Sabarimala Issue - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रमेश चेन्निथला का केंद्र पर तीखा हमला : पिनाराई के लिए प्रचार कर रही सरकार, केरल में मिलेगी करारी शिकस्त
अलाप्पुझा। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रमेश चेन्निथला ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उनके केरल के चुनावी दौरे परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सत्ताधारी माकपा को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से हो रहे हैं। चेन्निथला ने कहा कि इस बात पर संदेह करने के पुख्ता कारण हैं कि केरल में केंद्र सरकार की उपस्थिति वामपंथी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं, बल्कि उसकी सहायता करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार बार-बार कांग्रेस की आलोचना करती हैं, वहीं माकपा पर उनके हमले तुलनात्मक रूप से काफी नर्म होते हैं। केंद्र ने चुनावी भाषणों में कभी भी सीधे तौर पर पिनाराई विजयन का नाम नहीं लिया और उन्हें निशाना नहीं बनाया। मुख्यमंत्री भी मोदी की व्यक्तिगत आलोचना से बचते हैं, यह भाजपा और माकपा के बीच ‘पारस्परिक सहयोग’ का संकेत है। चेन्निथला ने सबरीमाला मुद्दे का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस विवाद में कांग्रेस को घसीटकर वामपंथी सरकार की जवाबदेही से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और विजयन दोनों ने संवेदनशील मामलों में आवश्यकतानुसार केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग करके एक-दूसरे की रक्षा करने के लिए ‘सौदा’ किया है।

उन्होंने कहा, “वह अब दावा कर रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में आने पर सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले के आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। केरल में हालांकि भाजपा का खाता भी नहीं खुलने दिया जाएगा।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता भाजपा-माकपा के इस कथित गठबंधन को नकार देंगे और यूडीएफ उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। चेन्निथला ने एक संबंधित बयान में भी कहा कि वर्तमान अभियान में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा को मिली जबरदस्त जन-स्वीकार्यता ने ‘भाजपा और वामपंथियों दोनों को विचलित कर दिया है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इसी घबराहट के कारण पूरे राज्य में यूडीएफ नेताओं और उम्मीदवारों पर हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कई घटनाओं का हवाला दिया, जिनमें पलक्कड़ में कांग्रेस उम्मीदवार रमेश पिशारोडी को कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का रोकना और थ्रिक्करीपुर में माकपा कार्यकर्ताओं का संदीप वारियर का विरोध करना शामिल है।

चेन्निथला ने वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले और उनके सुरक्षाकर्मी पर हुये हमले की ओर भी इशारा किया। उन्होंने अरनमुला में एसएफआई कार्यकर्ताओं के कांग्रेस उम्मीदवार अबिन वर्की की चुनावी गतिविधियों को कथित रूप से रोकने की पिछली खबरों का भी इस मौके पर जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘ये घटनाएं केंद्र सरकार और माकपा कार्यकर्ताओं की हताशा को दर्शाती हैं, क्योंकि वे लोगों के बीच यूडीएफ उम्मीदवारों के लिए बढ़ते समर्थन को देख रहे हैं।’

नितिन नबीन का आरोप: केरल चुनाव के साथ एलडीएफ-यूडीएफ की मिलीभगत का हो जाएगा अंत, सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में सीबीआई जांच की मांग
कन्नूर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आगामी केरल चुनाव में सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) की मिलीभगत की राजनीति का अंत हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन के अंतर्गत एकजुट हैं जबकि केरल में वे राजनीतिक लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से इस कथित मिलीभगत को पहचानने का आग्रह किया और दोनों मोर्चों को सबरीमाला स्वर्ण चोरी से जोड़ते हुए सीबीआई जांच की मांग की, साथ ही सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाने पर बल दिया।

कूथुपरम्बा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे राजग उम्मीदवार शिजिन लाल के चुनाव प्रचार के लिए पानूर में शाम को आयोजित नमो भारत यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने एआईसीसी नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए दावा किया कि सबरीमाला के प्रति उनकी चिंता केवल केरल तक सीमित है और यह दोहरा मापदंड दर्शाती है, खासकर पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में उनके रुख की तुलना में।

उन्होंने कहा कि केरल में भाजपा की चुनावी उपस्थिति की परवाह किए बिना मोदी सरकार ने विकास परियोजनाएं पूरी की हैं जिससे पार्टी के वोट शेयर में लगातार वृद्धि हुई है। एक विकसित भारत और केरल के दृष्टिकोण पर बल देते हुए, उन्होंने राजग उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया। नबीन ने कन्नूर में राजनीतिक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इससे पहले, उन्होंने कन्नूर हवाई अड्डे से मट्टानूर तक एक रोड शो का नेतृत्व किया, जिसमें राजग उम्मीदवार बिजू एलंकुझी के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ी।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि भाजपा को मजबूत जनादेश मिलेगा और वह एलडीएफ और यूडीएफ दोनों के विकल्प के रूप में उभरेगी, जिन पर उन्होंने राज्य में दशकों से कुशासन का आरोप लगाया। राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन और भाजपा राज्य महासचिव एम.टी. रमेश भी उपस्थित थे और समारोह में शामिल हुए।

केरल विधानसभा चुनाव 2026: हिंदू विधायक वाले बयान के बाद भाजपा उम्मीदवार पर एफआईआर
नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच गुरुवायूर सीट से भाजपा प्रत्याशी बी. गोपालकृष्णन के हिंदू विधायक वाले बयान ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर उनके बचाव में उतर आए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि गोपालकृष्णन ने किसी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने सिर्फ यह पूछा कि गुरुवायूर जैसे क्षेत्र में एक हिंदू विधायक की जरूरत है या नहीं।

ऐसे सवाल उठाना गलत नहीं: चंद्रशेखर ने आगे कहा कि सबरीमाला में सोने के नुकसान और गुरुवायूर मंदिर से पैसे गायब होने की खबरों के बाद भक्तों की समस्याएं सामने आई हैं। ऐसे में यह सवाल उठाना गलत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि गुरुवायूर ने पिछले पांच दशकों से किसी हिंदू विधायक को नहीं चुना। भाजपा प्रत्याशी बी. गोपालकृष्णन के बचाव में आए चंद्रशेखर खुद भी अपनी संपत्ति छिपाने के आरोपों और कांग्रेस की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग का सामना कर रहे हैं। चंद्रशेखर ने चुनावी हलफनामे में 93 करोड़ रु. से अधिक की संपत्ति बताई है। जबकि कांग्रेस का आरोप है कि राजीव चंद्रशेखर ने हलफनामे में 200 करोड़ की संपत्ति छिपाई।

सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी
तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के सामने अयप्पा ज्योति जलाने की घोषणा की है। पार्टी ने मांग की है कि पहले राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपना हलफनामा वापस ले और मंदिर परंपराओं तथा श्रद्धालुओं के समर्थन में नया हलफनामा दाखिल करे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य पीके कृष्णदास ने कहा कि कार्यक्रम में हजारों अयप्पा श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी सरकार पर दबाव बना रही है कि वह सबरीमाला मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे और अनुष्ठानों तथा परंपराओं की रक्षा के पक्ष में कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि सबरीमाला के प्रवेश द्वार माने जाने वाले चेंगन्नूर में अयप्पा संरक्षण संगमम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से हृदय परिवर्तन की अपील की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा राज्य के 23,000 से अधिक बूथों पर इसी तरह के कार्यक्रमों और अयप्पा ज्योति प्रज्वलन का आयोजन करेगी।

कृष्णदास ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एमवी गोविंदम से तंत्री के खिलाफ की गयी टिप्पणियां वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत द्वारा सबूतों के अभाव में जमानत दिए जाने के बावजूद तंत्री के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए गए।

उन्होंने सबरीमाला से जुड़े स्वर्ण चोरी मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की भी मांग की। उनका आरोप है कि एसआईटी की जांच ठप पड़ी है और मुख्यमंत्री ने जांच में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले को उच्च राजनीतिक स्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी नेतृत्व के बीच राजनीतिक समझ बनी हुई है।

भाजपा नेता ने मंदिर परंपराओं के कथित उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अयप्पा श्रद्धालुओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की और राज्य सरकार तथा माकपा पर अयप्पा विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।