Jaipur Temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में होगा 151 किलो दूध से महाभिषेक, 1008 मोदकों का भोग
जयपुर। मोती डूंगरी स्थित भगवान श्री गणेशजी महाराज के मंदिर में बुधवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष पुष्य पंचामृत अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे शुरू होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान का सर्वप्रथम गंगाजल से शुद्ध स्नान कराया जाएगा। इसके बाद केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र और गुलाब इत्र से अभिषेक होगा। तत्पश्चात 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 54 किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद सहित पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। सुबह 11 बजे गणपति सहस्त्रनाम के साथ भगवान को 1008 मोदकों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्री गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराकर आकर्षक फूल बंगले में विराजमान कराया जाएगा तथा खीर का विशेष भोग लगाया जाएगा।

अभिषेक के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क रक्षा सूत्र भी वितरित किए जाएंगे। यह आयोजन भक्तों के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहेगा।

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज और गौरखनाथ महाराज के मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव
जयपुर। जयपुर के भूरया की प्याउ में स्थित श्री गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज के मंदिर में शनिवार को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज को नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी।

भगवान पुष्पों से सजे फूलों के मंडप में विराजमान रहेंगे। सायं 4:30 बजे भगवान भक्तों के साथ गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके बाद भक्तों को  प्रसाद दिया जाएगा।