Aviation Update - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं जब मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई और रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उड़ान भरनी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 147 लोग सवार थे। करीब 12 मिनट तक विमान हवा में मंडराता रहा, जिसके बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। तय समय के अनुसार विमान सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी या ऑपरेशनल कारणों से विमान की सही तरीके से लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रनवे को टच कराने के तुरंत बाद विमान को दोबारा टेकऑफ करा दिया और फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा।

इसके बाद कुछ देर तक विमान को हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद सुबह लगभग 9:32 बजे दूसरी कोशिश में पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

लागोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण हादसा: आग लगने से 6 लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
लागोस। नाइजीरिया के शहर लागोस में मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमएमआईए) के ओल्ड टर्मिनल-1 में सोमवार को आग लग गयी, लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने बिना किसी बड़े नुकसान के इस पर काबू पा लिया और उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया। लागोस के एयरपोर्ट पुलिस कमान ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

कमान के जनसंपर्क अधिकारी एएसपी मोहम्मद अदेओला द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 23 फरवरी को हुई इस घटना को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर लिया गया। आग की घटना के कारण उड़ान परिचालन बाधित हुआ था, कई यात्री फंस गये थे और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मोडऩा पड़ा था, क्योंकि इससे कंट्रोल टावर की गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। आग बुझाने के दौरान टर्मिनल के कुछ हिस्सों से घना धुआं उठता देखा गया और दमकलकर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।

कमान ने बताया कि उसी दिन बाद में स्थिति को स्थिर कर लिया गया। बयान में कहा गया, एयरपोर्ट पुलिस कमान, इकेजा, लागोस, जनता को सूचित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करता है कि मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ओल्ड टर्मिनल-1 भवन में लगी आग को सफलतापूर्वक काबू में कर लिया गया है। अदेओला ने कहा कि ओल्ड टर्मिनल भवन के एक हिस्से में लगी आग को सभी संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से पूरी तरह बुझा दिया गया। उन्होंने कहा, उसी दिन देर रात तक स्थिति पूरी तरह स्थिर हो गयी थी।

कमान के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गयी। किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पुलिस ने पुष्टि की कि उड़ान परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। अदेओला ने कहा, अस्थायी रूप से बाधित उड़ानें अब दोबारा सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं। सभी गतिविधियों को न्यू टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि ओल्ड टर्मिनल-1 भवन को आगे के आकलन और मंजूरी तक सभी प्रकार के परिचालन और प्रवेश के लिए बंद रखा गया है।