Brajesh Pathak - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा हमला; बोले-दुनिया में देश को बदनाम करने की साजिश रच रही कांग्रेस, राहुल गांधी स्पष्ट करें राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से कैसे मिला धन ?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि देश के अंदर हो या बाहर, कांग्रेस भारत को शर्मसार करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती।

लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से किस प्रकार धन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में, नई दिल्ली में दुनिया भर के दिग्गज नेता और कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी साख मजबूत कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस विरोध के नाम पर किसी भी हद तक जाने को तैयार है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मोहब्बत की दुकान अब नफरत की दुकान बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को विश्व स्तर पर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को बबर शेर बताकर समर्थन देना यह दर्शाता है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उनकी भूमिका है। उन्होंने राहुल गांधी पर सड़कछाप व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता इस अराजक मानसिकता को समझती है।

उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं और अराजकता पर उतर आए हैं, लेकिन देश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी खुद ही विरासत में मिली थी। पहले अपने दम पर कुर्सी पाकर तो दिखायें फिर दूसरों को गिफ्ट करें।