉर्नर पर मोंटेस ने हेडर से गोल करने प्रयास किया, जिसे विपक्षी गोलकीपर ने विफल कर दिया। 74वें मिनट में इक्वाडोर के रोड्रिगेज को अच्छा मौका मिला, लेकिन वह भी अपनी टीम का खाता खोलने में असफल रहे। मैच समाप्त होने से थोड़ी देर पहले इक्वाडोर के पिएरो हिंकापी को (90 5) रेड कार्ड दिखा गया।

इश्क, गद्दारी और अमेरिकी इनपुट: पाताल से ढूंढ निकालकर मारा दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मेनचो, मेक्सिकों में भड़की हिंसा की आग
मेक्सिको। मेक्सिको के जंगलों में छिपे दुनिया के सबसे वांछित ड्रग माफिया और जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ एल मेनचो की कहानी खत्म होने के तीन किरदार रहे हैं। ये हैं प्रेम, विश्वासघात और अमेरिकी सुराग। मेक्सिकन विशेष बलों ने एक बेहद गोपनीय और साहसिक अभियान में सालों से नाक में दम करने वाले इस दुर्दांत अपराधी  एल मेनचो को अपनी गोलियों का निशाना बना ही डाला। इस घटना के अंजाम ने पूरे मेक्सिको को भले ही हिंसा की धधकती आग में झोंक दिया हो, लेकिन सुरक्षा बलों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

दरअसल, एल मेनचो को पकडऩा किसी नामुमकिन मिशन जैसा था, लेकिन इसकी पटकथा रोमांस और धोखे की कलम से लिखी गयी। मेक्सिकन रक्षा सचिव रिकार्डो ट्रेविला ट्रेजो के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेनचो की प्रेमिका के बेहद खास और भरोसेमंद आदमी को तोड़ लिया था। यही प्रेम आखिर में एल मेनचो के लिए काल की कहानी लेकर आया। इसी सूत्र ने सुरक्षा बलों को तपालपा के बाहरी इलाके में स्थित एक गुप्त केबिन का पता बताया। एल मेनचो इसी केबिन में छिपा रहता था। जब एक रोज उसकी प्रेमिका वहां से निकली, तब अमेरिकी खुफिया एजेंसी के जासूसों ने मेक्सिकन वायुसेना और नेशनल गार्ड को इशारा भेजा। सुरक्षा बलों ने बिना देर किए फौरन ही वहां पर ताबड़तोड़ धावा बोल दिया।

तपालपा के पहाड़ी और जंगली इलाके कबानास ला लोमा में रविवार सुबह मौत का तांडव शुरू हुआ। भारी हथियारों से लैस कार्टेल के गुर्गों ने सेना पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चश्मदीदों के वीडियो में गोलियों की गडग़ड़ाहट और आसमान में उठता गहरा काला धुआं साफ देखा जा सकता था। सैकड़ों गोलियां दाग दी गयीं। इस भयावह गोलाबारी में गैंग के आठ सदस्य मारे गए। मौत का साया मंडराता देख मेनचो अपने अंगरक्षकों के साथ घने जंगल की झाड़यिों में छिप गया, लेकिन विशेष बलों की एक टीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

जंगल के भीतर हुई अंतिम मुठभेड़ में एल मेनचो और उसके दो बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे इन तीनों को पकड़ लिया गया। उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी। आनन-फानन में एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने उन्हें लेकर ग्वाडलजारा के लिए उड़ान भरी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हवा में ही एल मेनचो ने दम तोड़ दिया।

सुरक्षा बलों को पता था कि उसकी मौत से शहर में जलजला आ जायेगा। इसलिए जवाबी हिंसा के डर से हेलीकॉप्टर का रास्ता बदलकर उसे मोरेलिया हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां से फाइटर जेट के जरिए उसके शव को मेक्सिको सिटी लाया गया। अपने आका की मौत की खबर सुनते ही जालिस्को कार्टेल के गुर्गों ने पूरे देश में तबाही मचा दी। सड़कों पर वाहनों को आग लगा दी गयी, सैन्य चौकियों पर हमले हुए और प्रमुख शहरों में जगह-जगह आग लगा दी। इस जवाबी हिंसा में नेशनल गार्ड के 25 जवान शहीद हो गए। गिरती लाशों और हर तरह हो रहे धमाकों के कारण कई देशों ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है और कई एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द कर दी।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के लिए यह अभियान एक बड़ा सियासी इम्तिहान था। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ड्रग तस्करी रोकने के लिए भारी दबाव, तो दूसरी तरफ कुछ ही महीनों बाद होने वाला फीफा विश्व कप 2026। आगजनी, धमाकों और गुबार देख रहे ग्वाडलजारा शहर में वल्र्ड कप के मैच होने हैं।

मेक्सिको सरकार ने एल मेनचो को खत्म कर दुनिया को संदेश दिया है कि मेक्सिको अब ड्रग माफियाओं के आगे नहीं झुकेगा, चाहे इसकी कीमत कितनी भी बड़ी क्यों न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि 1.5 करोड़ डॉलर के इनामी एल मेनचो की मौत उसके गैंग के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन खतरा टला नहीं है। जालिस्को कार्टेल एक फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करता है, जिसके कई कमांडर अभी भी खुली हवा में सांसे भर रहे हैं।

राष्ट्रपति शीनबाम ने जनता से शांति की अपील करते हुए कहा है, हमारी प्राथमिकता सामान्य स्थिति बहाल करना है। फिलहाल, मेक्सिको की सड़कें धधक रही हैं और दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एल मेनचो का साम्राज्य अब ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा।