tricolor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शाहपुरा के आकाश का कमाल : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, हर कदम के साथ शरीर देने लगा जवाब
शाहपुरा। कस्बे के युवा पर्वतारोही आकाश लोढ़ा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के दक्षिणी (नेपाल) बेस कैंप पर पहुंचकर 17598 फीट (5364 मीटर) की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया और इतिहास रच दिया। बफीर्ली हवाओं, माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी से जूझते हुए आकाश ने वह कर दिखाया, जो साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का जीवंत उदाहरण बन गया है। जानकारी अनुसार आकाश वर्तमान में मल्टीनेशनल कंपनी में बैंगलोर में कार्यरत है। आकाश के इस अभियान के शुरू होने के अगले ही दिन मौसम ने करवट ली और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती गई, सांसों पर दबाव बढ़ता गया।

हर कदम के साथ शरीर जवाब देने लगा, लेकिन मन ने हार मानने से इनकार कर दिया। आठ दिन की कठिन यात्रा, लगातार बफीर्ली हवाएं और जमा देने वाली ठंड के बीच आखिरकार वह पल आया, जब आकाश एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे और तिरंगे को हवा में लहराते देख सुकून और गर्व से भर उठे। आकाश के पिता समाजसेवी व व्यवसायी अनिल लोढ़ा में बताया कि करीब 130 किलोमीटर लंबी ट्रैकिंग इस अभियान का सबसे बड़ा इम्तिहान थी।
रास्ते में कई बार ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। तापमान कभी माइनस 7 तो बेस कैंप पहुंचते-पहुंचते माइनस 22 डिग्री तक जा पहुंचा। खाने-पीने के नाम पर चॉकलेट, ड्राईफ्रूट और फल ही सहारा बने, जिनसे शरीर को ऊर्जा मिलती रही। ठंड इतनी तीखी थी कि स्किन बर्न हो गई, मुंह का स्वाद चला गया और हल्का बुखार भी चढ़ आया, लेकिन आकाश का हौसला नहीं डगमगाया।

अंतिम दिन की चढ़ाई कठिन साबित  : अंतिम दिन 28 दिसम्बर की चढ़ाई सबसे कठिन साबित हुई। सुबह 8 बजे गोरखशेप से केवल आधा किलोमीटर का रास्ता तय करना था, लेकिन यह आधा किलोमीटर पत्थरों, बर्फ और तेज हवाओं के बीच किसी युद्ध से कम नहीं था। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद सुबह 11 बजे आकाश ने एवरेस्ट बेस कैंप पर कदम रखा और तिरंगा फहराकर शाहपुरा का नाम दुनिया की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

कोर्ट के आदेश पर तिरंगे को सलामी
भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोपी फैजान निसार नाम के युवक ने राजधानी भोपाल के एक पुलिस थाने में तिरंगे को सलामी देते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

फैजान ने पिछले दिनों एक रील बनाते समय ‘पाकिस्तान जिंदाबाद इंडिया मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबलपुर उच्च न्यायालय ने हालिया 15 अक्टूबर को उसे इस शर्त पर जमानत दी थी कि वो भोपाल के मिसरोद पुलिस थाने में महीने के दो मंगलवार हाजिरी देते हुए वहां तिरंगे को सलामी देगा और 21 बार ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाएगा।

भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
लंदन। लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोडफ़ोड़ करने और इमारत की पहली मंजिल से तिरंगा उतारने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिंसक भीड़ को खालिस्तान के पीले बैनर लहराते हुए दिखाया गया है और एक व्यक्ति इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से भारतीय ध्वज को उतारता हुआ नजर आ रहा है। कुछ खालिस्तानी समर्थक समूहों द्वारा किये गये हमले में दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गये। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

सुरक्षा बलों के अधिकारियों को रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब 13:50 बजे भारतीय उच्चायोग में हमले की सूचना दी गयी थी। उनके आने से पहले ही अधिकतर उपद्रवी फरार हो गये थे। बल के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में खिड़कियों के कांच टूट गये और सुरक्षा कर्मचारियों के दो सदस्यों को मामूली चोटें आयीं, जिन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लंदन के मेयर सादिक खान ने एक ट्वीट में कहा कि मैं भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसा और तोड़-फोड़ की निंदा करता हूं। इस तरह के व्यवहार के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है।  उन्होंने कहा कि महानगरीय पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इस घटना को 'शर्मनाक' और 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया।

साल भर रात-दिन फहरा सकते हैं तिरंगा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर 13 से 15 अगस्त तक चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भले ही समाप्त हो गया हो। लेकिन जिन लोगों को अपने घर या फिर दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को आगे भी फहराना है, वह नियमों का पालन करते हुए इसे फहरा सकते हैं। इसके लिए केंद्र  सरकार ने तिरंगा फहराने के नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। जिसके तहत साल भर रात और दिन में झंडा फहराया जा सकेगा। संशोधन से पहले सूर्योदय से सूर्यास्तक तक, केवल हाथ से बना हुआ या काता हुआ ऊन, कपास या रेशमी खादी से बना झंडा ही फहराया जा सकता था।

भारत सरकार द्वारा घोषित किए गए नए नियम के अनुसार एक आम भारतीय नागरिक अपने घर पर चौबीस घंटे यानी दिन-रात राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है। घर के साथ ही नागरिक अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर भी चौबीस घंटे झंडा लहरा सकता है। इसके लिए भारतीय ध्वज संहिता 2002 में बदलाव किया गया है। भारतीय ध्वज संहिता में तिरंगे से जुड़े नियम व कानून बताए गए हैं।

झंडे पर कुछ भी लिखना मना
तिरंगे झंडे पर कुछ भी लिखना या बनाना गैरकानूनी है। साथ ही किसी भी गाड़ी या वाहन के पिछले हिस्से में तिरंगा नहीं रखा या बनाया जा सकता है। किसी भी बिल्डिंग या सामान को ढंकने के लिए तिरंगे का प्रयोग वर्जित है, तिरंगा फहराते वक्त यह यह ध्यान रखना चाहिए कि तिरंगा किसी भी हाल में जमीन को ना छुए। वहीं तिरंगे को किसी भी तरह की सजावट के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है। इसका प्रयोग किसी भी तरह की ड्रेस या यूनीफॉर्म के लिए नहीं होना चाहिए,  वहीं किसी और झंडे को तिरंगे से ऊंचा फहराने पर भी मनाही है।

तिरंगे को फोल्ड करने को लेकर ये हैं नियम
झंडे को फहराने के साथ साथ उसे फोल्ड करने को लेकर भी कुछ नियम हैं। झंडे को फोल्ड करते वक्त उसे पट या क्षैतिज अवस्था में रखें, फिर पहले इस तरह से मोड़ें कि, केसरिया और हरे पट्टी के बीच सफेद पट्टी हो, उसके बाद  फोल्ड को इस तरह करें कि, दोनों पट्टियों के बीच में केवल अशोक चक्र दिखाई दे। इसके बाद झंडे को दोनों हथोलियों पर रखते हुए सुरक्षित स्थान पर रखें।

स्टेडियम का मुख्यद्वार भी रंगा तिरंगे रंग में
कोटा । नयापुरा स्थित महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम के अंदर भीतरी भाग की दीवार तो तिरंगे रंग में रंगी हुई ही है। अब उसके मुख्य द्वार को भी तिरंगे रंग में रंगा गया है। इसके साथ ही स्टेडियम के आस-पास का क्षेत्र में भी देश भक्ति का जज्बा देखने को मिलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है।स्टेडियम में पहले जहां बरसात के समय मैदान व उसके आस-पास के क्षेत्र में पानी भर जाता था। शेड नहीं होने से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को बरसात में भीगना पड़ता था। मैदान में अतिक्रमण होने से वाहन खड़े करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम द्वारा महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में स्थानयी काम करवाए गए हैं। जिसके तहत कुछ समय पहले ही स्टेडियम में पानी के निकासी के लिए ड्रेनज सिस्टम को तो बेहतर किया ही गया है। जिससे अधिक बरसात होने के बाद भी पानी अधिक समय तक स्टेडियम में ठहराव नहीं कर सकेगा। जिससे स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकरम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों व कलाकारों को परेशानी नहीं होगी। वहीं स्टेडियम में मुख्य समारोह स्थल पर तो टीनशेड लगा हुआ था। जिसका विस्तार कर उसे आगे बढ़ाया गया है। साथ ही उसके सामने की तरफ भी नया टीनशेड लगाया गया है। जिससे सामने की तरफ खड़े रहने वाले बच्चे व कलाकार भी नहीं भीग सकेंगे। जबकि हर साल यहां अस्थायी तौर पर टेंट लगाना पड़ता था। उसके बाद भी लोग भीगते थे। स्टेडियम में देश भक्ति को दर्शाने के लिए तिरंगे रंगे में पेंटिंग की गई है। बैठने के स्थान को बढ़ाया गया है। जिससे अधिक लोग एक साथ स्टेडियम में बैठ सकेंगे। कोरोना के दो साल बाद बड़े स्तर पर होने वाले और आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला स्तरीय समारोह में लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए यहां मुख्य द्वार पर पहले जहां लाल रंग हो रहा था, उसके स्थान पर निगम ने अब उसे भी तिरंगे रंग में रंग दिया है। जिससे दूर से ही यह देखने में आकर्षक लग रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम परिसर में पहले जहां बड़ी मात्रा में बजरी व अन्य मलबा पड़ा हुआ था। उसे वहा से साफ करवा दिया है। करीब 400 ट्रॉली व डम्पर मलबा साफ कराया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम परिसर में मजदूरों की टापरियां लगी हुई थी। उन्हें हटवाया गया है। अंटाघर की तरफ के स्टेडियम के गेट के पास से डामर की नई सड़क बनाई गई है। जिससे उस गेट का भी उपयोग वाहनों के निकलने में किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में वर्तमान में काफी जगह हो गई है। जिससे वाहनों की पार्किंग में भी कोई समस्या नहीं होगी। नगर निगम की ओर से पूरे स्टेडियम परिसर व आस-पास की साफ सफाई भी करवाई जा रही है। जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर व नगर निगम आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इधर जेल रोड पर बने नए सर्किल और अंटाघर चौराहे से भी स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र में देश भक्ति का जज्बा नजर आएगा। जेल रोड सर्किल पर ग्लोब पर सैनिक और उसे फूल देती बच्ची, नीचे तिरंगे आकार में लगे पौधे, अंटाघर चौराहे पर लगा सेना का टैंक और शहीद स्मारक में लगा विशाल तिरंगे से स्वतंत्रता दिवस समारोह पर देश भक्ति का जज्बा दिखाई देगा।

मोहर्रम आज, मातमी धुनों के बीच शाम को निकलें ताजिए
जयपुर। इस्लामिक साल के पहले महीने में मनाया जाने वाला मोहर्रम यौमे ए आशूरा आज मनाया गया। मोहर्रम से एक दिन पहले सोमवार को कत्ल की रात में मातमी धुनों के साथ ताजियों का जुलूस निकाला। दसवें दिन मंगलवार को यौम ए आशूरा पर कर्बला में ताजियों को सुपुर्द खाक किया । सुबह शिया समाज की ओर से जंजीरी मातम मनाते हुए अलम के साथ दुलदुल की सवारी निकाली गई। इसके बाद सब कर्बला पहुंचे। राजधानी में आज करीब 300 से अधिक ताजिए कर्बला में आज सुपुर्द ए खाक हुएं।

हर ताजिए की अपनी खासियत
सेंट्रल हिलाल कमेटी के कंवीनर और राजस्थान चीफ काजी खालिद उस्मानी ने समाजजनों से सौहार्द कायम रखने की अपील की।इस मौके पर अकीदतमंद रोजे रखकर इबादत करेंगे। मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले ताजियों को बनाने का काम परकोटे समेत अन्य जगहों पर लगभग पूरा हो चुका है। इस बीच अलग अलग आकार में किसी मोहल्ले का बड़ा ताजिया नजर आ रहा है तो किसी का छोटा या मंझोला।

खुशहाली व सम्पन्नता की कामना के साथ ताजिए पर बनाया पीपल
पन्नीगरों के मौहल्ले में ताजिया बनाने वाले मोहम्मद असलम ने बताया कि कोरोना के पहले से बनाना शुरू किया था, परिस्थितियों के कारण काम अटका भी रहा मगर पूरी तैयारी के साथ 22 फुट का ताजिया परिजनों की मदद से तैयार किया है। लागत चार लाख रुपए आई है। पीपल के पेड़ का डिजाइन ताजिए में उकेरा है। उन्होंने बताया कि पेड़ ताजा हवा देने का स्त्रोत है। इसे आस्था के रुप देखा जाता है इसलिए हमने अपने ताजिए में 200 रुपए किलो से लेकर 500 रुपए किलो तक की अभ्रक लगाई है जिससे ताजिया भारी बन गया है।

ताजिए के साथ चला मुल्क की शान तिरंगा
ताजिया बनाने वाले हाजी अब्दुल लतीफ ने अपने ताजिए पर जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद और मोती डूंगरी स्थित मस्जिद को बारीक काम के साथ बनाया है। उन्होंने बताया कि भारत देश के हम वासी है और मुल्क पर गर्व का अहसास कराने के लिए इस बार ताजिया के साथ तिरंगा लेकर निकलें।|

दरगाह मौलाना साहब के नायब सज्जादा नशीन बादशाह मियां ने बताया के मोहर्रम के 2 दिन रोजा रखे जाते हैं ।ताजिए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मनाया जाता है,और उसके साथ मातम भी किया जाता है ।पूरे 10 दिन मजलिसों का दौर रहता है मजलिस में मैदान ए कर्बला का बयान बताया जाता है ।उन्होंने बताया 9 मोहर्रम को कत्ल की रात मनाई जाती है यानी 10 तारीख को हजरत इमाम को शहीद कर  दिया गया ।उन्होंने बताया इस महीने में 2 दिन के रोजे भी रखे जाते हैं 9 और10 मोहर्रम या 10 और11मोहर्रम के रोज़े रखे जाते है उन्होंने बताया इस महीने में पानी की छबीले लगाई जाती है शर्बत बनाया जाता है  और दस्तरखान वासी कर अपने रिस्तेदारो दोस्तो को दावत दी जाती है।

सरकार ने तैयार किया पोर्टल, तिरंगे के साथ शेयर करें सेल्फी
कोटपूतली। हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने हर घर तिरंगा डॉट काम एक वेबसाईट तैयार की है, जिसके माध्यम से नागरिकों को झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोई भी नागरिक वेबसाइट पर वर्चुअल रूप से फ्लैग पिन कर सकता है और वहां सेल्फी विद फ्लैग भी पोस्ट कर सकता है। हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने व अपना झंडा लगाने की लोकेशन पिन कर अभियान में शामिल होने वाले नागरिक को वेबसाइट पर जाकर ‘ध्वज फहराएं’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन ऑप्शन में अपना नाम व मोबाइल नम्बर दर्ज कर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। लॉगिन के लिए आप अपने गूगल एकाउंट का भी विकल्प चुन सकते हैं। नेक्स्ट बटन पर क्लिक करके आप वेबसाइट को अपनी लोकेशन एक्सेस देने के लिए सहमति प्रदान करेंगे। इसके उपरांत वेबसाइट हॉटस्पॉट लोकेशन में एक झंडा लगाकर साइट पर पिन करने की अनुमति देती है। इसके उपरांत आपको बधाई संदेश दिखाई देगा, वहीं से आप अभियान में अपनी सहभागिता का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर आप झंडे के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपलोड सेल्फी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिससे एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, उसमें आप अपना नाम दर्ज कर किसी फाइल को ड्रॉप डाउन कर या उसे अपलोड करने के लिए ब्राउज कर सबमिट बटन पर क्लिक करके आसानी से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

यदि कोई नागरिक सोशल मीडिया पर अभियान  के प्रचार-प्रसार के लिए लोगों डाउनलोड करने सहित झंडा कोड से जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहता है तो वेबसाइट पर इसके भी विकल्प दिए गए हैं। कोटपूतली एसडीएम ऋषव मंडल ने कहा कि क्षेत्र में 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक व शैक्षणिक भवनों पर तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सहित भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान डाकघर से तिरंगे खरीद कर की अभियान की शुरुआत
कोटा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर से तिरंगे खरीद कर अभियान की शुरुआत की । भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीराज गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने तिरंगे खरीद कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य पोस्ट मास्टर से झंडे प्राप्त किए।

इस अवसर पर  हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को आज पूरा देश उत्साह के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी  द्वारा देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने का जो सपना सजाया गया है उसे पूरा करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत देश में हर घर पर तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय की आन- बान-शान का प्रतीक है। जिससे हर भारतवासी को गर्व होता है।

पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष गिर्राज गौतम ने कहा कि हर राष्टÑभक्त युवा राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है  एवं जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। गौतम ने कहा कि यह केवल भाजपा का नहीं बल्कि पूरे देश का अभियान होना चाहिए । हमें गर्व है कि वर्तमान में देश में ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और यह अभियान भी उसी का हिस्सा है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही है। आज बड़ी संख्या में झंडे खरीदे गए हैं। साथ ही युवाओं एवं शहरवासियों से अपील की गई है कि अपने नजदीकी डाकघर जा दुकान पर जाकर झंडा अवश्य खरीद कर अपने घर पर लगाएं । साथ ही भाजपा व युवा साथियों के द्वारा भी हर घर पर झंडा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही टोलियां बनाकर शहर के प्रत्येक कॉलोनी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झंडे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री व हाड़ोती नवनिर्माण परिषद कोटा शहर जिला अध्यक्ष मयंक विजय,युवा नेता किशोर सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष शुभम सैनी, विष्णु कुशवाह, सतीश लक्ष्यकार, हरीश प्रजापत, जयेश मंडावत, देव गौतम, अजय मेघवाल सहित कई युवा उपस्थित रहे। इधर भाजपा की ओर से सात अगस्त से घर-घर तिरंगा वितरण का अभियान चलाया जाएगा और 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लहराया जाएगा।

मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है। देश के करीब दस करोड़ लोगों की रोजी रोटी पर सीधा हमला हुआ है। कांग्रेस के सिक्कम, त्रिपुरा एवं नागालैंड के प्रभारी महासचिव डॉ. अजय कुमार ने कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पॉलिस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। पॉलिस्टर के तिरंगों का निर्माण चीन से कराया जाएगा या चीन से पॉलिस्टर आयात करके देश में तिरंगों का निर्माण कराया जाएगा और इसका फायदा चीन को होगा।

हमारे यहां खादी ग्रामोद्योग तिरंगा बनाता है और इस उद्योग से दस करोड़ से ज्यादा लोगों का काम चलता है। मोदी ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था, लेकिन अब उनकी सरकार मशीन  निर्मित और आयातित पॉलिस्टर निर्मित तिरंगे के आयात की अनुमति देकर देश की भावनाओं तथा खादी ग्रामोद्योग से जुड़े दस लाख लोगों के रोजगार पर हमला कर दिया है। कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से हजारों श्रमिकों का रोजगार छीना है। देश के सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी मोदी सरकार ने अब तिरंगे को भी बेचने का फैसला कर दिया है। तिरंगा को आयात करने का फैसला कर मोदी ससरकार ने दस करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर हमला किया है। तिरंगा खादी ग्रामोद्योग संगठन बनाता है और जब तिरंगा चीन से खरीदा जाएगा, तो देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा।

देश में कोई युद्ध के हालात नहीं जो हर घर पर तिरंगा फहराया जाए: रामलाल जाट
जयपुर। पीसीसी कार्यालय में मंत्री रामलाल जाट ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा।
उदयपुर घटना में विरोध कर रहे लोगों के हर घर मे तिरंगा लहराने के बयान पर जाट ने कहा कि तिरंगा हर छत पर तब फहराना चाहिए था, जब कोई युद्ध की स्थिति होती। हिंदुस्तान पाकिस्तान या चीन के साथ युद्ध नही हो रहा कि भाजपा ऐसी बात कर रही है।

उदयपुर की घटना को लेकर रामलाल जाट ने कहा कि नुपुर शर्मा यह बयान नहीं देती तो कन्हैयालाल जिंदा होता। भाजपा के नेताओ के बयान भड़काने वाले आते है। ऐसा कानून बनना चाहिए ताकि धार्मिक भावनाऐ भड़काने वालो को फांसी पर लटकाए। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत को सीएम अशोक गहलोत के निकम्मा कहने पर जाट ने उनके बयान पर सहमति जताई। जाट ने कहा कि गहलोत ने सही कहा है,जो काम नहीं करता वो निकम्मा होता है। पीसीसी में आई फरियादो पर कहा कि पीसीसी में जनसुनवाई के माध्यम से लोगो की सुनवाई हो रही है। तबादले से सबंधित एप्लीकेशन भी सामने आई है। जिसमे शिक्षा विभाग की सर्वाधिक एप्लीकेशन है।

निकम्मा पर मंत्री रामलाल जाट के बयान से सहमत नहीं विधायक सोलंकी,बोले: बोला हुआ सब कुछ सही हो,ये ठीक नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को निकम्मा कहने पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट के बयान पर चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने असहमति जताई है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए सोलंकी ने कहा कि मंत्री जाट में जो बयान दिया है, मैं उससे पूरी तरह सहमत नहीं हूं। जो उन्होंने कहा है वह सब कुछ सही कहा है, यह सच नहीं है। सबके अपने-अपने विचार हो सकते हैं। राजनीति में हर व्यक्ति की अपनी गरिमा होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी जितनी उम्र है उतनी तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति कर चुके। उदयपुर घटना हो या कोई अन्य घटना हो, राजस्थान की जनता सब देख रही है। पीसीसी में जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कहा कि जनसुनवाई में कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी समस्याओं को लेकर आए। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए विधायक की डिजायर अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के जितने भी पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता है। चाहे वह पूर्व प्रधान हो या पूर्व पदाधिकारी हो या अन्य और कोई हो। मंत्री विधायकों को उनके सीधे काम करने चाहिए।

हर घर तिरंगा से जुडेंगे 20 करोड़ लोग : वसुंधरा
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हैदराबाद में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा कि बैठक में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। वसुंधरा ने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम करेगी। देश को एकजुट करने के लिए यह सबसे बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें 20 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा। दुनिया की विकास दर 6 प्रतिशत है, जबकि भारत की 8.7 प्रतिशत है। यह मोदी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है। बैठक में हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत्योदय के लिए विशेष अभियान पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो प्रस्ताव
वसुंधरा ने कहा कि बैठक में दो प्रस्ताव हैं। राजनीतिक व अर्थव्यवस्था व गरीब कल्याण। बैठक में यह भी तय किया कि जिस प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी, वहां की स्थिति पर भी वक्तव्य जारी होगा। बैठक में वैक्सीन उत्पादन-रेकार्ड रोल आउट को लेकर भी प्रधानमंत्री क आभार व्यक्त किया। बैठक में लोकसभा, विधानसभा प्रवास और कोर कमेटी की नियमित बैठकें करने पर भी बल दिया।

भाई की शादी का दिन बना यादगार: बहन रेखा चौधरी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
नरैना। साली कस्बे की बेटी रेखा चौधरी पुत्री उमराव सिंह ने फिर एक बार गांव का नाम रोशन किया है। रेखा चौधरी ने 11 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी और आज अलसुबह 2.30 बजे रेखा ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। रेखा ने अपने पिता उमराव सिंह को बताया कि माउंट एवरेस्ट चोटी 8448.86 मीटर ऊंची है। उल्लेखनीय है कि रेखा चौधरी जयपुर में एलबीएस कॉलेज में अध्ययनरत है। रेखा चौधरी के पिता उमराव सिंह बीएसएफ में हजारीबाग झारखंड में एएसआई के पद पर तैनात हैं। बड़ी बहन कमलेश दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल व छोटा भाई अजीत सिंह नागपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत है। सबसे छोटा भाई दिलबाग सिंह अजमेर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। मां मीरा देवी गृहणी है और अनपढ़ है। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद अब परिजन और गांव वाले रेखा चौधरी के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। साली गांव लौटने के बाद रेखा चौधरी का भव्य स्वागत किया जाएगा। दादू पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, सीएम सलाहकार एवं दूदू विधायक बाबूलाल नागर, जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा, दूदू प्रधान रवि चौधरी, दूदू सरपंच संघ अध्यक्ष भंवरी देवी भाकर, मौजमाबाद सरपंच संघ अध्यक्ष शिवजी खुरडिया, साली सरपंच रामराज चौधरी, नरैना सरपंच धन्नालाल जाट ने रेखा चौधरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

भाई की शादी का दिन बना यादगार
रेखा चौधरी के बड़े भाई अजीत सिंह की शनिवार को शादी है। भाई की बारात गांव से परबतसर के लिए रवाना हो गई। रेखा चौधरी 11 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए गई थी, लेकिन सात दिन तबीयत खराब होने के बाद रेखा को ज्यादा समय लग गया। अगर रेखा का स्वास्थ्य सही होता तो वह सात दिन पहले ही अपने गांव लौट जाती और भाई की शादी में शरीक होती। रेखा की मां मीरा देवी ने अपनी बेटी रेखा चौधरी के शादी में नहीं होने पर आंसू पोछते हुए कहा कि मेरी बेटी रेखा ने आज माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया है बहुत गर्व की बात है। लेकिन आज रेखा के भाई की शादी है और वह शादी में नहीं है। आज का दिन यादगार रहेगा रेखा ने भाई की शादी दिन आज माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहरा कर साली गांव ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया है। रेखा चौधरी के भाई अजीत सिंह के विवाह पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने देर रात्रि 11.00 बजे साली गांव पहुंचकर दूल्हे अजीत सिंह को आशीर्वाद दिया। बेनीवाल ने परिजनों से मुलाकात की और बेटी रेखा की इस बड़ी उपलब्धि पर परिजनों को बधाई दी है।