Deendayal Upadhyay - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम भजनलाल का दावा: राष्ट्र प्रथम की विचारधारा से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, 7 मार्च से बूथ स्तर तक चलेगा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जहां राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद दल और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। वे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जो संगठन की वैचारिक मजबूती का आधार है। एक स्पष्ट विचार और सिद्धांतों पर आधारित यह दल आज देशभर में विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व का निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने और कर्तव्य बोध को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित यह विचारधारा आगे बढ़ी और आपातकाल के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि प्रशिक्षण में प्राप्त मार्गदर्शन को निचले स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जानकारी दी कि 7 मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में प्रशिक्षण महाभियान चलाया जाएगा। प्रदेश स्तर के बाद जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, जनप्रतिनिधि, मीडिया और सोशल मीडिया स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना, सिद्धांत आधारित कार्यपद्धति विकसित करना और राष्ट्रीय चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यशाला में विधायक अजय महावर, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम एवं प्रदेश सह-संयोजक संतोष अहलावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।