Jaipur Events - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में स्वर्ण जयंती समारोह, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ होंगी मुख्य अतिथि
जयपुर।बनीपार्क स्थित होटल प्रबंधन संस्थान, जयपुर में बुधवार को स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव उत्कर्ष: उत्कृष्टता के 50 वर्ष का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाला यह समारोह संस्थान की 50 वर्षों की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा। संस्थान की प्राचार्या निमिषा सेठ ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कार्यक्रम में रूकमणी रियाड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह में संस्थान की 50 वर्षों की यात्रा, शैक्षणिक नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

जय क्लब में सजी ‘शाम-ए-ग़ज़ल’: जगजीत सिंह की यादों में डूबा जयपुर, सुरों ने बांधा समां
जयपुर। जय क्लब के गुलाब बाग में महान ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की स्मृति में भव्य ‘शाम-ए-ग़ज़ल’ का आयोजन किया गया। संगीत और भावनाओं से सराबोर इस संध्या ने श्रोताओं को एक बार फिर जगजीत सिंह की अमर ग़ज़लों की दुनिया में पहुंचा दिया। कार्यक्रम में अमेरिका से आए प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक दिलजीत ओएस ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज़ से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मशहूर ग़ज़ल “बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी” से की, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ भरपूर सराहना की।

इसके बाद क्लब सदस्य निकिता बंसल के साथ “ये दौलत भी ले लो” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावुक बना दिया। इस अवसर पर क्लब के प्रतिभाशाली गायक संजीव जैन ने भी अपनी ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जगजीत सिंह के बड़े भाई जसवंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की। समारोह के दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. हरिओम बम्ब ने दिलजीत ओएस का राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया, वहीं क्लब सचिव संजय भंसाली ने जसवंत सिंह को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में दिलजीत ओएस ने पंजाबी गीतों और टप्पों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक झूम उठे। यह संध्या संगीत, यादों और भावनाओं का एक यादगार संगम बनकर सभी के दिलों में बस गई।

मंगलम इंडस्ट्रियल सिटी-2 में श्री राम मंदिर स्थापना, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
जयपुर। मुख्य सीकर रोड स्थित मंगलम इंडस्ट्रियल सिटी-2, लोहारवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री राम मंदिर स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम की मूर्ति की स्थापना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, निवेशकों एवं स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट और भक्ति संगीत से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन सम्पन्न कराया गया।

प्रोजेक्ट के DGM गजेंद्र सिंह ने बताया कि यहां लगभग 30-35 फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से करीब 25 फैक्ट्रियों में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मंदिर स्थापना का उद्देश्य परिसर में आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को एक सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर स्थापना के साथ ही मंगलम इंडस्ट्रियल सिटी-2 में एक नई धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान जुड़ गई है, जिससे आने वाले समय में यहां और अधिक गतिविधियों के आयोजन की संभावना बढ़ेगी।

आत्म-प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संगम: एफबीएस सोलफुल नेटवर्किंग मीट ने छोड़ी खास छाप
जयपुर। हाल ही में एफबीएस जयपुर द्वारा सी-स्कीम स्थित नुरोह में आयोजित “सोलफुल नेटवर्किंग मीट” आत्म-प्रेम, सकारात्मक सोच और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने वाला एक यादगार आयोजन साबित हुआ। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों का अनुभव किया।

फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिचय और नेटवर्किंग सत्र से हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा कर नए रिश्तों की शुरुआत की। इसके बाद तापसी वाधवा द्वारा मैनिफेस्टेशन कैंडल मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने लक्ष्यों और इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कैंडल्स बनाई।

वैशाली मोदी, मुनमुन पोद्दार और रखी खंडेलवाल के गाइडेड मैनिफेस्टेशन सेशन ने प्रतिभागियों को अपने सपनों के प्रति स्पष्टता और आत्मविश्वास प्रदान किया। वहीं प्रीति सचदेवा के फ्लो डांस सेशन ने सभी को ऊर्जा, आनंद और आत्म-जुड़ाव का अनूठा अनुभव दिया। मनोरंजक गेम्स, पुरस्कार वितरण और सामूहिक नृत्य के साथ यह आयोजन आत्म-प्रेम, प्रेरणा और सकारात्मकता का खूबसूरत उत्सव बन गया।

महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थली एम्पोरियम, जयपुर के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले प्रतिष्ठित “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर गुरुवार को जारी किया गया।
इस अवसर पर राजस्थली एम्पोरियम की निदेशक माया ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और समर्पण के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उद्योग एवं उद्यमिता, हैंडलूम एवं हस्तशिल्प, खेल, रक्षा एवं सार्वजनिक सेवा, स्टार्टअप एवं नवाचार तथा सोशल मीडिया एवं क्रिएटिव लीडरशिप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” से सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती माया ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च 2026 को संविधान क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कैबिनेट मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं से अपील की कि वे इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए अपनी या अन्य योग्य महिलाओं की नामांकन प्रविष्टि अवश्य भेजें। नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों को मंच प्रदान करने और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ठहाकों और रंगों के संग सजा हास्य कवि सम्मेलन 2026, होली स्नेह मिलन में उमड़ा उत्साह
जयपुर। श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन – 2026 एवं होली स्नेह मिलन का आयोजन जवाहर नगर स्थित तक्षशिला ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे सभागार में रंग, उमंग और ठहाकों की गूंज सुनाई दी।

समाज महामंत्री सीए रोहित परवाल ने बताया कि देश के ख्यातनाम कवियों—शशिकांत यादव, गौरव शर्मा, दीपिका माही, राजकुमार बादल, रामबाबू सिकरवार, दीपक पारीक, सपना सोनी एवं प्रहलाद चांडक—ने हास्य, व्यंग्य, गीत और ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उनकी रचनाओं ने माहौल को उत्सवमय बना दिया और दर्शक लगातार तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

समाज अध्यक्ष उमेश सोनी ने अपने संबोधन में समाज के विकास हेतु किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सेवा, संगठन और युवा सहभागिता के क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज को और अधिक संगठित एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम संयोजक मनीष मोदानी ने बताया कि फागोत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत होली गीतों और सांस्कृतिक झलकियों ने वातावरण को और अधिक रंगीन बना दिया। मातृशक्ति और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी आयोजन की विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों एवं समाज बंधुओं के लिए ठंडाई और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। लगभग 1500 से अधिक समाज बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे देश-विदेश में बसे समाजजन भी इस उत्सव से जुड़ सके। अंत में पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मानसरोवर अरावली मार्ग स्थित वीटी ग्राउंड में 20 मार्च से होगा शिव पुराण कथा महोत्सव का आगाज, विधि विधान से हुआ यज्ञशाला की भूमि पूजन
जयपुर। मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आगामी 20 से 26 मार्च तक होने वाली शिव पुराण कथा का आयोजन मानसरोवर अरावली मार्ग स्थित वीटी ग्राउंड पर किया जाएगा‌।

इस मौक पर होने वाले 21 कुंडीय महा यज्ञ व रूद्र पाठ के लिए भूमि पूजन को मुख्य यज्ञ कर्ता मनोज मुरारका ने विधि विधान से किया। इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री व मनोज पांडे ने बताया कि इस मौके पर  आयोजन से जुडे समिति के सत्य नारायण झालानी, गोकुल माहेश्वरी, सुशील शर्मा व, योगेश खंडेलवाल, केडी सिंघल,राजू कटरा,राजवीर गुर्जर,अजय बोहरा, योगेश रावत, रिंकू खंडेलवाल, घनश्याम सेन, दामोदर शर्मा, कन्हैया लाल सैनी, पियूष निगम, अशोक सैन, एडवोकेट अनिल,विमल गुप्ता व तरुण दाधीच सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।